आज दोपहर मुख्य सामाचार और राशिफल पंचांग मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह भारत सरकार के पास अब इन संपत्तियों को बेचने या नीलाम करने का पूरा कानूनी अधिकार है।
आजादी के समय पाकिस्तान गए लोगों की 'निष्कासित संपत्ति' (Evacuee Property) सामान्य परिस्थितियों में किसी भी आम भारतीय नागरिक को सीधे तौर पर नहीं मिलती तो फिर बड़ा सवाल यह उठता है कि यह संपत्ति राधेश्याम अग्रवाल के नाम पर कैसे आ गई।
Jeetu dehati: *अमित शाह की राष्ट्रपति से मुलाकात: मोदी सरकार में बड़े फेरबदल और 3 राज्यों के मुख्यमंत्री बदलने की सुगबुगाहट हुई तेज*
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद देश के राजनीतिक गलियारों में बड़े बदलावों की चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही मोदी सरकार, केंद्रीय मंत्रिमंडल और कई राज्यों के नेतृत्व में एक साथ बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ी खबर यह है कि तीन प्रमुख राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बदला जा सकता है। पांच अलग-अलग राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की तैयारी चल रही है। वर्तमान केंद्रीय मंत्रिमंडल के दो मंत्रियों को पद से हटाकर राज्यपाल बनाया जा सकता है। सरकार और संगठन में संतुलन बनाने के लिए मंत्रिमंडल से करीब दस मंत्रियों को हटाया जा सकता है।
Jeetu dehati: *सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई पाबंदी को हटाया*
पाबंदी हटने के बाद अब रेस्टोरेंट, होटल संचालकों, शादी समारोह में जरूरत के मुताबिक सिलेंडर मिलेंगे। अब कॉमर्शियल सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं होगी। यह नियम मुख्य रूप से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडरों पर लागू होता है, जिसका उपयोग व्यावसायिक जगहों पर किया जाता है। घरेलू एलपीजी (14.2 किलोग्राम) सिलेंडरों के नियम और सब्सिडी पहले की तरह ही लागू रहेंगे।
Jeetu dehati: रीवा का राहुल कुशवाहा प्रदेश भर में चला रहा था मेडिकल नशे का नेटवर्क, केरल से एसटीएफ ने पकड़ा विंध्य और महाकौशल के बड़े नेटवर्क का हुआ खुलासा, रीवा संभाग और विंध्य क्षेत्र में बड़े स्तर पर संचालित कर रहा था कारोबार, गली मोहल्लों और गांव गांव उपलब्ध है नशे का सामान, बड़ा सवाल आखिर क्यों नहीं लगी रीवा पुलिस को इतने बड़े नेटवर्क की भनक, कारण क्या....?
Jeetu dehati: *बीना विधायक दल-बदल मामला: हाईकोर्ट ने खारिज की उमंग सिंघार की याचिका*
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने बीना विधायक निर्मला सप्रे के दल-बदल मामले में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि मामला फिलहाल विधानसभा अध्यक्ष के पास लंबित है। इसलिए इस स्तर पर न्यायिक हस्तक्षेप की कोई आवश्यकता नहीं है।
Jeetu dehati: नगर निगम के सामने ही मौत का गड्ढा! जब जिम्मेदारों के दरवाजे पर लापरवाही, तो पूरे शहर का क्या हाल होगा?
अमर रिपब्लिक | सतना
सतना शहर में बदहाल सड़कों और खुले गड्ढों की हकीकत किसी से छिपी नहीं है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल तब खड़ा होता है जब नगर निगम कार्यालय के ठीक सामने ही महीनों से एक गहरा और जानलेवा गड्ढा खुला पड़ा हो। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर के अन्य इलाकों की स्थिति कैसी होगी।
रोजाना इसी रास्ते से निगम के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और हजारों नागरिक गुजरते हैं, लेकिन अब तक इस गड्ढे को भरने की कोई गंभीर पहल नजर नहीं आई। बरसात के मौसम में यह गड्ढा और भी खतरनाक हो गया है। पानी भर जाने से इसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब जिम्मेदारों के दफ्तर के सामने ही मौत का गड्ढा महीनों तक बना रह सकता है, तो शहर के बाकी वार्डों में सड़क सुरक्षा और विकास कार्यों की स्थिति कैसी होगी? अब देखना यह है कि नगर निगम इस लापरवाही पर कब जागता है, या फिर किसी बड़े हादसे के बाद ही कार्रवाई होगी।
Jeetu dehati: 🚨शहर के गड्ढे छोड़, अश्लील वीडियो में उलझे जिम्मेदार? नगर निगम के आधिकारिक ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट से मचा बवाल
जनगणना कार्य के व्हाट्सएप ग्रुप में कथित पोर्न वीडियो पोस्ट, कर्मचारियों में आक्रोश; जांच शुरू
अमर रिपब्लिक | सतना |
सतना। शहर की जर्जर सड़कें, खुले गड्ढे और नागरिक समस्याएं लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। ऐसे में नगर निगम के एक आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में कथित रूप से अश्लील वीडियो पोस्ट होने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकारी कार्यों के लिए बनाए गए डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस तरह इस्तेमाल होने से कर्मचारियों के साथ-साथ आम लोगों में भी नाराजगी है।
जानकारी के अनुसार, 'Census Zone-1/2026' नामक आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में शनिवार रात करीब 8:55 बजे आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किए गए। इस ग्रुप में जनगणना कार्य से जुड़े कई शासकीय कर्मचारी और अधिकारी शामिल हैं। घटना सामने आते ही ग्रुप में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों ने इसकी कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।
कर्मचारियों का कहना है कि सरकारी कार्यों के लिए बनाए गए आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर इस तरह की सामग्री साझा होना गंभीर अनुशासनहीनता है। इससे न केवल शासकीय कार्यों की गरिमा प्रभावित होती है, बल्कि सरकारी व्यवस्था की छवि पर भी सवाल खड़े होते हैं।
सूत्रों के अनुसार, नगर निगम प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। यदि जांच में यह प्रमाणित होता है कि किसी व्यक्ति ने जानबूझकर अश्लील सामग्री प्रसारित की है, तो उसके विरुद्ध सेवा नियमों के साथ-साथ लागू कानूनी प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है—
क्या नगर निगम के जिम्मेदार शहर की बदहाल सड़कें, खुले गड्ढे और नागरिक समस्याओं पर उतना ध्यान दे रहे हैं, जितना सरकारी ग्रुपों की निगरानी पर देना चाहिए? यह सवाल इसलिए भी अहम है क्योंकि शहर की मूलभूत समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं।
(नोट: जांच पूरी होने तक किसी भी व्यक्ति का नाम या पहचान सार्वजनिक नहीं की जा रही है। अंतिम निष्कर्ष जांच रिपोर्ट के आधार पर ही तय होगा।)
Tej raftar news: 🚨रीवा का राहुल कुशवाहा चला रहा था प्रदेशभर में मेडिकल नशे का नेटवर्क! केरल STF की कार्रवाई से खुला विंध्य-महाकौशल का बड़ा सिंडिकेट
रीवा से लेकर गांव-गांव तक फैला मेडिकल नशे का कारोबार, लेकिन स्थानीय पुलिस को क्यों नहीं लगी भनक?
अमर रिपब्लिक | विशेष रिपोर्ट।
रीवा का रहने वाला राहुल कुशवाहा कथित तौर पर प्रदेशभर में मेडिकल नशे का बड़ा नेटवर्क संचालित कर रहा था। केरल STF की कार्रवाई में उसकी गिरफ्तारी के बाद विंध्य और महाकौशल क्षेत्र में फैले एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि मेडिकल नशे से जुड़ी दवाओं की सप्लाई कई जिलों तक फैली हुई थी।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब यह नेटवर्क रीवा संभाग और विंध्य क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय बताया जा रहा है, तब स्थानीय पुलिस और संबंधित एजेंसियों को इसकी भनक क्यों नहीं लगी? क्या सूचना तंत्र कमजोर था, या फिर नेटवर्क इतनी संगठित तरीके से काम कर रहा था कि वह पकड़ से बाहर रहा?
आज स्थिति यह है कि कई इलाकों में मेडिकल नशे से जुड़ी प्रतिबंधित या दुरुपयोग वाली दवाएं गली-मोहल्लों और गांवों तक आसानी से उपलब्ध होने की शिकायतें सामने आती रही हैं। युवाओं में बढ़ती नशे की लत भी चिंता का विषय है।
उठते बड़े सवाल:
जब नेटवर्क इतना बड़ा था तो रीवा पुलिस की नजर से कैसे बचा?
क्या स्थानीय स्तर पर पर्याप्त निगरानी नहीं हो रही थी?
मेडिकल नशे की अवैध बिक्री पर कार्रवाई क्यों प्रभावी नहीं रही?
क्या पूरे विंध्य क्षेत्र में इस नेटवर्क के अन्य सदस्य भी सक्रिय हैं?
अब उम्मीद की जा रही है कि केरल STF की कार्रवाई के बाद मध्यप्रदेश पुलिस भी इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच करेगी और विंध्य-रीवा सहित अन्य जिलों में सक्रिय सप्लाई चेन पर सख्त कार्रवाई करेगी।
👉नोट: यदि यह मामला अभी जांच के अधीन है, तो किसी व्यक्ति की भूमिका या अपराध को अंतिम तथ्य के रूप में नहीं बल्कि जांच और पुलिस के आरोपों के आधार पर ही प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
Jitendra Kumar: मौसम अपडेट| सुबह का बड़ा अलर्ट
गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, मध्य प्रदेश के 24 जिलों में मौसम बदलेगा।
खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, बुरहानपुर, दमोह, जबलपुर, देवास, सीहोर, भोपाल, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में सुबह के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना।
Jitendra Kumar: 💥*बड़ी खबर*💥
*रतलाम में मातम, 3 की मौत 10 घायल*
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में गुरुवार रात ताजिया हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया। करंट की चपेट में 10 से अधिक लोग आ गए। इनमें 3 की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हैं। घायलों में 5 की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि बिजली के तार काफी नीचे लटके हुए थे, जिस वजह से हादसा हुआ।
TRN Live: *कौशांबी में LPG टैंकर फटा: भीषण आग में 10 घायल, 5 की हालत नाजुक*
कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र स्थित सिहोरी टोल प्लाजा पर एलपीजी से भरा एक टैंकर में आज सुबह 7 अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाके के बाद लगी भीषण आग की चपेट में आने से 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों में से 5 की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एलपीजी गैस टैंकर में पहले गैस लीकेज हुई, जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर टोल प्लाजा की दीवार और बूथ से टकरा गया और पलटते ही उसमें ब्लास्ट के साथ भीषण आग लग गई।
TEJ raftar news: *सांभर के बच्चे को पोहा खिलाने वाले बोरी सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के प्रभारी अधीक्षक विनोद वर्मा निलंबित*
नर्मदापुरम: सोशल मीडिया पर वन्यजीव (सांभर) के साथ अस्वाभाविक व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद प्रभारी सहायक संचालक विनोद वर्मा को निलंबित कर दिया गया है। क्षेत्र संचालक राखी नंदा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्मा ने सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन किया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पिपरिया रहेगा।
Jitendra Kumar: *राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 लोगों पर दर्ज हुई FIR*
अयोध्या के श्री राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की शिकायत और विशेष जांच दल (SIT) की शुरुआती जांच रिपोर्ट के बाद 8 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर ली गई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर अयोध्या की रामजन्मभूमि कोतवाली में मामला दर्ज हुआ है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306 (सेवक द्वारा चोरी), 316 (आपराधिक विश्वासघात), 317 (चोरी की संपत्ति छिपाना) और 61 (आपराधिक साजिश) के तहत गैर-जमानती मामला दर्ज किया गया है।
*SIT की सिफारिश पर दर्ज FIR में निम्नलिखित लोगों को आरोपी बनाया गया है।*
▪️रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव: ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के पूर्व ड्राइवर/करीबी।
▪️सुभाष चंद्र श्रीवास्तव: कैश काउंटिंग इंचार्ज (रिटायर्ड बैंक कर्मी)।
▪️लवकुश मिश्रा: नोटों की गिनती करने वाला कैशियर।
▪️अनुकल्प मिश्रा: नोटों की गिनती करने वाला कैशियर।
▪️अविनाश शुक्ला: बैंक या कैश हैंडलिंग टीम से जुड़े सदस्य।
▪️मनीष यादव: कैश हैंडलिंग टीम से जुड़े सदस्य।
▪️रमाशंकर मिश्रा: कैश हैंडलिंग टीम से जुड़े सदस्य।
▪️करुणेश पांडेय: कैश हैंडलिंग टीम से जुड़े सदस्य।
[26/06, 3:06 pm] +91 94245 79846: *एटा में भी ताजिया जुलूस के दौरान बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक की मौत, चार झुलसे*
उत्तर प्रदेश के एटा जिला अंतर्गत अलीगंज थाना क्षेत्र में मोहर्रम के मौके पर निकाला जा रहा ताजिया जुलूस अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया। ताज़िए में करंट दौड़ने से चार लोग बुरी तरह झुलस गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
TEJ raftar news: 🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास 27 जून 2025 तक की की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश...*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 27 जून 2026*
*शनिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी - 24:46 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* अनुराधा - 22:12 तक
*🌠पश्चात्-* ज्येष्ठा
*💫करण-* कौलव - 11:35 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* साध्य - 12:32 तक
*✨पश्चात्-* शुभ
*🌅सूर्योदय-* 05:25
*🌄सूर्यास्त-* 19:22
*🌙चन्द्रोदय-* 17:26
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:56 से 12:51
*🤖राहुकाल-* 08:54 से 10:39
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शनिवार को 👉 द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ सुदी त्रयोदशी 24:46 तक पश्चात् चतुर्दशी प्रारम्भ , शनि प्रदोष व्रत , दक्षिणात्यों का त्रिदिनात्मक वट सावित्री व्रतारम्भ , दाक्षिणात्यों के वट सावित्री व्रत का प्रथम संयम (पूर्णिमा पक्ष , गुजरात) , बड़ा महादेव पूजन , मूल संज्ञक नक्षत्र 22:12 से , सर्वदोषनाशक रवियोग 22:11 से , शिवराज शक ३५३ प्रारंभ , श्री शिवराज्याभिषेक दिवस (तिथिप्रमाणे , महाराष्ट्र) , श्री बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय जयन्ती ( कन्फर्म नहीं , कुछ जगह 26 जून का भी वर्णन है ) , उडन परी पी.टी.उषा जन्म दिवस , श्री सैम होर्मूसजी फ़्रेमजी जमशेदजी मानेकशॉ स्मृति दिवस , महाराणा श्री रणजीत सिंह स्मृति दिवस , हेलेन केलर दिवस , अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम दिवस , विश्व मधुमेह जागृति दिवस , राष्ट्रीय पीटीएसडी जागरूकता दिवस , यूएसए (National PTSD Awareness Day , USA) व बैंक अवकाश (चौथा शनिवार / Fourth Saturday)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ सुदी चतुर्दशी 27:09 तक पश्चात् पूर्णिमा प्रारम्भ , चंपक चतुर्दशी (बंगाल) , दाक्षिणात्यों के वट सावित्री व्रत का द्वितीय संयम (गुजरात) , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , सर्वदोषनाशक रवियोग 25:09 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 25:09 से सूर्योदय तक , विघ्नकारक भद्रा 27:07 से।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*अयं बन्धु: अयं नेति*
*गणना लघुचेतसाम्।*
*उदारचरितानां तु*
*विगतावरणैव धी:।।*
★ *(योगवासिष्ठ - ५/१८/६१)*
*अर्थात् 👉*
_"यह अपना बन्धु है, यह अपना बन्धु नहीं है" ऐसी गणना तुच्छ बुद्धि के व्यक्ति करते हैं। उदारचरित व्यक्तियों की बुद्धि ऐसे अज्ञान के आवरण से रहित होती है।_
🌹
*27 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1693 – लंदन में पहली महिला पत्रिका ‘लेडीज मरकरी’ का प्रकाशन हुआ।
1709 - पीटर रूस ने महान पोल्टावा की लड़ाई में स्वीडन के चार्ल्स बारहवीं हराया।
1743 - ऑस्ट्रियाई उत्तराधिकार के युद्ध: डेटिंगन का युद्ध: बावेरिया में, ब्रिटेन के राजा जॉर्ज द्वितीय व्यक्तिगत रूप से युद्ध में सैनिकों का नेतृत्व करते हैं पहली बार जब एक ब्रिटिश सम्राट मैदान में सैनिकों को कमान किया।
1759 – ब्रिटेन के सेना अधिकारी जनरल जेम्स वोल्फ ने क्यूबेक पर कब्जा जमाने की शुरुआत की।
1821 - न्यू हैम्पटन स्कूल की स्थापना संयुक्त राज्य अमेरिका में न्यू हैम्पशायर राज्य में की गई।
1867 – बैंक ऑफ कैलिफाॅर्निया का संचालन शुरू हुआ।
1890 - जॉर्ज डिक्सन पहला मुक्केबाज बना।
1893 - गोल्ड कालगूर्ली पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में पाया गया।
1903 - 1 9 वर्षीय अमेरिकन आईडा डी अकोस्ता पावर विमान उड़ाने वाली पहली महिला बनी।
1914 – अमेरिका ने इथोपिया के साथ वाणिज्य संधि पर हस्ताक्षर किये।
1940 – सोवियत सेना ने रोमानिया पर हमला किया।
1946 – कनाडाई संसद ने कनाडाई नागरिकता अधिनियम में कनाडाई नागरिकता को परिभाषित किया।
1950 – संयुक्त राष्ट्रसंघ सुरक्षा परिषद् का प्रस्ताव अपनाया गया।
1957 – अमेरिका के लुसिआना और टेक्सास में ऑद्रे तूफान से 526 लोगों की मौत हुई।
1957 – ब्रिटेन की मेडिकल रिसर्च काउंसिल ने एक रिपोर्ट जारी की जिसमें बताया गया कि धूम्रपान की वजह से फेफड़ों का कैंसर हो सकता है।
1964 – तीन मूर्ति भवन को नेहरू संग्रहालय बनाया गया।
1967 – भारत में निर्मित पहले यात्री विमान एचएस-748 को इंडियन एयरलाइंस को सौंपा गया।
1967 – लंदन के एनफील्ड में विश्व का पहला एटीएम स्थापित किया गया।
1977 – जेबूती देश को फ़्रांस के अधिकार से स्वतंत्रता मिली।
1980 – इतालवी विमान के तेरीहिंस सागर में दुर्घटनाग्रस्त होने से 81 लोगों की मौत हुई।
1981 – कंबोडिया ने अपना संविधान अपनाया।
1983 – नासा ने अंतरिक्ष यान एस-205 लांच किया।
1991 – स्लोवेनिया के स्वतंत्र होने के 48 घंटे बाद ही उसके छोटे गणतंत्र में यूगोस्लाविया की सेना टैंकों और विमानों के साथ दाखिल हो गई।
1993 – अमरीका ने 33 प्रक्षेपास्त्रों द्वारा इराक़ की राजधानी बग़दाद और उसके आस पास के क्षेत्रों को निशाना बनाया।
1998 – मलेशिया में कुआलालम्पुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा खोला गया।
2002 - जी-8 देश परमाणु हथियार नष्ट करने की रूसी योजना पर सहमत।
2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका में समलैंगिकता पर प्रतिबंध रद्द।
2004 - अमेरिका और यूरोपीय संघ ने जी.पी.एस. गैलेलियो के विकास में सहयोग से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2005 - ब्रिटेन ने भारत की वीटो रहित स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।
2006 - गुयेन मिन्ह ट्रयेट वियतनाम के राष्ट्रपति चुने गये।
2007 - ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने महारानी एलिजाबेथ को अपना त्याग पत्र सौंपा।
2007 - जेम्स गार्डन ब्राउन ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री का पद संभाला।
2008 - भारत व पाकिस्तान ने ईरान से आने वाली गैस पाइप लाइन परियोजना को चालू करने के लिए आ रही रुकावटों को हल किया।
2008 – माइक्रोसॉफ्ट कारपोरेशन के चेयरमैन बिल गेट्स ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2008 - पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सहअध्यक्ष आसिफ़ अली जरदारी छ: दिवसीय विदेश यात्रा के पहले चरण में तुर्की रवाना हुए।
2015- भारत के फ़िल्म इतिहास में अपना एक ख़ास मुकाम रखने वाले सत्यजीत रे अथवा सत्यजित राय की तस्वीर को संयुक्त राष्ट्र ने अपने मुख्यालय में प्रदर्शित करने का फैसला किया।
2019 - राजस्थान के बीकानेर जिले के कालू पुलिस स्टेशन को देश के सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन का दर्जा दिया गया।
2019 - विराट कोहली 20,000 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले सबसे तेज़ बल्लेबाज़ बने।
2019 - स्वदेश में विकसित और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम पृथ्वी-2 मिसाइल का ओडिशा के बालासोर के चांदीपुर से सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2019 - भारत ने विश्व बैंक के साथ के टीबी के उन्मूलन के लिए 400 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2019 - भारतीय मूल की प्रिया सेराव ने मिस यूनिवर्स ऑस्ट्रेलिया का खिताब अपने नाम किया।
2020 - मलावी में अदालत के ऐतिहासिक फैसले के बाद दोबारा कराए गए राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दल ने जीत हासिल की। अफ्रीका में पहली बार अदालत के चुनाव को पलट देने के बाद किसी निवर्तमान नेता की हार हुई ।
2020 - आयरलैंड की संसद के निचले सदन की विशेष बैठक में यहां हुए मतदान में फियाना फेल नेता मिचेल मार्टिन को आयरलैंड का नया प्रधानमंत्री चुना गया।
2021 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एएमए, अहमदाबाद में जेन गार्डन और काइज़ेन एकेडमी का उद्घाटन किया।
2022 - मुंबई में 4 मंजिला बिल्डिंग गिरी जिसमें 20-25 लोग दबे।
2022 - नासा ने ऑस्ट्रेलिया के सुदूर उत्तरी क्षेत्र से सफलतापूर्वक एक रॉकेट लॉन्च किया। नासा ने अमरीका से बाहर अपना पहला वाणिज्यिक स्पेसपोर्ट लॉन्च करने का इतिहास रचा।
2022 - जाने-माने कवि और साहित्यकार प्रोफेसर रामदरश मिश्र को प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान दिया गया।
2022 - ईरान ने ठोस ईंधन संचालित रॉकेट अंतरिक्ष में छोडा (तारीख कन्फर्म कर लें)।
2023 - रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी दिखाकर पीएम मोदी ने पांच राज्यों को वंदे भारत की सौगात दी।
2023 - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 84 सेवारत व सेवानिवृत्त सशस्त्र कर्मियों को विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किए।
2024 - दिल्ली एयरपोर्ट का बारिश से निकला दम, टर्मिनल 1 की छत टूटी, 1 मौत और 8 घायल।
2025 - एक्सिओम-4 अंतरिक्ष मिशन का प्रक्षेपण हुआ, जिसमें भारत की भागीदारी रही और यह 1984 के बाद दूसरा भारतीय अंतरिक्ष मिशन माना गया।
2025 - भारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में मसौदा बयान पर हस्ताक्षर करने से इंकार किया।
2025 - भारत की पहली समुद्री गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी ‘सागरमाला फाइनेंस कॉर्पोरेशन’ का उद्घाटन किया गया।
2025 - केरल के पश्चिमी घाट क्षेत्र में भारत का पहला तितली अभयारण्य घोषित किया गया।
*27 जून को जन्मे व्यक्ति👉*
1838 - बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय बंगाली के प्रख्यात उपन्यासकार, कवि, गद्यकार और पत्रकार थे। भारत के राष्ट्रीय गीत 'वन्दे मातरम्' उनकी ही रचना है (26 जून का भी वर्णन मिलता है)।
1869 – जर्मनी के मशहूर गर्भविज्ञानी हैंस स्पेमैन का जन्म हुआ।
1919 - अमला शंकर - मशहूर भारतीय नृत्यांगना एवं कोरियोग्राफर थीं।
1922 - अकिलन - तमिल भाषा के साहित्यकार।
1928 - आर डी प्रधान - अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल।
1939 - राहुल देव बर्मन - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार।
1950 - नितिन मुकेश भारतीय गायक जो हिन्दी फ़िल्मों में अपने पार्शवगायन के लिये जाने जाते हैं।
1955 - पूर्णिमा वर्मन - भारतीय पत्रकार।
1964 – उड़नपरी के नाम से दुनियाभर में पहचान बनाने वाली पी.टी. ऊषा का जन्म हुआ।
1980 – अंगरेज क्रिकेट खिलाड़ी केविन पीटरसन का जन्म हुआ।
1985 – रूस की महिला टेनिस खिलाड़ी स्वेतलाना कुज़नेतसोवा का जन्म हुआ।
*27 जून को हुए निधन👉*
1839 - रणजीत सिंह - 'भारतीय इतिहास' में प्रसिद्ध सिक्खों के महाराजा।
2008 - सैम मानेकशॉ - भारतीय सेना के भूतपूर्व अध्यक्ष, जिनके नेतृत्व में भारत ने सन 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय प्राप्त की थी।
2019 - दिग्गज तेलुगु अभिनेत्री और फिल्म निर्माता जी. विजया निर्मला का निधन हुआ।
2022 - मशहूर पंजाबी एक्टर, राइटर और कवि सुरिंदर शर्मा का निधन हुआ।
2023 - अमेरिकी ब्लूग्रास संगीतकार बॉबी वैन ओसबोर्न (91) का निधन हुआ।
2023 - ब्रिटिश अभिनेता जूलियन सैंड्स (65) का निधन हुआ (शव की पहचान हुई , निधन पहले का हो सकता है)।
2024 - अमेरिकी अभिनेता, संगीतकार और चित्रकार मार्टिन यूजीन मुल (80) का निधन हुआ।
2025 - प्रसिद्ध भारतीय टीवी अभिनेत्री शेफाली जरीवाला (42) का मुंबई में निधन हुआ।
2025 - पूर्व राज्यसभा सांसद बी. डी. बेहरिंग (79) का निधन हुआ।
2025 - पंजाब के AAP विधायक कश्मीर सिंह सोहल (62) का निधन हुआ।
*27 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री शिवराज्याभिषेक दिवस (तिथिप्रमाणे , महाराष्ट्र)।
🌟 श्री बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय जयन्ती (कन्फर्म नहीं , कुछ जगह 26 जून का भी वर्णन है)।
🌟 उडन परी पी.टी.उषा जन्म दिवस।
🌟 श्री सैम होर्मूसजी फ़्रेमजी जमशेदजी मानेकशॉ स्मृति दिवस।
🌟 महाराणा श्री रणजीत सिंह स्मृति दिवस।
🌟 हेलेन केलर दिवस।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम दिवस।
🌟 विश्व मधुमेह जागृति दिवस।
🌟 राष्ट्रीय पीटीएसडी जागरूकता दिवस , यूएसए (National PTSD Awareness Day , USA)।
🌟 बैंक अवकाश (चौथा शनिवार / Fourth Saturday)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
Jitendra Kumar: 🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌤️ *दिनांक - 27 जून 2026*
🌤️ *दिन - शनिवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*
🌤️ *शक संवत -1948*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - वर्षा ॠतु*
🌤️ *मास - ज्येष्ठ*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल*
🌤️ *तिथि - त्रयोदशी रात्रि 12:43 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*
🌤️ *नक्षत्र - अनुराधा रात्
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)