इतिहास की 20 जून 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश...*

21 जून 2026 रविवार को दोपहर 11:21 से 22 जून सुबह 10:31 तक व्यतिपात योग है।* 🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक

Jun 20, 2026 - 19:24
0 4
इतिहास की 20 जून 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश...*
इतिहास की 20 जून 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश...*
इतिहास की 20 जून 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश...*
इतिहास की 20 जून 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश...*

Jitendra Kumar: 🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔

    *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*

       *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 20 जून 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश...*

     *📝आज दिनांक 👉*

     *📜 20 जून 2026*

                 *शनिवार*

 *🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083

*🇮🇳मास-* द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* षष्ठी - 15:49 तक

*🗒पश्चात्-* सप्तमी 

*🌠नक्षत्र-* मघा - 09:26 तक

*🌠पश्चात्-* पूर्वाफाल्गुनी 

*💫करण-* तैतिल - 15:49 तक

*💫पश्चात्-* गर

*✨योग-* वज्र - 12:47 तक

*✨पश्चात्-* सिद्धि 

*🌅सूर्योदय-* 05:22

*🌄सूर्यास्त-* 19:21

*🌙चन्द्रोदय-* 10:50

*🌛चन्द्रराशि-* सिंह - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 11:54 से 12:50

*🤖राहुकाल-* 08:52 से 10:37

*🎑ऋतु-* ग्रीष्म 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ सुदी षष्ठी 15:49 तक पश्चात् सप्तमी शुरु, स्कन्द षष्ठी व्रत, श्री विन्ध्यवासिनी षष्ठी पूजा, आरोग्य षष्ठी, अरण्य षष्ठी /जामात्रि षष्ठी (बंगाल), मूल संज्ञक नक्षत्र 09:26 तक, सर्वदोषनाशक रवियोग 09:26 तक, मंगल वृष राशि में 23:59 पर , श्री वल्लभाचार्य बैकुंठगमन, सन्त श्री टेॐराम पुण्य तिथि (मतभेद) , श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जन्म दिवस, विश्व शरणार्थी दिवस व इंटरनेशनल हॉर्स कैब डे (International Horseshoe Crab Day)।_*

*_🔅कल रविवार को 👉 द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ सुदी सप्तमी 15:23 तक पश्चात् अष्टमी प्रारम्भ , भानु सप्तमी , राजयोग , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 09:32 से सूर्योदय तक , त्रिपुष्कर योग 09:32 से 15:21 तक , विराज दिन , ऐतरेय ब्राह्मण , विघ्नकारक भद्रा 15:21 से 27:31 तक , सूर्य सायन कर्क राशि में 13:51 पर , सायन सूर्य दक्षिणायन , सायन वर्षा ऋतु प्रारम्भ , दैत्यों की मध्य रात्रि एवं देवताओं का मध्यान्ह , श्री चांगदेव महाराज यात्रा (पुणतांबे , ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी) , श्री उद्धव महाराज मुंगळेकर पुण्यतिथि (बिलोली, नांदेड , ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी) , विश्व पितृ दिवस (Father's Day , जून के तीसरे रविवार को) , वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पुण्यतिथि (ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमी अनुसार) , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (12वां) , विश्व जिराफ दिवस व विश्व संगीत दिवस (World Music Day)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹

*आत्मदोषैर्नियच्छन्ति* 

      *सर्वे सुखदुखे जनाः।* 

 *दुःखादुद्विजते जन्तुः* 

      *सुखं सर्वाय रुच्यते।।* 

 *अर्थात् 👉* 

            _सब को अपने कर्मानुसार सुखदुःख भुगतने पडते है। दुःख से मानव थक जाता है, सुख सबको भाता है।_

🌹

*20 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

712 – मुहम्मद बिन कासिम ने सिंध में रावर पर हमला कर हिंदू राजा दाहिर की हत्या की।

1756 – नवाब सिराजुद्दौला के सैनिकों ने ब्रिटिश सैनिकों को फोर्ट विलियम के तहखाने में कैद किया और ब्रिटिशों से कलकत्ता को मांगा।।

1768 - रूस-तुर्की युद्ध (1768-74), रूस ने बार के किले पर कब्जा कर लिया।

1779 - स्टोनो फेरी की लड़ाई (अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध) चार्ल्सटन, दक्षिण कैरोलिना के पास लड़ी।

1782 - गंजा ईगल को संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतीक के रूप में चुना गया।

1791 - राजा लुई XVI को फ्रांसीसी क्रांति से बचने की कोशिश में पकड़ा गया।

1819 - 320 टन की सवाना, किसी भी महासागर (अटलांटिक) को पार करने वाली पहली स्टीमशिप बन गई।

1840 – सैमुअल मोर्स ने टेलीग्राफ का पेटेंट कराया।

1858 - ग्वालियर में 1857 के भारतीय विद्रोह के अंतिम विद्रोहियों ने आत्मसमर्पण किया।

1862 – रोमानिया के प्रधानमंत्री बार्बू कटारगिउ की हत्या की गई।

1863 – पश्चिमी वर्जीनिया अमेरिका का 35वां राज्य बना।

1866 - इटली की किंगडम ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1873 – भारत में वाईएमसीए की स्थापना हुई।

1874 - लुसियन क्लेमन्स को प्रथम यूएस लाइफशविंग मेडल से सम्मानित किया गया।

1877 – अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने कनाडा के ओंटारियो में दुनिया का पहला वाणिज्यिक टेलीफोन सेवा शुरू की।

1887 – भारत का सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशन मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) लोगों के लिए खुला।

1916 – पुणे में एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।

1931 - कार्ल ब्यूरेश आस्ट्रिया के कुलपति बनाये गए।

1943 - न्यू जॉर्जिया अभियान शुरू हुआ।

1960 – माली फेडरेशन (बाद में माली और सेनेगल में विभाजन) को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली।

1990 – ईरान में भूकंप से 40 हजार से अधिक मरे।

1991 – एकीकृत जर्मनी की राजधानी फिर से बर्लिन को बनाने के प्रस्ताव को संसद ने मंजूरी दी।

1994 – ईरान की मस्जिद में बम विस्फोट में 70 की मौत। 

1998 - विश्वनाथन आनंद ने ब्लादीमीर कैमनिक को हराकर पाचवीं फ़्रैकफ़र्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट का ख़िताब जीता।

1999 - सर्वाधिक वायु प्रदूषण वाले दुनिया के 5 नगरों में क्रमश: मैक्सिको सिटी, पेइचिंग, शंघाई, तेहरान और कलकत्ता शामिल।

2000 - काहिरा में समूह-15 देशों का दसवाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न।

2001 - जनरल परवेज मुशर्रफ़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने, भारत-पाक शिखर वार्ता को संवैधानिकता प्रदान करने का प्रयास।

2001 - श्रीलंका मुस्लिम कांग्रेस के समर्थन वापस लेने से चंद्रिका कुमारतुंग सरकार अल्पमत में।

2001 - ताइवान ने मिसाइल परीक्षण किया। 

2002 - पाकिस्तान ने अशरफ़ जहाँगीर क़ाज़ीको संयुक्त राज्य अमेरिका में अपना नया राजदूत नियुक्त किया।

2003 – पीटर्सबर्ग, फ्लोरिडा में विकीमीडिया फाउंडेशन की स्थापना की गई।

2005 - रूस मालवाहक यान एम-53 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुँचा।

2006 - जापान ने अपनी सेनाओं को इराक से वापस बुलाने का निर्णय लिया।

2008 - बीज बनाने वाली कम्पनी अवदात इण्डिया लिमिटेड ने अमेरिकी कम्पनी लिमाग्रेन के सोयाबीन बीज के क़ारोबार का अधिग्रहण किया।

2008 - यूरोपीय संघ ने क्यूबा पर लगे प्रतीकात्मक प्रतिबन्ध हटाने का निर्णय लिया।

2012 – लीबिया में सामुदायिक हिंसा में 105 लोगों की मौत, 500 घायल।

2014- प्रख्यात कवि केदारनाथ सिंह को ज्ञानपीठ पुरस्कार की घोषणा।

2019 - संक्रांति के उत्सव का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 21 जून को मनाया गया तथा इस दिन की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 20 जून 2019 को की गई थी।

2019 - WHO ने बढ़ते रोगाणुरोधी प्रतिरोध को रोकने और एंटीबायोटिक के उपयोग को सुरक्षित और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एक नया उपकरण "AWaRe" प्रदान किया ।

2019 - भारतीय रेलवे और आरईएल ने चार खंडों पर सिग्नलिंग प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

2020 - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गरीब कल्‍याण रोजगार अभियान की शुरूआत की।

2020 - चीन के किनझोउ शहर (Qinzhou City) में ‘इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंज़र्वेशन ऑफ नेचर’ (IUCN) के ‘हॉर्सशू क्रैब स्पेशलिस्ट ग्रुप’ की बैठक में 20 जून, 2020 को प्रथम ‘इंटरनेशनल हॉर्सशू क्रैब डे’ (International Horseshoe Crab Day) के रूप में घोषित किया गया।

2021 - अमेरिका में आए समुद्री तुफान से 10बच्चों सहित 12 की मौत हुई।

2022 - इजरायल में फिर सरकार गिरी (नफ्ताली बेनेट और यायिर लैपिड संसद भंग करने के लिए सहमत हुए) , साढ़े तीन साल में पांचवीं बार चुनाव निश्चित।

2022 - पंजाब में एक जुलाई से 300 यूनिट मुफ्त बिजली देना शुरू करने का अरविंद केजरीवाल ने बड़ा एलान किया।

2022 - कर्नाटक में पीएम मोदी ने बेंगलुरु में सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च का उद्घाटन किया व विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

2022 - बहुराष्ट्रीय पीसकीपिंग युद्धाभ्यास "खान क्वेस्ट- 2022" मंगोलिया में संपन्न हुआ।

2023 - पंजाब विधानसभा में सिख गुरुद्वारा (संशोधन) विधेयक, 2023 पारित किया।

2023 - अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान बालकनी टूटने से 22 लोग घायल हुए।

2023 - चौथी शिक्षा कार्य समूह की बैठक पुणे में शुरू हुई व जी20 के अंतर्गत पर्यटन कार्य समूह की चौथी बैठक का उद्घाटन सत्र गोवा में आयोजित हुआ।

2023 - भारत ने नई दिल्ली में भारत-ईराक संयुक्त आयोग की बैठक के 18वें सत्र की मेजबानी की।

2024 - तमिलनाडु में 'जहरीली शराब' पीने से मरने वालों की संख्या 25 तक पहुंची 19 से ज्यादा का इलाज जारी।

2024 - जम्मू में चिनाब ब्रिज पर ट्रेन का ट्रायल हुआ , यह दुनिया का सबसे ऊंचा आर्च ब्रिज है।

2025 - नकली नोट मामले के आरोपी मोइदीनबाबा उमर बेरी को यूएई (UAE) से भारत लाया गया।

*20 जून को जन्मे व्यक्ति👉*

1760 - लॉर्ड वैलेस्ली फोर्ट विलियम प्रेसिडेंसी का गवर्नर जनरल रहा था (भारत के पूर्व महाराज्यपाल)।

1869 - लक्ष्मण काशीनाथ किर्लोस्कर - भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति।

1910 - भुवनेश्वर - हिंदी के प्रसिद्ध एकांकीकार।

1923 - गौर किशोर घोष - कुशल पत्रकार तथा लेखक।

1936 - सुषमा सेठ भारतीय सिनेमा, टीवी व रंगमंच की जानीमानी अभिनेत्री ।

1940 - विश्वनाथ प्रसाद तिवारी - प्रसिद्ध भारतीय हिन्दी साहित्यकार।

1949 - श्रीमती श्यामला गोपीनाथ 21 सितंबर 2004 से 20 जून 2011 भारतीय रिजर्व बैंक की डिप्टी गवर्नर रहीं।

1952 - विक्रम सेठ - जाने-माने साहित्यकार, उपन्यासकार और कवि थे।

1958 - द्रौपदी मुर्मू भारत की १५वीं और वर्तमान राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत एक भारतीय राजनीतिज्ञा।

1967 - ऑस्ट्रेलियाई - अमेरिकी अभिनेत्री, गायिका और निर्माता निकोल किडमैन का जन्म हुआ।

1972 - एक भारतीय अभिनेता राहुल खन्ना का जन्म हुआ था।

1978 - अंग्रेजी प्रोफेशनल फुटबॉल प्रबंधक फ्रैंक लैंपार्ड का जन्म हुआ।

1979 - एक भारतीय पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी और आई-लीग क्लब NEROCA FC के मुख्य कोच पी रेंडी सिंह का जन्म हुआ।

*20 जून को हुए निधन👉*

1930 - रामपुर रियासत के नवाब हामिद अली खान बहादुर का निधन हुआ ।

1965 - वेंकटेश नारायण तिवारी - हिन्दी के ध्वजवाहक, पत्रकार और साहित्यकार थे।

1987 - सालिम मुईनुद्दीन अब्दुल अली एक भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी थे।

2005 - अमेरिकी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर जैक किल्बी का निधन हुआ।

2012 - प्रोफेसर, वैज्ञानिक और पद्म श्री और पद्म विभूषण पुरस्कार प्राप्त करने वाले बालू शंकरन का निधन हुआ।

2020 - कैंसर से पीड़ित पूर्व भारतीय निशानेबाज पूर्णिमा जनेन का निधन हुआ।

2022 - राजस्‍थान में एसटी-3 नामक बाघिन की मौत हुई , पोस्टमार्टम करवाने के बाद बाघिन का दाह संस्कार कर दिया गया।

2023 - ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सिंग हॉल ऑफ़ फ़ेम के अधिकारी और गोल्डन ग्लव्स बॉक्सिंग चैंपियन रेमंड डगलस व्हीटली (74) का निधन हुआ।

2024 - पूर्व भारतीय क्रिकेटर डेविड जॉनसन (52) का निधन हो गया।

2025 - मराठी फिल्म और रंगमंच के उभरते अभिनेता तुषार घाडीगांवकर (32) का निधन हुआ।

2025 - दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व कार्यवाहक कुलपति एवं प्रसिद्ध समाजशास्त्री प्रो. पूरन चंद जोशी (69) का निधन हुआ।

*20 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री वल्लभाचार्य बैकुंठगमन।

🌟 सन्त श्री टेॐराम पुण्य तिथि (मतभेद)।

🌟 श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जन्म दिवस।

🌟 विश्व शरणार्थी दिवस।

🌟 इंटरनेशनल हॉर्स कैब डे (International Horseshoe Crab Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Jitendra Kumar: 🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

 🌤️ *दिनांक - 20 जून 2026*

🌤️ *दिन - शनिवार*

🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*

🌤️ *शक संवत -1948*

🌤️ *अयन - उत्तरायण* 

🌤️ *ऋतु - ग्रीष्म ॠतु* 

🌤️ *मास - ज्येष्ठ*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - षष्ठी शाम 03:46 तक तत्पश्चात सप्तमी*

🌤️ *नक्षत्र - मघा सुबह 09:25 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी*

🌤️ *योग - वज्र दोपहर 12:48 तक तत्पश्चात सिद्धि*

🌤️*राहुकाल - सुबह 09:19 से सुबह 11:00 तक*

🌤️ *सूर्योदय - 05:58*

🌤️ *सूर्यास्त - 07:21*

👉 *दिशाशूल - पूर्व दिशा मे*

🚩 *व्रत पर्व विवरण- अरण्य षष्ठी*

 💥*विशेष- षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

             🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩

🌷 *व्यतिपात योग* 🌷

➡️ *21 जून 2026 रविवार को दोपहर 11:21 से 22 जून सुबह 10:31 तक व्यतिपात योग है।*

🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*

🙏🏻 *वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।* 

             🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩

🌷 *घातक रोगों से मुक्ति पाने का उपाय* 🌷

👉🏻 *21 जून 2026 रविवार को सूर्योदय से दोपहर 03:20 तक रविवारी सप्तमी है।*

🙏🏻 *रविवार सप्तमी के दिन बिना नमक का भोजन करें। बड़ दादा के १०८ फेरे लें । सूर्य भगवान का पूजन करें, अर्घ्य दें व भोग दिखाएँ, दान करें । तिल के तेल का दिया सूर्य भगवान को दिखाएँ ये मंत्र बोलें :-*

🌷 *"जपा कुसुम संकाशं काश्य पेयम महा द्युतिम । तमो अरिम सर्व पापघ्नं प्रणतोस्मी दिवाकर ।।"*

💥 *नोट : घर में कोई बीमार रहता हो या घातक बीमारी हो तो परिवार का सदस्य ये विधि करें तो बीमारी दूर होगी ।* 

             🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩

    🌷*विजया सप्तमी* 🌷

👉🏻 *विजया सप्तमी को किया हुआ स्नान, दान, ध्यान, जप, तप, होम और उपवास - सब कुछ बड़े-बड़े पातकों का नाश करनेवाला है। (ब्रह्म पुराण)*

👉🏻 *धर्मशास्त्रों के अनुसार विजया सप्तमी का व्रत रखने और सूर्य देव को अर्घ्य देने से व्यक्ति के जन्म-जन्मांतर के पाप मिट जाते हैं। यहाँ तक कि अनजाने में किए गए बड़े पापों से भी मुक्ति मिलती है।*

 📖 *सनातन पंचांग संपादक ~ अंजनी निलेश ठक्कर*

📒 *सनातन पंचांग प्रकाशित स्थल ~ सुरत शहर (गुजरात)*

               🚩 *~ वैदिक पंचांग ~* 🚩

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏

Jitendra Kumar: 🕉श्री हरिहरौ विजयतेतराम🕉  

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻शनिवार, २० जून २०२६🌻

सूर्योदय: 🌄 ०५:३७

सूर्यास्त: 🌅 ०७:१९

चन्द्रोदय: 🌝 १०:४८

चन्द्रास्त: 🌜२३:३२

अयन 🌘 उत्तरायणे (उत्तर गोले)

ऋतु: 🌞 ग्रीष्म 

शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)

मास 👉 (द्वितीय शुद्ध) ज्येष्ठ 

पक्ष 👉 शुक्ल 

तिथि 👉 षष्ठी (१५:४६ से सप्तमी)

नक्षत्र 👉 मघा (०९:२५ से पूर्वाफाल्गुनी)

योग 👉 वज्र (१२:४८ से सिद्धि)

प्रथम करण 👉 तैतिल (१५:४६ तक)

द्वितीय करण 👉 गर (२७:२७ तक)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ गोचर ग्रहा: ॥ 

🌖🌗🌖🌗

सूर्य 🌟 मिथुन 

चंद्र 🌟 सिंह 

मंगल 🌟 वृष (अस्त, पश्चिम , मार्गी)

बुध 🌟 मिथुन (उदित, पश्चिम, मार्गी)

गुरु 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)

शुक्र 🌟 कर्क (उदित, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पश्चिम, मार्गी)

राहु 🌟 कुम्भ 

केतु 🌟 सिंह

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५० से १२:४७

अमृत काल 👉 ०७:०६ से ०८:३९

रवि योग 👉 ०५:१६ से ०९:२५

विजय मुहूर्त 👉 १४:३९ से १५:३६

गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:२० से १९:४०

सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:२१ से २०:२१

निशिता मुहूर्त 👉 २३:५९ से २४:३८

राहुकाल 👉 ०८:४७ से १०:३३

राहुवास 👉 पूर्व

यमगण्ड 👉 १४:०४ से १५:५०

दुर्मुहूर्त 👉 ०५:१६ से ०६:१२

होमाहुति 👉 बुध (०९:२५ से शुक्र)

दिशा शूल 👉 पूर्व

अग्निवास 👉 पाताल (१५:४६ से पृथ्वी)

चन्द्रवास 👉 पूर्व

शिववास 👉 नन्दी पर (१५:४६ से भोजन में)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

☄चौघड़िया विचार☄

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ दिन का चौघड़िया ॥ 

१ - काल २ - शुभ

३ - रोग ४ - उद्वेग

५ - चर ६ - लाभ

७ - अमृत ८ - काल

॥रात्रि का चौघड़िया॥ 

१ - लाभ २ - उद्वेग

३ - शुभ ४ - अमृत

५ - चर ६ - रोग

७ - काल ८ - लाभ

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

शुभ यात्रा दिशा

🚌🚈🚗⛵🛫

उत्तर-पूर्व (वायविंडिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

तिथि विशेष

🗓📆🗓📆

〰️〰️〰️〰️

विन्ध्यवासिनी पूजा, साई टेऊराम पुण्यतिथि, स्कन्द-अरण्य आरोग्य षष्ठी, मंगल वृष में २३:५९ से, शुद्ध विवाह मुहूर्त मिथुन कर्क ल० (प्रातः ०५:३७ से प्रातः ०९:२५) तक, देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०७:१८ से ०९:०२ तक आदि।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण 

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज ०९:२५ तक जन्मे शिशुओ का नाम मघा नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (मे) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (मो, टा, टि, टू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

उदय-लग्न मुहूर्त

मिथुन - २९:०० से ०७:१५

कर्क - ०७:१५ से ०९:३७

सिंह - ०९:३७ से ११:५६

कन्या - ११:५६ से १४:१३

तुला - १४:१३ से १६:३४

वृश्चिक - १६:३४ से १८:५४

धनु - १८:५४ से २०:५७

मकर - २०:५७ से २२:३८

कुम्भ - २२:३८ से २४:०४+

मीन - २४:०४+ से २५:२८+

मेष - २५:२८+ से २७:०१+

वृषभ - २७:०१+ से २८:५६+

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

पञ्चक रहित मुहूर्त

रोग पञ्चक - ०५:१६ से ०७:१५

शुभ मुहूर्त - ०७:१५ से ०९:२५

मृत्यु पञ्चक - ०९:२५ से ०९:३७

अग्नि पञ्चक - ०९:३७ से ११:५६

शुभ मुहूर्त - ११:५६ से १४:१३

रज पञ्चक - १४:१३ से १५:४६

शुभ मुहूर्त - १५:४६ से १६:३४

चोर पञ्चक - १६:३४ से १८:५४

शुभ मुहूर्त - १८:५४ से २०:५७

रोग पञ्चक - २०:५७ से २२:३८

शुभ मुहूर्त - २२:३८ से २४:०४+

मृत्यु पञ्चक - २४:०४+ से २५:२८+

रोग पञ्चक - २५:२८+ से २७:०१+

शुभ मुहूर्त - २७:०१+ से २८:५६+

मृत्यु पञ्चक - २८:५६+ से २९:१६+

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज का राशिफल

🐐🐂💏💮🐅👩

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

बीते दिन की तुलना में आज का दिन शान्तिप्रद रहेगा। आज आप अपनी बुद्धि एवं तार्किक बल का सही जगह प्रयोग करेंगे। झगड़े अथवा उलझनों वाले कार्य से स्वयं को दूर रखेंगे इसका सकारात्मक परिणाम भी मिलेगा। दोपहर के आसपास आपका सनकी स्वभाव कुछ ना कुछ हानि भी करायेगा। धन संबंधित कार्य आपकी व्यवहार शून्यता के कारण उलझेंगे परन्तु शीघ्र ही किसी के सहयोग मिलने से सुलझ जाएंगे। कार्य व्यवसाय में प्रारंभिक परिश्रम के बाद दोपहर के समय से धन की आमद शुरू हो जाएगी खर्च हिसाब से करेंगे। महिला वर्ग से कोई भी काम निकालना आसान रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आपसी व्यवहारों को लेकर अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज आपके ऊपर कोई लांक्षन लग सकता है इसका प्रभाव घर एवं कार्य क्षेत्र पर भी देखने को मिलेगा। पारिवारिक बहस के कारण मानसिक संताप भी दिन भर बना रहेगा। अशांति का कारण धन भी रहेगा। व्यवसाय क्षेत्र पर उधारी को लेकर किसी से तीखी झड़प होने की संभावना है। धन की आमद के लिए किसी की चापलूसी भी करनी पड़ेगी। बेरोजगार लोग भविष्य की चिंता को लेकर निराशा रहेंगे। महिलाये भी आवश्यकता से अधिक बोलने के कारण घर मे नए विवाद को जन्म देंगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से थोड़ी राहत मिलेगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज दिन भर स्वभाव में लापरवाही रहेगी परन्तु फिर भी लाभ के प्रसंग मिलते रहेंगे। जिस कार्य से दूर रहने का प्रयास करेंगे उसी से फायदा होगा।

दिन का अधिकांश समय मन को प्रसन्न करने वाले प्रसंग बनेंगे। कार्यो में सहज सफलता मिलने से उत्साह बढ़ेगा। भाग्य साथ देने से अटके कार्य पूर्ण होंगे धन की आमद होती रहेगी। पारिवारिक सदस्यों की कार्य क्षेत्र पर सहायता मिलेगी। सरकारी कार्य में बाधा आने की संभावना है फिर भी किसी के सहयोग से पार कर लेंगे। नौकरी पेशा जातको को अतिरिक्त कार्य का लाभ शीघ्र मिलेगा। दूर रहने वाले रिश्तेदारो से मिलने के प्रसंग बनेंगे। पारिवारिक में प्रेम रहेगा लेकिन प्रेम प्रसंगों में दुखद अनुभव होंगे लंबी यात्रा के योग है। 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन उदासीनता युक्त रहेगा। दिन के आरंभ से ही किसी भी करी को लेकर ज्यादा उत्साह नही दिखाएंगे प्रतिस्पर्धा से भी स्वयं को दूर ही रखेंगे। आज आपको जितना मिले उसी में संतोष कर लेंगे लेकिन महिलाये किसी ना किसी कारण अंदर से जली भुनी रहेंगी घर मे अव्यवस्था फैलने का कारण भी रहेंगी। स्वभाव में भावुकता अधिक रहेगी जिसके कारण किसी की छोटी बातो को दिन से लगा लेंगे। परिवार में चुगली एवं ईर्ष्यालु वातावरण रहने से बाहर समय बिताना अधिक भायेगा। महत्त्वपूर्ण कार्य में सफलता को लेकर मन में संशय रहेगा। संतानों के भविष्य के कारण चिंता होगी। मध्यान के बाद किसी स्त्री द्वारा लाभ की संभावना है। नौकरी पेशा अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें। आलस्य भारी पड़ सकता है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन चंचलता आपके व्यक्तित्त्व पर हावी रहेगी लेकिन इसका परिणाम शुभ ही मिलेगा। लोग आपकी बातों को गंभीर नही लेंगे जिससे बड़ी गलती करने पर भी बच जाएंगे। मनमौजी स्वभाव अवश्य किसी कार्य मे नुकसान दिलाएगा फिर भी आज आकस्मिक लाभ होने के आसार है। व्यवसायियो के लिए दिन आर्थिक रूप से बेहतर बनेगा कार्य क्षेत्र पर कम समय एवं लागत में अधिक मुनाफा कमा लेंगे। महिलाओ को अकस्मात धन अथवा उपहार की प्राप्ति होगी लेकिन स्वभाव से लालची रहेंगी। धन का खर्च आय की तुलना में अधिक रहेगा फिर भी मानसिक रूप से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल रहेगी। कीमती वस्तुओ की खरीददारी पर खर्च होगा। 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन विषम फलदायी रहेगा अधिकांश कार्य संभावनाओं के विपरीत होने से दुविधा में रहेंगे। घर एवं कार्य क्षेत्र पर किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचे परिणाम नेष्ट हो होंगे। दैनिक कार्यो को छोड़ शेष सभी कार्यो में संघर्ष करना पड़ेगा। जो भी कार्य करने का प्रयास करेंगे उसमे कुछ ना कुछ विघ्न अवश्य आएंगे अथवा अधूरा रह जायेगा। खर्च चलाने के लिए जमा पूंजी का इस्तेमाल करना पड़ेगा जिससे घर का बजट गड़बड़ायेगा। सेहत नरम रहने से आलस्य एवं शीघ्र थकावट अनुभव होगी। कार्य क्षेत्र पर आपके दयालु स्वाभाव के कारण प्रतिस्पर्धी हावी रहेंगे। लेन-देन में धन अटक सकता है इससे बचें। नौकरो से मीठा बोल कर कार्य निकाले। 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको पिछली गलतियों से नया अनुभव मिलेगा लाभ भी आज पूर्व में किये गए परिश्रम से ही मिलेगा। सामाजिक जीवन उच्च कोटि का रहेगा समाज मे प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवहार कुशलता आज सभी जगह काम आएगी लेदेकर काम बना ही लेंगे। महिलाये परिवार के प्रति अधिक समर्पित रहेंगी लेकिन आसक्ति अधिक रहने से मानसिक दुख के प्रसंग भी बनेंगे। कार्य व्यवसाय में नए लाभ के अनुबंध मिलने की सम्भवना है लापरवाही से बचें। आज आपके सभी कार्य स्वतः होते नजर आएंगे। परिजनों के सहयोग से भाग्योदय होगा। पैतृक संपत्ति का विवाद सुलझने से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपके लिये आज का दिन सामान्य ही रहेगा। शारीरिक शिथिलता रहने पर भी कार्यो में व्यवधान नही आने देंगे। कार्य क्षेत्र पर सभी कार्य आज समय से पहले पूर्ण कर लेंगे फिर भी लाभ के लिये इंतजार करना पड़ेगा। मन में किसी दार्शनिक स्थल की योजना बनेगी शीघ्र ही इसके फलीभूत होने की सम्भवना है। चल- अचल संपत्ति से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धी आज आपके आगे ज्यादा देर नही टिक पाएंगे। हृदय में आज कोमलता अधिक रहेगी परोपकार के लिए प्रेरित होंगे। महिलाओ का जिद्दी स्वभाव कुछ

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Jeetu dehati

हर एक प्रकार के खबरों को देखने और करने के लिए तेज रफ्तार न्यूज़ की वेबसाइट पर आपको हर एक खबर मिल जाएगी अगर आप हमारे साथ जोड़कर काम करना चाहते कम से जरूर कांटेक्ट करिए और आपके आसपास की खबरों को हमें दीजिए जो हम आपके खबरों को दूर तक हम प्रसारित कर सके इसका बोलबाला हमेशा आपके लिए खड़ा रहेगा

Comments (0)

User