सीओ-आरओ कलम बंद हड़ताल पर, आज 537 अंचलों में काम ठप

Mar 2, 2026 - 09:18
 0  0
सीओ-आरओ कलम बंद हड़ताल पर, आज 537 अंचलों में काम ठप
होली बाद अंचलों में काम ठप होने के आसार राज्य के सभी 38 जिलों के 537 अंचलों में सोमवार को लोगों के जमीन संबंधी कोई काम नहीं होंगे। सीओ/आरओ दिन भर कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे। वहीं राजस्वी कर्मचारी बीते 11 फरवरी से ही हड़ताल पर हैं। अंचल कार्यालयों का पूरा दारोमदार इन 3-अधिकारी-कर्मियों पर ही रहता है। होली बाद शुक्रवार से सभी अंचल कार्यालयों में काम पूरी तरह ठप होने के आसार हैं। एक तरफ राजस्व कर्मियों की हड़ताल 19 दिनों से जारी है तो सीओ-आरओ ने भी शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। सीओ-आरओ ने सरकार पर समझौता लागू नहीं करने का आरोप लगाया है तो राजस्व कर्मियों ने 9 महीनों से समझौता होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। बिहार राजस्व सेवा संघ के अध्यक्ष आनंद कुमार ने कहा कि यह लड़ाई संवर्गीय अस्तित्व की है। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के सचिव राहुल ने कहा कि ‘हमारी योग्यता कम से कम ‘’स्नातक’’ है। पर सरकार सुध नहीं ले रही। इसलिए दोबारा आंदोलन हाईकोर्ट का स्पष्ट आदेश है कि राजस्व सेवा के प्रमोट अधिकारियों को ही डीसीएलआर पद पर समायोजित किया जाए। पर सरकार ने डीसीएलआर जैसे प्रमोशन-आधारित पद को समाप्त/रूपांतरित कर ‘अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी’ बना कर उस पर बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को बैठाने का निर्णय किया है। पिछली बार के समझौते को सरकार ने लागू नहीं किया। इसलिए दोबारा आंदोलन हो रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला