आज का राशिफल और पंचांग प्रकाशित हुआ लेकिन अब तक संदिग्ध मौत और दहेज उत्पीड़न और वह इस प्रकार अधिमास

*कॉकरोच जनता पार्टी* *देश में आग लगाने की योजना* A very dangerous plan to break our lovely Bharat. *Beware, Don't fall in trap* This all are anti nationals

May 23, 2026 - 14:32
0 3
आज का राशिफल और पंचांग प्रकाशित हुआ लेकिन अब तक संदिग्ध मौत और दहेज उत्पीड़न और वह इस प्रकार अधिमास
Jeetudr. JD SERIES

Tejraftarnews.in: 📅आज का पञ्चाङ्ग📅

🌻शनिवार, 23 मई 2026🌻

सूर्योदय: 🌅 05:26

सूर्यास्त: 🌅 19:12

चन्द्रोदय: 😊 25:15+ [24 मई]

चन्द्रास्त: 🌙 12:45

अयन 🌖 उत्तरायणे (उत्तर गोले)

ऋतु: ☀️ ग्रीष्म

शक सम्वत: 👉 1948 (पराभव)

विक्रम सम्वत: 👉 2083 (रौद्र)

मास 👉 (प्रथम अधिक) ज्येष्ठ

पक्ष 👉 कृष्ण

तिथि 👉 एकादशी (22 मई 21:29 से 23 मई 20:12 तक), फिर द्वादशी

नक्षत्र 👉 उत्तर भाद्रपद (22 मई 14:48 से 23 मई 13:55 तक), फिर रेवती

योग 👉 शोभन (पूरे दिन)

प्रथम करण 👉 बव (सुबह तक)

द्वितीय करण 👉 बालव (20:12 तक)

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

निशिता मुहूर्त 👉 23:52 से 24:34

राहुकाल 👉 09:05 से 10:44

राहुवास 👉 उत्तर-पश्चिम

यमगण्ड 👉 13:58 से 15:37

दुर्मुहूर्त 👉 08:02 से 08:54

होमाहुति 👉 शनि

दिशा शूल 👉 पूर्व

अग्निवास 👉 पृथ्वी

भद्रावास 👉 पाताल (20:12 से)

चन्द्र वास 👉 उत्तर (13:55 तक पूर्व)

शिववास 👉 नन्दी पर (20:12 तक भोजन में)

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

🪄चौघड़िया विचार🪄

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

|| दिन का चौघड़िया ||

1 – काल 2 – शुभ

3 – रोग 4 – उद्वेग

5 – चर 6 – लाभ

7 – अमृत 8 – काल

||रात्रि का चौघड़िया||

1 – काल 2 – लाभ

3 – उद्वेग 4 – शुभ

5 – अमृत 6 – चर

7 – रोग 8 – काल

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िए का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

शुभ यात्रा दिशा

🚌🚄🚗⛵✈️

पश्चिम (घी/दही खाकर यात्रा करें)

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

तिथि विशेष

📅 23 📅 23

~~~~

ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी, अपरा एकादशी व्रत, शनि प्रदोष व्रत

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

~~~~~~~~~~~~

आज 13:55 तक जन्मे शिशुओ का नाम उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के 

प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश: (दू, थ, झ, ञ) नामाक्षर से 

तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम रेवती नक्षत्र के 

प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश: (दे, दो, च, ची) नामाक्षर से रखना 

शास्त्र सम्मत है।

~~~~~~~~~~~~~~~~

उदय-लग्न मुहूर्त

वृषभ – 04:12 से 06:07

मिथुन – 06:07 से 08:22

कर्क – 08:22 से 10:44

सिंह – 10:44 से 13:03

कन्या – 13:03 से 15:20

तुला – 15:20 से 17:41

वृश्चिक – 17:41 से 20:01

धनु – 20:01 से 22:04

मकर – 22:04 से 23:45

कुम्भ – 23:45 से 25:11+

मीन – 25:11+ से 26:35+

मेष – 26:35+ से 28:08+

~~~~~~~~~~~~~~~~

|| गोचर ग्रहाः ||

🌕🌗🌕🌗

सूर्य ⭐ वृष

चंद्र ⭐ मीन (13:55 तक), फिर मेष

मंगल ⭐ मेष (मार्गी)

बुध ⭐ वृष (मार्गी)

गुरु ⭐ मिथुन (मार्गी)

शुक्र ⭐ मिथुन (मार्गी)

शनि ⭐ मीन (मार्गी)

राहु ⭐ कुम्भ

केतु ⭐ सिंह

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

⏳🕒⏳🕒⏳🕒⏳

~~~~~~~~~~~~~

अभिजित मुहूर्त 👉 11:49 से 12:44

अमृत काल 👉 09:22 से 10:52

विजय मुहूर्त 👉 14:34 से 15:29

गोधूलि मुहूर्त 👉 19:10 से 19:31

सायाह्न सन्ध्या 👉 19:12 से 20:13

पञ्चक रहित मुहूर्त

शुभ मुहूर्त – 05:26 से 08:22

रोग पञ्चक – 08:22 से 10:44

शुभ मुहूर्त – 10:44 से 13:03

मृत्यु पञ्चक – 13:03 से 13:55

अग्नि पञ्चक – 13:55 से 15:20

शुभ मुहूर्त – 15:20 से 17:41

रज पञ्चक – 17:41 से 20:01

शुभ मुहूर्त – 20:01 से 20:12

चोर पञ्चक – 20:12 से 22:04

शुभ मुहूर्त – 22:04 से 23:45

रोग पञ्चक – 23:45 से 25:11+

चोर पञ्चक – 25:11+ से 26:35+

शुभ मुहूर्त – 26:35+ से 28:08+

~~~~~~~~~~~~~~~~

~~~~~~~~~~~~~~~~

आज का राशिफल

🐐🐂👨‍👩‍👧‍👦🌸🐅👩

~~~~~~~~~~~~~~~~

मेष 🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)  

आज के दिन आप अपने आप को अन्य लोगो की अपेक्षा उच्चतम आंकेंगे। वैचारिक स्थिति आज बेहतर रहने से घर बाहर प्रसंसा होगी जिससे अतिआत्मविश्वास की भावना से ग्रस्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज अधिकतर काम जल्दबाजी में पूर्ण करेंगे जिससे कुछ त्रुटि हो सकती है। आर्थिक लाभ के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी कामचलाऊ से ही संतोष करना पड़ेगा। परिवार के सदस्यों के साथ व्यवहार शून्यता नए कलेश खड़े करेगी। महिलाये अपनी अनदेखी होने पर भीतर से जली भुनी रहेंगी छोटे काम को भी बढ़ा चढ़ा कर पेश करेंगी।  

वृष 🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)  

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दायक रहेगा। घर एवं बाहर का वातावरण अनुकूल रहने से मन इच्छित कार्य कर सकेंगे। दिन के आरंभ में आलस्य रहेगा लेकिन बाद में अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूर्ण करेंगे। पारिवारिक उत्तरदायित्व आज ज्यादा रहने के कारण व्यवसाय के साथ तालमेल बैठाने में थोड़ी मुश्किल रहेगी फिर भी इनपर विजय पा लेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी दिन संतोषजनक रहेगा। दैनिक उपभोग की वस्तुओं के साथ ही मनोरंजन के खर्च भी आज ज्यादा ही रहेंगे परिवारक खुशी के आगे व्यर्थ नही लगेंगे।  

महिलाये किसी कारण से नाराज रहेंगी।

मिथुन 👫 (का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा)  

आज का दिन अशांति से भरा रहेगा। प्रात: काल में ही आसपडोसी अथवा पारिवारिक सदस्य से किसी पुरानी बात को लेकर कहासुनी होगी। अहम की भावना भी अधिक रहने से गलती करने पर भी मानेंगे नहीं करेंगे क्रोध में आकर जो मन में आये बोल देंगे बाद में इसकी ग्लानि भी होगी। आज आपके संपर्क में आने वाला कोई भी व्यक्ति दिल दुखा कर ही जायेगा। व्यावसायिक स्थिति भी आपके रूखे व्यवहार के चलते उतार चढ़ाव से भरी रहेगी। धन लाभ के लिए स्वभाव में नरमी रखना आवश्यक है अन्यथा भविष्य के लाभ से भी हाथ धो बैठेंगे। महिलाये परिवार के सदस्यों को एकजुट रखने की असफल कोशिश करेंगी।  

कर्क 🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)  

नौकरी पेशा जातको के लिए आज का दिन शांति वाला रहेगा अधिकारियों से अपनी बात आसानी से मनवा लेंगे इसके विपरीत व्यवसायी वर्ग के मन में कुछ ना कुछ उथल पुथल लगी रहेगी। धन लाभ के लिए जुगाड़ू प्रवृत्ति अपनाएंगे फिर भी सफलता संदिग्ध ही रहेगी। महिलाये आज लेदेकर अपना काम बना ही लेंगी घरेलू साज सज्जा पर खर्च भी करेंगी। मध्यान पश्चात का समय स्नेहि जनों के साथ उत्तम भोजन लघु पर्यटन में आनंद से व्यतीत होगा। आज आपको घर के बुजुर्ग अथवा बाहरी वरिष्ठ व्यक्ति से खरी खोटी भी सुनने को मिलेगी फिर भी धैर्य बनाये रखें व्यक्तित्व विकास में लाभकारी ही रहेगी। बाहर वाले व्यक्ति से उल्टा-सीधा सुनना पड़ेगा फिर भी धैर्य बनाये रखें व्यक्तित्व विकास में लाभकारी ही रहेगी।

सिंह 🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपके अंदर चंचलता अधिक रहेगी। आज जल्दी से किसी कार्य को करने का मन नहीं करेगा घरेलू कार्यों को भी यथा संभव टालने की कोशिश करेंगे या जिस भी कार्य को करेंगे बेमन से ही करेंगे। बाहर के खान-पान में संयम ना रहने सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। तरल एवं अन्य शीतल पेय से परहेज रखें खांसी जुखाम की शिकायत हो सकती है। कार्य क्षेत्र एवं घरेलू कार्यों में लापरवाही करने पर नुकसान के साथ ही जिस लाभ के अधिकारी थे उससे वंचित रह जाएंगे। महिलाये आज पर्यटन मनोरंजन के मूड में रहेंगी सभी घरेलू कार्य विलम्ब से होंगे।

कन्या 👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए हानिकर रहेगा। अस्त व्यस्त दिनचार्य रहने के कारण सभी कार्य धीमी गति से होंगे। स्वभाव में भी आज उदासीनता अधिक रहेगी। महिलाओ को आर्थिक कमी के कारण स्वयं के साथ ही पारिवारिक आवश्यकताओं में भी कटौती करनी पड़ेगी जिससे संतान एवं अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ संबंध असामान्य बनेंगे। मानसिक शांति के लिए आज आप आध्यात्म का सहारा लेंगे परन्तु यहां भी ध्यान भटकने से पूर्ण शांति नहीं मिल सकेगी। दान पुण्य धार्मिक यात्रा खर्च की चिन्ता से निरस्त भी करनी पड़ सकती है। व्यवसाय से लाभ तो होगा लेकिन खर्च पहले से तैयार रहेंगे।

तुला ⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)  

आज आपके दिन का आरंभ शुभ समाचार से होगा। परिजनों से मनोकामना पूर्ति करवा सकेंगे लेकिन आज आपके लिए व्यावसायिक अथवा अन्य महत्वपूर्ण सरकारी कार्यों को आगे के लिए सरकाना ही बेहतर रहेगा। अन्यथा कुछ ना कुछ विघ्न आने से लंबे समय के लिए लटक सकते है। व्यावसायिक क्षेत्र से आशानुकूल धन लाभ हो जाएगा परन्तु खर्च भी आवश्यकता से अधिक करेंगे सामाजिक क्षेत्र पर दिखावे की प्रवृत्ति के कारण अन्य लोग ईर्ष्या करेंगे। महिलाओ की किसी से कहासुनी होगी जिसमें आपका पक्ष सही होने पर विजय मिलेगी। आज छोटी मोटी शारीरिक समस्या लगी रहेगी लेकिन इसकी परवाह छोड़ मनोरंजन पर ध्यान केंद्रित रहेगा।  

वृश्चिक 🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)  

आज का दिन आपके लिए शान्तिप्रद रहेगा। आज की दिनचार्य थोड़ी विलम्ब से आरम्भ होगी सुस्ती अधिक रहने से कार्य क्षेत्र पर भी विलम्ब होगा। आर्थिक विषयो को लेकर आज ज्यादा सरदर्दी नहीं लेंगे आवश्यकता अनुसार सरलता से हो जाएगा। संतोषी स्वभाव रहने के कारण मानसिक रूप से भी शांत ही रहेंगे परन्तु किसी आवश्यक कार्य को करने में हड़बड़ी अवश्य करेंगे उसके बाद भी कार्य लंबित रहने पर निराशा होगी। महिलाये भी आज अपने में ही मगन रहेंगी जिससे घरेलू कार्य थोड़े अस्त-व्यस्त होंगे। सामाजिक कार्यक्रम को लेकर दिनचार्य में बदलाव करना पड़ेगा।  

धनु 🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

भजन पूजन में समय देंगे धार्मिक क्षेत्र की यात्रा भी हो सकती है। सेहत प्रात: काल से ही नरम-गरम रहने से कार्यों के प्रति उत्साह कम रहेगा। व्यापारी लोग अपने कार्य ठीक प्रकार से करेंगे मध्यान तक बिक्री कम रहेगी इसके बाद तेजी आने पर ही धन लाभ निश्चित हो सकेगा। पुरानी उधारी चुकता होने से राहत मिलेगी। परिवार में आज वातावरण मंगलमय रहेगा। सदस्य एक दूसरे से भावनात्मक संबंध रखेंगे आवश्यकता के समय सहयोग करेंगे। भाई-बंधुओ में थोड़ी खटपट होने की संभावना है। विवेक से काम लें।

मकर 🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन भी आपको विविध परेशानियों का सामना करना पड़ेगा सेहत असामान्य रहने से मानसिक उद्वेग रहेगा ऊपर से घरेलू परेशानियां भी पीछा नहीं छोड़ेंगी घर में किसी ना किसी से तकरार अथवा नारजगी का सामना करना पड़ेगा। ना चाहकर भी पर्यटन करना पड़ेगा जिससे सेहत ज्यादा बिगड़ने की सम्भावना है। कार्य क्षेत्र पर भी आज अव्यवस्था रहने से ज्यादातर कार्य विलम्ब से होंगे अथवा बीच में ही छोड़ने पड़ेंगे। आर्थिक रूप से भी दिन चिंताजनक रहेगा। लाभ की मात्रा कम परन्तु आकस्मिक खर्च अधिक रहने से बजट बिगड़ेगा। महिलाओ का स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा।

कुंभ 🏺 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा परन्तु आज आपका विनोदी स्वभाव रंग में भंग भी डाल सकता है। सामने वाले का स्वभाव अचानक बदलने से हतप्रभ रहेंगे। नौकरी वाले जातक आराम के मूड में रहेंगे परन्तु आकस्मिक कार्य आने से कर नहीं सकेंगे। व्यवसायी वर्ग आज कम समय में अधिक लाभ कमा कर प्रसन्न रहेंगे। धन लाभ के साथ ही सार्वजनिक व्यवहार भी बढ़ेंगे। महिलाये भी आज परिवार की खुशी के लिए अपनी इच्छाओं का भी त्याग कर देंगी फिर भी आत्मसन्तोषी रहेंगी।

मीन 🐋 (दी, दू, थ, झ, ज, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आपके सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। घर के लिए नए सामान की खरीददारी करेंगे। आज आप आराम की जिंदगी बिताने पर ज्यादा जोर देंगे इसके लिए खर्च करने से पीछे नहीं हटेंगे। महिलाये भी आज घरेलू आवश्यकताओं के ऊपर खर्च करेंगी सौंदर्य प्रसाधन एवं अन्य कीमती सामान पर खर्च होगा। व्यवसाय की स्थिति मध्यान तक धीमी रहेगी इसके बाद अचानक गति आने से आर्थिक आमाद होने लगेगी। आज अधीनस्थों के ऊपर ज्यादा निर्भर ना रहें हानि हो सकती है। बाहर यात्रा पर्यटन के भी योग है। बुजुर्गों से कीमती सलाह मिलेगी।

🕉️🌹🙏 जन्म कुण्डली मिलाने व दिखाने और बनाने हस्त रेखा मस्तिष्क रेखा दिखाने के लिए सम्पर्क करें

**महादेव ज्योतिष कार्यालय* 

 *में आपका स्वागत है।**

  *संपर्क सूत्र!* 

 *पंडित अमन कालिया भारद्वाज।* 

📞 *

: *पुरुषोत्तम (अधिकमास) मास माहात्म्य अध्याय ०६:--*

*(अधिकमास का दुःख कृष्ण से कहे हरि)*

*नारदजी बोले – भगवान् गोलोक में जाकर क्या करते है? हे पापरहित ! मुझ श्रोता के ऊपर कृपा करके कहिये ॥१॥*

*श्रीनारायण बोले – हे नारद ! पापरहित ! अधिमास को लेकर भगवान् विष्णु के गोलोक जाने पर जो घटना हुई वह हम कहते हैं, सुनो ॥२॥*

*उस गोलोक के अन्दर मणियों के खम्भों से सुशोभित, सुन्दर पुरुषोत्तम के धाम को दूर से भगवान् विष्णु देखते हुए ॥३॥*

*उस धाम के तेज से बन्द हुए नेत्र वाले विष्णु धीरे-धीरे नेत्र खोलकर और अधिमास को अपने पीछे कर धीरे-धीरे धाम की ओर जाते है ॥४॥*

*अधिमास के साथ भगवान् के मन्दिर के पास जाकर विष्णु अत्यन्त प्रसन्न हुए और उठकर खड़े हुए द्वारपालों से अभिनन्दित भगवान् विष्णु पुरुषोत्तम भगवान् की शोभा से आनन्दित होकर धीरे-धीरे मन्दिर में गये और भीतर जाकर शीघ्र ही श्रीपुरुषोत्तम कृष्ण को नमस्कार करते हुए ॥५-६॥*

*गोपियों के मण्डल के मध्य में रत्नसिंहासन पर बैठे हुए कृष्ण को नमस्कार कर पास में खड़े होकर विष्णु बोले ॥७॥*

*श्रीविष्णु बोले – गुणों से अतीत, गोविन्द, अद्वितीय, अविनाशी, सूक्ष्म, विकार रहित, विग्रहवान, गोपों के वेष के विधायक ॥८॥*

*छोटी अवस्था वाले, शान्त स्वरूप, गोपियों के पति, बड़े सुन्दर, नूतन मेघ के समान श्याम, करोड़ों कामदेव के समान सुन्दर ॥९॥*

*वृन्दावन के अन्दर रासमण्डल में बैठने वाले पीतरंग के पीताम्बर से शोभित, सौम्य, भौंहों के चढ़ाने पर मस्तक में तीन (३) रेखा पड़ने से सुन्दर आकृति वाले ॥१०॥*

*रासलीला के स्वामी, रासलीला में रहने वाले, रासलीला करने में सदा उत्सुक, दो भुजा वाले, मुरलीधर, पीतवस्त्रधारी, अच्युत ॥११॥*

*ऐसे भगवान् की मैं वन्दना करता हूँ।* 

*इस प्रकार स्तुति करके भगवान् श्रीकृष्ण को नमस्कार कर, पार्षदों द्वारा सत्कृत विष्णु रत्नसिंहासन पर कृष्ण की आज्ञा से बैठे ॥१२॥*

*श्रीनारायण बोले – यह विष्णु का किया हुआ स्तोत्र प्रातःकाल उठ कर जो पढ़ता है उसके समस्त पाप नाश हो जाते हैं और अनिष्ट स्वप्न भी अच्छे फल को देते हैं ॥१३॥*

*और पुत्रपौत्रादि को बढ़ाने वाली भक्ति श्रीगोविन्द में होती है, आकीर्ति का नाश होकर सत्कीर्ति की वृद्धि होती है ॥१४॥*

*फिर भगवान् विष्णु बैठ गये और कृष्ण के आगे काँपते हुए अधिमास को कृष्ण के चरण कमलों में नमन कराते है ॥१५॥*

*तब श्रीकृष्ण ने विष्णु से पूछा कि यह कौन है ? कहाँ से यहाँ आया है ? क्यों रोता है ? इस गोलोक में तो कोई भी दुःखभागी होता नहीं है ॥१६॥*

*इस गोलोक में रहने वाले तो सर्वदा आनन्द में मग्न रहते हैं। ये लोग तो स्वप्न में भी दुष्टवार्ता या दुःखभरा समाचार सुनते ही नहीं ॥१७॥*

*अतः हे विष्णो ! यह क्यों काँपता है और आँखों से आँसू बहाता दुःखित हमारे सम्मुख किस लिये खड़ा है ? ॥१८॥*

*श्रीनारायण बोले – नवीन मेघ के समान श्यामसुन्दर, गोलोक के नाथ का वचन सुन, सिंहासन से उठकर महाविष्णु मलमास की सम्पूर्ण दुःख-गाथा कहते हुए ॥१९॥*

*श्री विष्णु बोले – हे वृन्दावन की शोभा के नाथ ! हे श्रीकृष्ण ! हे मुरलीधर ! इस अधिमास के दुःख को आपके सामने कहता हूँ, आप सुने ॥२०॥*

*इसके दुःखित होने के कारण ही स्वामी रहित अधिमास को लेकर मैं आपके पास आया हूँ, इसके उग्र दुःख रूप अग्नि को आप शान्त करें ॥२१॥*

*_यह अधिमास सूर्य की संक्रान्ति (राशि परिवर्तन) से रहित है, मलिन है, शुभकर्म में सर्वदा वर्जित है ॥२२॥_*

*_स्वामी रहित मास में स्नान आदि नहीं करना चाहिये, ऐसा कहकर वनस्पति आदिकों ने इसका निरादर किया है ॥२३॥_*

*_द्वादश मास, कला, क्षण, अयन, संवत्सर आदि सेश्विरों (ईश्वर युक्त) ने अपने-अपने स्वामी के गर्व से इसका अत्यन्त निरादर किया ॥२४॥_*

*_इसी दुःखाग्नि से जला हुआ यह मरने के लिये तैयार हुआ, - तब अन्य दयालु व्यक्तियों द्वारा प्रेरित होकर ॥२५॥_*

*_हे हृषीकेश ! शरण चाहने की इच्छा से हमारे पास आया और काँपते-काँपते घड़ी-घड़ी रोते-रोते अपना सब दुःखजाल इसने कहा ॥२६॥_*

*_इसका यह बड़ा भारी दुःख आपके बिना टल नहीं सकता, अतः इस निराश्रय का हाथ पकड़कर आपकी शरण में लाया हूँ ॥२७॥_*

*‘दूसरों का दुःख आप सहन नहीं कर सकते हैं’ ऐसा वेद जानने वाले लोग कहते हैं। अतएव इस दुःखित को कृपा करके सुख प्रदान कीजिये ॥२८॥*

*हे जगत्पते ! ‘आपके चरणकमलों में प्राप्त प्राणी शोक का भागी नहीं होता है’ ऐसा वेद जाननेवालों का कहना कैसे मिथ्या हो सकता है ? ॥२९॥*

*मेरे ऊपर कृपा करके भी इसका दुःख दूर करना आपका कर्तव्य है क्योंकि सब काम छोड़कर इसको लेकर मैं आया हूँ मेरा आना सफल कीजिये ॥३०॥*

*‘बारम्बार स्वामी के सामने कभी भी कोई विषय न कहना चाहिये’ ऐसी नीति के जानने वाले बड़े-बड़े पण्डित सर्वदा कहा करते हैं ॥३१॥*

*_इस प्रकार अधिमास का सब दुःख भगवान् कृष्ण से कहकर हरि, कृष्ण के मुखकमल की ओर देखते हुए कृष्ण के पास ही हाथ जोड़ कर खड़े हो गये ॥३२॥_*

*ऋषि लोग बोले – हे सूतजी ! आप दाताओं में श्रेष्ठ हैं आपकी दीर्घायु हो, जिससे हम लोग आपके मुख से भगवान् की लीला के कथारूप अमृत का पान करते रहें ॥३३॥*

*हे सूत ! गोलोक वासी भगवान् कृष्ण ने विष्णु के प्रति फिर क्या कहा ? और क्या किया ? इत्यादि लोकोपकारक विष्णु-कृष्ण का संवाद सब आप हम लोगों से कहिये ॥३४॥*

*परम भगवद्भक्त नारद ने नारायण से क्या पूछा ? हे सूत ! इसको आप इस समय हम लोगों से कहिये । नारद के प्रति कहा हुआ भगवान्‌ का वचन तपस्वियों के लिये परम औषध है ॥३५॥*

*इति श्रीबृहन्नारदीये पुरुषोत्तममासमाहात्म्ये षष्ठोऽध्यायः समाप्तः ॥६॥*

जय श्री कृष्ण

Tejraftarnews.in: 🌟 "बाल गोपाल का आशीर्वाद, अब आपकी समृद्धि का साथ" 🌟

जब बात हो Legal & Financial Planning की, तब चाहिए भरोसा, पारदर्शिता और सही मार्गदर्शन।

✨ MPC – आपका DEV DOOT

A to Z Legal & Financial Solutions के लिए!

✅ Legal Planning

✅ Financial Planning

✅ Wealth Management

✅ Tax Planning

✅ Insurance Planning

✅ Estate Planning

✅ Business Planning

🏆 हम बनाते हैं आपको WINNER — हर कठिनाई के बीच भी।

जैसे बाल गोपाल जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाते हैं, वैसे ही MPC आपके Financial Future को सुरक्षित, संगठित और मजबूत बनाने में सहायता करता है।

📍 For Indians & NRIs

Online & Offline Consultancy Support Available

💰 No Trick • No Shortcut • Only Proper Planning

✔ Structured Guidance

✔ Documentation Support

✔ Financial Eligibility Enhancement

🔰 KNOWLEDGE • STRATEGY • PROTECTION • PROSPERITY

📈 PLAN TODAY, PROSPER TOMORROW

📞 Call / WhatsApp: +91 90074 t

📧 multipurposeconsultancy.kolkata@gmail.com

👇 अभी WhatsApp पर संपर्क करें और पाएं प्रारंभिक Consultation Guidance

LegalPlanner #FinancialPlanner #DevDoot Mexico

: *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें..*

         *23 - मई- शनिवार*

                       👇

==============================

*1* पीएम मोदी आज 51 हजार युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर देंगे, 47 शहरों में होगा 19वां रोजगार मेला; अब तक करीब 12 लाख युवाओं को लेटर मिले

*2* सुप्रीम कोर्ट बोला- माता-पिता IAS तो बच्चों को आरक्षण क्यों, क्रीमी लेयर के बच्चे रिजर्वेशन लेते रहे तो इससे कभी नहीं निकल पाएंगे

*3* लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के दौरान महिलाओं और किशोरियों के लिए शानदार काम करने पर भारतीय सेना की मेजर अभिलाषा बराक को 2025 संयुक्त राष्ट्र सैन्य लिंग अधिवक्ता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वह यह प्रतिष्ठित सम्मान पाने वाली तीसरी भारतीय अधिकारी बन गई हैं

*4* NEET-UG 2026: फीस रिफंड के लिए एनटीए ने खोला पोर्टल, 27 मई तक छात्र भरें बैंक डिटेल; 21 जून को पुनर्परीक्षा

*5* भारत ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित आईटीआर से अग्नि-1 शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। परीक्षण में सभी तकनीकी और ऑपरेशनल मानक पूरी तरह सफल रहे।

*6* जोधपुर से दिल्ली कैंट तक चलेगी 20 कोच वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस, अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान

*7* बिहार में जीतनराम मांझी के मंच पर पथराव, बिना भाषण दिए लौटे केंद्रीय मंत्री; 2 युवक गिरफ्तार

*8* अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो शनिवार से भारत के दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा चार दिन का है। यह उनकी पहली भारत यात्रा है। वह अपनी यात्रा के दौरान कोलकाता, नई दिल्ली, आगरा और जयपुर जाएंगे। 26 मई को क्वाड समूह की बैठक में भी रुबियो शामिल होंगे। यह बैठक विदेश मंत्री एस. जयशंकर की अध्यक्षता में आयोजित हो रही है

*9* महंगे पेट्रोल-डीजल, तेल संकट और जलवायु परिवर्तन की चिंता के बीच दुनिया भर में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। आईईए की रिपोर्ट के मुताबिक 2026 में ईवी बिक्री 2.3 करोड़ के पार जा सकती है। बैटरियों की घटती कीमतें और सरकारी प्रोत्साहन योजनाएं भी इसकी बड़ी वजह हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में दुनिया की सड़कों पर इलेक्ट्रिक वाहनों का दबदबा बढ़ सकता है

*10* PM मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले विक्रम को मिली सिक्योरिटी, सुरक्षा में CRPF जवान तैनात, पाकिस्तान-बांग्लादेश से मिल रही धमकी

*11* भारत का तीसरा सबसे बड़ा तेल सप्लायर बना वेनेजुएला, सऊदी-US पीछे छूटे; होर्मुज बंद होने के बाद भारतीय कंपनियों ने खरीद बढ़ाई

*12* चारधाम यात्रा का एक महीना पूरा, 19 लाख श्रद्धालु पहुंचे, 2025 के मुकाबले 10% ज्यादा; 40 लाख रजिस्ट्रेशन, 43% का उछाल

*13* RBI सरकार को देगा ₹2.87 लाख करोड़ का डिविडेंड, पिछले साल से 7% की बढ़ोतरी; ईरान-इजराइल संकट के बीच खजाने को मिलेगी बड़ी राहत

*14* अमेरिका में खुफिया विभाग चीफ तुलसी गबार्ड ने इस्तीफा दिया, पति हड्डी के कैंसर से जूझ रहे, कहा- मुश्किल वक्त में साथ रहना चाहती हूं

*15* क्या पाकिस्तान कराएगा अमेरिका और ईरान में समझौता? आसिम मुनीर पहुंचे तेहरान, कूटनीतिक हलचल तेज

*16* SRH vs RCB: जीतकर भी हारी हैदराबाद, शीर्ष पर रहते हुए क्वालिफायर-1 में पहुंची आरसीबी; गुजरात से होगी टक्कर

*17* आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जाइंट्स और पंजाब किंग्स  के बीच मुकाबला है। यह मैच शाम 7:30 बजे से लखनऊ में खेला जाएगा। दोनों टीमें लीग चरण का आखिरी मुकाबला खेलने उतरेंगी। लखनऊ पहले ही प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। वहीं, पंजाब अगर जीत दर्ज करती है तो उसकी प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रहेंगी।

*18* आसमान से बरस रही आग: दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के, इसमें 26 उत्तर प्रदेश के

=============================

Tejraftarnews.in: .. *जय श्री राम*

*शनिवार, 23 मई 2026 के मुख्य समाचार*

🔶इबोला का 'तांडव': अफ्रीकी देशों में अब तक 160 संदिग्ध मौतें, WHO ने दी बड़ी चेतावनी 

🔶राज्यसभा की 24 सीटों के लिए 18 जून को चुनाव करवाएगा निर्वाचन आयोग

🔶RBI सरकार को देगा रिकॉर्ड 2.87 लाख करोड़ रुपए का डिविडेंड

🔶'मैं बताऊं किसको कितना चढ़ावा गया', गद्दार कहने पर भज्‍जी ने AAP की खोली पोल!

🔶माता-पिता दोनों IAS अधिकारी हैं तो आरक्षण क्यों चाहिए? SC की बड़ी टिप्पणी

🔶पाकिस्तान-बांग्लादेश सीमा पर ‘स्मार्ट बॉर्डर’ सुरक्षा सिस्टम लागू होगा: ड्रोन, रडार, स्मार्ट कैमरे लगाए जाएंगे, शाह बोले- हर अ‌वैध घुसपैठिए को देश से बाहर निकालेंगे

🔶CBSE की थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पेरेंट्स: 9वीं क्लास में लागू किए जाने का विरोध, जस्टिस जॉयमाल्या की बेंच करेगी सुनवाई

 🔶अमेरिका ने ग्रीन कार्ड चाहने वालों को दी बड़ी चेतावनी, अपने देश लौटकर लगाएं आवेदन

🔶PM मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले विक्रम को मिली सिक्योरिटी, पाकिस्तान-बांग्लादेश से मिल रही थी धमकी

🔶NEET-UG 2026: फीस रिफंड के लिए एनटीए ने खोला पोर्टल, 27 मई तक छात्र भरें बैंक डिटेल; 21 जून को पुनर्परीक्षा

🔶NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI का एक्शन, फिजिक्स के प्रश्न लीक करने वाली मास्टरमाइंड गिरफ्तार

🔶Realme Watch S5: ब्लूटूथ कॉलिंग, 110+ स्पोर्ट्स मोड्स और 20 दिन की बैटरी लाइफ…भारत में लॉन्च हुआ नया स्मार्टवॉच

🔶सप्ताह के आखिरी दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार: बैंकों, गैर बैंकिग वित्तीय कंपनियों के शेयरों को निवेशकों का समर्थन, सेंसेक्स-निफ्टी में हल्का सुधार

🔶‘चीनी सेना में शुद्धिकरण अभियान’ दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को हुई फांसी की सजा!

🔶छोटे भाई की शादी से भड़का अविवाहित बड़ा भाई, 10 दिन पहले आई दुल्हन को कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट 

🔶दक्षिणी लेबनान पर इजराइली हवाई हमलों में 10 लोग मारे गए

🔷सनराइजर्स हैदराबाद ने 55 रन से जीता अपना आखिरी मुकाबला, हार के बावजूद RCB बनी टेबल टॉपर

         *आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!*

                          जय हो🙏

Tejraftarnews.in: *🌳🦚आज की कहानी।🦚🌳*

      *💐💐आरी की कीमत।💐💐*

एक बार की बात है एक बढ़ई था। वह दूर किसी शहर में एक सेठ के यहाँ काम करने गया। एक दिन काम करते-करते उसकी आरी टूट गयी। बिना आरी के वह काम नहीं कर सकता था, और वापस अपने गाँव लौटना भी मुश्किल था, इसलिए वह शहर से सटे एक गाँव पहुंचा। इधर-उधर पूछने पर उसे लोहार का पता चल गया।

वह लोहार के पास गया और बोला-

भाई मेरी आरी टूट गयी है, तुम मेरे लिए एक अच्छी सी आरी बना दो।

लोहार बोला, “बना दूंगा, पर इसमें समय लगेगा, तुम कल इसी वक़्त आकर मुझसे आरी ले सकते हो।”

बढ़ई को तो जल्दी थी सो उसने कहा, ” भाई कुछ पैसे अधिक ले लो पर मुझे अभी आरी बना कर दे दो!”

“बात पैसे की नहीं है भाई…अगर मैं इतनी जल्दबाजी में औजार बनाऊंगा तो मुझे खुद उससे संतुष्टि नहीं होगी, मैं औजार बनाने में कभी भी अपनी तरफ से कोई कमी नहीं रखता!”, लोहार ने समझाया।

बढ़ई तैयार हो गया, और अगले दिन आकर अपनी आरी ले गया।

आरी बहुत अच्छी बनी थी। बढ़ई पहले की अपेक्षा आसानी से और पहले से बेहतर काम कर पा रहा था।

बढ़ई ने ख़ुशी से ये बात अपने सेठ को भी बताई और लोहार की खूब प्रसंशा की।

सेठ ने भी आरी को करीब से देखा!

“इसके कितने पैसे लिए उस लोहार ने?”, सेठ ने बढ़ई से पूछा।

“दस रुपये!”

सेठ ने मन ही मन सोचा कि शहर में इतनी अच्छी आरी के तो कोई भी तीस रुपये देने को तैयार हो जाएगा। क्यों न उस लोहार से ऐसी दर्जनों आरियाँ बनवा कर शहर में बेचा जाये!

अगले दिन सेठ लोहार के पास पहुंचा और बोला, “मैं तुमसे ढेर सारी आरियाँ बनवाऊंगा और हर आरी के दस रुपये दूंगा, लेकिन मेरी एक शर्त है… आज के बाद तुम सिर्फ मेरे लिए काम करोगे। किसी और को आरी बनाकर नहीं बेचोगे।”

“मैं आपकी शर्त नहीं मान सकता!” लोहार बोला।

सेठ ने सोचा कि लोहार को और अधिक पैसे चाहिए। वह बोला, “ठीक है मैं तुम्हे हर आरी के पन्द्रह रूपए दूंगा….अब तो मेरी शर्त मंजूर है।”

लोहार ने कहा, “नहीं मैं अभी भी आपकी शर्त नहीं मान सकता। मैं अपनी मेहनत का मूल्य खुद निर्धारित करूँगा। मैं आपके लिए काम नहीं कर सकता। मैं इस दाम से संतुष्ट हूँ इससे ज्यादा दाम मुझे नहीं चाहिए।”

“बड़े अजीब आदमी हो…भला कोई आती हुई लक्ष्मी को मना करता है?”, व्यापारी ने आश्चर्य से बोला।

लोहार बोला, “आप मुझसे आरी लेंगे फिर उसे दुगने दाम में गरीब खरीदारों को बेचेंगे। लेकिन मैं किसी गरीब के शोषण का माध्यम नहीं बन सकता। अगर मैं लालच करूँगा तो उसका भुगतान कई लोगों को करना पड़ेगा, इसलिए आपका ये प्रस्ताव मैं स्वीकार नहीं कर सकता।”

सेठ समझ गया कि एक सच्चे और ईमानदार व्यक्ति को दुनिया की कोई दौलत नहीं खरीद सकती। वह अपने सिद्धांतों पर अडिग रहता है।

अपने हित से ऊपर उठ कर और लोगों के बारे में सोचना एक महान गुण है। लोहार चाहता तो आसानी से अच्छे पैसे कमा सकता था पर वह जानता था कि उसका जरा सा लालच बहुत से ज़रूरतमंद लोगों के लिए नुक्सानदायक  साबित होगा और वह सेठ के लालच में नहीं पड़ता।

*शिक्षा*

अगर ध्यान से देखा जाए तो लोहार की तरह ही हममे से अधिकतर लोग जानते हैं कि कब हमारे स्वार्थ की वजह से बाकी लोगों को नुक्सान होता है पर ये जानते हुए भी हम अपने फायदे के लिए काम करते हैं। हमें इस बर्ताव को बदलना होगा, बाकी लोग क्या करते हैं इसकी परवाह किये बगैर हमें खुद ये निर्णय करना होगा कि हम अपने फायदे के लिए ऐसा कोई काम न करें जिससे औरों को तकलीफ पहुँचती हो।

*सदैव प्रसन्न रहिये।*

*जो प्राप्त है, पर्याप्त है।।*

🙏🙏🙏🙏🌳🌳🌳🙏🙏🙏🙏🙏

Tejraftarnews.in: 2️⃣3️⃣💧0️⃣5️⃣💧2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣

        *🔥 आज की प्रेरणा प्रसंग 🔥*

          *🌹 ससुराल वाली मां 🌹*

सुबह 10 बार आवाज़ लगाने पर भी ना उठती हो, वो आज सुबह 6 बजे उठकर चाय बनाने लगी। अखबार ले आयी, पौधों को पानी दे दिया, पापा को मॉर्निंग वॉक पर जाने के लिए जगाने आ गयी ! आखिर ये चक्कर क्या है। घर के सभी लोग रानी को बड़ी आश्चर्य मुद्रा में देखे जा रहे थे। 

जब सब के सब्र का बांध टूट गया तो उसने बड़े ही मासूम से लहज़े में कहा, "वहाँ ससुराल में थोड़ी कोई होगा मेरे आगे पीछे घूमने के लिये"। शादी पक्की हुए अभी 3 महीने ही हुए थे और अचानक से रानी की समझ में इतना परिवर्तन और बेटी को बड़ी होते देख सब खुश भी थे और दुखी भी। शादी हुई रानी अपने नए घर आयी। सुबह नींद नही खुलेगी यह सोचकर वह पूरी रात नहीं सोई। जल्दी नहा धोकर, पूजा कर अपनी पहली रसोई की तैयारी की सोचने लगी। क्या बनाऊ जो सबको अच्छा लगे, बच्चो को भी पसंद आये ! इस कशमकश में लगी थी कि एक सहज मीठी सी आवाज़ आयी, रानी तुम इतना जल्दी क्यों उठ गई बेटा ?"

राहत का चस्का था जैसे उन स्वरों में ! रानी ने जैसे ही पीछे मुड़ के देखा तो "सासु माँ" हाथ में शादी के हिसाब के कुछ पन्ने लिए खड़ी थी। शादी की दौड़ भाग में कितना परेशान हो गयी होगी, फिर घरवालो की याद भी आ रही होगी, ऐसे में अगर नींद पूरी नही करोगी तो अपनी तबियत बिगाड़ लोगी"। सासु माँ ने हिसाब के पन्नो को टेबल की दराज में रखते हुए रानी से कहा।

अरें ये क्या ! ये तो बिल्कुल वैसी नही है जैसा मैंने सोचा। मैं तो पिछले कितने महीनों से जल्दी उठने की प्रैक्टिस कर रही थी और यहाँ तो कुछ और ही हो गया। मेरी पूरी पढ़ाई घर से दूर रह कर हुई थी, होस्टल में जिस कारण मैं घर के कामों में उतनी कुशल नही थी जितना एक नई बहू को होना चाहये। 

पहली रसोई में एक रोटी बनाए जाने का रिवाज है हमारे यहां, आटा ज़्यादा गीला हो जाने की वजह से रोटी उतनी गोल नही बनी जितनी बननी चाहये। मन में बहुत डर लग रहा था बहुत बुरा भी लग रहा था। मन ही मन माँ को कोस रही थी क्यों मुझे डांट कर अच्छे से घर का काम नही सिखाया।

सुबह की रस्म जैसे तैसे हुई। सब लोगो के लिए खाना बनाने की तैयारी हो रही थी। मैं किचन में खड़ी समझने की कोशिश कर रही थी कि कुछ प्रयास मैं भी करूँ खाना बनाने का। तभी वही आवाज़ वापस आयी। रानी देखो आज मैं क्या बना रही हूँ ? मटर पनीर की सब्ज़ी, गाजर का हलवा और लच्छे पराठे।"

फिर ये क्या ! ये सब तो मेरी पसंद के सामान है, मेरी पसंदीदा डिशेज़। समझ में नही आ रहा था कोई सपने में तो नहीं कह रहा। नहीं नहीं ये तो सासु माँ ही बोल रही है। मेरे थोड़े सहमे, थोड़े डरे, थोड़े विस्मयी भावो को शायद भाँप लिया था उन्होंने !

वो मेरे पास आई और मुझे बिठाकर बोली - "शादी लड़की की परीक्षा नहीं है, रानी कदम कदम पर उसे किसी टेस्ट में पास होने पर नंबर दिए जाएं। तुम्हारी शादी केवल मेरे बेटे से नहीं हुई है। जितनी तुम्हारी खुशियों की ज़िम्मेदारी मेरे बेटे की है उतनी हमारी भी। मैं तुम्हे इस घर में केवल काम करवाने, तुम्हारी खूबियों को परखने, तुम्हारी अज़ादी को छीनने, या तुम हमारे लिए क्या क्या बलिदान कर सकती हो ,ये जानने के लिए नही लायी हूँ। 

मुझे तो सिर्फ एक दोस्त, एक अच्छा साथी चाहिये जो मैं कभी कमज़ोर पड़ जाऊ तो मुझे संभाल सके। धागे का वो हिस्सा चाहये जो घर के सारे मोतियों को प्यार और स्नेह की एक माला में पिरोये रखे। मैं नही मानती की बहू को सुबह जल्दी उठकर नहा धोकर पूजा कर लेनी चाहिये या उसे खाना बनाने में दक्षता हासिल होनी चाहये। अगर उसे कुछ आना चाहिए तो वो है "प्यार करना" परिवार से। 

छोटे छोटे बदलाव से और सबसे ज़रुरी खुद से हां ! बिल्कुल ठीक सुना तुमने, जब तक तुम खुद से प्यार नही करोगे तुम खुश नही रह पाओगी। ये शादी तुम्हारे सपनो की क़ुरबानी नही है बेटा, तुम्हारे सपनो की उड़ान है। हम सब तुम्हारे साथ है ! हर कदम, हर पल, हर समय। और आज हमारे परिवार के नए सदस्य का स्वागत हम उसकी बनाई हुई पसंदीदा खाने से करके कर रहे हैं।" 

आज रानी की शादी को 1 साल हो गए है, लेकिन उसने अपनी शादी से जो सबसे अनमोल रिश्ता कमाया था वो था "माँ" हां वही सासु माँ अब माँ बन गयी थी। बहुत उतार चढ़ाव देखे थे रानी ने अपने जीवन में, कभी गर्भपात, कभी पैसो की कमी, कभी पति से झगड़ा, कभी बच्चो की टेंशन, लेकिन आज भी मन से जुड़ीं है वो अपनी सास से। हर पल वो यही कामना करती है की जब उसका बेटा भी बहु लेकर घर आये तो वो उसकी सास जैसी सास बन सके, या उनका अंश ही सही।

समाज के कुछ हिस्सों में एक भी सास माँ बनने में विश्वास नही रखती पर मेरी सभी से ये गुज़ारिश है, जब हम किसी लड़की को अपने घर में लाये तो उसको उसकी कमियों के साथ स्वीकार करें, अपने बच्चों को गलतियों पर डांटकर भी तो फिर से उन्हें पुचकार लेते हैं ना तो वही हम उनके साथ भी करें

*सदैव प्रसन्न रहिये - जो प्राप्त है, पर्याप्त है।*

*जिसका मन मस्त है - उसके पास समस्त है।।*

Tejraftarnews.in: 〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

      *आज का राशिफल* 

 *23 मई 2026 , शनिवार* 

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज समय आपके पक्ष में है। इसलिए इसका बेहतर सदुपयोग करें। पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावट आ रही थी, आज वह बहुत ही सहज व आसान तरीके से हल हो जाएंगे। वस्त्र, आभूषण जैसी खरीदारी या घर के विशेष कार्य में समय व्यतीत हो सकता है। आराम के लिए समय मिलेगा लेकिन मनोरंजन में गवाने के संकेत हैं। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। योजना फलीभूत होंगी । मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके घर में परिवर्तन या सुधार संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपनी रूचि संबंधी कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। आपके मन मुताबिक इच्छा पूर्ति होने से आत्मिक खुशी व सुकून मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन आरामदायक रहेगा । परिवार का सहयोग मिलेगा । बड़ो का आशीर्वाद फलीभूत होगा । कार्यक्षेत्र में समय जैसा चल रहा है, उसी पर ध्यान केंद्रित रखें। किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी कार्य प्रणाली की योजना रुककर बनाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपना टारगेट हासिल मेहनत से कर लेंगे। जीवनसाथी की सलाह से कार्य सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा । संतान को कोई उपलब्धि हासिल होने से मन प्रसन्न रहेगा। तथा घर में भी उत्सव भरा वातावरण बना रहेगा। धन के निवेश संबंधी योजनाओं के लिए समय उत्तम है। घर में कोई धार्मिक कृत्य भी संपन्न हो सकता है। मित्रमंडली से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा । मेहनत रंग अवश्य दिखाएगी । कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत के परिणाम भी बेहतरीन हासिल होंगे। इस समय अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें क्योंकि इससे व्यवसाय की स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को किसी प्रकार सहयोग से फलप्राप्ति होगी । स्वास्थ्य लाभ होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका समय शुभ रहेगा । दिनचर्या में सुधार होगा। ग्रह गोचर इस समय आपके पक्ष में बेहतरीन परिस्थितियां बना रहे हैं। अपने अधूरे पड़े हुए कामों को पूरा करने के लिए समय बहुत ही उचित है। परिवार तथा मित्रों के साथ मनोरंजन तथा घूमने-फिरने का भी प्रोग्राम बनेगा। बड़ो का आशीर्वाद फलीभूत होगा । स्वाथ्य में हल्की थकान महसूस कर सकते हैं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । मेहनत के अवसर प्राप्त होंगे । व्यवसाय की स्थिति पहले से बेहतर होगी। साथ ही वित्तीय मामलों में भी सुधार हो सकता है। नौकरी से संबंधित कामों में हालात सामान्य ही रहेंगे। किसी भी प्रकार का बदलाव करने की आवश्यकता नहीं होगी । धार्मिक महत्व की तरफ रूचि और बढेगी । स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका समय नवीन विचारधारा उत्पन्न करने वाला होगा। जीवनसाथी की सकारात्मक सोच उचित फैसले में मददगार रहेगी । समय संतोषजनक चल रहा है। परंतु जल्दबाजी की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम करना ज्यादा प्रभावी रहेगा। घर के नवीनीकरण तथा साज-सज्जा से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी भी रहेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । आप व्यस्त रहने से आराम को समय कम दे पाओगे । मेहनत शुभफलदायी रहेगी । पैसों के लेनदेन संबंधी कार्यों को करते समय सावधानी रखने की जरूरत है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें । मित्रमंडली व सगे सम्बन्धियों को समय दे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन शुभफलदायी रहेगा । सहयोगात्मक भावना से मानसिक शान्ति मिलेगी । साझेदारी संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखें। इससे आपसी संबंध मजबूत बने रहेंगे। आज किसी नए काम को शुरू ना करें । बच्चों के साथ समय बिताएँ। जीवनसाथी के सहयोग से मानसिक प्रसन्नता बनेगी । स्वास्थ्य सुधार होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा । बड़ो का आशीर्वाद फलदायी रहेगा।

रुका या उधार दिया हुआ पैसा हासिल करने के लिए भी आज का दिन उत्तम है। इसके लिए प्रयासरत रहें। आज आपकी मुख्य योजना अपने सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से निपटाने की रहेगी। और आप इसमें काफी हद तक सफल भी रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन शुभफलदायी रहेगा। घर का माहौल सामान्य रहेगा। मानसिक सन्तुष्टि मिलेगी। कार्यस्थल और आर्थिक मामलों में ध्यान बंट सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी । अपने मन के भाव दोस्त या मार्गदर्शक के सामने अवश्य व्यक्त करें। शेयर्स तथा स्टॉक संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

        🙏धन्यवाद।🙏

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User