आज सुबह का मुख्य समाचार पत्र ✉ *पूरा प्लान फेल हो गया अभिषेक बनर्जी का ख़ुद अपने आप पर अंडे फेंकवा कर भाजपा को बदनाम करने का प्लान था। 😂😂😂*

ये पेरिस का नज़ारा है """"""""""""""""""""""""" *हूरों को प्यार करने वालों ने 💋💄 नर्क बना दिया उस शहर को* जिसे दुनिया का सबसे रोमांटिक शहर कहा जाता था......... *फ्रांस की कुल आबादी 6 करोड़ है* और भारत की 140 करोड़....... *शुक्र मनाओ की भारत मे RSS और BJP है* नहीं तो यहां ये जो करते वो नर्क से भी बदतर होता......

Jun 01, 2026 - 08:47
0 0
आज सुबह का मुख्य समाचार पत्र ✉ *पूरा प्लान फेल हो गया अभिषेक बनर्जी का ख़ुद अपने आप पर अंडे फेंकवा कर भाजपा को बदनाम करने का प्लान था। 😂😂😂*
Jeetu dehati

[01/06, 7:19 am] +91 94185 64267: *आज खत्म होगी आदर्श आचार संहिता, हिमाचल में रुके हुए विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार* 

प्रदेश में रुके हुए विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, नई भर्तियों का रास्ता भी होगा साफ

हिमाचल में शहरी निकायों के साथ ही पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के कारण पिछले लगभग एक माह से लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता सोमवार को समाप्त हो जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद आदर्श आचार संहिता हटाने संबंधी अधिसूचना जारी की जाएगी। आचार संहिता समाप्त होने के साथ ही प्रदेश में विकास कार्यों की रफ्तार बढऩे की उम्मीद है। राज्य में मुख्य रूप से जून और जुलाई के महीनों में कार्यों और प्रशासनिक गतिविधियों के लिहाज से महत्त्वपूर्ण माना जाता है। वहीं, आचार संहिता के चलते राज्य में रुके हुए विकास कार्यों, प्रशासनिक निर्णयों और विभिन्न सरकारी योजनाओं को गति मिलेगी। आचार संहिता के चलते राज्य सरकार और विभिन्न विभाग नई परियोजनाओं की घोषणा, विकास कार्यों की नई निविदाओं, नई नियुक्तियों, तबादलों और वित्तीय स्वीकृतियों जैसे कई महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं ले पा रहे थे।

अब आचार संहिता समाप्त होते ही विभागों को लंबित मामलों के निपटारे की मंजूरी मिल जाएगी। आदर्श आचार संहिता के चलते सबसे अधिक असर लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग, ग्रामीण विकास विभाग और शहरी विकास विभाग की परियोजनाओं पर पड़ा था। करोड़ों रुपए के विकास कार्यों के टेंडर जारी होने का इंतजार कर रहे थे। अब विभाग एक साथ बड़ी संख्या में निविदाएं जारी कर सकेंगे, जिससे सडक़ निर्माण, टारिंग, पेयजल योजनाओं, भवन निर्माण और अन्य आधारभूत ढांचा परियोजनाओं को नई गति मिलेगी।

हिमाचल में खाली पद भरने की प्रक्रिया को मिलेगी गति

आचार संहिता के हटते ही सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया भी तेज होने की संभावना है। विभिन्न विभागों और बोर्ड-निगमों में प्रस्तावित हजारों भर्तियों की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। वहीं, शिक्षा विभाग से संबंध सीबीएसई स्कूलों में 6200 शिक्षकों की नियुक्ति को भी गति मिलेगी। सरकारी विभागों के पास बहुत से लंबित प्रस्तावों और परियोजनाओं को लेकर होने वाले निर्णयों को भी आचार संहिता हटने के बाद गति मिलेगी।

[01/06, 7:19 am] +91 94185 64267: *कांग्रेस पार्टी के 2400 प्रधान 2300 उपप्रधान चुनाव जीते, CM बोले; मंडी में अनिल शर्मा जीते, जयराम नहीं* 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में 3575 पंचायतों में से 2400 प्रधान और 2300 उपप्रधान कांग्रेस विचारधारा के चुनाव जीतकर आए हैं। वह रविवार को अपने सरकारी आवास ओक ओवर में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 53 नगर निकाय में से 29 कांग्रेस और 21 जगह भाजपा जीती, तीन जगह बराबर-बराबर हैं। अब तीन नगर निगम में चुनाव जीतकर भाजपा के नेता बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों ने मंडी में विधायक अनिल शर्मा के नाम पर वोट दिए हैं, न कि जयराम ठाकुर के नाम पर। मंडी, धर्मशाला और पालमपुर में जहां विधायक एक्टिव हैं, वहां विधायक को वोट मिले हैं। उन्होंने कहा कि बीडीसी और जिला परिषद के परिणाम कांग्रेस में पक्ष में आएंगे। नगर निगम चुनाव में स्थानीय विधायक को देख कर लोग वोट देते हैं। भाजपा नगर निगम चुनावों के आधार पर पूरे प्रदेश का माहौल बताने की कोशिश कर रही है, जबकि वास्तविक तस्वीर जिला परिषद और पंचायत प्रधानों के नतीजों से सामने आ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में कुल्लू की चार और मंडी की तीन सीटों पर कांग्रेस को बढ़त मिली है। जिला परिषद चुनावों के अंतिम नतीजे भी कांग्रेस के पक्ष में आएंगे।

मुख्यमंत्री ने मंडी नगर निगम चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां की जीत का श्रेय काफी हद तक स्थानीय विधायक अनिल शर्मा के प्रभाव को जाता है, जबकि धर्मशाला में स्थानीय विधायक सुधीर की भूमिका रही। नगर निगम चुनाव किसी एक विधानसभा क्षेत्र तक सीमित होते हैं, इसलिए उन्हें पूरे प्रदेश का जनादेश नहीं माना जा सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला परिषद चुनाव लगभग 70 प्रतिशत विधानसभा क्षेत्र को कवर करते हैं और इन्हीं नतीजों से प्रदेश की राजनीतिक दिशा स्पष्ट होगी। उन्होंने भाजपा नेता जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जल्दबाजी में जीत के दावे कर रहे हैं, जबकि पूरी तस्वीर अभी सामने आना बाकी है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार तथा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों का लाभ कांग्रेस को चुनावों में मिल रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी नतीजे आने के बाद कांग्रेस की स्थिति और मजबूत होकर सामने आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच गुटों में बंटी भाजपा में बिंदल गुट को सोलन में जरूर जीत मिली है, जबकि जयराम ठाकुर हाशिये पर हैं। मंडी नगर निगम को छोड़ दिया जाए, तो नगर परिषद और नगर पंचायत और पंचायत चुनावों में कांग्रेस को ही जीत मिली है।

[01/06, 7:19 am] +91 94185 64267: *बुढ़ापा रोकने की तकनीक बना रहा रूस, सुअर के अंदर उगाएंगे इनसानी अंग, 2.47 लाख करोड़ का है प्रोजेक्ट* 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने बढ़ती उम्र और शरीर की कमजोरी को रोकने के लिए 26 अरब डॉलर यानी करीब 2.47 लाख करोड़ रुपए का बड़ा सरकारी प्रोजेक्ट शुरू किया है। ‘न्यू हेल्थ प्रिजर्वेशन टेक्नोलॉजीज’ नाम के इस प्रोग्राम में मिनी-पिग्स (विशेष प्रजाति के सुअर) के अंदर इनसानी अंग उगाने जैसे तकनीकों पर काम किया जाएगा। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट में जीन थैरेपी, लैब में इनसानी अंग तैयार करना और बेहद कम तापमान वाली क्रायोथेरेपी जैसी तकनीकों पर भी काम होगा। रूसी सरकार का दावा है कि इस मिशन का मकसद उम्र बढऩे की प्रक्रिया को धीमा करना और दशक के अंत तक करीब 1.75 लाख लोगों की जान बचाना है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पुतिन काफी समय से क्रायोथेरेपी और पेप्टाइड थेरेपी लेते रहे हैं। रूस के वैज्ञानिक व्लादिमिर खाविंसन पुतिन को बछड़ों के टिशू से बने खास पेप्टाइड्स देते थे। वे पेप्टाइड थैरेपी के जरिए एंटी-एजिंग इलाज का समर्थन करते थे। उनका दावा था कि इनसान 120 साल तक जी सकता है। ऐसा कहा जाता है कि पुतिन खुद को जवान रखने के लिए क्रायोथेरेपी का इस्तेमाल भी करते हैं। इसमें शरीर को करीब माइनस 112 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में कुछ समय रखा जाता है। आस्ट्रिया के पूर्व चांसलर सेबास्टियन कुर्ज ने बताया था कि 2018 में क्रेमलिन की एक बैठक के दौरान पुतिन ने उन्हें इस थेरेपी के फायदे विस्तार से बताए थे।

जीन थैरेपी से सेल्स की उम्र रोकने की कोशिश

रूस के डिप्टी साइंस मिनिस्टर डेनिस सेकिरीनस्की ने कहा कि वैज्ञानिक ऐसी जीन थेरेपी तैयार कर रहे हैं, जो शरीर की कोशिकाओं की उम्र बढऩे की प्रक्रिया को धीमा कर सकंे। उन्होंने इसे एंटी-एजिंग की दिशा में सबसे अहम रिसर्च में से एक बताया। इस प्रोजेक्ट का एक बड़ा हिस्सा बायोप्रिंटिंग पर आधारित है। इसमें 3डी प्रिंटर की मदद से जीवित टिश्यू और अंग तैयार किए जाते हैं। रूसी वैज्ञानिकों का दावा है कि वे इनसानी कार्टिलेज और चूहे की थायरॉयड ग्लैंड तैयार कर चुके हैं। लक्ष्य है कि 2030 तक इनसानी अंगों का पूरी तरह रिप्लेसमेंट किया जा सके। इसके साथ ही रूस जेनिटिकली मॉडिफाइड मिनी-पिग्स के अंदर इनसानी लिवर, किडनी और दिल को विकसित करने पर भी काम कर रहा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इससे भविष्य में ऑर्गन ट्रांसप्लांट की कमी दूर हो सकती है।

[01/06, 7:20 am] +91 94185 64267: *HP Weather : हिमाचल में छह जून तक बारिश-बर्फबारी के आसार, तेज तूफान और अंधड़ का भी यलो अलर्ट* 

प्रदेश के दस जिलों में तेज तूफान और अंधड़ का यलो अलर्ट जारी, गर्मी से मिलेगी राहत

हिमाचल प्रदेश में बदले हुए मौसम के मिजाज के बीच अब कई क्षेत्रों में हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। जून माह की शुरुआत में बारिश के साथ होने जा रही है। आने वाले दिनों में भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से तेज बारिश होने संभावनाएं व्यक्त की गई है। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कई क्षेत्रों में बारिश हुई है। राजधानी शिमला में शनिवार रात से कई क्षेत्रों में हल्की बारिश का दौर जारी रहा वहीं दिन भर आसमान में बादल छाए रहने से गर्मी से भी निजात मिली है। राज्य के कई क्षेत्रों में रविवार को लगातार तीसरे दिन बारिश हुई है। इस दौरान शिमला, हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा, मंडी और धर्मशाला समेत कई जिलों में सुबह बारिश हुई है, जिससे अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आई है।

आने वाले समय में राज्य में छह जून तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी रहने का अनुमान है। वहीं, तीन और चार जून को दस जिलों तेज हवाओं और अंधड़ का यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के सात जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला सोलन और सिरमौर जिला में तीन और चार जून को बिजली की चमक सहित 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में बारिश के चलते तापमान में सात से दस डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

रात का पारा भी लुढक़ा

इसी तरह अन्य शहरों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अगले छह दिन भी तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। न्यूनतम तापमान में भी बड़ी गिरावट आई है। नाहन का रात का तापमान सामान्य से 7.5 डिग्री कम होने के बाद 15.9 डिग्री, शिमला का 4.4 डिग्री लुढक़ने के बाद 12.0 डिग्री और धर्मशाला का 3.6 डिग्री कम होने के बाद 16.8 डिग्री सेल्सियस रह गया है।

[01/06, 7:20 am] +91 94185 64267: *पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल ट्रैक पर कल से दौड़ेंगी ट्रेनें, रेल सेवा बहाल होने से लोगों में खुशी की लहर* 

हिमाचल प्रदेश की लाइफलाइन कही जाने वाली ऐतिहासिक कांगड़ा घाटी नैरोगेज रेल सेवा के यात्रियों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर आगामी दो जून से ट्रेनों का संचालन फिर से बहाल होने जा रहा है। सुरक्षा और ट्रैक मॉनिटरिंग को ध्यान में रखते हुए शुरुआती चरण में सीमित संख्या में ही ट्रेनें चलाई जाएंगी। चक्की पुल के बह जाने के कारण यह सेवा लंबे समय से बाधित थी, जिसे अब रेलवे ने पूरी तरह दुरुस्त कर लिया है। सभी तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही इसका आधिकारिक आदेश जारी कर दिया जाएगा।

रेलवे ने आपदा को अवसर में बदलते हुए चक्की नदी पर लगभग 70 करोड़ रुपए की भारी-भरकम लागत से एक नया और अत्याधुनिक पुल तैयार किया है। इस साल फरवरी 2026 में रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने नए पुल का बारीकी से निरीक्षण किया था और इसे ट्रेनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह सुरक्षित घोषित किया था।

[01/06, 7:20 am] +91 94185 64267: *पांच महीने में 291 नशा तस्कर गिरफ्तार, शिमला पुलिस का नशे के सौदागरों पर शिकंजा, अब तक 136 मामले दर्ज* 

शिमला पुलिस ने वर्ष 2026 के दौरान अब तक पांच माह में नशा तस्करी और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 136 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 291 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का यह अभियान जिला में नशे के बढ़ते कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार जारी है। पुलिस ने वैज्ञानिक और पेशेवर जांच के माध्यम से मामलों की पड़ताल करते हुए नशे की सप्लाई चेन तक पहुंच बनाई है।

बैकवर्ड लिंकज स्थापित कर पुलिस ने नशा तस्करी गिरोह के 43 मुख्य सरगनाओं को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, केरल तथा भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से जुड़े आरोपी शामिल हैं। जिला शिमला पुलिस ने इस अभियान के दौरान 33 अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नशा आपूर्ति नेटवर्कों को ध्वस्त करने में भी सफलता प्राप्त की है।

पांच महीने में पौने दो किलो चिट्टा पकड़ा

वर्ष 2026 में अब तक पुलिस ने 1.85 किलोग्राम चिट्टा, 50 ग्राम मेथामफेटामाइन, 11.6 ग्राम एलएसडी, 14 किलोग्राम चरस तथा 11.5 ग्राम अफीम बरामद की है। यह बरामदगी राजधानी शिमला में सक्रिय नशा तस्करी गिरोहों के खिलाफ चल रही सघन कार्रवाई की सफलता को दर्शाती है।

सवा करोड़ की संपत्ति फ्रीज

अब तक लगभग एक करोड़ 13 लाख रुपए मूल्य की संपत्तियां फ्रीज की जा चुकी हैं। इनमें लग्जरी वाहन, मकान और नकदी शामिल हैं। पुलिस का उद्देश्य नशा कारोबार से अर्जित अवैध संपत्ति पर रोक लगाना और तस्करों की आर्थिक गतिविधियों को कमजोर करना है।

40 आदतन नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई

शिमला पुलिस ने आदतन नशा तस्करों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई करते हुए पीट एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत प्रभावी कदम उठाए हैं। पुलिस द्वारा अब तक 40 ऐसे आदतन नशा तस्करों के खिलाफ निरोधात्मक डिटेंशन की कार्रवाई अमल में लाई जा चुकी है।

नशा मुक्त हिमाचल का टारगेट

एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ सप्लाई नेटवर्क से लेकर अवैध संपत्तियों तक कार्रवाई की रणनीति पर काम किया जा रहा है। भविष्य में भी ऐसे तत्त्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी और नशा मुक्त शिमला के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अभियान को और तेज किया जाएगा।

[01/06, 7:20 am] +91 94185 64267: *पंचायती राज चुनाव में सियासी तस्वीर साफ, चार नगर निगम के कुल 63 वार्डों में अधिकतर भाजपा प्रत्याशी जीते* 

हिमाचल प्रदेश के चार नगम निगमों सहित पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव परिणाम के बाद अब राज्य में राजनीतिक वर्चस्व को लेकर स्थिति साफ हो चुकी है। राज्य के चार नगर निगमों में 63 वार्डों के लिए मतदान हुआ, जिसमें भाजपा को 37, जबकि कांग्रेस को 23 वार्डों में जीत मिली है, जबकि तीन निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। पार्टी चुनाव चिन्हों पर हुए इस चुनाव में जनमत भाजपा के पक्ष में गया है, जिसमें तीन नगर निगमों में भाजपा ने अपना वर्चस्व बनाया है, जबकि पालमपुर नगर निगम में कांग्रेस को फिर से कामयाबी मिली है। वही, राज्य में 3754 पंचायतों में चुनाव परिणाम अब सामने आ चुके हैं जहां दोनों की राजनीतिक दल अपने अपने पक्ष में जनसमर्थन के दावे कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश भर में करीब 2400 प्रधान और 2300 पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत का दावा किया है,जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने 74 प्रतिशत पंचायत प्रधानों और 77 प्रतिशत उपप्रधानों पर पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की जीत का दावा किया है। प्रदेश में 31 मई को बीडीसी के 1769 पदों के लिए आए चुनाव परिणाम में 1400 उम्मीदवारों के रात नौ बजे तक परिणाम घोषित किए गए थे। इसमें दोनों ही दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं, राज्य में सबसे ज्यादा जिला परिषद के चुनाव परिणाम को लेकर जनता की नजरें टिकी हुई है। जिला परिषद और बीडीसी के अध्यक्षों की चुनाव परिणाम आने के बाद होने वाली ताजपोशी से ही सत्ता की चाबी किस और घूमेगी इसको लेकर स्थिति साफ होगी।

ऊना में भाजपा को बढ़त

ऊना जिला में जिला परिषद प्रत्याशियों की बात की जाए, तो मुबारिकपुर से भाजपा के पवनजीत, सोहारी वार्ड से भाजपा समर्थित योग राज योगी, हरोली पंजावर वार्ड से भाजपा समर्थित इंदु बाला, टक्का वार्ड से कांग्रेस समर्थित सुमित शर्मा, और चटाड़ा वार्ड से भाजपा की अनु ठाकुर ने जीत हासिल की है। उपमुख्यमंत्री के हलके में अब तक आए परिणामों के भाजपा आगे दिख रही है।

[01/06, 7:20 am] +91 94185 64267: *साढ़े चार माह में 814 सडक़ हादसे, 363 ने गवाई जान, सडक़ सुरक्षा के लिए लागू किया ईडार ‘डिजिटल कवच* ’

सडक़ सुरक्षा के लिए पुलिस ने लागू किया ईडार ‘डिजिटल कवच’

हिमाचल प्रदेश में साढ़े चार माह में 814 सडक़ हादसों में 363 लोगों ने जान गवाई है, जबकि 1029 लोग घायल हुए हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष सडक़ हादसों और उनमें मरने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है। प्रदेश में बढ़ रहे सडक़ हादसों को कम करने के लिए ट्रैफिक टूरिस्ट रेलवे पुलिस ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। राज्य भर में ईडार प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू कर दिया गया है। इस डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से दुर्घटनाओं का न केवल पंजीकरण होगा, बल्कि उनके कारणों और पैटर्न का वैज्ञानिक विश्लेषण कर समय रहते रोकथाम भी की जाएगी। हिमाचल प्रदेश में जनवरी से 15 मई तक साढ़े चार महीने में हिमाचल प्रदेश में विभिन्न जगहों पर पेश आए 814 सडक़ हादसों में 363 लोगों ने जान गवाई है। इसके अलावा 1029 लोग इन सडक़ हादसों में घायल हुए हैं। इसके अलावा 279 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस का उद्देश्य ईडार के जरिए इन आंकड़ों को जड़ से कम करना है। यह प्रणाली दुर्घटना के समय, स्थान, कारण, वाहन और पीडि़त से जुड़ी हर जानकारी को डिजिटल रूप से दर्ज करती है, जिससे भविष्य की रणनीति तय की जा सके। डीआईजी टीटीआर संजीव गांधी ने कहा कि ईडार केवल रिपोर्टिंग का माध्यम नहीं है, बल्कि यह ब्लैक स्पॉट्स की पहचान कर वहां पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करता है। इसका उद्देश्य दुर्घटना होने के बाद कार्रवाई नहीं, बल्कि दुर्घटना से पहले जान बचाना है।

शाम छह से नौ बजे तक ज्यादा हादसे

प्रदेश में शाम छह से नौ बजे तक डेंजर विंडो घोषित की गई है, इस समय सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। ट्रैफिक, टूरिस्ट एवं रेलवे विंग के डीआईजी संजीव गांधी ने बताया कि वैज्ञानिक अध्ययन में शाम छह से नौ बजे का समय सबसे अधिक जोखिम वाला पाया गया है। इस दौरान ट्रैफिक दबाव, कम दृश्यता और चालकों की थकान हादसों की बड़ी वजह बनती है। इसी कारण इस समयावधि में राजमार्गों पर विशेष इंटरसेप्टर वाहन और अतिरिक्त गश्ती दल तैनात किए गए हैं।

1.5 लाख रुपए तक कैशलेस इलाज

आम लोगों के लिए ईडार के तीन बड़े फायदे हैं, जिसमें डिजिटल रिपोर्टिंग से सीधे मदद मिलेगी और 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज, दुर्घटना की जानकारी ईडार पर दर्ज होने पर पीडि़त को तुरंत कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। फास्ट-ट्रैक बीमा दावा डिजिटल रिपोर्ट सीधे मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण को भेजी जाती है, जिससे बीमा क्लेम जल्दी निपटता है।

घायलों की मदद करने पर इनाम

‘राह-वीर’ योजना का लाभ जिसमें दुर्घटना पीडि़तों की मदद करने वाले नागरिकों को इनाम और कानूनी सुरक्षा तभी मिलेगी, जब घटना ईडार में दर्ज होगी। डीआईजी टीटीआर संजीव गांधी का कहना है कि यातायात प्रबंधन में, विशेष रूप से राजधानी क्षेत्र में, ट्रैफिक टूरिस्ट रेलवे पुलिस अधिकारी अत्यंत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं ।

दुर्घटना रोकने की कार्ययोजना

तकनीक, सख्ती और सुधार, शाम छह से नौ बजे तक सघन पुलिस गश्त, स्पीड कैमरों और अल्को-सेंसर से निगरानी, अवैध पार्किंग पर तुरंत कार्रवाई, खतरनाक पहाड़ी मोड़ों पर हाई-विजिबिलिटी साइन बोर्ड, सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश आज सतर्क, तो कल सुरक्षित, सतर्क रहें आज, जीवित रहें कल, रफ्तार रोमांच देती है, पर जान भी ले सकती है।

[01/06, 7:20 am] +91 94185 64267: *नेपाल ने भी कब्जाई भारतीय जमीन, पीएम बालेन शाह का दावा, लिपुलेख पर ब्रिटेन मध्यस्थ बने* 

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने रविवार को कहा कि सिर्फ भारत ने ही नेपाली जमीन पर कब्जा नहीं किया, बल्कि नेपाल ने भी कुछ भारतीय इलाकों पर कब्जा किया है। बालेन पीएम बनने के दो महीने बाद पहली बार नेपाली संसद को संबोधित कर रहे थे। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, इस दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्हें इस बारे में जानकारी मिली। दोनों देशों को मिलकर इस मामले की जांच करनी चाहिए। भारत-चीन के बीच लिपुलेख और लिम्पियाधुरा मार्ग से होने वाले व्यापार पर शाह ने कहा कि विवाद का समाधान कूटनीतिक बातचीत से निकाला जाएगा। नेपाल इस मुद्दे पर भारत को राजनयिक नोट भेज चुका है और भारत की ओर से जवाब भी मिल चुका है।

शाह ने कहा कि लिपुलेख विवाद ब्रिटिश भारत के समय से जुड़ा है। इसलिए नेपाल ने इस मामले पर सिर्फ भारत और चीन ही नहीं, बल्कि ब्रिटेन से भी बातचीत की है। इस साल मार्च में हुए चुनावों के बाद सत्ता संभालने के बाद यह पहला मौका है, जब नेपाल के प्रधानमंत्री शाह ने संसद में अपनी बात रखी है। दरअसल, विपक्षी दलों के सांसद लगातार मांग कर रहे थे कि प्रधानमंत्री संसद में आकर देश के महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखें। इसके बाद बालेन शाह ने संसद को संबोधित किया और सांसदों के सवालों के जवाब दिए।

[01/06, 7:20 am] +91 94185 64267: *जनरल सुब्रमणि बने नए सीडीएस, कार्यभार संभाला, सेना को आधुनिक बनाने पर रहेगा जोर* 

देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने रविवार को पदभार संभाल लिया। दिल्ली में उन्हें साउथ ब्लॅाक लांस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वह देश के तीसरे सीडीएस है। उन्होंने जनरल अनिल चौहान की जगह ली है। जनरल चौहान शनिवार को रिटायर हुए थे। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना, रक्षा मंत्रालय और सभी संबंधित संस्थान देश की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एकजुट हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में स्वदेशी हथियारों और सैन्य उपकरणों के अपडेशन, उनकी खरीद और इस्तेमाल को तेज किया जाएगा। सेना की ताकत बढ़ाने के लिए नई सोच और नए तरीकों को अपनाया जाएगा।

एडमिरल स्वामीनाथन ने संभाला नौसेना प्रमुख का पदभार

नई दिल्ली। एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने रविवार को भारत के 27वें नौसेना प्रमुख का पद संभाल लिया है। पद संभालने के बाद उन्हें साउथ ब्लॉक परिसर में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने समुद्री सुरक्षा को चुनौतीपूर्ण बताते हुए ऑपरेशनल तैयारी और आत्मनिर्भरता को अपनी प्राथमिकता बताया।

[01/06, 7:20 am] +91 94185 64267: *MBBS पूरी करने को अब मिल सकते हैं 10 साल, नेशनल मेडिकल कमीशन ने जारी किया नया ड्राफ्ट* 

देश में डाक्टर बनने का सपना देख रहे मेडिकल छात्रों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर आ रही है। भारत में चिकित्सा शिक्षा की सर्वोच्च संस्था यानी नेशनल मेडिकल कमीशन ने एमबीबीएस कोर्स पूरा करने की अधिकतम समय सीमा को बढ़ाने का एक बड़ा प्रस्ताव पेश किया है। नए प्रस्ताव के तहत अब छात्रों को अपना ग्रेजुएशन कोर्स पूरा करने के लिए कुल 10 साल का समय मिल सकता है। एनएमसी ने इस संबंध में एक गैजेट नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसे ‘स्नातक चिकित्सा शिक्षा (संशोधन) विनियम, 2026’ नाम दिया गया है।

इस संशोधन के जरिए साल 2023 के पुराने नियमों की धारा 21 में बदलाव किया जाएगा, जिसके तहत पहले एमबीबीएस पूरा करने के लिए अधिकतम नौ साल की अवधि तय की गई थी। एनएमसी ने यह साफ कर दिया है कि कुल अवधि में एक साल की ढील देने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि पढ़ाई के स्तर या शैक्षणिक मानकों से किसी भी तरह का समझौता किया जाएगा। ड्राफ्ट नियमों के अनुसार, फस्र्ट प्रोफेशनल एमबीबीएस परीक्षा को पास करने के लिए अधिकतम चार प्रयासों की सीमा को बरकरार रखा गया है।

रोटेटरी मेडिकल इंटर्नशिप की अवधि भी शामिल

एनएमसी द्वारा प्रस्तावित इस 10 साल की अधिकतम समय सीमा में छात्रों की पढ़ाई के साथ-साथ उनकी अनिवार्य रोटेटरी मेडिकल इंटर्नशिप की अवधि को भी शामिल किया गया है। चिकित्सा शिक्षा के विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से उन छात्रों को सीधा फायदा और मानसिक राहत मिलेगी, जिनकी पढ़ाई किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या, पारिवारिक परिस्थितियों, शैक्षणिक बाधाओं या किसी अन्य व्यक्तिगत कारणों से बीच में ही बाधित या रूक जाती है। यह अतिरिक्त एक साल छात्रों को बिना किसी दबाव के अपनी ट्रेनिंग पूरी करने का अवसर प्रदान करेगा।

हितधारकों से मांगे सुझाव; 27 तक ईमेल से भेजें फीडबैक

भारत के राजपत्र में प्रकाशित इस ड्राफ्ट नोटिफिकेशन को एनएमसी ने अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दिया है। कमीशन ने देश के सभी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेजों, फैकल्टी मेंबर्स, डॉक्टरों, छात्रों और आम जनता से इस नए कानून पर उनके विचार, आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। इस ड्राफ्ट पर अपनी प्रतिक्रिया भेजने की आखिरी तारीख 27 जून तय की गई है। 30 दिनों की इस अवधि में मिलने वाले सभी सुझावों की समीक्षा करने के बाद ही इस नियम को अंतिम रूप देकर पूरे देश में लागू किया जाएगा।

[01/06, 7:20 am] +91 94185 64267: *पतंजलि फूड्स की कारोबारी आय का आंकड़ा 2025-26 में 40,169.58 करोड़ रुपए के रिकार्ड स्तर पर* 

दैनिक उपभोग, पर्सनल केयर और अन्य उपभोक्ता वस्तुओं का कारोबार करने वाली प्रमुख कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने खरेलू उपभोक्ता मांग के मजबूत रुझानों के बल पर 31 मार्च, 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025-26 में की चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष में परिचालन से अब तक का सबसे अधिक राजस्व दर्ज किया है। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 की अवधि के लिए कंपनी का परिचालन राजस्व सालाना आधार पर 18.99 प्रतिशत की वृद्धि के साथ रिकार्ड 40,169.58 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कुल परिचालन लाभ (असाधारण मदों को छोड़कर) 1,931.52 करोड़ रुपए रहा रहा।

कंपनी ने शनिवार शाम जारी वार्षिक और तिमाही वित्तीय रिपोर्ट में कहा कि गत 31 मार्च को समाप्त तिमाही में उसका परिचालन राजस्व सालाना आधार पर 17.28 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 11,155.60 करोड़ रुपए रहा। तिमाही-दर-तिमाही आधार पर राजस्व में 6.41 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इसी तिमाही में त्वरित उपभोक्ता (एफएमसीजी खंड) में कंपनी की परिचालन आय 2,890.46 करोड़ रुपए रही।

चौथी तिमाही में खाद्य तेल कारोबार में आय सालाना आधार पर 23.28 प्रतिशत और तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 13.47 प्रतिशत बढ़कर 8,324.11 करोड़ रुपए हो गई। कंपनी ने बिक्री की मात्रा में बढ़ोतरी को राजस्व वृद्धि का मुख्य आधार बताया। मार्च 2026 में समाप्त तिमाही में कंपनी ने सकल लाभ मार्जिन 12.47 रहा, परिचालन लाभ का मार्जिन 4.48 प्रतिशत (असाधारण मदों को छोड़कर), और शुद्ध लाभ मार्जिन 2.10 प्रतिशत दर्ज किया। मार्च 2026 तक पातंजलि का पाम ऑयल बागान का कुल रकबा 1,10,722 लाख हेक्टेयर था।

कंपनी की विज्ञप्ति में कहा गया है कि 21 अप्रैल 2026 को हुई अपनी बैठक में उसके निदेशक मंडल ने 2025-26 के लिए, 2 रुपए अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 1.75 रुपए का दूसरा अंतरिम लाभांश घोषित किया है। इसके साथ ही 20225-26 के लिए घोषित कुल लाभांश बढ़कर 3.50 रुपए प्रति इक्विटी शेयर हो गया है।

कंपनी ने कहा है कि मार्च तिमाही के दौरान घरेलू खपत के मजबूत रुझान जारी रहा।जीएसटी लागू होने के बाद अर्थव्यवस्था में आई लगातार सुधार की स्थिति से मदद मिली तथा खुदरा महंगाई दर काफी हद तक नियंत्रण में रही । ग्रामीण क्षेत्रों में कंपनी मांग स्थिर बनी रही, जिसका मुख्य कारण अच्छी फसल का मौसम और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लगातार क्रियान्वयन था, जिससे लोगों की खर्च योग्य आय में वृद्धि हुई। शहरी मांग में भी अच्छी वृद्धि दर्ज की गई, विशेष रूप से प्रीमियम श्रेणियों में।

पतंजलि फूड्स लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव अस्थाना ने कहा, ” मार्च तिमाही में, घरेलू मांग की अच्छी गति बनी रही और परिचालन संरचनात्मक रूप से मज़बूत बना रहा। जीएसटी से जुड़ी चीज़ों के सामान्य होने के बाद, बिक्री चैनलों से माल की तेज़ी से निकासी ने खपत के रुझानों को सहारा दिया। ग्रामीण इलाकों में मांग की मज़बूती बनी रही। शहरी खपत में भी तेज़ी देखने को मिली और इसमें हाल ही में मिले कर लाभों और वैकल्पिक वितरण चैनलों के इस्तेमाल में आसानी का योगदान रहा। मार्च महीने में बिक्री में अल्पकालिक तेज़ी देखी गई। खाद्य तेल कारोबार का अच्छा प्रदर्शन चौथी तिमाही के नतीजों में एक महत्वपूर्ण योगदान रहा जो कंपनी की रणनीतिक पहलों और उनके क्रियान्वयन की प्रभावशीलता को दर्शाता है।”

[01/06, 7:20 am] +91 94185 64267: *HRTC कर्मचारियों को पहली को ही मिलेगा वेतन* 

डिपुओं को भुगतान के लिए जारी की गई लिमिट

आंदोलन टला, अब बकाया भत्तों पर फिर गरमाई लड़ाई

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। निगम प्रबंधन ने प्रदेशभर के डिपुओं को वेतन भुगतान के लिए लिमिट जारी कर दी है, जिसके चलते कर्मचारियों के खातों में पहली जून को दोपहर या देर शाम तक वेतन पहुंचने की उम्मीद है। लगातार कई महीनों से कर्मचारियों को पहली तारीख के बजाय 10 तारीख के बाद वेतन मिल रहा था, जिससे कर्मचारियों, चालक-परिचालकों और अधिकारियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही थी। वेतन में हो रही देरी को लेकर ड्राइवर यूनियन, कंडक्टर यूनियन, सर्व कर्मचारी यूनियन, हिमाचल परिवहन मजदूर संघ सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने निगम प्रबंधन को चेतावनी दी थी कि यदि पहली जून को वेतन जारी नहीं किया गया, तो दो जून से प्रदेशभर में बसों का संचालन ठप कर दिया जाएगा।

कर्मचारियों के इस कड़े रुख के बाद निगम प्रबंधन ने वेतन भुगतान की प्रक्रिया तेज करते हुए डिपुओं को आवश्यक लिमिट जारी कर दी। हालांकि, केवल वेतन जारी होने से कर्मचारियों की नाराजगी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। एचआरटीसी चालक-परिचालकों का कहना है कि उन्हें पिछले सात वर्षों से ओवरनाइट भत्ता (नाइट ओवरटाइम) सहित कई अन्य देय भत्तों का भुगतान नहीं किया गया है। ड्राइवर यूनियन ने निगम प्रबंधन को 24 जून तक का समय देते हुए सभी लंबित देयकों का भुगतान करने की मांग की है। यूनियन ने स्पष्ट किया है कि यदि तय अवधि के भीतर मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 25 जून से चालक और परिचालक बसों का संचालन बंद कर आंदोलन शुरू कर सकते हैं।

[01/06, 7:20 am] +91 94185 64267: *नहर में डूबने से दो की मौत, जवाहरलाल नेहरू नहर में नहाने उतरे थे दोनों भाई, तलाश जारी* 

गांव बव्वा के पास से गुजर रही जवाहरलाल नेहरू नहर में रविवार सुबह नहाने गए दो ममेरे-फुफेरे भाई तेज बहाव में बह गए। घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ की टीम ने नहर में सर्च अभियान शुरू कर दिया। दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है, जबकि पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है। लापता युवक 20 वर्षीय चंदू राम निवासी गांव बहू और 11 वर्षीय यशवंत निवासी गांव जाट जांटी के रहने वाले हैं। दोनों रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई हैं। परिजनों के अनुसार चंदू राम रविवार सुबह करीब नौ बजे घर से बाइक लेकर मानेसर ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकला था। रास्ते में वह अपने भाई मुकेश और ममेरे भाई यशवंत के साथ गांव बव्वा के पास स्थित जवाहरलाल नेहरू नहर पर पहुंच गया। तीनों नहर में नहाने के लिए उतर गए।

इसी दौरान नहर में पानी का बहाव काफी तेज हो गया। अचानक बढ़े बहाव के कारण चंदू राम और यशवंत संतुलन खो बैठे और गहरे पानी में बहने लगे। दोनों को बहता देख उनके साथ मौजूद मुकेश ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई, लेकिन उस समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था जो तुरंत सहायता कर सके। मुकेश ने तुरंत घटना की सूचना परिजनों को दी। खबर मिलते ही दोनों परिवारों के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर नहर में तलाश शुरू की, लेकिन पानी का स्तर अधिक होने और तेज बहाव के कारण कोई सफलता नहीं मिली।

[01/06, 7:20 am] +91 94185 64267: *Chamba Accident: चंबा में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौत* 

चुराह उपमंडल के तहत चंबा-साच पास-किलाड मार्ग पर कालाबन के समीप पेश आए दर्दनाक वाहन हादसे के बाद दो दिनों से लापता आठ लोगों के शव रविवार को बरामद कर लिए गए हैं। रविवार को एडीसी चंबा अमित मैहरा व पुलिस प्रमुख विजय सकलानी की मौजूदगी में घटनास्थल पर छेडे गए रेस्क्यू आप्रेशन के दौरान बचाव दल ने कडी मशक्कत से सभी शवों को खाई से बाहर निकाला। रेस्क्यू आप्रेशन में स्थानीय युवाओं व लोगों की भूमिका विशेष रही है। हादसे में मारे गए कर्नाटक राज्य के सात लोगों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल चंबा लाया जा रहा है, जबकि चालक के शव का सिविल अस्पताल तीसा में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

मृतकों में बनीखेत के वाहन चालक के अलावा कर्नाटक के बेंगलुरु से घूमने आए दो परिवार शामिल हैं। मृतकों की पहचान कादूगडी बेंगलुरु वासी अरविंद चंद्राकर, धर्मपत्नी प्राची और बेटे दर्श व अक्षाद और बेंगलुरु के ही व्हाइट फील्ड कर्नाटक सिंफनी वासी पीजी कार्तिकेयन, धर्मपत्नी पत्नी मणिमाला, बेटा नंदन और चालक विश्वास वासी गांव बनीखेत के तौर पर हुई है। जिला प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। परिजनों के चंबा पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

बता दें कि यह सभी लोग शुक्रवार को बर्फ देखने के लिए साच पास के लिए रवाना हुए थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इस पर बैरागढ पुलिस चौकी की टीम ने वाहन की तलाश आरंभ की। शनिवार दोपहर बाद कालाबन के पास पुलिस टीम ने नीचे गहरी खाई में एक वाहन को दुर्घटनाग्रस्त पाया। इस पर तुरंत तीसा पुलिस थाना को सूचित किया गया, लेकिन नेटवर्क की कमी और बेहद खडी व गहरी खाई होने के कारण शनिवार शाम को रेस्क्यू आप्रेशन रोकना पडा था। रविवार सवेरे पुलिस व होमगार्ड के जवानों ने स्थानीय लोगों संग रेस्क्यू आप्रेशन को दोबारा आरंभ किया। इस रेस्क्यू आप्रेशन के दौरान खाई में वाहन सवार आठ लोग मृत हालत में पडे मिले। कडी मशक्कत के बाद खाई में पडे शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया।

उधर, एडीसी चंबा अमित मैहरा ने बताया कि कालाबन के पास पेश आए वाहन हादसे के बाद लापता आठ लोगों के शव खाई से बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू आप्रेशन में स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिला है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

इधर, एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि इस हादसे को लेकर तीसा पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि चालक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। कर्नाटक राज्य के सात लोगों के शवों का पोस्टमार्टम परिजनों के चंबा पहुंचने पर करवाया जाएगा।

[01/06, 7:20 am] +91 94185 64267: *जनगणना कार्य में बढ़-चढ़ कर लें भाग, CM सुक्खू ने प्रदेशवासियों से किया आग्रह* 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निदेशालय जनगणना द्वारा दिए गए ‘स्वगणना’ विकल्प का अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि आम नागरिक 1 जून से 15 जून, 2026 तक स्वगणना पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनगणना हमारे लोकतंत्र और विकास की रीढ़ है तथा यह एक ऐसा महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसके द्वारा हमें जनसंख्या, परिवारों की स्थिति, आवास, संसाधनों और नागरिकों को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त होती है।

सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जनगणना दो चरणों में की जाएगी, जिसमें प्रथम चरण में 16 जून से 15 जुलाई के बीच मकान सूचीकरण एवं मकान गणना तथा द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना डिजिटल मोड में की जाएगी, जिसमें प्रगणक और पर्यवेक्षक अपने मोबाइल का उपयोग कर मकानों एवं परिवारों की जानकारी को एकत्रित करेंगे।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हिमाच्छादित क्षेत्रों में द्वितीय चरण का कार्य 11 सितम्बर से 30 सितम्बर, 2026 के मध्य तथा शेष क्षेत्रों में 9 फरवरी, 2027 से 28 फरवरी, 2027 तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा प्रगणक, पर्यवेक्षक और जनगणना से जुड़े कर्मचारियों को सही एवं पूरी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि यह आंकड़े सरकार को भविष्य की योजनाओं एवं नीतियों को बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

[01/06, 7:20 am] +91 94185 64267: *धर्मशाला नगर निगम में लहराया भगवा, जानें भाजपा की जीत पर क्या बोले विधायक सुधीर शर्मा* 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने धर्मशाला नगर निगम चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि ये नतीजे राज्य सरकार के खिलाफ जनता के गुस्से को दर्शाते हैं। सुधीर शर्मा ने रविवार को कहा कि धर्मशाला नगर निगम की 17 सीटों में से भाजपा ने 11 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस केवल पांच सीटों पर सिमट गई और एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई है। उन्होंने कहा कि इस परिणाम ने साफ कर दिया है कि मतदाताओं ने कांग्रेस के खिलाफ और भाजपा के पक्ष में अपना जनादेश दिया है।

भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार कर्मचारियों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और आम जनता की समस्याओं को दूर करने में पूरी तरह नाकाम रही है, जिसके चलते लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के मतदाताओं ने विकास, सुशासन और जन-केंद्रित राजनीति में अपना विश्वास जताया है। सुधीर शर्मा के मुताबिक, यह जीत विकासोन्मुख शासन मॉडल, कल्याणकारी योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति जनता के समर्थन को भी दर्शाती है।

सुधीर शर्मा ने विजयी भाजपा उम्मीदवारों, पार्टी कार्यकर्ताओं और धर्मशाला की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा शहर के विकास को गति देने और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए लगातार काम करती रहेगी।

[01/06, 7:20 am] +91 94185 64267: *केलांग में पहली बार पिंक मतगणना केंद्र स्थापित, जिला परिषद और BDC के वोटों की गिनती करेंगी महिलाएं* 

 पंचायती राज चुनावों के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गणना इस बार लाहौल-स्पीति में पूरी तरह महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के माध्यम से करवाई जाएगी। इसके लिए जिला मुख्यालय केलांग में पहली बार ‘पिंक मतगणना केंद्र’ स्थापित किया गया है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। जिला में पहले ही एमएलए, उपायुक्त, एसपी से लेकर तमाम प्रशासनिक अधिकारी महिलाएं हैं। इस मतगणना केंद्र में कुल 10 काउंटिंग सुपरवाइजर और 19 मतगणना सहायकों की नियुक्ति की गई है। इनमें से सात काउंटिंग सुपरवाइजर और 14 मतगणना सहायक मतगणना कार्य में प्रतिनियुक्त रहेंगे जबकि शेष महिला कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किरण भड़ाना ने बताया कि महिला सशक्तिकरण का सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से जिले में पहली बार पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों के मतों की गणना केवल महिला अधिकारी और कर्मचारी करेंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल को लेकर महिला अधिकारियों और कर्मचारियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। मतगणना रविवार सुबह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केलांग के परीक्षा भवन हॉल में शुरू होगी।

सभी मतगणना कर्मियों को सुबह सात बजे तक केंद्र में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। मतगणना के लिए सात टेबल स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक टेबल पर एक काउंटिंग सुपरवाइजर और दो मतगणना सहायक तैनात रहेंगे। सबसे पहले वार्ड नबर एक से पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गणना की जाएगी, जिसके बाद जिला परिषद सदस्यों के मतों की गिनती शुरू होगी। प्रशासन ने मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

[01/06, 7:20 am] +91 94185 64267: *किसानों को गेहूं का 11.42 करोड़ भुगतान, हिमाचल के दस केंद्रों में 15 जून तक होगी फसल की खरीद* 

हिमाचल प्रदेश में किसानों को गेहूं की फसल का 11.42 करोड़ भुगतान जारी कर दिया है। प्रदेश में किसानों से गेहूं की फसल की खरीद करने के लिए बनाए गए दस गेहूं खरीद केंद्रों में अब तक 4461.45 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। प्रदेश में किसानों से गेहूं की फसल खरीदने के लिए आठ अप्रैल से गेहूं खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आठ अप्रैल से 15 जून तक इन केंद्रों में गेहूं की खरीद की जाएगी। किसानों से गेहूं की फसल खरीदने के लिए प्रदेश में दस मंडियां बनाई गई हैं, जिसमें धौलाकुंआ, एपीएमसी पावंटा साहिब जिला सिरमौर, एपीएमसी रामपुर जिला ऊना, मार्केट यार्ड टकारला जिला ऊना, मार्केट यार्ड नालागढ़, बद्दी इंडस्ट्री शेड मलपुर जिला सोलन, फतेहपुर अनाज मंडी, मीलवां इंदौरा, रियाली, नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा शामिल हैं।

इन मंडियों के माध्यम से किसानों से गेहूं की फसल की खरीद जाएगी। अभी तक 1609 किसानों ने गेहूं की फसल बेचने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा किसानों से गेहूं की फसल की खरीद की जाएगी। किसानों ने गेहूं की फसल बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करवाना शुरू कर दिया है। विभाग के पोर्टल पर 1609 किसानों ने पंजीकरण करवाया है, जिसमें से अभी तक 1578 किसानों के पंजीकरण वेरीफाई किए हैं। इसके अलावा 1527 किसानों को गेहूं की फसल बेचने के लिए टोकन जनरेट किए हैं।

[01/06, 7:28 am] +91 94185 64267: *हो जाएं सावधान खुद को बैंक कर्मी बताकर ठग रहे शातिर सस्ते लोन, क्रेडिट कार्ड लिमिट का दे रहे झांसा*

इबर ठग खुद को बैंक कर्मी बताकर लोगों को ठग रहे हैं। साइबर ठग लोगों को सस्ते बैंक लोन, क्रेडिट लिमेट बढ़ाने के लिए व्हट्सएप, मेसेज एवं मोबाइल पर कॉल के जरिए झांसा दे रहे हैं। शातिर खुद को निजी बैंक का कर्मचारी बताकर लोगों को ठग रहे हैं। साइबर पुलिस साइबर ठगों से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है। सस्ते बैंक लोन, क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने को लेकर हिमाचल में भी लोगों को बारे फोन आ रहे हैं। साइबर ठग लोगों को जाल में फंसाने के लिए नए-नए तरीके से खोज रहे है। सस्ते बैंक लोन, फास्ट टैग के अलावा अब साइबर ठग क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर लोगों के साथ ठगी का प्रयास कर रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों में लगातार आ रहे मामलों के चलते साइबर पुलिस ने हिमाचल की जनता को अलर्ट किया है। साइबर पुलिस का मानना है कि हिमाचल में भी लोगों को इस बारे फोन आ रहे हैं। शातिर ठग सबसे पहले व्हट्सएप, मेसेज या मोबाइल पर कॉल के माध्यम से के्रडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने की बात कहते हैं। इसके तहत शातिर अपने आप को निजी बैंक का कर्मचारी बताकर लोगों को विश्वास में ले लेते हैं।

उसके बाद शातिर के्रडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने की बात करते हैं। इसको लेकर ओटीपी शेयर करने को कहा जाता है। व्यक्ति ओटीपी शेयर करते ही उसके के्रडिट कार्ड का विवरण शातिर प्राप्त कर लेते हैं और कुछ ही देर में क्रेडिट कार्ड से या बैंक खाते से पैसा निकाल लिया जाता है। साइबर सैल की ओर से जारी की गई एड़वाईजरी में कहा गया है कि साइबर ठग लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए आए दिन नए-नए तरीके अपना रहे हैं, ऐसे में लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है। एड़वाईजरी में कहा है कि किसी से भी अपना ओटीपी नंबर को शेयर न करें।

[01/06, 7:28 am] +91 94185 64267: *🚩श्री गणेशाय नम:🚩* 

*📜 दैनिक पंचांग 📜*

 *नमस्कार सुबह की*

 *ताजा खबरों के साथ* 

*आपका स्वागत है*🙏

*🌲01 - Jun - 2026🌲*

☀ पंचांग    

🔅 तिथि प्रतिपदा 04:40 PM

🔅 नक्षत्र ज्येष्ठा 07:09 PM

🔅 करण कौलव 04:40 PM

🔅 पक्ष कृष्ण  

🔅 योग सिद्ध 06:18 AM

🔅 वार सोमवार  

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    

🔅 सूर्योदय 05:23 AM  

🔅 चन्द्रोदय 08:25 PM  

🔅 चन्द्र राशि वृश्चिक  

🔅 सूर्यास्त 07:14 PM  

🔅 चन्द्रास्त 05:39 AM  

🔅 ऋतु ग्रीष्म  

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    

🔅 शक सम्वत 1948 पराभव

🔅 कलि सम्वत 5128  

🔅 दिन काल 01:50 PM  

🔅 विक्रम सम्वत 2083  

🔅 मास अमांत ज्येष्ठ (अधिक)  

🔅 मास पूर्णिमांत ज्येष्ठ (अधिक)  

☀ शुभ और अशुभ समय    

☀ शुभ समय    

🔅 अभिजित 11:51:14 - 12:46:36

☀ अशुभ समय    

🔅 दुष्टमुहूर्त 12:46 PM - 01:41 PM

🔅 कंटक 08:09 AM - 09:05 AM

🔅 यमघण्ट 11:51 AM - 12:46 PM

🔅 राहु काल 07:07 AM - 08:51 AM

🔅 कुलिक 03:32 PM - 04:28 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 10:00 AM - 10:55 AM

🔅 यमगण्ड 10:35 AM - 12:18 PM

🔅 गुलिक काल 02:02 PM - 03:46 PM

☀ दिशा शूल    

🔅 दिशा शूल पूर्व  

☀ चन्द्रबल और ताराबल    

☀ ताराबल  

🔅 अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती  

☀ चन्द्रबल  

🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ

[01/06, 7:28 am] +91 94185 64267: *नगर निगम चुनाव जीतने की खुशी में मनाया जश्न*

हिमाचल के चार नगर निगम के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने तीन नगर निगमों जीत हासिल की है। भाजपा की इस विजय के बाद भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीपकमल, चक्कर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राजीव बिंदल ने कहा कि मंडी, धर्मशाला और सोलन नगर निगम चुनावों में भाजपा की शानदार जीत प्रदेश की जनता के भाजपा के प्रति विश्वास और कांग्रेस सरकार के प्रति असंतोष को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह जीत संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और जनता के आशीर्वाद का परिणाम है।

बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता ने एक बार फिर अपनी मुहर लगाई है। नगर निगम चुनावों के परिणाम यह स्पष्ट संकेत देते हैं कि प्रदेश की जनता विकास और सुशासन की राजनीति के साथ खड़ी है। इस दौरान प्रदेश मुख्यालय दीपकमल में उपस्थित कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की तथा विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण की जीत

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थनसिद्धार्थन ने इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत और समर्पण की जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के विश्वास को बनाए रखते हुए विकास और जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेगी।

[01/06, 7:28 am] +91 94185 64267: *कुल्लू मे शातिराें ने कैमिकल लगाकर फ्रिज में रखवाईं सोने की चूड़ियां, 4 घंटे बाद खुला राज ताे महिला के उड़े हाेश*

कुल्लू जिले के रायसन में आभूषण और बर्तन चमकाने के बहाने शातिरों ने एक बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बना लिया है। शातिर करीब 4 लाख रुपए का सोना उड़ाकर रफूचक्कर हाे गए हैं। वहीं पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार रायसन निवासी 73 वर्षीय एक महिला के घर में 2 अज्ञात व्यक्ति पहुंचे। उन्होंने अपना परिचय कैमिकल से सोने-चांदी के आभूषण और घर के बर्तन चमकाने वाले के रूप में दिया। विश्वास जीतने के लिए शातिरों ने पहले महिला की चांदी की पायल काे साफ कर उसे चमका दिया। जब बुजुर्ग महिला उनके इस जुगाड़ पर विश्वास कर बैठी ताे उसने अपनी सोने की चार चूड़ियां साफ करने के लिए उन्हें दे दीं।

शातिरों ने चारों सोने की चूड़ियों पर कैमिकल लगाया और महिला से कहा कि इन्हें चार घंटे तक फ्रिज में रखना हाेगा, तभी जाकर वे पूरी तरह चमकेंगी। महिला ने चूड़ियां फ्रिज में रख दीं और जब 4 घंटे बाद उन्हें बाहर निकाला, तो हक्का-बक्का रह गई। चूड़ियों का वजन 60 ग्राम से घटकर मात्र 27.90 ग्राम रह गया था।

महिला ने आरोप लगाया कि कैमिकल के जरिए शातिरों ने चूड़ियों से करीब 4 लाख रुपए का सोना निकाल लिया है। एसपी मदन लाल ने केस दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि शातिरों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर जांच तेज कर दी गई है।

[01/06, 7:28 am] +91 94185 64267: *काँगड़ा कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर को चौथी बार मिला कार्यवाहक कुलपति, IAS आरडी नजीम संभालेंगे जिम्मेदारी*

हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में लगातार चौथी बार कार्यवाहक कुलपति की नियुक्ति की गई है। इस बार राज्य सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी नजीम (आईएएस) को कार्यवाहक कुलपति का दायित्व सौंपा गया है। राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कविंद्र गुप्ता द्वारा जारी आदेशों के अनुसार आरडी नजीम 1 जून, 2026 से कुलपति का कार्यभार संभालेंगे। वह अपने मौजूदा प्रशासनिक दायित्वों के साथ यह अतिरिक्त जिम्मेदारी निभाएंगे। उनकी नियुक्ति नियमित कुलपति की नियुक्ति अथवा अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। यह नियुक्ति वर्तमान कार्यवाहक कुलपति डॉ. अशोक कुमार पांडा के सेवानिवृत्त होने के बाद की गई है। डॉ. पांडा 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इससे पहले प्रो. के. चौधरी के 21 अगस्त 2023 को सेवानिवृत्त होने के बाद विश्वविद्यालय को अब तक नियमित कुलपति नहीं मिल पाया है। 

पिछले करीब तीन वर्षों में विश्वविद्यालय में चार कार्यवाहक कुलपति (डॉ. दिनेश कुमार वत्स, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. अशोक कुमार पांडा और अब आरडी नजीम) नियुक्त किए जा चुके हैं। लगातार कार्यवाहक नियुक्तियों को विश्वविद्यालय में स्थायी नेतृत्व के अभाव से जोड़कर देखा जा रहा है। इस बीच विश्वविद्यालय के 14वें नियमित कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में बताई जा रही है।

[01/06, 7:28 am] +91 94185 64267: *धर्मशाला नगर निगम चुनाव में BJP की जीत पर विधायक सुधीर शर्मा ने जताई खुशी, बोले- 5 सीटों पर सिमटी कांग्रेस*

भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता और धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने धर्मशाला नगर निगम चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि ये नतीजे राज्य सरकार के खिलाफ जनता के गुस्से को दर्शाते हैं।

पांच सीटों पर सिमट गई कांग्रेस

शर्मा ने रविवार को कहा कि धर्मशाला नगर निगम की 17 सीटों में से भाजपा ने 11 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस केवल पांच सीटों पर सिमट गयी और एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गयी है। उन्होंने कहा कि इस परिणाम ने साफ कर दिया है कि मतदाताओं ने कांग्रेस के खिलाफ और भाजपा के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार कर्मचारियों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और आम जनता की समस्याओं को दूर करने में पूरी तरह नाकाम रही है, जिसके चलते लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के मतदाताओं ने विकास, सुशासन और जन-केंद्रित राजनीति में अपना विश्वास जताया है।

"जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए लगातार काम करती रहेगी BJP"

विधायक सुधीर शर्मा के मुताबिक, यह जीत विकासोन्मुख शासन मॉडल, कल्याणकारी योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति जनता के समर्थन को भी दर्शाती है।

[01/06, 7:28 am] +91 94185 64267: *मैं पत्रकार हूं बिना अनुमति इंटरव्यू लिया और थमा दी 11 हजार की पर्ची; नाहन में अवैध उगाही का केस दर्ज*

  सदर थाना नाहन में एक व्यक्ति के खिलाफ खुद को पत्रकार बताकर लोगों से जबरन इंटरव्यू लेने और 11,000 रुपए की रसीद काटकर धन उगाही करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में अनिल कुमार ठाकुर निवासी गांव पंजाहल, तहसील नाहन ने आरोप लगाया कि 21 मई को कृति भूमि न्यूज चैनल से जुड़े बताए जा रहे सतीश कुमार अपने चालक हरि दत्त शर्मा के साथ पंजाहल पहुंचे और बिना अनुमति उनका इंटरव्यू लिया। शिकायतकर्त्ता के अनुसार उसके बाद उन्हें डरा-धमकाकर 11,000 रुपए की रसीद काटी गई और राशि ली गई।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित व्यक्ति चुनाव में खड़े अन्य उम्मीदवारों के भी जबरन इंटरव्यू लेकर 11,000 रुपए की रसीद काट रहा था। 30 मई को प्रधान ललिता देवी का भी बिना अनुमति इंटरव्यू लेने और 11,000 रुपए की रसीद काटने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा राजेश कुमार के खेत में चल रहे जेसीबी कार्य की बिना अनुमति वीडियो बनाकर रसीद के लिए दबाव बनाने की बात भी शिकायत में कही गई है।

शिकायत के अनुसार जब प्रधान ललिता देवी ने रिपोर्टिंग संबंधी प्रशासनिक अनुमति मांगी तो संबंधित व्यक्ति कोई अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका। शिकायत में यह भी कहा गया है कि उसका प्रैस कार्ड हरियाणा का है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर सदर थाना नाहन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223, 308(2), 329(3) केस दर्ज कर लिया है

[01/06, 7:29 am] +91 94185 64267: *हिमाचल में आचार संहिता हटते ही शिक्षा विभाग में हो सकते हैं 8 हजार से अधिक शिक्षकों के तबादले*

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं व शहरी निकायों के चुनाव के चलते लगी आचार संहिता के समाप्त होने के बाद अब सभी विभागों में कर्मचारियों व अधिकारियों के तबादले होंगे। इसके साथ राज्य में रुके हुए विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। शिक्षा विभाग में भी सीबीएसई स्कूलों में प्रधानाचार्यों के साथ-साथ शिक्षकों की तैनाती प्रक्रिया भी शुरू होगी। हालांकि 138 प्रधानाचार्यों की काऊंसलिंग प्रक्रिया विभाग ने पहले ही पूरी कर ली थी और साथ ही प्रधानाचार्यों को उनके मनपसंद स्टेशन भी लगा दिए थे, ऐसे में अब सरकार की ओर से इनके तैनाती आदेश जारी होंगे।

6 हजार से ज्यादा शिक्षकों की काऊंसलिंग शुरू करेगा विभाग

इसके साथ ही विभाग 6 हजार से ज्यादा शिक्षकों की काऊंसलिंग शुरू करेगा। आचार संहिता के कारण यह प्रक्रिया रुक गई थी, लेकिन अब जल्द ही विभाग इसे शुरू कर सकता है। इसमें प्रवक्ता, टीजीटी सहित कई वर्ग के शिक्षक शामिल हैं। सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती के बाद शिक्षकों के बड़ी संख्या में तबादले होंगे। इस दौरान 8 हजार से ज्यादा शिक्षकों के स्थानांतरण की संभावना जताई जा रही है। पहले चरण में करीब 6000 शिक्षकों की तैनाती सीबीएसई स्कूलों में की जाएगी। इस प्रक्रिया में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, टीजीटी, सीएंड वी, जेबीटी, पीईटी और डीपीई जैसे विभिन्न पदों पर कार्यरत शिक्षक शामिल होंगे

[01/06, 7:29 am] +91 94185 64267: *पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों में जनता ने कांग्रेस को नकारा", सुक्खू सरकार पर राजीव बिंदल का तीखा हमला*

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश में संपन्न पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकाय चुनावों के परिणाम स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकार दिया है। ये चुनाव कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनमत संग्रह साबित हुए हैं, जिसमें जनता ने भाजपा के पक्ष में अपना विश्वास व्यक्त किया है। यह बात उन्होंने रविवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में कही। डॉ. बिंदल ने कहा कि नगर निकाय चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अधिकांश नगर परिषदों और नगर पंचायतों में बढ़त हासिल की है। 

स्वीकार करने की बजाय जनादेश का अपमान कर रही कांग्रेस सरकार 

राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा ने अपने समर्थित उम्मीदवारों की सूची पहले ही जारी कर दी थी, जबकि कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की घोषणा तक नहीं कर सकी। इसके बावजूद मुख्यमंत्री द्वारा 75 प्रतिशत निकाय जीतने का दावा करना जनता को भ्रमित करने का प्रयास है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार जनादेश को स्वीकार करने की बजाय उसका अपमान कर रही है। नगर परिषदों के परिणाम आने के बाद जानबूझकर अधिसूचनाएं रोकी गईं, जिसके चलते भाजपा को न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

[01/06, 7:29 am] +91 94185 64267: *RCB VS GT IPL 2026: विराट का अर्धशतक, GT को हराकर RCB बना लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन*

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (नाबाद 75 ) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर अपना लगातार दूसरा आईपीएल खिताब जीता। विराट कोहली ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाई। इस जीत के साथ आरसीबी मुम्बई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद वो सिर्फ तीसरी टीम बन गई हैं जिन्होंने बैक टू बैक खिताब जीतने का कारनामा किया है। जीटी ने सिर्फ 156 रनों का लक्ष्य आरसीबी के सामने रखा। तभी ऐसा लग गया था कि यह मुकाबला आरसीबी आसानी से अपने नाम कर लेगी। हालांकि जीटी की गेंदबाजी तगड़ी थी और इसी वजह से एक कड़े मुक़ाबले की उम्मीद की जा रही थी लेकिन पावरप्ले में ही आरसीबी ने 70 रन बनाकर इस मैच को एकतरफा कर दिया। 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़कर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। पांचवें ओवर में मोहम्मद सिराज ने वेंकटेश अय्यर को आउट कर गुजरात टाइटंस को पहली सफलता दिलाई। वेंकटेश अय्यर ने 16 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए 32 रनों की पारी खेली। अगले ओवर में कगिसो रबाडा ने देवदत्त पड़िक्कल (एक) को आउट कर आरसीबी को दूसरा झटका दिया।

इसके बाद नौवें ओवर में राशिद खान ने कप्तान रजत पाटीदार (15) और क्रुणाल पांड्या (एक) का शिकार कर लिया। 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर अरशद खान ने टिम डेविड को आउटकर पवेलियन भेज दिया। टिम डेविड ने 17 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए (24) रन बनाये। आरसीबी ने 18 ओवरों में पांच विकेट पर 161 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। इसी जीत के साथ महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के बाद लगातार

[01/06, 7:29 am] +91 94185 64267: *पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल ट्रैक पर कल से दौड़ेंगी ट्रेनें, रेल सेवा बहाल होने से लोगों में खुशी की लहर*

हिमाचल प्रदेश की लाइफलाइन कही जाने वाली ऐतिहासिक कांगड़ा घाटी नैरोगेज रेल सेवा के यात्रियों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर आगामी दो जून से ट्रेनों का संचालन फिर से बहाल होने जा रहा है। सुरक्षा और ट्रैक मॉनिटरिंग को ध्यान में रखते हुए शुरुआती चरण में सीमित संख्या में ही ट्रेनें चलाई जाएंगी। चक्की पुल के बह जाने के कारण यह सेवा लंबे समय से बाधित थी, जिसे अब रेलवे ने पूरी तरह दुरुस्त कर लिया है। सभी तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही इसका आधिकारिक आदेश जारी कर दिया जाएगा।

रेलवे ने आपदा को अवसर में बदलते हुए चक्की नदी पर लगभग 70 करोड़ रुपए की भारी-भरकम लागत से एक नया और अत्याधुनिक पुल तैयार किया है। इस साल फरवरी 2026 में रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने नए पुल का बारीकी से निरीक्षण किया था और इसे ट्रेनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह सुरक्षित घोषित किया था।

[01/06, 7:29 am] +91 94185 64267: 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*

  *दिनांक : 01 जून 2026*

🐐🐂💏💮🐅👩

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके प्रतिकूल रहेगा। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। खाने पीने में भी सावधानी रखें पेट संबंधित व्याधि अन्य रोगों के जन्म का कारण बनेगी। जोखिम वाले कार्यो से बचकर रहना आज हितकर रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र पर भी आज कार्यो को स्वतः ही होने दें धन संबंधित मामलों में जोर-जबरदस्ती हानि ही कराएगी। धन लाभ के लिये परिश्रम अधिक करना पड़ेगा फिर भी आशानुकूल नही होगा महिलाओ को भी आज वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है बेतुकी बाते व्यर्थ के विवाद को जन्म देंगी। मित्र-स्नेहीजन से अशुभ समाचार मिल सकता है। मन किसी अरिष्ट की आशंका से व्याकुल रहेगा। धैर्य से आज का दिन बिताये।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन भी आपके अनुकूल बना रहेगा। आज आपका मिलनसार व्यवहार एवं मृदु वाणी सभी क्षेत्र पर जय कराएगी। प्रतिद्वन्दी भी आज आपकी कार्य कुशलता से प्रभावित होंगे। नौकरी वाले लोग अधिकारियों का सानिध्य मिलने से आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर महिला मित्रो का महत्त्वपूर्ण सहयोग मिलेगा संबंधों में भी समीपता आएगी। धन लाभ के लिये आज ज्यादा परेशान नही होना पड़ेगा पुराने कार्यो से बैठे बिठाये हो जाएगा लेकिन नए अनुबंध मिलने में संध्या तक इंतजार करना पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण आज आनंदित रहेगा सभी सदस्यों में आपसी तालमेल बना रहेगा। पैतृक मामलो को लेकर अपना मत प्रकट ना करें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपके लिये राहत भरा रहेगा। बीमार लोगो की सेहत में सुधार आएगा। आज आप व्यावसायिक कार्यो को ज्यादा महत्त्व ना देकर सार्वजनिक अथवा धार्मिक कार्यो में लिप्त रहेंगे। समाज मे मान-सम्मान बढेगा परन्तु घर मे आपका अनादर होगा। आर्थिक मामले लचीले व्यवहार के कारण लंबित रहेंगे फिर भी निर्वाह योग्य आय बना ही लेंगे। व्यावसायिक अथवा अन्य पर्यटक यात्रा के प्रसंग बनेंगे इन्हें भी टालने का भरपूर प्रयास करेंगे आर्थिक दृष्टिकोण से यह निर्णय हित में ही रहेगा। परिवार के बुजुर्ग आपकी किसी बुरी आदत से परेशान रहेंगे महिलाये आज आध्यात्म में ज्यादा रुचि लेंगी घर अस्त-व्यस्त कार्यो को सुधारने में गुस्सा आएगा। सेहत आलस्य को छोड़ सामान्य ही रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिये विपरीत फलदायक रहेगा कल तक जो आपकी सहायता अथवा समर्थन कर रहे थे आज वे ही आवश्यकता के समय पल्ला झाड़ते नजर आएंगे। कार्य क्षेत्र पर लाभ की आशा की जगह किसी गलती के कारण हानि होने की संभावना है। आज आप आर्थिक संबंधित कार्यो को लेकर किसी अन्य के भरोसे ना बैठे निराशा ही मिलेगी। किसी से कोई वादा ना करें पूरा नही कर पाएंगे। महिलाये भी आज प्रत्येक कार्य देखभाल कर ही करें बिगड़ने की संभावना अधिक है। नौकरी वाले लोगो को कार्य मुक्त अथवा किसी नापसंद कार्य से लगाया जाने से नई उलझन बढ़ेगी। धन की आमद न्यून आकस्मिक खर्च अधिक रहने से बजट बिगड़ेगा। मानसिक विकार आएंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

बीते कल की अपेक्षा आज परिस्थितियों में सुधार अनुभव करेंगे। आज आप जिस भी कार्य को आरम्भ करेंगे उसके शुरुआत में कोई ना कोई बाधा आएगी परन्तु धैर्य धारण कर लगे रहे सफलता निश्चित मिलेगी। आज आपके लटके सरकारी कार्य पूर्ण होने की भी संभावना है अधिकारी वर्ग से बहस ना करें। व्यवसाय में आज कुछ बदलाव लाने का प्रयास भी करेंगे परन्तु इसमे पूर्ण सफलता नही मिल सकेगी। धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो जाएगा लेकिन दिखावे की मनोवृत्ति भी रहने से फिजूल के खर्च भी रहेंगे। महिलाये आज पारिवारिक जिम्मेदारी को किसी अन्य को सौपकर स्वयं निश्चिन्त रहना पसंद करेंगी फिर भी आवश्यकता पड़ने पर सहयोग करेंगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपको शुभफलो की प्राप्ति कराएगा। महिलाये आज कार्य क्षेत्र पर ज्यादा प्रभावशाली रहेंगी। आज आप जिस कार्य को करने की ठान लेंगे उसे अकेले ही पूर्ण करने का सामर्थ्य रखेंगे। व्यवसायी वर्ग को अकस्मात लाभ के अनुबंध मिलेंगे धन लाभ भी बीच बीच मे होते रहने से जोखिम वाले कार्य करने में हिचकेंगे नही। आज आपका कंजूस स्वभाव परिजनों के लिये परेशानी करेगा समय पर मांग पूरी ना होने पर घर मे रूठना मनाना लगा रहेगा। महिलाये मनोरंजन को छोड़ भविष्य के लिये संचय करेंगी। नौकरी पेशा जातको को आज कोई महत्त्वपूर्ण कार्य सौंपा जाएगा आरम्भ में यह परेशानी वाला परन्तु अंत मे सम्मान के साथ ही अतिरिक्त आय भी प्रदान करेगा। 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए साधारण रहेगा। आज आपके अंदर आत्म संतोष की भावना रहने से अतिआवश्यक कार्यो को छोड़ अन्य किसी भी कार्य को करने के लिए ज्यादा भागदौड़ करना पसंद नही करेंगे। नौकरी वाले लोग कार्य क्षेत्र पर टालमटोल वाले रवैये के कारण अपमानित हो सकते है। महिलाये भी आज सीमित साधनों से निर्वाह कर लेंगी। आर्थिक लाभ कम लेकीन आवश्यकता के समय होगा। पूजा पाठ में मन की एकग्रता नही रख सकेंगे। आज आप अपने कार्यो की अपेक्षा अन्य लोगो के लिये ज्यादा सहयोगी सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य छोटी-मोटी परेशानियों को छोड़ सामान्य बना रहेगा। बुजुर्गो का सानिध्य मिलेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आपका आत्मविश्वास बड़ा रहेगा। किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी बारीकी से जांच करेंगे जिससे आगे भ्रमित होने की संभावना नही रहेगी। इसके विपरीत महिलाये अधिकांश कार्यो में जल्दबाजी दिखाएंगी जिस के कारण काम तो बिगड़ेगा ही साथ ही बड़ो की डांट भी सुन्नी पड़ेगी। व्यावसायिक स्थिति आपके परिश्रम के ऊपर निर्भर रहेगी नौकरी पेशाओ को भागदौड़ के बाद ही सफलता मिलेगी वही व्यवसायी वर्ग भी प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से कुछ कमी अनुभव करेंगे। आज आप पुरानी खट्टी मीठी यादो के ताजा होने से काल्पनिक दुनिया मे भी खोये रहेंगे। परिवार के वातावरण में थोड़ी बहुत नोंकझोंक के बाद भी शांति रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आप मानसिक रूप से बेचैन रहेंगे। पूर्व में की गई गलतियों का भय बना रहेगा घर एवं बाहर किसी ना किसी से झगड़ा होने की संभावना है वाणी ओर व्यवहार का संतुलित प्रयोग करें अन्यथा मुश्किल होगी। धन संबंधित कार्यो को लेकर आज धैर्य दिखाये महिलाओ का मिजाज भी आज बिगड़ा रहेगा लेकिन किसी के भड़काने पर ही विवाद करेंगी अन्यथा नही। कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था को सुधारने की असफल कोशिश करेंगे लापरवाही के कारण लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते है। धन लाभ मध्यान के बाद ही अचानक से होगा। आज कोई भी नई योजना ना बनाए धैर्य से समय व्यतीत करे शीघ्र ही स्थिति आपके पक्ष में होने वाली है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिये लाभदायक है लेकिन आज स्वभाव की चंचलता पल पल पर आपके कार्यो में विघ्न डालेगी। अकड़ू स्वभाव के कारण अपनी बात के आगे किसी की नही चलने देंगे। कार्य व्यवसाय में थोड़े से परिश्रम के बाद वृद्धि के साथ धन लाभ भी होगा। सहयोगियों का ईर्ष्यालु व्यवहार कुछ समय के लिये परेशानी खड़ी करेगा लेकिन आज आपमें भी अहंकार की भावना रहने से किसी की बातो की परवाह नही करेंगे। महिलाये आज काम की अपेक्षा बखान ज्यादा करेंगी। मित्र रिश्तेदारी में जाना पड़ेगा। उपहार अथवा अन्य लेनदेन पर खर्च होगा। विरोधी प्रबल रहेंगे लेकिन आपका अहित नही कर सकेंगे। परिवार के बुजुर्गो एवं बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। यात्रा के योग बनते-बनते निरस्त हो सकते है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिये कोई नई दुविधा लायेगा। दिन का आरंभ आलस्य में खराब होगा इसके बाद कार्यो में व्यस्त हो जाएंगे। धन लाभ की कामना आज भी आशानुकूल पूर्ण नही होगी। गुजारे योग्य आय से ही काम चलाना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा कम रहेगी फिर भी इसका कोई विशेष लाभ आपको नही मिल सकेगा। आज आपका मन अनर्गल प्रवृतियों में ज्यादा भटकेगा। मौज-शौक के अवसर खाली नही जाने देंगे इनपर खर्च भी आंख बंद करके करेंगे। महिलाये परिवार में किसी सदस्य की उद्दंडता से परेशान रहेंगी लेकिन अपने कार्य व्यवस्थित रखेंगी। घुटनो में दर्द अथवा अन्य शारीरिक परेशानी रहेगी आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए भाग्योदय कारक रहेगा लेकिन उन्नति पाने के लिए आज अपना हठी स्वभाव त्यागना पड़ेगा साथ ही सभी से मित्रवत व्यवहार करना पड़ेगा। आय एक से अधिक साधनों से होगी पर विघ्न डालने वाले भी अधिक रहेंगे अनुभवियों की राय भी आज गलत हो सकती है इसलिये अपने ही विवेक से कार्य करें। व्यवसाय एवं नौकरी में संभावित के साथ अतिरिक्त आय बनाने के अवसर मिलेंगे। महिलाये आज गृहस्थ में खरीददारी के ऊपर ध्यान देंगी सुख के साधनों में वृद्धि होगी इनपर खर्च भी अधिक रहेगा परन्तु अनावश्यक नही लगेगा। संताने मनोकामना पूर्ति होने से प्रसंन्न रहेंगी। बुजुर्ग आपको आडम्बर युक्त दिनचार्य से अवश्य असहमति दिखाएंगे। आरोग्य बना रहेगा।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User