वेलेंटाइन डे पर पटना में विशेष निगरानी की मांग:हिंदू शिवभवानी सेना बोली- यह भारतीय संस्कृति के खिलाफ, पार्क-कॉलेज परिसरों में निगरानी बढ़े

Feb 11, 2026 - 21:26
 0  0
वेलेंटाइन डे पर पटना में विशेष निगरानी की मांग:हिंदू शिवभवानी सेना बोली- यह भारतीय संस्कृति के खिलाफ, पार्क-कॉलेज परिसरों में निगरानी बढ़े
हिंदू शिवभवानी सेना ने 14 फरवरी वेलेंटाइन डे को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन से सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखने की मांग की है। संगठन ने कहा है कि पार्कों, कॉलेज परिसरों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर वेलेंटाइन डे के नाम पर किसी भी प्रकार की अश्लीलता या फूहड़ता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि वेलेंटाइन डे के बहाने कुछ लोग समाज में गलत प्रवृत्तियों को बढ़ावा देते हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वेलेंटाइन डे भारतीय संस्कृति और संस्कारों के अनुरूप नहीं- लव कुमार सिंह हिंदू शिवभवानी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लव कुमार सिंह ने बयान जारी कर कहा कि, वेलेंटाइन डे भारतीय संस्कृति और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि, पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव में कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर अभद्र व्यवहार करते हैं, जिससे सामाजिक वातावरण दूषित होता है। प्रशासन से मांग है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। - लव कुमार सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिंदू शिवभवानी सेना अश्लील गतिविधियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई लव कुमार सिंह ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि, यदि 14 फरवरी को सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील गतिविधियां करते हुए लोग पाए गए तो संगठन सामाजिक और नैतिक स्तर पर उसका प्रतिकार करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बार-बार चेतावनी के बावजूद यदि कोई सामाजिक मर्यादा का उल्लंघन करेगा, तो उसके खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया दी जाएगी। प्रशासन की तैयारी पर नजर हर साल वेलेंटाइन डे को लेकर शहर के प्रमुख पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की निगरानी बढ़ाई जाती है। वेलेंटाइन डे को लेकर कई सामाजिक संगठनों की सक्रियता भी बढ़ गई है। कुछ संगठन इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताते हुए विरोध करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला