बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:पप्पू यादव बोले- पवन सिंह को बैन करो, नितिन नवीन की होली में फाड़े कुर्ते, चलती CNG कार में आग

Mar 4, 2026 - 09:54
 0  0
बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:पप्पू यादव बोले- पवन सिंह को बैन करो, नितिन नवीन की होली में फाड़े कुर्ते, चलती CNG कार में आग
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। बीजेपी ने राज्यसभा के दो कैंडिडेट्स की घोषणा की है। इसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार शामिल हैं। वहीं, ईरान-इजराइल युद्ध में बेतिया के कैप्टन आशीष गायब हैं। सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत 5 मार्च को जदयू पार्टी जॉइन करेंगे। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा... टॉप 15 खबरें… 1. बीजेपी के नितिन नवीन, शिवेश कुमार राज्यसभा जाएंगे होली के त्योहार के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बिहार से बीजेपी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। नितिन नवीन फिलहाल पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद उनकी विधानसभा सीट खाली हो जाएगी, जिस पर बाद में उपचुनाव कराए जाने की संभावना है। वहीं, शिवेश राम 2024 का लोकसभा चुनाव सासाराम से लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वे कांग्रेस प्रत्याशी से हार गए थे। पूरी खबर पढ़ें 2. ईरान-इजराइल युद्ध में बेतिया के कैप्टन आशीष लापता इजराइल-ईरान जंग में बेतिया के कैप्टन आशीष कुमार लापता हैं। एजेंसी ने कैप्टन की पत्नी को फोन कर घटना की जानकारी दी है। ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर ‘Skylight’ पर 1 मार्च को मिसाइल हमला हुआ था। हमले के समय जहाज खासब तट के पास एंकर पर खड़ा था। अधिकांश क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन कैप्टन आशीष समेत 2 अन्य लोग अब भी लापता हैं। परिजनों ने ओमान स्थित भारतीय दूतावास और शिपिंग कंपनी से संपर्क किया है, मगर अब तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। परिवार ने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप कर जल्द खोजबीन और सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की मांग की है। पूरी खबर पढ़ें 3. 5 मार्च को JDU जॉइन कर सकते हैं निशांत कुमार बिहार के सियासी गलियारों में पिछले काफी समय से जारी अटकलों पर अब विराम लगता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में आने की चर्चाओं पर जेडीयू के कद्दावर नेता और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री के बेहद करीबी माने जाने वाले श्रवण कुमार ने नालंदा में कहा कि निशांत कुमार जल्द ही राजनीति के मैदान में उतरेंगे और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। पूरी खबर पढ़ें 4. नितिन नवीन की होली में कार्यकर्ताओं ने फाड़े कुर्ते बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को पटना में होली मनाई। पटना में राम खेले होली…गाने पर नितिन नवीन ने फूल बरसाए, तालियां बजाकर झूमते नजर आए। इस दौरान मंच के नीचे खड़ीं महिलाओं ने उनसे कहा, फोटो खिंचवाइएगा तब जाइएगा। इस पर नितिन नवीन ने कहा, अपना मोबाइल दीजिए मैं ऊपर से ही खींच देता हूं। नितिन नवीन ने कहा, आज होली है और होली पर गाने सुनना चाहिए भाषण नहीं, इसलिए आप गानों का मजा लीजिए। बेली रोड के चटकारा फूड कोर्ट में ये पार्टी रखी गई है। इसमें डिप्टी CM सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल भी मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें 5. नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, 3 लड़के उठाकर ले गए मुजफ्फरपुर में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। लड़की को तीन लड़के उठाकर खेत में ले गए। दो लड़कों ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। लड़की अपनी इज्जत बचाने के लिए चिल्लाती रही लेकिन, दोनों लड़कों ने उसका मुंह दबाकर उसके साथ घिनौना काम किया। तीसरा लड़का गेहूं के खेत के पास खड़ा होकर यह देखता रहा कि कोई आ ना जाए। 10 वीं क्लास में पढ़ने वाली लड़की होली में अपने फुआ के घर मुजफ्फरपुर के मशहरी थाना के गांव आई थी। पूरी खबर पढ़ें 6. बिहार में 40 फीसदी तक चिकन के दाम गिरे पहले 13-14 क्विंटल माल मंगवाते थे, अब 9-10 क्विंटल आ रहा है। रेट पर भी असर पड़ा है। पहले 135 रुपए प्रति किलो मुर्गा बेचते थे, आज 115 हो गया। बर्ड फ्लू के चलते मार्केट पर असर पड़ा है। ये कहना है भोजपुर के पोल्ट्री फॉर्म संचालक संजय जायसवाल का। यह बयान बिहार में बर्ड फ्लू की दहशत को बयां कर रहे हैं। यहां पटना और गयाजी में 10 हजार से ज्यादा मुर्गों में बर्ड-फ्लू मिलने के बाद लोग डरे हुए हैं। होली में चिकन की डिमांड रहती है। इस दौरान कीमतों में भी उछाल आता है, लेकिन इस बार बर्ड फ्लू के डर से मार्केट डाउन है। पूरी खबर पढ़ें 7. पप्पू यादव बोले: पवन सिंह को बैन करना चाहिए पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की अचानक से तबीयत बिगड़ गई है। चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी है। फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। उन्होंने कुछ तस्वीरें भा साझा की है। इसके पहले पप्पू यादव ने एक पॉडकास्ट में कई मुद्दों पर अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा अगर बिहार मुझे एक बार मुख्यमंत्री बनने का मौका दे दे तो बिहार को दुनिया में अलग पहचान दिलाऊंगा। 3 महीने के भीतर सारे प्राइवेट अस्पताल और प्राइवेट स्कूलों को सरकारी कर दूंगा। पूरी खबर पढ़ें 8. ट्रेनों के स्लीपर कोच में जनरल जैसे हालात होली की छुटि्यों में लोग घर लौट रहे हैं। इस वजह से ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ ज्यादा है। जनरल कोच में जिन यात्रियों को जगह नहीं मिल रही है वे बिना रिजर्वेशन स्लीपर और एसी कोच में घूस रहे हैं। चाहे उन्हें बैठने की जगह मिले या न मिले। वे खड़े होकर यात्रा कर रहे हैं। इस वजह से जो रिजर्वेशन वाले यात्री हैं उन्हें परेशानी हो जाती है। कई बार यात्रियों के बीच कहासुनी हो जाती है। यात्रियों का कहना है कि हम दिल्ली से पटना धक्के खाकर पहुंचे हैं। पूरी खबर पढ़ें 9. भूख हड़ताल पर बैठे होमगार्ड अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ी बेगूसराय में चयनित होने के महीनों बीतने के बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं मिलने और ट्रेंनिंग शेड्यूल जारी नहीं होने से होमगार्ड अभ्यर्थी आक्रोशित है। इनका भूख हड़ताल तीसरे दिन भी लगातार जारी है। समाहरणालय के दक्षिणी द्वारा हड़ताली चौक पर भूख हड़ताल पर डटे चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य में तेजी से गिरावट हो रही है। आज मौसम कुमारी, बृजेश कुमार, नितेश कुमार, विरेंद्र कुमार, शत्रुध्न कुमार, पीयूष कुमार, नितीश कुमार, कविता कुमारी, अमिता कुमारी आदि की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके बाद सदर अस्पताल की टीम सभी का इलाज कर रही है। पूरी खबर पढ़ें 10. मेले में 2 युवक की पिटाई, 'विधायक के बेटे ने पीटा' भागलपुर में भाजपा विधायक के बेटे पर मारपीट का आरोप लगा है।दो घायल युवकों का कहना है कि भाजपा विधायक के बेटे समेत करीब 50 लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। मेले की भीड़ में खड़ा-खड़ा कर पीटा गया। आरोप है कि मेले में तैनात चौकीदार का डंडा छीनकर उससे हमला भी किया गया। मामला पीरपैंती के कृषि मैदान का है, जहां यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था। कल रात यज्ञ कार्यक्रम का अंतिम दिन था। इसी दौरान नाथनगर से अपने संबंधी के यहां आए अभिषेक यादव और अमरजीत यादव मेला घूमने गए थे। पूरी खबर पढ़ें 11. होली में मेडिकल इमरजेंसी के लिए 9 टीम तैनात रहेगी पटना समेत पूरे बिहार में होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। आंख, त्वचा, सांस संबंधी दिक्कतें, नशे के मामले और सड़क हादसों से निपटने के लिए सरकारी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। आपातकालीन सेवाओं के लिए अतिरिक्त डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को तैनात हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, मेडिकल कॉलेज अस्पतालों और जिला अस्पतालों में 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं सक्रिय रहेंगी। एम्बुलेंस सेवा को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 12. होली पार्टी में युवक की हत्या, बगीचे में मारी गोली मुजफ्फरपुर में होली पार्टी के दौरान दोस्तों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान संतलाल साह के पुत्र सूरज साह के रूप में हुई है। घटना बोचहां थाना क्षेत्र के पराती गांव वार्ड संख्या-3 की है। जानकारी के मुताबिक सोमवार देर शाम गांव के बाहर बगीचे में पार्टी चल रही थी। इस दौरान दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गई। बात बढ़ने पर एक युवक ने पिस्तौल निकालकर सूरज पर गोली चला दी। गोली लगते ही जमीन पर गिर पड़ा। पूरी खबर पढ़ें 13. धू-धूकर जली सीएनजी कार, अचानक लगी आग मुजफ्फरपुर में मंगलवार देर रात सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। चलती कार में आग लगने के बाद उसमें सवार तीन लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल के पहुंचने से पहले ही गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर इलाके की है। कार सवार भोली सिंह ने बताया कि रात ढाई बजे के करीब माड़ीपुर सड़क मार्ग से गुजर रहा था। अचानक बोनट से धुआं और आग की ऊंची लपटें निकलने लगी। सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि किसी को कुछ समझ नहीं आया। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. JDU के पूर्व विधायक गोपाल मंडल रिवाल्वर के साथ दिखे भागलपुर में होलिका दहन के मौके पर जदयू के पूर्व विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। बरारी स्थित अपने निजी आवास पर आयोजित होलिका दहन कार्यक्रम में वे स्थानीय लोगों के साथ हाथ में गन लेकर होली का जश्न मनाते नजर आए। गोपाल मंडल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पूर्व विधायक हाथ में रिवाल्वर लेकर भीड़ के बीच घूमते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो उनके बेटे आशीष मंडल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. सभी जिलों में तेज धूप निकलने की संभावना बिहार के सभी जिलों में बुधवार से तेज धूप निकलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला