सेंसेक्स में 1000 अंक से ज्यादा की गिरावट:80000 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी में भी 300 लुढ़का; ऑटो और एनर्जी शेयर्स टूटे

Mar 2, 2026 - 09:20
 0  0
सेंसेक्स में 1000 अंक से ज्यादा की गिरावट:80000 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी में भी 300 लुढ़का; ऑटो और एनर्जी शेयर्स टूटे
अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते शेयर बाजार में आज यानी 2 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 80,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 300 अंकों की गिरावट है, ये 24,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कच्चे तेज की कीमतों में तेजी के चलते आज एनर्जी और ऑटो शेयरों में ज्यादा गिरावट है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 10% बढ़कर 79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। जानकारों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ा, तो तेल की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल तक सकती हैं। इसके अलावा वायदा बाजार (MCX) पर सोना 5 हजार रुपए (3%) की तेजी के साथ 1.67 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक सोना 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1.90 लाख रुपए तक जा सकता है। एशियाई बाजारों में भी गिरावट अमेरिकी बाजार 27 फरवरी को मिला-जुला रहा विदेशी निवेशकों ने फरवरी में 11,002 करोड़ रुपए के शेयर बेचे पिछले हफ्ते बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले शेयर बाजार पिछले हफ्ते भी गिरावट रही थी। सेंसेक्स शुक्रवार 27 फरवरी को 961 अंक (1.17%) की गिरावट के साथ 81,287 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 318 अंकों की गिरावट रही थी। ये 25,179 के स्तर पर बंद हुआ था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला