आज का राशिफल और पंचांग और उसके साथ में मुख्य समाचारों के साथ में आप देखेंगे और पढ़ेंगे क्या हो रही है देश दुनिया की हर एक खबरें
अगर आप हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं तो हमारे वेबसाइट में एकदम नीचे लिंक पर कांटेक्ट नंबर पर जाकर हमसे कांटेक्ट कर सकते हैं और अपनी खबर को पब्लिक तक पहुंचा सकते हैं कोई भी प्रॉब्लम हो आपकी प्रॉब्लम को सॉल्व किया जाएगा
T: *सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*
*05 - जून - शुक्रवार*
*!! विश्व पर्यावरण दिवस !!*
👇
===============================
*1* पीएम मोदी आज गुजरात दौरे पर, ₹12,000 करोड़ के वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे और दमन में एयरपोर्ट का उद्घाटन; साइकिल-EV से कार्यक्रम में पहुंचेंगे कार्यकर्ता
*2* राज्यसभा चुनाव- भाजपा के 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, एमपी से तरुण चुग, राजस्थान से सतीश पूनिया को मौका; कांग्रेस के पवन खेड़ा कर्नाटक से प्रत्याशी
*3* राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, कर्नाटक से मैदान में खरगे और पवन खेड़ा
*4* गृह मंत्री अमित शाह त्रिपुरा के दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। इस दौरान वह भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की तैयारियों की समीक्षा करेंगे
*5* रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति
*6* संघ प्रमुख बोले- दुनिया भारत की ओर नई दिशा की उम्मीद से देख रही है, हमें हर स्तर पर मजबूत बनाना होगा
*7* भारत में ऑटोमोबाइल और ईंधन क्षेत्र तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रहा है। इस दिशा में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने देशभर में करीब 5,200 इथेनॉल डिस्पेंसिंग स्टेशनों का नेटवर्क तैयार करने की घोषणा की है। यह कदम पेट्रोल पर निर्भरता घटाने, स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने और फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है।
*8* इंडिया गठबंधन में पड़ी दरार: DMK ने 8 जून को होने वाली बैठक से बनाई दूरी, कांग्रेस पर लगाया धोखा देने का आरोप
*9* भारत और वेनेजुएला के बीच नई दिल्ली में उच्च स्तरीय वार्ता संपन्न हुई। प्रधानमंत्री मोदी और कार्यकारी राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच ऊर्जा, निवेश और व्यापार जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने तथा ग्लोबल साउथ के देशों को वैश्विक मंच पर मजबूती देने पर पूर्ण सहमति बनी है
*10* कर्नाटक सरकार में विभागों का बंटवारा: सीएम शिवकुमार ने अपने पास रखा वित्त विभाग, प्रियांक खरगे बने गृह मंत्री
*11* भाजपा से अलग होंगे अन्नामलाई: शुक्रवार को सोशल मीडिया पर खोलेंगे सारे पत्ते, नई पार्टी की सुगबुगाहट तेज!
*12* टीएमसी में दरार: पार्टी के अंदरूनी कलह पर NDA का हमला, ममता के 'अहंकार' और अभिषेक की 'तानाशाही' को बताया वजह
*13* देशभर में कटते जंगल और घटते भूजल स्तर से पूरा पारिस्थितिकी तंत्र बिगड़ रहा है। प्राकृतिक असंतुलन का ही नतीजा है कि 2025 को भारत ने अपने आठवें सबसे गर्म वर्ष के तौर पर दर्ज किया। इस वर्ष औसत तापमान 1991-2020 के दीर्घकालीन औसत से 0.28 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। जनवरी-फरवरी और मार्च-मई के मौसम सामान्य से अधिक गर्म रहे
*14* जलस्तर ने मौसम का संतुलन बिगाड़ दिया है।सीएसई की रिपोर्ट ने आंकड़ों के जरिये देश की चिंताजनक तस्वीर दिखाई है। जिसमें बताया गया कि 2025 भारत का आठवां सबसे गर्म साल रहा और चरम मौसम ने 4421 लोगों की जान ली। जबकि हर आठ में से एक भारतीय बीमार है।
*15* भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा आज इसके फैसलों का एलान करेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण केंद्रीय बैंक इस बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा। यह समीक्षा पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच हो रही है। कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव से आर्थिक परिदृश्य जटिल हुआ है। अधिकांश अर्थशास्त्रियों को ब्याज दरें स्थिर रहने की उम्मीद है
*16* पुतिन बोले- अमेरिका का मोदी पर दबाव डालना बेकार, भारत महान देश, रूस को उस पर भरोसा है, US
Tejraftarnews.in: 🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 05 जून 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश...*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 05 जून 2026*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी - 25:23 तक
*🗒पश्चात्-* षष्ठी
*🌠नक्षत्र-* श्रवण - पूर्णरात्रि
*💫करण-* कौलव - 12:31 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* ब्रह्म - 09:41 तक
*✨पश्चात्-* एन्द्र
*🌅सूर्योदय-* 05:22
*🌄सूर्यास्त-* 19:16
*🌙चन्द्रोदय-* 23:14
*🌛चन्द्रराशि-* मकर - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:51 से 12:47
*🤖राहुकाल-* 10:35 से 12:19
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ बदी पंचमी 25:23 तक पश्चात् षष्ठी प्रारम्भ , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से , कुमारयोग , सुवृक्षा , श्री सुब्रह्मण्यम रामास्वामी जयन्ती , श्री प्रेम खंडु थंगुन जयन्ती , गुरु श्री गोलवलकर स्मृति दिवस , श्री योगी आदित्यनाथ जन्म दिवस , अवैध - गैर - रिपोर्टेड और अनियमित मत्स्य पालन के खिलाफ लड़ाई का अंतर्राष्ट्रीय दिवस , संपूर्ण क्रांति दिवस व विश्व पर्यावरण दिवस।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ बदी षष्ठी 26:44 तक पश्चात् सप्तमी प्रारम्भ , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 06:04 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 06:04 से , द्विपुष्कर योग 26:42 से , विघ्नकारक भद्रा 26:40 से , पंचक प्रारम्भ 19:04 से , शिव राज्याभिषेक दिवस।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*अथ यो विनिकुर्वीत*
*ज्येष्ठो भ्राता यवीयसः।*
*अज्येष्ठः स्यादभागश्च*
*नियम्यो राजभिश्च सः॥७॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०५
*अर्थात् 👉*
_जो बड़ा भाई होकर छोटे भाइयों के साथ कुटिलतापूर्ण बर्ताव करता है, वह न तो ज्येष्ठ कहलाने योग्य है और न ज्येष्ठांश पाने का ही अधिकारी है। उसे तो राजाओंं के द्वारा दण्ड मिलना चाहिये ॥ ७॥_
🌹
*5 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1507 – इंग्लैंड और नीदरलैंड व्यापार समझौते पर सहमत हुए।
1659 – मुगल शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
1661 – महान वैज्ञानिक आइजक न्यूटन ने कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज में दाखिला लिया।
1664 – मुस्तफा द्वितीय तुर्की का सुल्तान बना।
1716 - इंग्लैंड और सम्राट कैरेल सहाय ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये।
1806 - लुइस बोनापार्ट को हॉलैंड के राजा के रूप में उनके भाई, सम्राट नेपोलियन द्वारा बैटैवियन रिपब्लिक की जगह नियुक्त किया गया।
1823 - सिंगापुर के संस्थापक सर स्टैमफोर्ड राफल्स द्वारा सिंगापुर इंस्टीट्यूशन के रूप में रैफल्स इंस्टीट्यूशन की स्थापना की गयी।
1827 – ग्रीक की स्वतंत्रता की लड़ाई के दौरान तुर्कों ने एक्रोपोलिस और एथेंस पर कब्जा किया।
1837 ह्यूस्टन शहर, टेक्सास गणराज्य द्वारा शामिल किया गया।
1846 – अमेरिका में फिलाडेल्फिया और बाल्टीमोर के बीच टेलीग्राफ लाइन की शुरुआत हुई।
1875 – अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को में पैसिफिक स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत हुई।
1882 – बॉम्बे (अब मुंबई) में तूफान और बाढ़ से करीब एक लाख लोगों की मौत हुई।
1883 – विश्व की सबसे प्रसिद्ध ट्रेन ओरिएंट एक्सप्रेस ने अपनी पहली यात्रा आरंभ की। ये पहली ट्रेन थी जिसका एक सिरा क़ुस्तुनतुनिया और दूसरा सिरा पेरिस था।
1888 अमेरिका के डेमोक्रेटर राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड के लिए मनोनीत किये गये।
1912 – अमेरिकी नौसेना ने क्यूबा पर तीसरी बार हमला किया।
1915 – डेनमार्क ने अपने संविधान में संशोधन कर महिलाओं को वोट का अधिकार दिया।
1928 - हाउस और सीनेट चुनाव फिलीपींस में आयोजित किया गया, जिसमें नेसिअनलिस्ट पार्टी ने जीत दर्ज की।
1942 – अमेरिका ने बुल्गारिया, हंगरी तथा रोमानिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी, इटली और जापान की नाज़ी तिकड़ी वाले देशों की राजधानियों में से मित्र सेनाओं के कब्ज़े में आने वाला पहला शहर रोम था।
1953 – डेनमार्क में नया संविधान अंगीकार किया गया।
1967 – इजरायल ने मिस्र पर हमला कर उसके करीब 400 लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए। युद्ध तो इजरायल मिस्र सीमा पर ही शुरू हुआ था लेकिन जल्द ही ये कई और अरब मुल्कों तक फैल गया।
1968 – अमरीका के शहर लॉस एंजेलस के एक होटल में मशहूर अमरीकी सांसद रॉबर्ट कैनडी के ऊपर जानलेवा हमला हुआ था।
1969 – रूस की राजधानी माॅस्को में अंतरराष्ट्रीय कम्युनिस्ट कॉन्फ्रेंस शुरू हुई।
1972 – पर्यावरण के संबंध में पहली अंतर्राष्ट्रीय कांफ़्रेस स्वीडन की राजधानी स्टाकहोम में आयोजित हुई।
1984 – ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना ने प्रवेश किया।
1990 – सोवियत संघ के आखिरी राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
2001 - शाही हत्याकांड जांच आयोग के एक सदस्य माधवन के इस्तीफ़े से नेपाल में शाही परिवार की जांच का कार्य अवरुद्ध।
2002 - भारत की सीमा पर साझा गश्त के प्रस्ताव को पाकिस्तान ने खारिज किया।
2005 - ताइवान ने अपनी पहली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2008 - इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती घोटाले की जाँच सीबीआई से कराने का भारत सरकार को निर्देश दिया।
2008 - एलेन परेरा ने बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक का कार्यभार सम्भाला।
2008 - अमेरिका ने भारत व चीन को निगरानी सूची में डाला।
2013 – नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
2013 – पहली बार एक अंग्रेजी अखबार में छपा कि अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी अमरीका में लाखों लोगों के फोन रिकॉर्ड जुटा रही है। इसका खुलासा अमेरिकी जासूस स्नोडेन ने किया था।
2013 – बिहार में बिजली गिरने से 44 लोगों की मौत हुई।
2017- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 का सफल प्रक्षेपण किया है। जीएसएलवी (GSLV) मार्क-3 ने अपने साथ संचार उपग्रह जीसैट-19 को लेकर उड़ान भरी।
2019 - समुद्र से अंतरिक्ष में रॉकेट छोड़ने वाला पहला देश बना चीन ।
2019 - प्रमिला जयपाल अमेरिकी सदन की अध्यक्षता करने वाली पहली दक्षिण एशियाई अमेरिकी महिला बनीं ।
2020 - वंदे भारत मिशन के तहत 186 यात्री अबू धाबी से कोझीकोड (केरल ) लाए गए।
2021 - बुरकिना फासो के सोलहान शहर के एक गांव में सशस्त्र हमलवार ने 100 लोगों की जान ली।
2021 - म्यामांर में सुरक्षा बलों और गांव वालों के बीच झड़प में 20 लोगों के मारे जाने की ख़बर आयी।
2022 - उत्तराखंड के उत्तराकाशी में MP के करीब 30 तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरने से 26 लोगों की मौत हुई।
2022 - नाइजीरिया की चर्च में आतंकियों’ ने ताबड़तोड़ गोलियाँ बरसाई , 50 की मौत, कई घायल व पादरी का भी अपहरण हुआ।
2022 - अपने अधूरे स्पेस स्टेशन का काम पूरा करने के लिए चीन ने 3 एस्ट्रोनॉट्स को अंतरिक्ष में भेजा।
2022 - खारदुंग ला में विश्व का सबसे बड़ा रक्तदान अभियान लेह में शुरू हुआ।
2022 - बांग्लादेश में भारत - बांग्लादेश संयुक्त सैन्य अभ्यास की शुरूआत हुई।
2023 - इंडोनेशिया द्वारा कोमोडो अभ्यास शुरू किया गया।
2023 - राष्ट्रपति मुर्मू ने सूरीनाम के समकक्ष से मुलाकात की, द्विपक्षीय साझेदारी को गहरा बनाने पर चर्चा हुई।
2023 - आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 7 लोगों की मौत हुई।
2023 - थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल मनोज पांडे बांग्लादेश की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए।
2024 - चुनाव नतीजों के बाद नरेंद्र मोदी ने PM पद से इस्तीफा दिया , राष्ट्रपति ने मंजूर किया , कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहेंगे।
2024 - ओडिशा में 24 साल बाद BJD राज खत्म हुआ। नवीन पटनायक ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा।
2025 - अयोध्या में राम मंदिर के प्रथम तल पर नवनिर्मित राम दरबार की भव्य प्राण प्रतिष्ठा की गई।
*5 जून को जन्मे व्यक्ति👉*
1723 – स्काटलैंड के प्रसिद्ध दर्शनशास्त्री और अर्थशास्त्री एडम स्मिथ का एडंबरा में जन्म हुआ।
1877 – मलयाली कवि उल्लूर एस परमेश्वर अय्यर का जन्म हुआ।
1879 - एन. एम. जोशी - भारत में 'ट्रेड यूनियन आंदोलन' के जन्मदाता थे।
1892 - कैप्टन सर सिकंदर हयात खान भारतीय रिज़र्व बैंक के उप-गवर्नर रहे।
1901 - गोविंद शंकर कुरुप (ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मलयाली भाषा के एक प्रसिद्ध साहित्यकार , 3 जून का भी वर्णन मिलता है )।
1939 - सुब्रह्मण्यम रामास्वामी - पांडिचेरी के चौथे मुख्यमंत्री थे।
1946 - प्रेम खंडु थंगुन - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा अरुणाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री थे।
1961 - रमेश कृष्णन - भारत के प्रसिद्ध टेनिस प्रशिक्षक और पूर्व टेनिस खिलाड़ी हैं।
1972 - योगी आदित्यनाथ - उत्तर प्रदेश राज्य के 21वें मुख्यमंत्री हैं।
1996 - अपूर्वा अरोड़ा - भारतीय अभिनेत्री।
*5 जून को हुए निधन👉*
1942 - मास्टर मदन - प्रतिभाशाली ग़ज़ल और गीत गायक।
1973 - माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक तथा विचारक थे। इनके अनुयायी इन्हें प्रायः 'गुरूजी' के ही नाम से अधिक जानते हैं।
1989 - ईरान के धार्मिक नेता अयातुल्लाह रोहेल्लाह खुमैनी का देहांत।
1996 - आचार्य कुबेर नाथ राय भारतीय लेखक।
2004 - रोनाल्ड विलसन रीगन - राजनीतिज्ञ, संयुक्त राज्य अमेरिका।
2015 - आरती अग्रवाल - भारतीय अभिनेत्री।
2019 - उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का निधन।
2020 - पूर्व राज्यपाल एवं दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त वेद मारवाह का गोवा में निधन।
2020 - कर्ट बिल्टको थॉमस - एक अमेरिकी ओलंपिक जिमनास्ट और अंशकालिक अभिनेता थे।
2023 - शकुनी के किरदार को अमर करने वाले एक्टर गुफी पेंटल का 78 साल की उम्र में निधन।
2023 - मलयालम एक्टर कोल्लम सुधी (39) का कार एक्सीडेंट में निधन हुआ।
2024 - जापानी जीव रसायनज्ञ अकीरा एंडो (90) का निधन हुआ।
2025 - ज़ाम्बियाई वकील, राजनीतिज्ञ और ज़ाम्बिया के छठे राष्ट्रपति एडगर लुंगू (68) का निधन हुआ।
*5 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री सुब्रह्मण्यम रामास्वामी जयन्ती।
🌟 श्री प्रेम खंडु थंगुन जयन्ती।
🌟 गुरु श्री गोलवलकर स्मृति दिवस।
🌟 श्री योगी आदित्यनाथ जन्म दिवस।
🌟 अवैध - गैर - रिपोर्टेड और अनियमित मत्स्य पालन के खिलाफ लड़ाई का अंतर्राष्ट्रीय दिवस।
🌟 संपूर्ण क्रांति दिवस।
🌟 विश्व पर्यावरण दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
Tejraftarnews.in: 🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌤️ *दिनांक - 05 जून 2026*
🌤️ *दिन - शुक्रवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*
🌤️ *शक संवत -1948*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - ग्रीष्म ॠतु*
🌤️ *मास - अधिक ज्येष्ठ*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण*
🌤️ *तिथि - पंचमी 06 जून रात्रि 01:20 तक तत्पश्चात षष्ठी*
🌤️ *नक्षत्र - श्रवण पूर्ण रात्रि तक*
🌤️ *योग - ब्रह्म सुबह 09:43 तक तत्पश्चात इन्द्र*
🌤️*राहुकाल - सुबह 10:57 से दोपहर 12:37 तक*
🌤️ *सूर्योदय - 05:57*
🌤️ *सूर्यास्त - 07:17*
👉 *दिशाशूल - पश्चिम दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- विश्व पर्यावरण दिवस*
💥*विशेष- पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩
🌷 *घर में सुख-समृद्धि के लिए* 🌷
🙏🏻 *मंत्रों में बहुत शक्ति होती है। मंत्रों के माध्यम से असंभव को भी संभव किया जा सकता है। हमारे धर्म ग्रंथों में ऐसे अनेक मंत्रों का वर्णन मिलता है जिसके नियमित जप से मुश्किल काम भी आसानी से हो जाते हैं तथा जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसा ही एक मंत्र ये भी है-*
🌷 *तुलसी नामाष्टक मंत्र* 🌷
🙏🏻 *वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी।*
*पुष्पसारा नंदनीय तुलसी कृष्ण जीवनी।।*
*एतभामांष्टक चैव स्त्रोतं नामर्थं संयुतम।*
*य: पठेत तां च सम्पूज्य सौश्रमेघ फलंलमेता।।*
🌷 *जप विधि* 🌷
🌿 *- सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तुलसी के पौधे की पूजा व परिक्रमा करें तथा दीप लगाएं।*
☺ *- इसके बाद एकांत में जाकर कुश के आसन पर बैठकर तुलसी की माला से इस मंत्र का जप करें। साधक का मुख पूर्व में होना चाहिए।*
👌🏻 *- कम से कम 5 माला जप अवश्य करें।*
🌫 *- एक ही समय, स्थान, आसन व माला हो तो ठीक रहता है।*
🏡 *- कुछ ही समय में आप देखेंगे कि आपकी घर में सुख- समृद्धि का वास हो गया है। आपकी हर मुश्किल आसान होती दिखाई देगी।*
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷
🏡 *टूटी या खुली अलमारी*
6⃣ *घर या दुकान की अलमारी टूटी हुई नहीं होनी चाहिए।टूटी अलमारी पैसों के नुकसान का कारण बनती है। इसके अलावा काम न होने पर अलमारी को हमेशा बंद रखें। अलमारी को बेवजह खुला रखने पर हर तरह के कामों में रुकावट आती है।*
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌷 *वायु की तकलीफ़ में राहत पाने* 🌷
🍶 *१ लीटर पानी उबालो, उसमे हो सके तो ३ बिली पत्ते और १ काली मिर्च मसल के डाल दो , पौना लीटर हो जाए ...ठंडा होवे ..तब वो ही पिया करो।*
🙏🏻 *- पूज्य बापूजी Sagwara 6 th Sep, 2011*
📖 *सनातन पंचांग संपादक ~ अंजनी निलेश ठक्कर*
📒 *सनातन पंचांग प्रकाशित स्थल ~ सुरत शहर (गुजरात)*
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻
Tejraftarnews.in: 🕉श्री हरिहरौ विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓
🌻शुक्रवार, ०५ जून २०२६🌻
सूर्योदय: 🌄 ०५:३६
सूर्यास्त: 🌅 ०७:१४
चन्द्रोदय: 🌝 २३:१७
चन्द्रास्त: 🌜०९:०७
अयन 🌘 उत्तरायणे (उत्तर गोले)
ऋतु: 🌞 ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
मास 👉 (द्वितीय अधिक) ज्येष्ठ
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 पञ्चमी (२५:२० से षष्ठी)
नक्षत्र 👉 श्रवण (पूर्ण रात्रि)
योग 👉 ब्रह्म (०९:४३ से इन्द्र)
प्रथम करण 👉 कौलव (१२:२८ तक)
द्वितीय करण 👉 तैतिल (२५:२० तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 वृष
चंद्र 🌟 मकर
मंगल 🌟 मेष (अस्त, पश्चिम , मार्गी)
बुध 🌟 वृष (उदित, पश्चिम, मार्गी)
गुरु 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मिथुन (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदय, पश्चिम, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४७ से १२:४३
अमृत काल 👉 १८:३८ से २०:२३
सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 पूरे दिन
विजय मुहूर्त 👉 १४:३५ से १५:३१
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:१४ से १९:३४
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१६ से २०:१६
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५५ से २४:३५
राहुकाल 👉 १०:३० से १२:१५
राहुवास 👉 दक्षिण-पूर्व
यमगण्ड 👉 १५:४६ से १७:३१
दुर्मुहूर्त 👉 ०८:०३ से ०८:५९
होमाहुति 👉 गुरु
दिशाशूल 👉 पश्चिम
अग्निवास 👉 पृथ्वी
चन्द्र वास 👉 दक्षिण
शिववास 👉 नन्दी पर (२५:२० से भोजन में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ - चर २ - लाभ
३ - अमृत ४ - काल
५ - शुभ ६ - रोग
७ - उद्वेग ८ - चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ - रोग २ - काल
३ - लाभ ४ - उद्वेग
५ - शुभ ६ - अमृत
७ - चर ८ - रोग
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
दक्षिण-पूर्व (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
विश्व पर्यावरण दिवस, वाहन क्रय-विक्रय मुहूर्त प्रातः ०७:१७ से १०:४३ तक आदि।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २९:३५ तक जन्मे शिशुओ का नाम श्रवण नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (खी, खू, खे, खो) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
वृषभ - २८:०४ से ०५:५९
मिथुन - ०५:५९ से ०८:१४
कर्क - ०८:१४ से १०:३६
सिंह - १०:३६ से १२:५५
कन्या - १२:५५ से १५:१२
तुला - १५:१२ से १७:३३
वृश्चिक - १७:३३ से १९:५३
धनु - १९:५३ से २१:५६
मकर - २१:५६ से २३:३७
कुम्भ - २३:३७ से २५:०३+
मीन - २५:०३+ से २६:२७+
मेष - २६:२७+ से २८:००+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त - ०५:१५ से ०५:५९
चोर पञ्चक - ०५:५९ से ०८:१४
शुभ मुहूर्त - ०८:१४ से १०:३६
रोग पञ्चक - १०:३६ से १२:५५
शुभ मुहूर्त - १२:५५ से १५:१२
मृत्यु पञ्चक - १५:१२ से १७:३३
अग्नि पञ्चक - १७:३३ से १९:५३
शुभ मुहूर्त - १९:५३ से २१:५६
रज पञ्चक - २१:५६ से २३:३७
शुभ मुहूर्त - २३:३७ से २५:०३+
चोर पञ्चक - २५:०३+ से २५:२०+
शुभ मुहूर्त - २५:२०+ से २६:२७+
शुभ मुहूर्त - २६:२७+ से २८:००+
चोर पञ्चक - २८:००+ से २९:१५+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आज दिन के आरम्भ से ही आपके समस्त कार्य व्यवस्थित रहेंगे धन प्राप्ति की आशा प्रातः काल से ही लगी रहेगी लेकिन इसके पूर्ण होने में मध्यान तक का समय लग जायेगा। आर्थिक रूप से आज का दिन संतोषजनक ही रहेगा फिर भी धन को लेकर किसी से बहस ना करें।आज दिन भर मानसिक रूप से शांति अनुभव करेंगे कुछ गलतियों के कारण आत्म ग्लानि भी होगी। महिलाओ का ध्यान परिवार में सुख शान्ति कायम रखने पर रहेगा। घर में सुख के साधनों पर खर्च करेंगे। घूमने-फिरने के अवसर भी मिलेंगे। परिवार के बुजुर्गो की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप धार्मिक कार्यो एवं गूढ विषयो के प्रति रुचि लेंगे तंत्र-मंत्र टोटको के प्रयोग भी कर सकते है। कार्य व्यवसाय के प्रति भी गंभीर रहेंगे कार्य क्षेत्र पर मध्यान तक का समय मंदा रहेगा लेकिन इसके बाद आकस्मिक बिक्री बढ़ेगी। आर्थिक लाभ भी सामान्य से अधिक होगा खर्चीली प्रवृति रहने के कारण बचत अल्प ही होगी। महिलाये एवं अन्य पारिवारिक सदस्य दूर स्थान के पर्यटन की योजना बनायेंगे। जिसके पूर्ण करने पर भी अधिक खर्च करना पड़ेगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर व्यवहारिकता बढ़ेगी। पुराने मित्रों से यादगार भेंट होगी। पारिवारिक वातावरण आवश्यकता पूर्ति होने तक शांत रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए विपरीत फलदायी रहेगा। आज आप सोचेंगे कुछ परन्तु होगा उससे उल्टा। सेहत भी नरम रहेगी कार्यो के प्रति गंभीर रहने पर भी शारीरिक एवं अन्य पारिवारिक कारणों से असमर्थ रहेंगे। व्यवसाय से धन लाभ होगा लेकिन धन आने के साथ ही जाने के रास्ते भी बना लेगा। पारिवारिक जन की सेहत अथवा रिश्तेदारी पर खर्च करना पड़ेगा। नौकरी वाले लोगो को कार्यजल्दी पूर्ण करने के प्रयास में गलती होने पर विलम्ब होगा। महिलाये आज किसी गलतफहमी की शिकार होंगी परिवार का वातावरण चिंताजनक रहेगा। संध्या पश्चात कुछ राहत मिलेगी। यात्रा में सावधानी बरतें।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए विजय दिलाने वाला रहेगा। आज आपकी वाणी में प्रखरता रहेगी आप जिस कार्यो को करेंगे उसे आसानी से पूर्ण कर लेंगे। आवश्यकता पड़ने पर सहयोग भी बिना मांगे मिल जायेगा। व्यवसायियों को धन लाभ समय पर होने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। नौकरी पेशा जातक अधिकारियों के विपरीत व्यवहार से परेशान रहेंगे मांग पूरी ना होकर उल्टा अधिक उलझन बढ़ेगी। महिला वर्ग मन इच्छित कार्य होने से आनंदित रहेंगी लेकिन किसी के व्यर्थ टोकने पर कलह कर सकती है। परिजनों की जिद पूरी करने पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। सेहत सामान्य बनी रहेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपको अधिक भाग दौड़ करनी पड़ेगी। लेकिन आज अपनी महात्त्वकांक्षाओ को पूर्ति होने पर प्रसन्न भी रहेंगे। मध्यान तक का समय थोड़ा उतार चढ़ाव वाला रहेगा इसके बाद ही स्थिति सामान्य हो पाएगी। कार्य व्यवसाय में किसी से बहस के बाद लाभ होगा। धन लाभ आशानुकूल ही रहेगा। नौकरी वाले लोग आज आराम के मूड में रहेंगे अधिकांश समय काम से मन चुरायेंगे। महिलाये भी आज ज्यादा मेहनत करने के पक्ष में नही रहेंगी। इसके विपरीत सुखोपभोग की मानसिकता अधिक रहेगी। खर्च भी आज आवश्यकता से अधिक करेंगे। संध्या के समय सेहत खराब हो सकती है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको अपने बुद्धि विवेक से काम लेना होगा तभी सोची हुई योजनाओ को किसी निष्कर्ष पर पहुचा सकेंगे। मनोकामना पूर्ति में कुछ ना कुछ बाधा अवश्य आयेगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा आज अधिक रहेगी। मेहनत करने के बाद भी परिणाम निराश करने वाले रहेंगे। महिलाये को भी आज अपनी इच्छाएं दबानी पड़ेंगी लेकिन पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु कुछ ना कुछ सहयोग अवश्य करेंगी। भाई-बंधुओ से अहम को लेकर टकराव सम्भव है बुजुर्गो के बीच मे आने से स्थिति गंभीर होने से बचेगी। धन लाभ काम चलाऊ होगा लेकिन अचानक होने से प्रसन्नता देगा। पेट संबंधित विकार हो सकते है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का लगभग सारा दिन ही अशांति से भरा रहेगा। दिन का आरंभ परिवार में कलह से होगा आज आपका व्यवहार एवं भाषा बैठे बिठाये झगड़ा मोल लेगी। इसके विपरीत आप किसी की हास्य भरी बात भी सहन नही कर सकेंगे। महिलाये भी आज किसी के गलत आचरण का तुरंत प्रतिशोध लेंगी। कार्य व्यवसाय से आज आपको अधिक उम्मीद रहेगी परन्तु निराश ही होंगे। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। संध्या के समय किसी के सहयोग से थोड़ा बहुत धन लाभ हो जायेगा। आज आप निराश होकर कोई गलत कदम भी उठा सकते है परन्तु ध्यान रहे प्रलोभन में पड़कर हानि ही होगी। सेहत भी आज गड़बड़ ही रहेगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपकी लाभा-लाभ वाली स्थिति रहेगी। कार्य क्षेत्र पर विरोधी नतमस्तक होंगे। पारिवारिक मामले हो या सार्वजनिक आज आप सभी जगह अपनी व्यवहार कुशलता से आसानी से कार्य बना लेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र पर उधारी के व्यवहारों को लेकर किसी से झगड़ा होने की संभावना है धैर्य से काम ले अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती है। धन लाभ आज आवश्यकता से अधिक ही होगा। महिलाये किसी ना किसी काम से दिन भर व्यस्त रहेंगी। संध्या का समय बाहर घूमने मनोरंजन में बिताएंगे। उत्तम भोजन वाहन एवं अन्य सभी सुख के साधन सहज उपलब्ध हो सकेंगे। बुजुर्गो की फटकार भी सुन्नी पड़ेगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपको अधिकांश कार्यो में दौड़-धूप के बाद ही सफलता मिलेगी। नौकरी करने वाले लोग आज ज्यादा परेशान रहेंगे अधिकारियों को प्रसन्न रखने के लिये तरह-तरह के प्रयास करेंगे फिर भी सफल नही हो सकेंगे। महिलाये आज के दिनों से मन मे चल रही योजना के विफल होने से उदास रहेंगी घर की अपेक्षा बाहर का वातावरण अधिक पसंद करेंगी। दूर रह के वाले रिश्तेदारों से मिलने के प्रसंग बनेंगे।
कार्य क्षेत्र पर आज प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। विरोधी आज आपको नीचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे व्यर्थ के विवाद से दूरी बना कर रहें। आज आपके पुण्य उदय होने से धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। परिजनों का सहयोग मिलता रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी दिन के आरंभ में मन मे आध्यात्मिक भाव रहेगा भजन पूजन में समय देंगे। इसके बाद घरेलू कार्यो के साथ ही व्यावसायिक कार्यो की भी समीक्षा करेंगे। परिजनों के साथ महत्त्वपूर्ण विषयो पर बात होगी। कार्य व्यवसाय से भी आज बेहतर परिणाम मिलेंगे लेकिन भागीदारी के कार्यो में झंझट बढ़ने के कारण भागीदारों से मतभेद गंभीर हो सकते है। आय आज मध्यान तक स्थिर रहेगी इसके बाद अचानक कही से धन लाभ होगा। संध्या का अधिकांश समय आनंद मनोरंजन में बिताएंगे घर मे सुख सुविधा पर खर्च होगा। महिलाये आज समय रहते कामना सिद्धि कर लें बाद में मुश्किल होगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपको हानिकर रहेगा। पूर्व में बनाई योजनाए आर्थिक अथवा अन्य कारणों से आरम्भ नही हो सकेंगी। सेहत का आज विशेष ध्यान रखें। आकस्मिक चोटादि लगने का भय है। दिन शारीरिक रूप से कष्टदायक रहेगा। व्यर्थ के खर्च रहने से ज्यादा परेशानी बनेगी। आज आवश्यकता पड़ने पर किसी सहकर्मी का सहयोग नही मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आज महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें हानि हो सकती है। घरवाले थोड़ी बहुत मदद करने का प्रयास करेंगे परन्तु स्वभाव में अहम की भावना रहने से आपको पसंद नही होगा। आर्थिक रूप से भी दिन परेशानी वाला रहेगा। उधार लेने की नौबत आ सकती है। दाम्पत्य जीवन मे नीरसता का अहसास होगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिये लाभदायक रहेगा। कार्य व्यवसाय अच्छा चलने से धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु आज अकस्मात किसी कारण से क्रोध भी आ सकता है जिससे आस-पास का वातावरण कुछ समय के लिए अशांत बनेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी लेकिन अपनी व्यवहार कुशलता से इस पर विजय पा लेंगे। किसी के द्वारा आपको भ्रमित किया जा सकता है सतर्क रहें प्रलोभन के अवसर भी मिलेंगे इनसे भी लाभ ही होगा। मध्यान के बाद का समय अत्यधिक व्यस्त रहेगा धन की आमद भी इसी समय बढ़ेगी। बाहर घूमने की योजना बनेगी घर मे थोड़ी बहुत खींचतान हो सकती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️🙏राधे राधे🙏
T: 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
*दिनांक : 05 जून 2026*
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आज दिन के आरम्भ से ही आपके समस्त कार्य व्यवस्थित रहेंगे धन प्राप्ति की आशा प्रातः काल से ही लगी रहेगी लेकिन इसके पूर्ण होने में मध्यान तक का समय लग जायेगा। आर्थिक रूप से आज का दिन संतोषजनक ही रहेगा फिर भी धन को लेकर किसी से बहस ना करें।आज दिन भर मानसिक रूप से शांति अनुभव करेंगे कुछ गलतियों के कारण आत्म ग्लानि भी होगी। महिलाओं का ध्यान परिवार में सुख शान्ति कायम रखने पर रहेगा। घर में सुख के साधनों पर खर्च करेंगे। घूमने-फिरने के अवसर भी मिलेंगे। परिवार के बुजुर्गो की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप धार्मिक कार्यो एवं गूढ विषयो के प्रति रुचि लेंगे तंत्र-मंत्र टोटको के प्रयोग भी कर सकते है। कार्य व्यवसाय के प्रति भी गंभीर रहेंगे कार्य क्षेत्र पर मध्यान तक का समय मंदा रहेगा लेकिन इसके बाद आकस्मिक बिक्री बढ़ेगी। आर्थिक लाभ भी सामान्य से अधिक होगा खर्चीली प्रवृति रहने के कारण बचत अल्प ही होगी। महिलाये एवं अन्य पारिवारिक सदस्य दूर स्थान के पर्यटन की योजना बनायेंगे। जिसके पूर्ण करने पर भी अधिक खर्च करना पड़ेगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर व्यवहारिकता बढ़ेगी। पुराने मित्रों से यादगार भेंट होगी। पारिवारिक वातावरण आवश्यकता पूर्ति होने तक शांत रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए विपरीत फलदायी रहेगा। आज आप सोचेंगे कुछ परन्तु होगा उससे उल्टा। सेहत भी नरम रहेगी कार्यो के प्रति गंभीर रहने पर भी शारीरिक एवं अन्य पारिवारिक कारणों से असमर्थ रहेंगे। व्यवसाय से धन लाभ होगा लेकिन धन आने के साथ ही जाने के रास्ते भी बना लेगा। पारिवारिक जन की सेहत अथवा रिश्तेदारी पर खर्च करना पड़ेगा। नौकरी वाले लोगो को कार्यजल्दी पूर्ण करने के प्रयास में गलती होने पर विलम्ब होगा। महिलाये आज किसी गलतफहमी की शिकार होंगी परिवार का वातावरण चिंताजनक रहेगा। संध्या पश्चात कुछ राहत मिलेगी। यात्रा में सावधानी बरतें।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए विजय दिलाने वाला रहेगा। आज आपकी वाणी में प्रखरता रहेगी आप जिस कार्यो को करेंगे उसे आसानी से पूर्ण कर लेंगे। आवश्यकता पड़ने पर सहयोग भी बिना मांगे मिल जायेगा। व्यवसायियों को धन लाभ समय पर होने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। नौकरी पेशा जातक अधिकारियों के विपरीत व्यवहार से परेशान रहेंगे मांग पूरी ना होकर उल्टा अधिक उलझन बढ़ेगी। महिला वर्ग मन इच्छित कार्य होने से आनंदित रहेंगी लेकिन किसी के व्यर्थ टोकने पर कलह कर सकती है। परिजनों की जिद पूरी करने पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। सेहत सामान्य बनी रहेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपको अधिक भाग दौड़ करनी पड़ेगी। लेकिन आज अपनी महात्त्वकांक्षाओ को पूर्ति होने पर प्रसन्न भी रहेंगे। मध्यान तक का समय थोड़ा उतार चढ़ाव वाला रहेगा इसके बाद ही स्थिति सामान्य हो पाएगी। कार्य व्यवसाय में किसी से बहस के बाद लाभ होगा। धन लाभ आशानुकूल ही रहेगा। नौकरी वाले लोग आज आराम के मूड में रहेंगे अधिकांश समय काम से मन चुरायेंगे। महिलाये भी आज ज्यादा मेहनत करने के पक्ष में नही रहेंगी। इसके विपरीत सुखोपभोग की मानसिकता अधिक रहेगी। खर्च भी आज आवश्यकता से अधिक करेंगे। संध्या के समय सेहत खराब हो सकती है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको अपने बुद्धि विवेक से काम लेना होगा तभी सोची हुई योजनाओ को किसी निष्कर्ष पर पहुचा सकेंगे। मनोकामना पूर्ति में कुछ ना कुछ बाधा अवश्य आयेगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा आज अधिक रहेगी। मेहनत करने के बाद भी परिणाम निराश करने वाले रहेंगे। महिलाये को भी आज अपनी इच्छाएं दबानी पड़ेंगी लेकिन पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु कुछ ना कुछ सहयोग अवश्य करेंगी। भाई-बंधुओ से अहम को लेकर टकराव सम्भव है बुजुर्गो के बीच मे आने से स्थिति गंभीर होने से बचेगी। धन लाभ काम चलाऊ होगा लेकिन अचानक होने से प्रसन्नता देगा। पेट संबंधित विकार हो सकते है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का लगभग सारा दिन ही अशांति से भरा रहेगा। दिन का आरंभ परिवार में कलह से होगा आज आपका व्यवहार एवं भाषा बैठे बिठाये झगड़ा मोल लेगी। इसके विपरीत आप किसी की हास्य भरी बात भी सहन नही कर सकेंगे। महिलाये भी आज किसी के गलत आचरण का तुरंत प्रतिशोध लेंगी। कार्य व्यवसाय से आज आपको अधिक उम्मीद रहेगी परन्तु निराश ही होंगे। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। संध्या के समय किसी के सहयोग से थोड़ा बहुत धन लाभ हो जायेगा। आज आप निराश होकर कोई गलत कदम भी उठा सकते है परन्तु ध्यान रहे प्रलोभन में पड़कर हानि ही होगी। सेहत भी आज गड़बड़ ही रहेगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपकी लाभा-लाभ वाली स्थिति रहेगी। कार्य क्षेत्र पर विरोधी नतमस्तक होंगे। पारिवारिक मामले हो या सार्वजनिक आज आप सभी जगह अपनी व्यवहार कुशलता से आसानी से कार्य बना लेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र पर उधारी के व्यवहारों को लेकर किसी से झगड़ा होने की संभावना है धैर्य से काम ले अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती है। धन लाभ आज आवश्यकता से अधिक ही होगा। महिलाये किसी ना किसी काम से दिन भर व्यस्त रहेंगी। संध्या का समय बाहर घूमने मनोरंजन में बिताएंगे। उत्तम भोजन वाहन एवं अन्य सभी सुख के साधन सहज उपलब्ध हो सकेंगे। बुजुर्गो की फटकार भी सुन्नी पड़ेगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपको अधिकांश कार्यो में दौड़-धूप के बाद ही सफलता मिलेगी। नौकरी करने वाले लोग आज ज्यादा परेशान रहेंगे अधिकारियों को प्रसन्न रखने के लिये तरह-तरह के प्रयास करेंगे फिर भी सफल नही हो सकेंगे। महिलाये आज के दिनों से मन मे चल रही योजना के विफल होने से उदास रहेंगी घर की अपेक्षा बाहर का वातावरण अधिक पसंद करेंगी। दूर रह के वाले रिश्तेदारों से मिलने के प्रसंग बनेंगे। कार्यक्षेत्र पर आज प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। विरोधी आज आपको नीचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे व्यर्थ के विवाद से दूरी बना कर रहें। आज आपके पुण्य उदय होने से धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। परिजनों का सहयोग मिलता रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी दिन के आरंभ में मन मे आध्यात्मिक भाव रहेगा भजन पूजन में समय देंगे। इसके बाद घरेलू कार्यो के साथ ही व्यावसायिक कार्यो की भी समीक्षा करेंगे। परिजनों के साथ महत्त्वपूर्ण विषयो पर बात होगी। कार्य व्यवसाय से भी आज बेहतर परिणाम मिलेंगे लेकिन भागीदारी के कार्यो में झंझट बढ़ने के कारण भागीदारों से मतभेद गंभीर हो सकते है। आय आज मध्यान तक स्थिर रहेगी इसके बाद अचानक कही से धन लाभ होगा। संध्या का अधिकांश समय आनंद मनोरंजन में बिताएंगे घर मे सुख सुविधा पर खर्च होगा। महिलाये आज समय रहते कामना सिद्धि कर लें बाद में मुश्किल होगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपको हानिकर रहेगा। पूर्व में बनाई योजनाए आर्थिक अथवा अन्य कारणों से आरम्भ नही हो सकेंगी। सेहत का आज विशेष ध्यान रखें। आकस्मिक चोटादि लगने का भय है। दिन शारीरिक रूप से कष्टदायक रहेगा। व्यर्थ के खर्च रहने से ज्यादा परेशानी बनेगी। आज आवश्यकता पड़ने पर किसी सहकर्मी का सहयोग नही मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आज महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें हानि हो सकती है। घरवाले थोड़ी बहुत मदद करने का प्रयास करेंगे परन्तु स्वभाव में अहम की भावना रहने से आपको पसंद नही होगा। आर्थिक रूप से भी दिन परेशानी वाला रहेगा। उधार लेने की नौबत आ सकती है। दाम्पत्य जीवन मे नीरसता का अहसास होगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिये लाभदायक रहेगा। कार्य व्यवसाय अच्छा चलने से धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु आज अकस्मात किसी कारण से क्रोध भी आ सकता है जिससे आस-पास का वातावरण कुछ समय के लिए अशांत बनेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी लेकिन अपनी व्यवहार कुशलता से इस पर विजय पा लेंगे। किसी के द्वारा आपको भ्रमित किया जा सकता है सतर्क रहें प्रलोभन के अवसर भी मिलेंगे इनसे भी लाभ ही होगा। मध्यान के बाद का समय अत्यधिक व्यस्त रहेगा धन की आमद भी इसी समय बढ़ेगी। बाहर घूमने की योजना बनेगी घर मे थोड़ी बहुत खींचतान हो सकती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
Tejraftarnews.in: 0️⃣5️⃣❗0️⃣6️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣
*♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️*
*!! जीभ का रस !!*
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
एक बूढ़ा राहगीर थक कर कहीं टिकने का स्थान खोजने लगा। एक महिला ने उसे अपने बाड़े में ठहरने का स्थान बता दिया। बूढ़ा वहीं चैन से सो गया। सुबह उठने पर उसने आगे चलने से पूर्व सोचा कि यह अच्छी जगह है, यहीं पर खिचड़ी पका ली जाए और फिर उसे खाकर आगे का सफर किया जाए। बूढ़े ने वहीं पड़ी सूखी लकड़ियां इकठ्ठा कीं और ईंटों का चूल्हा बनाकर खिचड़ी पकाने लगा। बटलोई उसने उसी महिला से मांग ली।
बूढ़े राहगीर ने महिला का ध्यान बंटाते हुए कहा, 'एक बात कहूं.? बाड़े का दरवाजा कम चौड़ा है। अगर सामने वाली मोटी भैंस मर जाए तो फिर उसे उठाकर बाहर कैसे ले जाया जाएगा.?' महिला को इस व्यर्थ की कड़वी बात का बुरा तो लगा, पर वह यह सोचकर चुप रह गई कि बुजुर्ग है और फिर कुछ देर बाद जाने ही वाला है, इसके मुंह क्यों लगा जाए।
उधर चूल्हे पर चढ़ी खिचड़ी आधी ही पक पाई थी कि वह महिला किसी काम से बाड़े से होकर गुजरी। इस बार बूढ़ा फिर उससे बोला: 'तुम्हारे हाथों का चूड़ा बहुत कीमती लगता है। यदि तुम विधवा हो गईं तो इसे तोड़ना पड़ेगा। ऐसे तो बहुत नुकसान हो जाएगा.?'
इस बार महिला से सहा न गया। वह भागती हुई आई और उसने बुड्ढे के गमछे में अधपकी खिचड़ी उलट दी। चूल्हे की आग पर पानी डाल दिया। अपनी बटलोई छीन ली और बुड्ढे को धक्के देकर निकाल दिया।
तब बुड्ढे को अपनी भूल का एहसास हुआ। उसने माफी मांगी और आगे बढ़ गया। उसके गमछे से अधपकी खिचड़ी का पानी टपकता रहा और सारे कपड़े उससे खराब होते रहे। रास्ते में लोगों ने पूछा, 'यह सब क्या है.?' बूढ़े ने कहा, 'यह मेरी जीभ का रस टपका है, जिसने पहले तिरस्कार कराया और अब हंसी उड़वा रहा है।'
*शिक्षा:-*
तात्पर्य यह है कि पहले तोलें फिर बोलें। चाहे कम बोलें मगर जितना भी बोलें, मधुर बोलें और सोच समझ कर बोलें।
*सदैव प्रसन्न रहिये - जो प्राप्त है, पर्याप्त है।*
*जिसका मन मस्त है - उसके पास समस्त है।।*
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️
Tejraftarnews.in: 0️⃣5️⃣💧0️⃣6️⃣💧2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣
*🔥 आज की प्रेरणा प्रसंग 🔥*
*🌹 समझिए ! जन्म के बाद मृत्यु क्यों आवश्यक है? 🌹*
*हर कोई मृत्यु से डरता है, लेकिन जन्म और मृत्यु सृष्टि के नियम हैं,यह ब्रह्मांड के संतुलन के लिए आवश्यक है। इसके बिना, मनुष्य एक-दूसरे पर हावी हो जाते। कैसे? इस कहानी से जानिए...* *एक बार, एक राजा एक संत के पास गया जो राज्य के बाहर एक पेड़ के नीचे बैठे थे। राजा ने पूछा, "हे स्वामी! क्या कोई औषधि है जो अमरता दे सके? कृपया मुझे बताएं।"*
*संत ने कहा, "हे राजा! आपके सामने जो दो पर्वत हैं, उन्हें पार कीजिए। वहाँ एक झील मिलेगी। उसका पानी पीने से आप अमर हो जाएंगे।"*
*राजा ने पर्वत पार कर झील पाई। जैसे ही वह पानी पीने को झुके, उन्होंने कराहने की आवाज सुनी। आवाज का पीछा करने पर उन्होंने एक बूढ़े और कमजोर व्यक्ति को दर्द में देखा।*
*राजा ने कारण पूछा, तो उस व्यक्ति ने कहा, "मैंने इस झील का पानी पी लिया और अमर हो गया। जब मेरी उम्र सौ साल की हुई, तो मेरे बेटे ने मुझे घर से निकाल दिया। मैं पचास साल से यहाँ पड़ा हूँ, बिना किसी देखभाल के। मेरा बेटा मर चुका है, और मेरे पोते अब बूढ़े हो चुके हैं।मैंने खाना -पीना बंद कर दिया है, फिर भी जीवित हूँ।"*
*राजा ने सोचा, "बुढ़ापे के साथ अमरता का क्या फायदा? अगर मैं अमरता के साथ यौवन भी प्राप्त कर सकूँ तो?" राजा वापस संत के पास गए और समाधान पूछा, "कृपया मुझे अमरता के साथ यौवन प्राप्त करने का उपाय बताएं।"*
*संत ने कहा, "झील पार करने के बाद, आपको एक और पर्वत मिलेगा। उसे पार करिए, और एक पेड़ मिलेगा जिस पर पीले फल लगे होंगे। उन फलों में से एक खा लीजिए,आपको अमरता के साथ यौवन भी मिल जाएगा।"*
*राजा ने दूसरा पर्वत पार किया और एक पेड़ देखा, जिस पर पीले फल लगे थे। जैसे ही उन्होंने फल तोड़ने के लिए हाथ बढ़ाया, उन्हें तेज बहस और लड़ाई की आवाजें सुनाई दीं। उन्होंने सोचा, इस सुनसान जगह में कौन झगड़ सकता है?*
*राजा ने चार जवान आदमियों को ऊंची आवाज़ में झगड़ते देखा। राजा ने पूछा, "तुम लोग क्यों झगड़ रहे हो?" उनमें से एक बोला, "मैं 250 साल का हूँ और मेरे दाहिने वाले व्यक्ति की उम्र 300 साल है। वह मुझे मेरी संपत्ति का हिस्सा नहीं दे रहा।"*
*जब राजा ने दाहिने वाले व्यक्ति से पूछा, उसने कहा, "मेरा पिता, जो 350 साल का है, अभी भी जीवित है और उसने मुझे मेरा हिस्सा नहीं दिया। तो मैं अपने बेटे को कैसे दूं?"*
*उस आदमी ने अपने 400 साल के पिता की ओर इशारा किया, जिन्होंने भी वही शिकायत की। उन्होंने राजा से कहा कि संपत्ति के इस अंतहीन झगड़े की वजह से गांववालों ने उन्हें गांव से निकाल दिया है।*
*राजा हैरान होकर संत के पास लौटे और बोले, "धन्यवाद, आपने मुझे मृत्यु का महत्व समझाया।"*
*संत ने कहा, "मृत्यु के कारण ही इस संसार में प्रेम है।"*
*"मृत्यु के बारे में चिंता करने के बजाय, हर दिन और हर पल को खुशी से जियो। खुद को बदलो, दुनिया बदल जाएगी।"*
*सदैव प्रसन्न रहिये - जो प्राप्त है, पर्याप्त है।*
*जिसका मन मस्त है - उसके पास समस्त है।।*
Tejraftarnews.in: .. *जय श्री राम*
*शुक्रवार, 05 जून 2026 के मुख्य समाचार*
🔶'अमेरिका दे रहा भारत पर दबाव, लेकिन झुकेंगे नहीं PM मोदी', रूस से रिश्तों पर पुतिन की ट्रंप को दो टूक
🔶विजय को सपोर्ट करना पड़ा कांग्रेस को भारी, DMK ने INDIA गठबंधन को दिया झटका
🔶पाकिस्तान को चीन ने बीच राह में छोड़ा, पैसे नहीं दिए तो रोका J-10C फाइटर जेट
🔶राज्यसभा चुनाव- भाजपा के 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी: एमपी से तरुण चुग, राजस्थान से सतीश पूनिया को मौका; कांग्रेस के पवन खेड़ा कर्नाटक से प्रत्याशी
🔶13 दिन में टूटी 28 साल पुरानी TMC: निष्कासित विधायक बोले-अभिषेक के खिलाफ बोल नहीं सकते थे; बगावत हुई क्योंकि फैसले थोपे जा रहे थे
🔶10वीं की योग्यता वाली नौकरी ग्रैजुएट उम्मीदवार को नहीं दे सकते; SC का बड़ा आदेश
🔶लालू-राबड़ी की जेड प्लस सिक्योरिटी खत्म, तेज प्रताप को अब एक ही बॉडीगार्ड
🔶इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, IPC की धारा 406 और 420 एक साथ नहीं हो सकती लागू
🔶पुणे के विप्रो धर्मांतरण और धार्मिक उत्पीड़न मामले की जांच में नासिक SIT मॉडल की एंट्री? पुलिस कर सकती है विशेष रणनीति का अध्ययन
🔶नीट-यूजी: पेपर लीक के बाद एक और अभ्यर्थी की कथित आत्महत्या, राहुल गांधी बोले- बर्बाद हो चुकी व्यवस्था ज़िम्मेदार
🔶बिहार: मुज़फ़्फ़रपुर के अस्पताल के आईसीयू में लगी भीषण आग में पांच लोगों की मौत
🔶कोलकाता नगर निगम में बड़ा बदलाव: फिरहाद हकीम ने मेयर पद से दिया इस्तीफा, सियासी अटकलें तेज
🔶TMC नेता भीड़ के डर से बिस्तर के नीचे छिपा: ग्रामीणों से आवास योजना के नाम पर 8 लाख वसूले थे; लोग कट-मनी वापस मांगने पहुंचे
🔶फायरिंग मामले में खान सर के गार्ड्स गिरफ्तार, हथियार जब्त: खान सर से पुलिस की पूछताछ; रौशन आनंद की रिहाई को लेकर छात्रों का कैंडल मार्च
🔶CJI बोले- शहरों में व्यक्ति भीड़ में भी अकेला: गांवों में समुदाय अब भी जीवन का केंद्र, हमें जीवन को बैलेंस करना सीखना होगा
🔶जम्मू-कश्मीर के रियासी में बादल फटा, कई घरों को नुकसान: दिल्ली में बारिश से 11 फ्लाइट डायवर्ट, MP में आंधी-बारिश; मानसून केरलम पहुंचा
🔷सूर्यकुमार यादव की छुट्टी, श्रेयस अय्यर होंगे अगले टी20 कप्तान; BCCI ने कर लिया फैसला!
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!*
जय हो🙏
Tejraftarnews.in: *सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*
*05 - जून - शुक्रवार*
*!! विश्व पर्यावरण दिवस !!*
👇
===============================
*1* पीएम मोदी आज गुजरात दौरे पर, ₹12,000 करोड़ के वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे और दमन में एयरपोर्ट का उद्घाटन; साइकिल-EV से कार्यक्रम में पहुंचेंगे कार्यकर्ता
*2* राज्यसभा चुनाव- भाजपा के 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, एमपी से तरुण चुग, राजस्थान से सतीश पूनिया को मौका; कांग्रेस के पवन खेड़ा कर्नाटक से प्रत्याशी
*3* राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, कर्नाटक से मैदान में खरगे और पवन खेड़ा
*4* गृह मंत्री अमित शाह त्रिपुरा के दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। इस दौरान वह भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की तैयारियों की समीक्षा करेंगे
*5* रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति
*6* संघ प्रमुख बोले- दुनिया भारत की ओर नई दिशा की उम्मीद से देख रही है, हमें हर स्तर पर मजबूत बनाना होगा
*7* भारत में ऑटोमोबाइल और ईंधन क्षेत्र तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रहा है। इस दिशा में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने देशभर में करीब 5,200 इथेनॉल डिस्पेंसिंग स्टेशनों का नेटवर्क तैयार करने की घोषणा की है। यह कदम पेट्रोल पर निर्भरता घटाने, स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने और फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है।
*8* इंडिया गठबंधन में पड़ी दरार: DMK ने 8 जून को होने वाली बैठक से बनाई दूरी, कांग्रेस पर लगाया धोखा देने का आरोप
*9* भारत और वेनेजुएला के बीच नई दिल्ली में उच्च स्तरीय वार्ता संपन्न हुई। प्रधानमंत्री मोदी और कार्यकारी राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच ऊर्जा, निवेश और व्यापार जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने तथा ग्लोबल साउथ के देशों को वैश्विक मंच पर मजबूती देने पर पूर्ण सहमति बनी है
*10* कर्नाटक सरकार में विभागों का बंटवारा: सीएम शिवकुमार ने अपने पास रखा वित्त विभाग, प्रियांक खरगे बने गृह मंत्री
*11* भाजपा से अलग होंगे अन्नामलाई: शुक्रवार को सोशल मीडिया पर खोलेंगे सारे पत्ते, नई पार्टी की सुगबुगाहट तेज!
*12* टीएमसी में दरार: पार्टी के अंदरूनी कलह पर NDA का हमला, ममता के 'अहंकार' और अभिषेक की 'तानाशाही' को बताया वजह
*13* देशभर में कटते जंगल और घटते भूजल स्तर से पूरा पारिस्थितिकी तंत्र बिगड़ रहा है। प्राकृतिक असंतुलन का ही नतीजा है कि 2025 को भारत ने अपने आठवें सबसे गर्म वर्ष के तौर पर दर्ज किया। इस वर्ष औसत तापमान 1991-2020 के दीर्घकालीन औसत से 0.28 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। जनवरी-फरवरी और मार्च-मई के मौसम सामान्य से अधिक गर्म रहे
*14* जलस्तर ने मौसम का संतुलन बिगाड़ दिया है।सीएसई की रिपोर्ट ने आंकड़ों के जरिये देश की चिंताजनक तस्वीर दिखाई है। जिसमें बताया गया कि 2025 भारत का आठवां सबसे गर्म साल रहा और चरम मौसम ने 4421 लोगों की जान ली। जबकि हर आठ में से एक भारतीय बीमार है।
*15* भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा आज इसके फैसलों का एलान करेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण केंद्रीय बैंक इस बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा। यह समीक्षा पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच हो रही है। कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव से आर्थिक परिदृश्य जटिल हुआ है। अधिकांश अर्थशास्त्रियों को ब्याज दरें स्थिर रहने की उम्मीद है
*16* पुतिन बोले- अमेरिका का मोदी पर दबाव डालना बेकार, भारत महान देश, रूस को उस पर भरोसा है, US और उसकी नजदीकी से हमें दिक्कत नहीं
*17* ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी: 'अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई तो फिर भड़क सकती है जंग
*18* ट्रंप बोले- पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त, भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगा व्यापार समझौता
*19* यूपी समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश, राजस्थान-एमपी में ओले गिरे, नोएडा में 400 पेड़ उखड़े; बिहार-झारखंड में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत
============================== https://chat.whatsapp.com/tejraftarnews.in उसकी नजदीकी से हमें दिक्कत नहीं
*17* ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी: 'अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई तो फिर भड़क सकती है जंग
*18* ट्रंप बोले- पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त, भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगा व्यापार समझौता
*19* यूपी समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश, राजस्थान-एमपी में ओले गिरे, नोएडा में 400 पेड़ उखड़े; बिहार-झारखंड में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत
============================== https://chat.whatsapp.com/tejraftarnews.in
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)