शादी के 5वें दिन पत्नी को दी मुखाग्नि:दुल्हन के जोड़े में अंतिम संस्कार, शाहजहांपुर में सड़क हादसे में हुई थी 4 की मौत
रॉविल और कल्पना…5 दिन पहले एक-दूसरे को जयमाल पहनाई। जमकर डांस किया और सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने के वादे किए, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। दोनों सिर्फ 2 दिन ही साथ रह सके। पत्नी की हादसे में जान चली गई। आज पति रॉविल को अपनी दुल्हन कल्पना को मुखाग्नि देनी पड़ी। अंतिम संस्कार में कल्पना को शादी का जोड़ा पहनाया गया। सोलह श्रृंगार किया गया। श्रृंगार करते वक्त रॉविल की आंखों से आंसू छलक पड़े। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें भर आईं। दरअसल, शाहजहांपुर में गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में दुल्हन कल्पना, उसकी ननद, बुआ और देवर की मौत हो गई थी। सोमवार को चारों का अंतिम संस्कार किया गया। गुरुवार को पगफेरे के बाद दुल्हन ससुराल आ रही थी, लेकिन रास्ते में एक टैंकर ने कार को टक्कर मार दी। दुल्हन कल्पना का सिर पूरी तरह कुचल गया। मांस के लोथड़े बाहर आ गए थे। उसकी चुनरी में मांस के टुकड़ों को समेटा गया। तस्वीरें देखिए… जानिए पूरा मामला… दुल्हन कल्पना (22 साल) खुटार थाना क्षेत्र के पिपरिया भगवंत गांव की रहने वाली थी। 25 अप्रैल को उसकी शादी पुवायां थाना क्षेत्र के अगौना बुजुर्ग गांव निवासी रॉविल वर्मा से हुई थी। दोनों गांवों की दूरी करीब 25 किमी है। शादी के दो दिन बाद मायके वाले कल्पना को विदा कराकर ले गए थे। गुरुवार सुबह ससुर अनिल कुमार कार से बहू कल्पना को विदा कराने उसके मायके गए थे। दोपहर बाद वे लौट रहे थे। कार में सात लोग सवार थे। इनमें अनिल के साढ़ू विनय कुमार की बेटी मोहिनी (14), चचेरी बहन रीना देवी (30) पत्नी कर्मदेव, उसके दो बच्चे अभिरांश (6), अनिमेष (5) के अलावा ड्राइवर निर्दोष थे। निर्दोष, अनिल का भांजा था।गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे खुटार थाना क्षेत्र में रौतापुर कला गांव के पास एक तेज रफ्तार तेल से भरे टैंकर ने सामने से कार में टक्कर मार दी। टैंकर नेपाली था और वहीं जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़े तो टैंकर का ड्राइवर वाहन वहीं पर छोड़कर भाग गया। हादसे में कल्पना, रीना देवी, मोहिनी और निर्दोष की मौत हो गई। जबकि दोनों बच्चे अभिरांश और अनिमेष घायल हो गए थे। शव घर पहुंचा तो घर पर मचा कोहराम शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद दुल्हन कल्पना का शव ससुराल पहुंचा। जिस जगह पर दुल्हन के स्वागत में एक दिन पहले लोग खड़े थे, वहां अब उसकी अंतिम विदाई की तैयारियां चल रही थी। पति रॉविल नम आंखों से पत्नी की अर्थी सजा रहा था। दुल्हन की अर्थी पर लाल रंग की चुनरी डाली। महिलाओं ने उसका 16 श्रृंगार किया। जब डोली उठी तो हर कोई रो पड़ा। पति और घरवालों-रिश्तेदारों ने अर्थी को कंधा दिया। उसको लेकर मोक्षधाम पहुंचे।
पति के सब्र का बांध उस समय टूट गया जब उसने पत्नी को मुखाग्नि दी। वह फफक कर रोने लगा। परिजन और रिश्तेदार उसे चुप कराते रहे लेकिन भावनाओं का ज्वार थमने का नाम नहीं ले रहा था। सब समझाते रहे। 3 गांवों से निकलीं 4 अर्थियां… हादसे में दुल्हन सहित 4 लोगों की मौत हुई थी। पोस्टमॉर्टम के बाद 3 गांवों में 4 अर्थियां उठीं। दुल्हन कल्पना की अर्थी उसके ससुराल अगौना बुजुर्ग गांव से तो ससुर अनिल के साढ़ू विनय कुमार की बेटी मोहिनी (14) की अर्थी उसके गांव पुरैना से उठी। पिता ने मोहिनी को मुखाग्नि दी। अनिल की बहन यानी दूल्हे की बुआ और भांजे निर्दाेष की अर्थियां उनके गांव मोहम्मदी से उठी। ----------------- यह खबर भी पढ़ें….. महिला से छेड़खानी करने वाले का एनकाउंटर:मुरादाबाद पुलिस ने पैर में मारी गोली, उम्र-45 साल, लेडीज टेलर है आरोपी
मुरादाबाद में बुर्का पहने महिला से सुनसान गली में छेड़खानी करने वाले 45 साल के आरोपी नौशाद का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। गुरुवार रात 11 बजे पुलिस ने उसे घेरा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। फिलहाल, उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुठभेड़ शहर की जामा मस्जिद के पास हुई। आरोपी लेडीज टेलर है। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Admin
तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला