आज सुबह के 100 मुख्य समाचार पत्र ✉ और राशिफल पंचांग प्रकाशित हुआ कोलकाता-पंजाब और अन्य भारतीय रिजर्व बैंक अकाउंट नंबर 🎰
*यह है दुनिया का सबसे अमीर इंसान..!!* *इतना विश्वास और श्रद्धा... इतना भरोसा...* *सचमुच,अकल्पनीय, अत्यंत सुंदर,,!!🤝😊 🙏*
नगर कल्याण हेतू जगत जननी माँ शीतला की वार्षिक नगर-पूजा धूमधाम से मनाया गया
देवघर । नगर कल्याण एवं सुख-शान्ति, वैभव व समृद्धि हेतू श्री श्री शीतला पूजा समिति द्वारा जगत जननी माँ शीतला की वार्षिक नगर पूजा धूमधाम, श्रद्धा, आस्था एवं भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शीतला माता का भव्य आकर्षक श्रृंगार किया गया। पूरोहितो द्वारा पूरे विधि विधान के साथ विधिवत पूजा की गई । मन्दिर परिसर एवं ईर्द-गिर्द के क्षेत्रों को आकर्षक रंग-बिरंगे लाइटों एवं फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। समिति द्वारा कुमारी भोजन कराया गया। भक्तों व आगनतुको के बीच प्रसाद वितरण किया गया। कतारबद्ध भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। इस अवसर पर कलाकारों व गायको द्वारा एक से बढ़कर एक भकितमय भजनों की अनुपम प्रस्तुति की गई।मौके पर, राष्ट्रीय हिन्दू परिषद (भारत) के जिला अध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता ने इस ऐतिहासिक विराट भव्य आयोजन पर समिति के तमाम कर्मठ, समर्पित, निष्ठावान ,सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया है। जिनके अथक सराहनीय - प्रयास से यह आयोजन हर वर्ष भव्य रूप ले रहा है। माता शीतला सबों का कल्याण करें, ऐसी कामना हैं।
TRN LIVE: *卐~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~卐*
*🌞 दिनांक - 08 अप्रैल 2026*
*⛅दिन - बुधवार*
*⛅विक्रम संवत् - 2083*
*⛅अयन - उत्तरायण*
*⛅ऋतु - वसंत*
*⛅मास - वैशाख*
*⛅पक्ष - कृष्ण*
*⛅तिथि - षष्ठी शाम 07:01 तक तत्पश्चात् सप्तमी*
*⛅नक्षत्र - मूल पूर्ण रात्रि तक*
*⛅योग - वरीयान् शाम 05:11 तक तत्पश्चात् परिघ*
*⛅राहुकाल - दोपहर 12:29 से दोपहर 02:03 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)*
*⛅सूर्योदय - 06:13*
*⛅सूर्यास्त - 06:45 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)*
*⛅दिशा शूल - उत्तर दिशा में*
*⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:41 से प्रातः 05:27 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)*
*⛅अभिजीत मुहूर्त - कोई नहीं*
*⛅निशिता मुहूर्त - मध्यरात्रि 12:06 से मध्यरात्रि 12:51 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)*
*🌥️व्रत पर्व विवरण - पूज्य संत श्री आशारामजी बापू का अवतरण दिवस*
*🌥️विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातून मुंह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)*
*🍋नींबू रस से स्वास्थ्य लाभ🍋*
*🔸शरीर में अम्लता (खटाई) के कारण जो विष उत्पन्न होता है उसे नींबू में स्थित पोटेशियम अम्ल नष्ट करता है I*
*🔸नींबू में स्थित विटामिन सी शरीर की रोगप्रतिकारक शक्ति को बढ़ाता है और स्कर्वी रोग में उपयोगी है I नींबू ह्रदय को स्वस्थ रखता है I*
*🔸विपरीत आहार विहार के कारण शरीर में “यूरिक एसिड” बनता है, उसका नाश करने के लिए प्रात: खाली पेट गर्म पानी में नींबू का रस लेना चाहिए I*
*🔸कब्ज, पेशाब में जलन, मन्दाग्नि, रक्तविकार, यकृत की शुद्धि, अजीर्ण, संग्रहणी, आदि रोगों में लाभकारी है I*
*🔸गर्म पानी में नींबू का रस एवं शहद मिलाकर लेने से सर्दी और इन्फ्लूएंजा आदि में पूरी राहत मिलती है I*
*🔸सावधानी : कफ, खाँसी, दमा, सिरदर्द और शरीर में दर्द के स्थाई रोगियों को नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए I*
*राधे राधे 💐🙏* *🌎WELCOME🪷TO✍️*
Tejraftarnews.in: *बुधवार, 08 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार*
🔶ट्रंप की डेडलाइन समाप्ति से पहले ही बड़े अटैक शुरू ! अमेरिका-इजराइल ने ईरान के 3 पुल उड़ाए, कई मौतें व ट्रेन सेवाएं बंद
🔶ईरान का पलटवारः सऊदी के आर्थिक दिल पर दागी मिसाइल ! जुबैल इंडस्ट्रियल सिटी में लगी भीषण आग
🔶ईरान की तेल लाइफलाइन पर बड़ा हमला: खार्ग द्वीप बना जंग का नया मैदान, 90% तेल निर्यात केंद्र निशाने पर!
🔶UNSC में अमेरिका को बड़ा झटका: ईरान के समर्थन में खुलकर आए रूस-चीन, होर्मुज को दोबारा खोलने पर प्रस्ताव फेल, रूस-चीन ने लगाया वीटो-...
🔶भोजशाला विवाद : हिंदू पक्ष ने कहा, किसी जगह पर महज नमाज पढ़ लेने से वह मस्जिद नही बन जाती
🔶बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में 'भारत विरोधी' गुट का सफाया, तमीम इकबाल बने नए बॉस
🔶राजनाथ बोले- पाकिस्तान कितने टुकड़ों में बंटेगा, भगवान ही जाने: बंगाल में नजर डाली तो बुरा नतीजा होगा; PAK बोला था- भविष्य में कोलकाता निशाने पर
🔶असम पुलिस की कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर छापेमारी:हिमंता बोले- पाताल से निकालेंगे; खेड़ा ने कहा था- CM की पत्नी के पास 3 पासपोर्ट
🔶चुनाव बाद 22 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में SIR होगा: 39 करोड़ वोटर दायरे में आएंगे; बंगाल में करीब 91 लाख नाम कटे
🔶West Bengal Polls: 'TMC पर भ्रष्टाचार, भाजपा पर ध्रुवीकरण का आरोप', खरगे ने कांग्रेस को बताया 'तीसरा विकल्प'
🔶सऊदी के चक्कर में निकल गया Pak का रोना, ईरान के खिलाफ देगा 'न्यूक्लियर'?
🔶लगातार चौथे दिन शेयर बाजारों में दिख़ी तेजी: सेंसेक्स 510 अंक चढ़ा, कई शेयरों में दिख़ा ज़ोरदार एक्शन
🔶US Iran War LIVE: ईरान की चेतावनी, अगर पावर प्लांट पर किया हमला, सऊदी-UAE एनर्जी साइट पर करेंगे अटैक
🔶US Iran War LIVE: डेडलाइन से पहले ईरान की आर्मी ने प्रेसिडेंट ट्रंप से कहा- आज रात के लिए आप भी रहना तैयार
🔶रेप केस में सजा काट रहे नारायण साईं को तलाक: इंदौर की फैमिली कोर्ट ने दी मंजूरी; पत्नी को 2 करोड़ रुपए एलुमनी का आदेश
🔶जम्मू-कश्मीर में 16 साल से फरार पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार: लश्कर का मेंबर था; एक साथी और तीन मददगार भी पकड़े गए
🔶भारत का 500 मेगावॉट परमाणु रिएक्टर आखिरी स्टेज में: ऐसा सिर्फ रुस के पास, थोरियम को यूरेनियम में बदल सकता है; पीएम बोले- बड़ी सफलता
🔶जब जज साहब की बन गई फर्जी फेसबुक ID: दोस्त से पैसे ऐंठे, साइबर अपराधी ने महिला जज के पिता का फ्रेंड बनकर कॉल किया
🔶जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मास्टर ट्रेनरों का 4 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
🔶मथुरा में योगी के कार्यक्रम का टेंट आंधी में उड़ा: राजस्थान के रेगिस्तान में ओले गिरे, MP में बारिश; हिमाचल में लैंडस्लाइड से पुल नदी में गिरा
🔶ईरानी तेल खरीद और रुपये में कारोबार... जंग के बीच भारत को डबल फायदा!
🔶क्या बुधवार सुबह अमेरिका कर सकता है परमाणु हथियारों के जरिए ईरान की प्राचीन सभ्यता का अंत?
🔶यूपी में विवादित पोस्टर से सियासी घमासान, अखिलेश को ‘रहमान डकैत’ और CM योगी को 'धुरंधर सीएम' बताया
🔷गुवाहाटी में बारिश के बाद जायसवाल और सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी मुंबई, राजस्थान 27 रन से जीता *🌎WELCOME🪷TO✍️*
Tejraftarnews.in: 🌸🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩🌸
🌹 🌻🌻🌻🌹🌻🌻🌻🌹
🌤️ *दिनांक - 07 अप्रैल 2026*
🌤️ *दिन - मंगलवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*
🌤️ *शक संवत -1948*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - वसंत ॠतु*
🌤️ *मास - वैशाख (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार चैत्र)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण*
🌤️ *तिथि - पंचमी शाम 04:34 तक तत्पश्चात षष्ठी*
🌤️ *नक्षत्र - ज्येष्ठा 08 अप्रैल प्रातः 05:54 तक तत्पश्चात मूल*
🌤️ *योग - व्यतीपात शाम 04:17 तक तत्पश्चात वरीयान*
🌤️*राहुकाल - शाम 03:48 से शाम 05:22 तक*
🌤️ *सूर्योदय - 06:27*
🌤️ *सूर्यास्त - 06:54*
👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण-*
💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩
🌷 *ह्रदय रोग* 🌷
😳 *ह्रदय रोग में २ चम्मच शहद, १ चम्मच नींबू का रस पीने से तुरंत ह्रदय रोग में आराम होता है l अथवा अदरक के रस में समान मात्रा में पानी मिलाकर पियें |*
🌿 *ह्रदय में पीड़ा हो, हार्ट अटैक का भय हो तो तुलसी के ८-१० पत्ते, २-३ काली मिर्च चबा के पानी पी लें l जादूई असर होगा |*
🌿 *१०-२० तुलसी के पत्तों का रस गर्म करके, गुनगुने पानी में पियें और तुलसी के पत्तों को पीस कर उसका ह्रदय पर लेप करें |*
🙏🏻
🌷 *शनि निवारण का उपाय* 🌷
🙏🏻 *गले में लाल धागे में रुद्राक्ष पहनलें और भगवान शिव जी को बिल्व पत्र चढ़ाने से शनि शांत होते हैं l*
🙏🏻
🌷 *चैन की नींद के लिए* 🌷
😌 *चैन की नींद न आती हो, तो सिरहाने की तरफ कर्पूर जलाकर "ॐ" का गुंजन करें l सुबह -शाम जलाने से वायु दोष दूर होगा, लक्ष्मी प्राप्ति होगी, बुरे सपने नहीं आयेंगे l*
🙏🏻
🚩🌸🌸💫💫💫🌸🚩🚩 *" ll जय श्री राम ll "* 🚩🚩 *🌎WELCOME🪷TO✍️*
*Tejraftarnews.in: *⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
*दिनांक : 08 अप्रैल 2026*
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन मानसिक रूप से शांति वाला रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी धार्मिक अनुष्ठानों में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे। कार्य व्यवसाय में भी आज गति आएगी। आर्थिक कामनाये अधूरी रहने पर भी खुश रहने का सफल प्रयास करेंगे। परिजनों से भावनात्मक सम्बन्ध रहने से मन को शान्ति मिलेगी। परन्तु आज प्रेम प्रसंगों से दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा अन्यथा धन और पारिवारिक मान हानि हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में जाने के कारण अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा फिर भी आनंददायक वातावरण मिलने से खर्च व्यर्थ नहीं लगेगा। स्त्री पक्ष से विशेष निकटता रहेगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन भी आप सभी कार्यो को मन के अनुसार कर सकेंगे। धन संबंधित परेशानी आज नही रहेगी। दिन आपकी मनोकामनाओ की पूर्ति कराने वाला रहेगा। दिन भर मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। झगड़ो को टालने के लिए छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करें। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम के अनुसार लाभ मिलेने से संतोष रहेगा। नए कार्यो में निवेश कर सकते है। पैतृक संपत्ति के मामलो में उलझने रहेंगी परन्तु पारिवारिक सदस्यों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। किसी से बहस ना करें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसकी सफलता के प्रति आशंकित रहंगे लेकिन आज आत्मविश्वास बड़ा रहने से थोड़े से परिश्रम से सफलता पा लेंगे। आज आप आत्मनिर्भर होकर कार्य करना ज्यादा पसंद करेंगे किसी का दखल देना अखरेगा। बहुप्रतीक्षित अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। धन लाभ रुक-रुक कर होता रहेगा। घर में सुख के साधनों की खरीददारी की योजना बनेगी। नए सम्बन्ध बनने से अतिरिक्त आय के मार्ग भी खुलेंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति से आज पीछे नहीं हटेंगे।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
लाभ की स्थिति आज भी यथावत बनी रहेगी लेकिन आज आप कार्यो के प्रति ज्यादा गंभीर नही रहेंगे व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा रहने पर भी धन की आमद आवश्यकता अनुसार हो जाएगी। आज व्यवसाय में जोखिम लेने से ना डरे धन प्राप्ति की संभावनाएं बढ़ेंगी। परन्तु नौकरी पेशा जातक अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें। धर्म-कर्म पर खर्च होगा। व्यावसायिक यात्रा से भी धन लाभ होने की सम्भवना है यात्रा में सतर्क भी रहें। पैतृक संपत्ति सम्बंधित कार्य आज भी अधूरे रहने से हताश होंगे। सरकारी कार्य में समय एवं धन व्यर्थ होगा। परिजनों की भावना समझने का प्रयास करें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज भी आपकी बौद्धिक क्षमता अन्य लोगो पर प्रभाव डालने वाली रहेगी लेकिन आज आर्थिक अथवा पारिवारिक कारणों से किसी की सहायता ना चाहकर भी लेनी ही पड़ेगी। व्यवसाय से आशा अधिक रहेगी परन्तु निष्कर्ष उम्मीद के अनुसार नही होगा। आप कार्यो की भरमार रहने के कारण भ्रमित हो सकते है। परिश्रम का उचित फल नहीं मिलेगा दोपहर तक कार्यो में व्यवधान आने से निराश रहेंगे परन्तु संध्या के समय किसी परिचित के सहयोग से लाभ होने से खर्च निकल जाएंगे। सरकारी कार्य टालें। परिवार के प्रति अधिक भावनात्मक बनेंगे। आध्यात्म में रूचि होने पर भी समय नहीं दे पाएंगे। व्यसनों से दूर रहें।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपको आज का दिन भी धैर्य से बिताने की सलाह है। घर एवं बाहर ना चाहकर भी कलह के प्रसंग बनेंगे। स्वभाव में आज चतुराई अधिक रहेगी हर किसी को स्वार्थ सिद्धि की भावना से देखने के कारण व्यवहारिकता में कमी आएगी।
दिनचर्या अस्तव्यस्त रहने से मनोकामना अधूरी रह सकती है। कार्य क्षेत्र पर किसी से ना उलझे पद एवं प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। सांसारिक गतिविधियों में व्यस्त रहने के कारण स्वयं की अनदेखी करनी पड़ेगी परन्तु इसके बदले धन लाभ होने से संतोष रहेगा। धर्म-कर्म में अधिक रुचि रहेगी धार्मिक कार्यक्रमो में उपस्थिति देंगे। घर के बुजुर्गो से नए अनुभव मिलेंगे। पत्नी संतान का सुख मिलेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिये सभी कार्यो में सुअवसर दिलाएगा इसका लाभ उठाएं किसी परिजन के कारण मानसिक अशांति बनेगी फिर भी कार्य क्षेत्र पर घर की समस्याओं को ना लाये संध्या बाद स्थिति बदलने से कार्यो में बाधा आने लगेगी। आज के दिन आकस्मिक घटनाएं अधिक घटित होंगी चाहे वो आर्थिक या पारिवारिक हों। नौकरी पेशा जातको को भी मेहनत का फल मिलेगा सम्मान में वृद्धि के साथ आय के नवीन मार्ग खुलेंगे। बेरोजगारों को थोड़ा प्रयास करने पर रोजगार उपलब्ध हो सकता है। खर्च भी अचानक होने से थोड़ी असहजता रहेगी। सरकार से सहयोग मिल सकता है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन अधिक परिश्रम वाला रहेगा इसके अनुपात में उचित लाभ भी होने से संतोष में रहेंगे परन्तु धन लाभ के लिये प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। कार्यो को लेकर पहले थोड़ा आशंकित रहेंगे परन्तु एक बार सफलता मिलने पर यही क्रम दिन भर बना रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहद खास रहेगा परन्तु उधार के व्यहार आज ना ही करें तो बेहतर रहेगा। नौकरी पेशा जातक आज भी व्यस्तता के चलते घर में आलोचना का शिकार बनेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी छवि निखरेगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन पिछले दिनों की अपेक्षा बेहतर रूप से व्यतीत करेंगे। व्यवसाय से कम समय मे ज्यादा मुनाफा पा सकेंगे वही सार्वजिनक क्षेत्र पर भी सम्मान के अधिकारी बनेंगे। घर एवं बाहर अनुकूल वातावरण मिलने से मनचाहा कार्य करने में सुविधा रहेगी। धार्मिक गतिविधयों में जाने से मानसिक शांति मिलेगी। विदेश से आनंद दायक समाचार अथवा विदेश जाने में आ रही बाधा शांत होने से राहत मिलेगी। घर में सुख के साधनो की खरीददारी पर खर्च करेंगे। आर्थिक रूप से भी आज का दिन शुभ रहेगा कार्य व्यवसाय में मध्यान तक कोटा पूरा कर लेंगे। संध्या का समय परिवार के साथ बितायेंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन भी आपके लिये संघर्ष पूर्ण रहेगा। प्रातः काल से ही दिनचार्य अस्त-व्यस्त बनेगी जिसके संध्या तक ऐसे ही बने रहने से आर्थिक एवं पारिवारिक समस्या यथावत रहेगा। प्रातः काल से ही आँख में जलन अथवा अंगों में दर्द रहने से निष्क्रियता रहेगी। कार्यो में उत्साहहीनता रहने के कारण पूर्व निर्धारित योजनाएं टालनी पड़ सकती है। व्यवसायिक स्थल पर प्रतिस्पर्धा के कारण टकराव की स्थिति बनेगी। आज के दिन शालीनता के साथ व्यवहार करना फायदेमंद रहेगा। अधिक क्रोध एवं ईर्ष्या की प्रवृति धन के साथ आपसी व्यवहार बिगाड़ेगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन भी स्थिति आपके पक्ष में ही रहेगी लेकिन आज आपका सनकी मिजाज लाभ में विलंब करेगा। परिजनों की सही बात को गलत सिद्ध करने पर झगड़ा हो सकता है कुछ देर में ही शांति स्थापित हो जाएगी। सामाजिक क्षेत्र पर पूर्व में किये गए कार्यो से सम्मान मिलेगा। समाज के सम्मानित व्यक्तियों के साथ उठना-बैठना होगा। पौराणीक धार्मिक क्षेत्रो के दर्शन की लालसा रहेगी शीघ्र ही इसके फलीभूत होने की सम्भवना है। दानपुण्य पर खर्च करेंगे। संध्या के समय मानसिक शान्ति के लिए मित्र-परिजनों के साथ बाहर घूमने की योजना बनाएंगे। परिवार में शांति रहेगी
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपको अवश्य कुछ ना कुछ लाभ देकर ही जायेगा। दिन के आरंभ से मध्यान बाद तक कार्यो को गंभीर होकर करेंगे इसके बाद का समय मौज-मस्ती में बीतेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र से अतिरिक्त आय होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन के स्त्रोत्र बढ़ेंगे। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय नही दे सकेंगे। आवश्यक कार्य दिन रहते पूर्ण करलें इसके बाद जारी हानि के योग बन रहे है। पर्यटन पार्टी की योजना बनाई जाएगी। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। परिजनों के ऊपर भी खर्च करना पड़ेगा
Tejraftarnews.in
: 🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌤️ *दिनांक - 08 अप्रैल 2026*
🌤️ *दिन - बुधवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*
🌤️ *शक संवत - 1948*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - वसंत ऋतु*
🌤️ *मास - वैशाख (गुजरात- महाराष्ट्र अनुसार चैत्र)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण*
🌤️ *तिथि - षष्ठी शाम 07:01 तक तत्पश्चात सप्तमी*
🌤️ *नक्षत्र - मूल पूर्ण रात्रि तक*
🌤️ *योग - वरीयान शाम 05:11 तक तत्पश्चात परिघ*
🌤️*राहुकाल - दोपहर 12:41 से दोपहर 02:14 तक*
🌤️ *सूर्योदय - 06:27*
🌤️ *सूर्यास्त - 06:54*
👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - पूज्य बापूजी का अवतरण दिवस अर्थात विश्व सेवा-सत्संग दिवस*
💥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩
🌷 *पेशाब में जलन होती हो तो* 🌷
👉🏻 *कपड़े को गीला करके नाभि पर रखे तो पेशाब में और पेशाब की जगह होनेवाली जलन शीघ्र ही कम हो जायेगी |*
🙏🏻 *- Rishi Prasad Dec' 2012*
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷
🏡 *एक घर में होना चाहिए एक मंदिर*
*एक घर में अलग-अलग पूजाघर बनवाने की बजाए मिल- जुलकर एक मंदिर बनवाए। एक घर में कई मंदिर होने पर वहां के सदस्यों को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।*
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌷 *घर में बरकत नहीं हो तो* 🌷
💵 *घर में बरकत नहीं होती तो खडी हल्दी की सात गाँठे और खड़ा नमक कपडे में बांध लें और कटोरी में रख दें घर के किसी भी कोने में, बरकत होगी |*
🙏🏻 *- Pujya Bapuji Prayagraj 10th Feb 2013*
📖 *सनातन पंचांग संपादक ~ अंजनी निलेश ठक्कर*
📒 *सनातन पंचांग प्रकाशित स्थल ~ सुरत शहर (गुजरात)*
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🌷🙏🏻
Tejraftarnews.in: 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
*दिनांक : 08 अप्रैल 2026*
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन मानसिक रूप से शांति वाला रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी धार्मिक अनुष्ठानों में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे। कार्य व्यवसाय में भी आज गति आएगी। आर्थिक कामनाये अधूरी रहने पर भी खुश रहने का सफल प्रयास करेंगे। परिजनों से भावनात्मक सम्बन्ध रहने से मन को शान्ति मिलेगी। परन्तु आज प्रेम प्रसंगों से दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा अन्यथा धन और पारिवारिक मान हानि हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में जाने के कारण अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा फिर भी आनंददायक वातावरण मिलने से खर्च व्यर्थ नहीं लगेगा। स्त्री पक्ष से विशेष निकटता रहेगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन भी आप सभी कार्यो को मन के अनुसार कर सकेंगे। धन संबंधित परेशानी आज नही रहेगी। दिन आपकी मनोकामनाओ की पूर्ति कराने वाला रहेगा। दिन भर मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। झगड़ो को टालने के लिए छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करें। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम के अनुसार लाभ मिलेने से संतोष रहेगा। नए कार्यो में निवेश कर सकते है। पैतृक संपत्ति के मामलो में उलझने रहेंगी परन्तु पारिवारिक सदस्यों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। किसी से बहस ना करें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसकी सफलता के प्रति आशंकित रहंगे लेकिन आज आत्मविश्वास बड़ा रहने से थोड़े से परिश्रम से सफलता पा लेंगे। आज आप आत्मनिर्भर होकर कार्य करना ज्यादा पसंद करेंगे किसी का दखल देना अखरेगा। बहुप्रतीक्षित अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। धन लाभ रुक-रुक कर होता रहेगा। घर में सुख के साधनों की खरीददारी की योजना बनेगी। नए सम्बन्ध बनने से अतिरिक्त आय के मार्ग भी खुलेंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति से आज पीछे नहीं हटेंगे।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
लाभ की स्थिति आज भी यथावत बनी रहेगी लेकिन आज आप कार्यो के प्रति ज्यादा गंभीर नही रहेंगे व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा रहने पर भी धन की आमद आवश्यकता अनुसार हो जाएगी। आज व्यवसाय में जोखिम लेने से ना डरे धन प्राप्ति की संभावनाएं बढ़ेंगी। परन्तु नौकरी पेशा जातक अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें। धर्म-कर्म पर खर्च होगा। व्यावसायिक यात्रा से भी धन लाभ होने की सम्भवना है यात्रा में सतर्क भी रहें। पैतृक संपत्ति सम्बंधित कार्य आज भी अधूरे रहने से हताश होंगे। सरकारी कार्य में समय एवं धन व्यर्थ होगा। परिजनों की भावना समझने का प्रयास करें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज भी आपकी बौद्धिक क्षमता अन्य लोगो पर प्रभाव डालने वाली रहेगी लेकिन आज आर्थिक अथवा पारिवारिक कारणों से किसी की सहायता ना चाहकर भी लेनी ही पड़ेगी। व्यवसाय से आशा अधिक रहेगी परन्तु निष्कर्ष उम्मीद के अनुसार नही होगा। आप कार्यो की भरमार रहने के कारण भ्रमित हो सकते है। परिश्रम का उचित फल नहीं मिलेगा दोपहर तक कार्यो में व्यवधान आने से निराश रहेंगे परन्तु संध्या के समय किसी परिचित के सहयोग से लाभ होने से खर्च निकल जाएंगे। सरकारी कार्य टालें। परिवार के प्रति अधिक भावनात्मक बनेंगे। आध्यात्म में रूचि होने पर भी समय नहीं दे पाएंगे। व्यसनों से दूर रहें।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपको आज का दिन भी धैर्य से बिताने की सलाह है। घर एवं बाहर ना चाहकर भी कलह के प्रसंग बनेंगे। स्वभाव में आज चतुराई अधिक रहेगी हर किसी को स्वार्थ सिद्धि की भावना से देखने के कारण व्यवहारिकता में कमी आएगी।
दिनचर्या अस्तव्यस्त रहने से मनोकामना अधूरी रह सकती है। कार्य क्षेत्र पर किसी से ना उलझे पद एवं प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। सांसारिक गतिविधियों में व्यस्त रहने के कारण स्वयं की अनदेखी करनी पड़ेगी परन्तु इसके बदले धन लाभ होने से संतोष रहेगा। धर्म-कर्म में अधिक रुचि रहेगी धार्मिक कार्यक्रमो में उपस्थिति देंगे। घर के बुजुर्गो से नए अनुभव मिलेंगे। पत्नी संतान का सुख मिलेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिये सभी कार्यो में सुअवसर दिलाएगा इसका लाभ उठाएं किसी परिजन के कारण मानसिक अशांति बनेगी फिर भी कार्य क्षेत्र पर घर की समस्याओं को ना लाये संध्या बाद स्थिति बदलने से कार्यो में बाधा आने लगेगी। आज के दिन आकस्मिक घटनाएं अधिक घटित होंगी चाहे वो आर्थिक या पारिवारिक हों। नौकरी पेशा जातको को भी मेहनत का फल मिलेगा सम्मान में वृद्धि के साथ आय के नवीन मार्ग खुलेंगे। बेरोजगारों को थोड़ा प्रयास करने पर रोजगार उपलब्ध हो सकता है। खर्च भी अचानक होने से थोड़ी असहजता रहेगी। सरकार से सहयोग मिल सकता है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन अधिक परिश्रम वाला रहेगा इसके अनुपात में उचित लाभ भी होने से संतोष में रहेंगे परन्तु धन लाभ के लिये प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। कार्यो को लेकर पहले थोड़ा आशंकित रहेंगे परन्तु एक बार सफलता मिलने पर यही क्रम दिन भर बना रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहद खास रहेगा परन्तु उधार के व्यहार आज ना ही करें तो बेहतर रहेगा। नौकरी पेशा जातक आज भी व्यस्तता के चलते घर में आलोचना का शिकार बनेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी छवि निखरेगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन पिछले दिनों की अपेक्षा बेहतर रूप से व्यतीत करेंगे। व्यवसाय से कम समय मे ज्यादा मुनाफा पा सकेंगे वही सार्वजिनक क्षेत्र पर भी सम्मान के अधिकारी बनेंगे। घर एवं बाहर अनुकूल वातावरण मिलने से मनचाहा कार्य करने में सुविधा रहेगी। धार्मिक गतिविधयों में जाने से मानसिक शांति मिलेगी। विदेश से आनंद दायक समाचार अथवा विदेश जाने में आ रही बाधा शांत होने से राहत मिलेगी। घर में सुख के साधनो की खरीददारी पर खर्च करेंगे। आर्थिक रूप से भी आज का दिन शुभ रहेगा कार्य व्यवसाय में मध्यान तक कोटा पूरा कर लेंगे। संध्या का समय परिवार के साथ बितायेंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन भी आपके लिये संघर्ष पूर्ण रहेगा। प्रातः काल से ही दिनचार्य अस्त-व्यस्त बनेगी जिसके संध्या तक ऐसे ही बने रहने से आर्थिक एवं पारिवारिक समस्या यथावत रहेगा। प्रातः काल से ही आँख में जलन अथवा अंगों में दर्द रहने से निष्क्रियता रहेगी। कार्यो में उत्साहहीनता रहने के कारण पूर्व निर्धारित योजनाएं टालनी पड़ सकती है। व्यवसायिक स्थल पर प्रतिस्पर्धा के कारण टकराव की स्थिति बनेगी। आज के दिन शालीनता के साथ व्यवहार करना फायदेमंद रहेगा। अधिक क्रोध एवं ईर्ष्या की प्रवृति धन के साथ आपसी व्यवहार बिगाड़ेगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन भी स्थिति आपके पक्ष में ही रहेगी लेकिन आज आपका सनकी मिजाज लाभ में विलंब करेगा। परिजनों की सही बात को गलत सिद्ध करने पर झगड़ा हो सकता है कुछ देर में ही शांति स्थापित हो जाएगी। सामाजिक क्षेत्र पर पूर्व में किये गए कार्यो से सम्मान मिलेगा। समाज के सम्मानित व्यक्तियों के साथ उठना-बैठना होगा। पौराणीक धार्मिक क्षेत्रो के दर्शन की लालसा रहेगी शीघ्र ही इसके फलीभूत होने की सम्भवना है। दानपुण्य पर खर्च करेंगे। संध्या के समय मानसिक शान्ति के लिए मित्र-परिजनों के साथ बाहर घूमने की योजना बनाएंगे। परिवार में शांति रहेगी
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपको अवश्य कुछ ना कुछ लाभ देकर ही जायेगा। दिन के आरंभ से मध्यान बाद तक कार्यो को गंभीर होकर करेंगे इसके बाद का समय मौज-मस्ती में बीतेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र से अतिरिक्त आय होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन के स्त्रोत्र बढ़ेंगे। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय नही दे सकेंगे। आवश्यक कार्य दिन रहते पूर्ण करलें इसके बाद जारी हानि के योग बन रहे है। पर्यटन पार्टी की योजना बनाई जाएगी। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। परिजनों के ऊपर भी खर्च करना पड़ेगा।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
Tejraftarnews.in: 0️⃣8️⃣❗0️⃣4️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣
*♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️*
*!! जीवन का आनंद !!*
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
बहुत समय पहले की बात है, जब सिकंदर अपने शक्ति के बल पर दुनियाभर में राज करने लगा था। वह अपनी शक्ति पर इतना गुमान करने लगा था कि अब वह अमर होना चाहता था। उसने पता लगाया कि कहीं ऐसा जल है जिसे पीने से व्यक्ति अमर हो सकता है।
देश-दुनिया में भटकने के बाद आखिरकार सिकंदर ने उस जगह को खोज लिया जहां पर उसे अमृत प्राप्त हो सकता था। वह एक पुरानी गुफा थी जहां पर कोई आता जाता नहीं था।
देखने में वह बहुत डरावनी लग रही थी लेकिन सिकंदर ने एक जोर से सांस ली और गुफा में प्रवेश कर गया। वहां पर उसने देखा कि गुफा के अंदर एक अमृत का झरना बह रहा है।
उसने जल पीने के लिए हाथ बढ़ाया ही था कि एक कौवे की आवाज आई, कौवा गुफा के अंदर ही बैठा था। कौवा जोर से बोला ठहर रुक जा यह भूल मत करना।
सिकंदर ने कौवे की तरफ देखा। वह बड़ी ही दयनीय अवस्था में था, पंख झड़ गए थे, पंजे गिर गए थे, वह अंधा भी हो गया था बस कंकाल मात्र ही शेष रह गया था।
सिकंदर ने कहा तू कौन होता है मुझे रोकने वाला..?
मैं पूरी दुनिया को जीत सकता हूं तो यह अमृत पीने से मुझे कैसे रोकता है। तब कौवे ने आंखों से आंसू टपकाते हुए बोला कि मैं भी अमृत की तलाश में ही इस गुफा में आया था और मैंने जल्दबाजी में अमृत पी लिया। अब मैं कभी मर नहीं सकता, पर अब मैं मरना चाहता हूं लेकिन मर नहीं सकता।
देख लो मेरी हालत! कौवे की बात सुनकर सिकंदर देर तक सोचता रहा। सोचने के बाद फिर बिना अमृत पीए ही चुपचाप गुफा से बाहर वापस लौट आया।
सिकंदर समझ चुका था कि जीवन का आनंद उस समय तक ही रहता है जब तक हम उस आनंद को भोगने की स्थिति में होते हैं।
*शिक्षा:-*
जीवन में हमें हमेशा खुश रहना चाहिए। हमें कभी भी खुश रहने के लिए बड़ी सफलता या समय का इंतजार नहीं करना चाहिए क्योंकि समय के साथ हम बूढ़े होते जाते हैं और इच्छाएं समाप्त हो जाती है।
*सदैव प्रसन्न रहिये - जो प्राप्त है, पर्याप्त है।*
*जिसका मन मस्त है - उसके पास समस्त है।।*
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️
Tejraftarnews.in: *📜 08 अप्रैल 📜*
*🌹 क्रान्तिवीर मंगल पाण्डे // बलिदान दिवस 🌹*
जन्म : 19 जुलाई 1827
मृत्यु : 08 अप्रैल 1857
अंग्रेजी शासन के विरुद्ध चले लम्बे संग्राम का बिगुल बजाने वाले पहले क्रान्तिवीर मंगल पांडे का जन्म 30 जनवरी, 1831 को ग्राम नगवा (बलिया, उत्तर प्रदेश) में हुआ था। कुछ लोग इनका जन्म ग्राम सहरपुर (जिला साकेत, उत्तर प्रदेश) तथा जन्मतिथि 19 जुलाई, 1827 भी मानते हैं।
युवावस्था में ही वे सेना में भर्ती हो गये थे। उन दिनों सैनिक छावनियों में गुलामी के विरुद्ध आग सुलग रही थी। अंग्रेज जानते थे कि हिन्दू गाय को पवित्र मानते हैं, जबकि मुसलमान सूअर से घृणा करते हैं। फिर भी वे सैनिकों को जो कारतूस देते थे, उनमें गाय और सूअर की चर्बी मिली होती थी। इन्हें सैनिक अपने मुँह से खोलते थे। ऐसा बहुत समय से चल रहा था; पर सैनिकों को इनका सच मालूम नहीं था।
मंगल पांडे उस समय बैरकपुर में 34वीं हिन्दुस्तानी बटालियन में तैनात थे। वहाँ पानी पिलाने वाले एक हिन्दू ने इसकी जानकारी सैनिकों को दी। इससे सैनिकों में आक्रोश फैल गया। मंगल पांडे से रहा नहीं गया। 29 मार्च, 1857 को उन्होंने विद्रोह कर दिया।
एक भारतीय हवलदार मेजर ने जाकर सार्जेण्ट मेजर ह्यूसन को यह सब बताया। इस पर मेजर घोड़े पर बैठकर छावनी की ओर चल दिया। वहां मंगल पांडे सैनिकों से कह रहे थे कि अंग्रेज हमारे धर्म को भ्रष्ट कर रहे हैं। हमें उसकी नौकरी छोड़ देनी चाहिए। मैंने प्रतिज्ञा की है कि जो भी अंग्रेज मेरे सामने आयेगा, मैं उसे मार दूँगा।
सार्जेण्ट मेजर ह्यूसन ने सैनिकों को मंगल पांडे को पकड़ने को कहा; पर तब तक मंगल पांडे की गोली ने उसका सीना छलनी कर दिया। उसकी लाश घोड़े से नीचे आ गिरी। गोली की आवाज सुनकर एक अंग्रेज लेफ्टिनेण्ट वहाँ आ पहुँचा। मंगल पांडे ने उस पर भी गोली चलाई; पर वह बचकर घोड़े से कूद गया। इस पर मंगल पांडे उस पर झपट पड़े और तलवार से उसका काम तमाम कर दिया। लेफ्टिनेण्ट की सहायता के लिए एक अन्य सार्जेण्ट मेजर आया; पर वह भी मंगल पांडे के हाथों मारा गया।
तब तक चारों ओर शोर मच गया। 34वीं पल्टन के कर्नल हीलट ने भारतीय सैनिकों को मंगल पांडे को पकड़ने का आदेश दिया; पर वे इसके लिए तैयार नहीं हुए। इस पर अंग्रेज सैनिकों को बुलाया गया। अब मंगल पांडे चारों ओर से घिर गये। वे समझ गये कि अब बचना असम्भव है। अतः उन्होंने अपनी बन्दूक से स्वयं को ही गोली मार ली; पर उससे वे मरे नहीं, अपितु घायल होकर गिर पड़े। इस पर अंग्रेज सैनिकों ने उन्हें पकड़ लिया।
अब मंगल पांडे पर सैनिक न्यायालय में मुकदमा चलाया गया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अंग्रेजों को अपने देश का भाग्यविधाता नहीं मानता। देश को आजाद कराना यदि अपराध है, तो मैं हर दण्ड भुगतने को तैयार हूँ।’’
न्यायाधीश ने उन्हें फाँसी की सजा दी और इसके लिए 18 अप्रैल का दिन निर्धारित किया; पर अंग्रेजों ने देश भर में विद्रोह फैलने के डर से घायल अवस्था में ही 8 अप्रैल, 1857 को उन्हें फाँसी दे दी। बैरकपुर छावनी में कोई उन्हें फाँसी देने को तैयार नहीं हुआ। अतः कोलकाता से चार जल्लाद जबरन बुलाने पड़े।
मंगल पांडे ने क्रान्ति की जो मशाल जलाई, उसने आगे चलकर 1857 के व्यापक स्वाधीनता संग्राम का रूप लिया। यद्यपि भारत 1947 में स्वतन्त्र हुआ; पर उस प्रथम क्रान्तिकारी मंगल पांडे के बलिदान को सदा श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाता है।
➡️JOIN🔜 https://t.me/tejraftarnews.in
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
Tejraftarnews.in: *📜 08 अप्रैल 📜*
*♨️ भगत सिंह एवं बटुकेश्वर दत्त ने असेम्बली में बम फेंका ♨️*
इतिहास स्मृति : 08 अप्रैल 1929
बात 8 अप्रैल 1929 की है। दिल्ली की सेंट्रल असेंबली में वायसराय 'पब्लिक सेफ्टी बिल' पेश कर रहे थे। इसके बाद ये बिल कानून बनना था। दर्शक दीर्घा खचाखच भरी थी। जैसे ही बिल पेश किया गया, सदन में एक जोरदार धमाका हुआ। दो लोगों ने इंकलाब जिंदाबाद का नारा लगते हुए सदन के बीच में बम फेंका था।
ये बम शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने फेंके थे। बम फेंकते समय इस बात का भी ध्यान रखा गया कि इससे किसी की जान का नुकसान न हो। जैसे ही बम फटा, जोर की आवाज हुई और असेंबली हॉल में अंधेरा छा गया। पूरे भवन में अफरातफरी मच गई। घबराए लोगों ने बाहर भागना शुरू कर दिया।
हालांकि, बम फेंकने वाले दोनों क्रांतिकारी वहीं खड़े रहे। इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उन्होंने कुछ पर्चे भी सदन में फेंके। इनमें लिखा था- “बहरे कानों को सुनाने के लिए धमाकों की जरूरत पड़ती है।”
दोनों ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। इस कारनामे के बाद भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त भारतीय युवाओं के हीरो बन गए।
क्रांतिकारी 'पब्लिक सेफ्टी बिल' और 'ट्रेड डिस्प्यूट्स बिल' का विरोध कर रहे थे। 'ट्रेड डिस्प्यूट बिल' पहले ही पास किया जा चुका था, जिसमें मजदूरों द्वारा की जाने वाली हर तरह की हड़ताल पर पाबंदी लगा दी गई थी। 'पब्लिक सेफ्टी बिल' में सरकार को संदिग्धों पर बिना मुकदमा चलाए हिरासत में रखने का अधिकार दिया जाना था। दोनों बिल का मकसद अंग्रेजी सरकार के खिलाफ उठ रही आवाजों को दबाना था।
भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त असेंबली बम कांड में दोषी पाए गए। इसमें दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई और बटुकेश्वर दत्त को काला पानी जेल भेज दिया गया। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को सांडर्स की हत्या का भी दोषी माना गया। 7 अक्टूबर 1930 को फैसला आया कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को 24 मार्च 1931 के दिन फांसी पर लटकाया जाए, लेकिन जनता के गुस्से से डरी अंग्रेज सरकार ने 23-24 मार्च की आधी रात में ही इन वीरों को फांसी दे दी।
➡️JOIN🔜 https://t.me/tejraftarnews.in
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
Tejraftarnews.in: *📜 08 अप्रैल 📜*
*🌹 बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय // पुण्यतिथि 🌹*
जन्म : 27 जून 1838
मृत्यु : 08 अप्रैल 1894
➡️JOIN🔜 https://t.me/tejraftarnews.in
वंदे मातरम् के मन्त्र-दृष्टा, बंगला के शीर्षस्थ उपन्यासकार, भारतीय राष्ट्रवाद के प्रेरक तथा भारतीय इतिहास को एक नई सोच देने का कार्य बंकिमचन्द्र ने किया था। बंकिमचन्द्र का जन्म 27 जून 1838 को चौबीस परगना के कांटालपाडा में हुआ। इनके पिता यादव चंद्र चट्टोपाध्याय धार्मिक तथा संत विचारों के थे।
बंकिम की शिक्षा कांटालपाडा, मेदिनीपुर, हुगली तथा कलकत्ता में हुई। बंकिम पढाई लिखाई में बचपन से ही बडे़ निपुण थे। वे एक ही बार पढने से पूर्ण वर्णमाला कंठस्थ कर लेते थे। जो भी पुस्तक उनके हाथ आती, वे उसे तुरंत पढ़ डालते। सन् 1858 में वे प्रेसीडेन्सी कॉलेज से विश्वविद्यालय के प्रथम स्नातक बन गये। उन्होंने पुनः प्रेसीडेन्सी कालेज से बी.एल.की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की थी।
बंकिम के विचार दर्शन एवं चिंतन पर बंगाल के सांस्कृतिक एवं राजनीतिक परिवेश, संस्कृति एवं प्राचीन साहित्य का गंभीर अध्ययन, अंग्रेजी साहित्य तथा भारतीय इतिहास प्रेम को माना जा सकता है। उन्होंने वैदिक तथा प्राचीन संस्कृत साहित्य का सूक्ष्म अध्ययन किया। वे वेदों, उपनिषदों, पुराणों के महान ज्ञाता थे।
बंकिम बी.ए. पास करते ही डिप्टी मेजिस्ट्रेट के पद पर नियुक्त हो गये तथा कुछ समय बाद डिप्टी कलेक्टर के पद पर पहुँच गये। नौकरी करते हुए, उन्हें जहाँ वंग दर्शन हुआ, वहीं अंग्रेज़ी शासन की मनोवृत्ति तथा दृष्टि का भी प्रत्यक्ष ज्ञान हुआ। एक बार कलकत्ता में ईडन बगीचे मे घुमते हुए अचानक प्रेसिडेंसी कमिश्नर मुनरों को नमस्कार न करने पर उनका तबादला उड़ीसा के जहाजपुर में कर दिया था।
बंकिमचन्द्र यद्यपि पाश्चात्य साहित्य तथा भाषा के अच्छे ज्ञाता थे। परन्तु पाश्चात्य शिक्षा से होने वाले दूरगामी परिणामों के प्रति जागरूक थे। उन्होंने इस के बारे में लिखा कि इस का प्राचीन चिंतन से कोई सम्बन्ध नहीं था।
बंकिमचन्द्र को इतिहास के प्रति लगाव प्रारंभ से था। उन्होंने 13वीं शताब्दी से लेकर 18वीं शताब्दी तक बंग समाज तथा इसके बदलते राजनैतिक, धार्मिक एवं सामाजिक परिवेश का अध्ययन किया।
सामान्यतः मोहम्मद बिन वख्तियार खिलजी के द्वारा बंगाल विजय से अंग्रेज़ों के बंगाल पर प्रशासन तक के काल को, उन्होंने हिन्दू के सतत् संघर्ष के रूप में देखा। इसके साथ ही पठानों द्वारा बंगाल की दुर्दशा, सामाजिक विघटन तथा जबरदस्ती धर्म परिवर्तन को भी दृष्टि-गोचर किया। उन्होंने लिखा कि अंग्रेज़ साम्राज्य में हिन्दुओं का बाहुबल लुप्त हो गया है। किन्तु उससे पहले कभी नहीं हुआ। हिन्दुओं का बाहुबल ही मेरा प्रतिपाद्य विषय है।
उनके चिंतन तथा दिग्दर्शन का मुख्य विषय 18वीं शताब्दी का बंग समाज तथा उसकी विविध समस्याएं रहा है। उन्होंने अपने उपन्यासों द्वारा बंगाल में सामाजिक चेतना जगाने का प्रयत्न किया। उन्होंने अपने विभिन्न पात्रों के माध्यम से बंगाल में प्रचलित विधवा विवाह निषेध, बालविवाह की कुप्रथा, बहु विवाह, जातिच्युत होने का भय आदि का वर्णन किया।
"आनन्दमठ" उनका विश्व विख्यात उपन्यास 1770 के अकाल तथा 1772 के "संन्यासी विद्रोह" पर आधारित देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की सर्वोत्तम कृति है। शीघ्र ही उनका ये उपन्यास क्रांतिवीर वासुदेव बलवंत फड़के के बाद से लेकर वर्तमान तक स्वबोध का मंत्र बन गया। सम्पूर्ण राष्ट्रीय आन्दोलन में आनन्दमठ में उघृत 'वन्दे मातरम्' आजादी का नाद, मूलमंत्र तथा प्रेरणा स्रोत बना रहा।
बंकिमचन्द्र इस बात को बार-बार स्पष्ट करते हैं कि मुस्लिम तथा युरोपीयन इतिहासकारों ने भारतीय अतीत का वर्णन झूठा तथा कोरी गप्पों से युक्त लिखा है। उदाहरणतः वे मैकाले का वर्णन करते हैं। उनका यह भी कथन है कि मुस्लिम तथा अंग्रेज़ इतिहासकारों ने जानबूझकर कर ओझल किया है।
उन्होंने अपने निबन्धों में भारतीयों के पड़ोसी देशों - लंका, जावा, बाली में विस्तार, मुसलमानों और अंग्रेज़ों से संघर्ष का वर्णन किया है। जहाँ वे स्थान-स्थान पर मुसलमानो के संघर्ष के विकृत वर्णन की आलोचना करते, वहाँ 'चतुर क्लाइव' के द्वारा प्लासी युद्ध के ब्रिटिश निष्कर्षों को स्वीकार नहीं करते।
उदाहरणतः वे लिखते हैं कि - "ऐसे इतिहास के अनुसार, कुछ गिने-चुने अंग्रेज़ों ने तथा तैलंग सैनिकों ने प्लासी युद्ध में हजारों देशी सैनिकों को पराजित कर दिया। ये झूठा कोरा उपन्यास है। प्लासी में कोई युद्ध हुआ ही नहीं। यह सब झूठ है।"
यहाँ तैलंग से मतलब क्लाइव द्वारा मद्रास से हिन्दू-मुसलमानों से है। वस्तुतः बंकिमचन्द्र की भांति अनेक इतिहासकार इसे केवल धोखे तथा कूटनीतिज्ञता से प्राप्त ब्रिटिश विजय मानते हैं, जो बिना लड़े ही जीत लिया गया।
यह निश्चित है कि बंकिमचन्द्र ने इतिहास विश्लेषण या इतिहास लेखन की कोई निश्चित दिशा नहीं दी और न ही उनका यह विचार था। परन्तु उन्होंने इतिहास के प्रति एक तड़पन अवश्य पैदा की और एक नई सोच पैदा की। उसके पुनर्लेखन तथा पुनर्विश्लेण के लिए भारत मानस को बाध्य किया। जहाँ उनके उपन्यासों ने सामाजिक चेतना जागृत की, वहीं उनके उपन्यासों तथा लेखों ने उन्हें एक राष्ट्रनिर्माता के रूप में खड़ा किया।
इनका निधन 8 अप्रैल 1894 को कलकत्ता में हुआ था।
➡️JOIN🔜 https://t.me/tejraftarnews.in
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
Tejraftarnews.in: .. *जय श्री राम*
*बुधवार, 08 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार*
🔶ट्रंप की डेडलाइन समाप्ति से पहले ही बड़े अटैक शुरू ! अमेरिका-इजराइल ने ईरान के 3 पुल उड़ाए, कई मौतें व ट्रेन सेवाएं बंद
🔶ईरान का पलटवारः सऊदी के आर्थिक दिल पर दागी मिसाइल ! जुबैल इंडस्ट्रियल सिटी में लगी भीषण आग
🔶ईरान की तेल लाइफलाइन पर बड़ा हमला: खार्ग द्वीप बना जंग का नया मैदान, 90% तेल निर्यात केंद्र निशाने पर!
🔶UNSC में अमेरिका को बड़ा झटका: ईरान के समर्थन में खुलकर आए रूस-चीन, होर्मुज को दोबारा खोलने पर प्रस्ताव फेल, रूस-चीन ने लगाया वीटो-...
🔶भोजशाला विवाद : हिंदू पक्ष ने कहा, 'किसी जगह पर महज नमाज पढ़ लेने से वह मस्जिद नहीं बन जाती'
🔶बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में 'भारत-विरोधी' गुट का सफाया, तमीम इकबाल बने नए बॉस
🔶राजनाथ बोले- पाकिस्तान कितने टुकड़ों में बंटेगा, भगवान ही जाने: बंगाल में नजर डाली तो बुरा नतीजा होगा; PAK बोला था- भविष्य में कोलकाता निशाने पर
🔶असम पुलिस की कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर छापेमारी: हिमंता बोले- पाताल से निकालेंगे; खेड़ा ने कहा था- CM की पत्नी के पास 3 पासपोर्ट
🔶चुनाव बाद 22 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में SIR होगा: 39 करोड़ वोटर दायरे में आएंगे; बंगाल में करीब 91 लाख नाम कटे
🔶West Bengal Polls: 'TMC पर भ्रष्टाचार, भाजपा पर ध्रुवीकरण का आरोप', खरगे ने कांग्रेस को बताया 'तीसरा विकल्प'
🔶सऊदी के चक्कर में निकल गया Pak का रोना, ईरान के खिलाफ देगा 'न्यूक्लियर'?
🔶लगातार चौथे दिन शेयर बाजारों में दिख़ी तेजी: सेंसेक्स 510 अंक चढ़ा, कई शेयरों में दिख़ा ज़ोरदार एक्शन
🔶US Iran War : ईरान की चेतावनी, अगर पावर प्लांट पर किया हमला, सऊदी-UAE एनर्जी साइट पर करेंगे अटैक
🔶US Iran War : डेडलाइन से पहले ईरान की आर्मी ने प्रेसिडेंट ट्रंप से कहा- आज रात के लिए आप भी रहना तैयार
🔶रेप केस में सजा काट रहे नारायण साईं को तलाक: इंदौर की फैमिली कोर्ट ने दी मंजूरी; पत्नी को 2 करोड़ रुपए एलुमनी का आदेश
🔶जम्मू-कश्मीर में 16 साल से फरार पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार: लश्कर का मेंबर था; एक साथी और तीन मददगार भी पकड़े गए
🔶भारत का 500 मेगावॉट परमाणु रिएक्टर आखिरी स्टेज में: ऐसा सिर्फ रुस के पास, थोरियम को यूरेनियम में बदल सकता है; पीएम बोले- बड़ी सफलता
🔶जब जज साहब की बन गई फर्जी फेसबुक ID: दोस्त से पैसे ऐंठे, साइबर अपराधी ने महिला जज के पिता का फ्रेंड बनकर कॉल किया
🔶जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मास्टर ट्रेनरों का 4 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
🔶मथुरा में योगी के कार्यक्रम का टेंट आंधी में उड़ा: राजस्थान के रेगिस्तान में ओले गिरे, MP में बारिश; हिमाचल में लैंडस्लाइड से पुल नदी में गिरा
🔶ईरानी तेल खरीद और रुपये में कारोबार... जंग के बीच भारत को डबल फायदा!
🔶क्या बुधवार सुबह अमेरिका कर सकता है परमाणु हथियारों के जरिए ईरान की प्राचीन सभ्यता का अंत?
🔶यूपी में विवादित पोस्टर से सियासी घमासान, अखिलेश को ‘रहमान डकैत’ और CM योगी को 'धुरंधर सीएम' बताया
🔷गुवाहाटी में बारिश के बाद जायसवाल और सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी मुंबई, राजस्थान 27 रन से जीता
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!*
जय हो🙏
Tejraftarnews.in: 🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
🙏 *ॐ श्रीगणेशाय नम:* 🙏
🙏 *शुभप्रभातम् जी* 🙏
*इतिहास की 08 अप्रैल 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश...*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 08 अप्रैल 2026*
*बुधवार*
🏚 *नई दिल्ली अनुसार* 🏚
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास- वैशाख*
*🌓पक्ष- कृष्णपक्ष*
*🗒तिथि- षष्ठी* - 19:05 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र- मूल* (पूर्ण रात्रि)
*💫करण-* वणिज - 19:05 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* वरियान - 17:09 तक
*✨पश्चात्-* परिघ
*🌅सूर्योदय-* 06:03
*🌄सूर्यास्त-* 18:42
*🌙चन्द्रोदय-* 00:36
*🌛चन्द्रराशि-* धनु - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:23 से 13:58
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बुधवार को 👉 वैशाख कृष्ण षष्ठी 19:05 तक पश्चात् सप्तमी प्रारम्भ , छठ पूजा , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , सर्वदोषनाशक रवियोग 05:54 से , कुमारयोग 19:02 तक , विघ्नकारक भद्रा 19:02 से , कंटक 17:01 से 17:52 तक , यमघण्टयोग आज सूर्योदय से गुरुवार सूर्योदय तक , गुलिक काल 10:48 से 12:23, कालवेला 06:54 से 07:45 , मुनि श्री पुष्पदंत सागर जी समाधि (जैन , वैशाख कृष्ण षष्ठी) , प्रथम नायक श्री मंगल पाण्डेय शहीदी दिवस , श्री आर. गुंडू राव जयन्ती , श्री बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय समृति दिवस , श्री गिरिधर गमांग जन्म दिवस , विश्व बंजारा दिवस व अन्तरराष्ट्रीय रोमानी दिवस।_*
*_🔅कल गुरुवार को 👉 वैशाख कृष्ण सप्तमी 21:22 तक पश्चात् अष्टमी प्रारम्भ , श्री शीतलासप्तमी व्रत , श्री कालाष्टमी , मूल संज्ञक नक्षत्र 08:49 तक , विघ्नकारक भद्रा 08:14 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 08:49 तक।_*
🎯 *आज की वाणी* 👉
🌹
*संनियच्छति यो वेगम्-*
*उत्थितं क्रोधहर्षयोः।*
*स श्रियो भाजनं राजन्*
*यश्चापत्सु न मुह्यति।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३७-५१
*अर्थात्👉*
_हे राजन्! जो क्रोध और हर्ष के उठे हुए वेग को रोक लेता है और आपत्ति में भी मोह को प्राप्त नहीं होता, वही राजलक्ष्मी का अधिकारी होता है।_
🌹
*8 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1730 - न्यूयॉर्क में शारिथ इज़राइल शहर का पहला आराधनालय बनाया गया।
1740 - ऑस्ट्रियाई उत्तराधिकार के युद्ध: रॉयल नेवी ने कैप फिनिस्टर के बाहर प्रिंससा की रेखा के स्पेनिश जहाज पर कब्जा कर लिया और उसे ब्रिटिश सेवा में लगा दिया।
1766 - पहली आग से बचने वाली पेटी, चरखी और चेन पर विकर की टोकरी का पेटेंट कराया गया।
1801 – रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में हुई हिंसा में 128 यहूदियों की मौत हुई।
1806 - नेपोलियन बोनापार्ट की बेटी स्टीफैनी डे ब्यूहर्नैस ने बेटे के प्रिंस कार्ल लुडविग फ्रेडरिक से शादी की।
1813 - कर्नल जेम्स बॉल फोर्ट मेइग्स में 200 ड्रैगन के साथ आया।
1831 – प्रसिद्व समाज सुधारक राजाराम मोहन राय इंग्लैंड पहुंचे।
1857 - भारत के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान अंग्रेज़ों पर पहली गोली चलाने वाले ब्रिटिश भारत की बैरकपुर रेजीमेंट के सिपाही मंगल पांडेय को फाँसी दी गयी।
1904 – न्यूयॉर्क के मैनहेटन में लॉगएकड़ स्क्वेयर का नाम बदलकर टाइम्स स्क्वेयर रख दिया गया।
1906 – आगस्ट डेटर अल्झाइमर रोग से जान गंवाने वाले पहले मरीज बने।
1912 – नील नदी में जहाजों के आपसी भिड़त के बाद इसमें सवार 200 से अधिक लोगों की डूबकर मौत हुई।
1929 - भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान, दिल्ली सेंट्रल असेम्बली में बम फेंकने के ज़ुर्म में भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त को गिरफ़्तार किया गया।
1946 – संयुक्त राष्ट्र के पूर्ववर्ती संगठन लीग ऑफ नेशंस की आखिरी बैठक हुई।
1947 – चित्र सहित पहली बीमा पॉलिसी ऑलस्टेट इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से जारी की गई।
1950 - भारत और पाकिस्तान के लियाकत-नेहरू संधि पर हस्ताक्षर।
1959 – कंप्यूटर इंजीनियरों ने एक नई प्रोग्रामिंग भाषा 'कोबोल' तैयार करने के लिए बैठक की।
1961 – ब्रिटिश जहाज दारा का फारस की खाड़ी में गिरने से 236 लोगों की मौत हुई।
1964 – नासा ने पहले मानव रहित अंतरिक्ष यान जेमिनी-1 को लांच किया।
1965 – भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा युद्ध शुरु हुआ। इसे कश्मीर के दूसरे युद्ध के नाम से भी जाना जाता है।
1988 – जनरल वेंग शंग कुन चीन के राष्ट्रपति चुने गए।
1999 - चीन द्वारा धान की भूसी से बिजली का उत्पादन प्रारम्भ।
2000 - गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों का 13वां सम्मेलन कोलंबिया के कार्टिजेना शहर में प्रारम्भ।
2001 - भारत-इंग्लैंड राउण्ड टेबल बैठक सरिस्का में सम्पन्न ।
2001 - बांग्लादेश में हिन्दुओं की सम्पत्ति लौटाने के लिए विधेयक पारित।
2002 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक प्रक्षेपित।
2003 - अमेरिकी सेना ने बगदाद में बंकर भेदी बम बरसाए, लेकिन सद्दाम का अता-पता नहीं।
2005 - वेटिकन सिटी में मरहूम पोप को अंतिम विदाई दी गई।
2006 - ल्यूकाशेंको ने तीसरी बार बेलारूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2008 - आन्ध्र प्रदेश व कर्नाटक की सरकारों ने एक महत्त्वपूर्ण फैसले में अपने यहाँ सिक्खों को अल्पसंख्यक घोषित किया।
2008 - ब्रिटेन की एक अदालत ने वहाँ काम कर रहे भारतीय पेशेवरों के पक्ष में निर्णय देते हुए नई सरकार द्वारा उनके वीजा नियमों में किये गए बदलाव को ग़ैर क़ानूनी और प्रशासनिक शक्तियों का दुरुपयोग बताया।
2008 - ईरान ने अपने यूरेनियम प्लांट में 6000 नये सेंट्रीफ़्यूज लगाने का कार्य शुरू किया।
2008 - पाकिस्तान के एक न्यूक्लियर प्लांट में गैस लीक होने से दो लोगों की मृत्यु।
2013 – सूडान के दारफुर में जनजातीय हिंसा में 163 लोगों की मौत हुई और 50 हजार लोग विस्थापित हुए।
2019 - ब्रिटेन के उच्च न्यायालय ने प्रत्यर्पण के आदेश के खिलाफ अपील करने का विजय माल्या का अनुरोध खारिज किया।
2019 - अमेरिका ने ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स को आतंकी संगठन घोषित किया।
2019 - पाकिस्तान से 360 में से 100 भारतीय कैदी रिहा होने के बाद अटारी के रास्ते भारत लौटे।
2020 - भारत सरकार ने 20 करोड़ महिलाओं के जनधन खातों में 500-500 रुपये की पहली किस्त डाली।
2021 - भारत और मालदीव आतंकवाद से निपटने के लिए द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर सहमत हुए।
2021 - कनाडा के ऑनटारियो में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए आपातकाल की तीसरी स्थिति और घर में रहने का आदेश जारी किया।
2022 - डूरंड लाइन को लेकर निमरोज प्रांत में तालिबान व पाकिस्तानी सेना में झड़प हुई, तालिबान पर पाकिस्तानी सेना के हेलीकॉप्टर को मार गिराने का दावा किया गया।
2022- रूस-यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध के 44वें दिन आज ब्रिटेन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटियों को अपनी प्रतिबंध सूची में शामिल किया।
2022 - पूर्वी यूक्रेन के क्रामाटोर्स्क शहर में एक रेलवे स्टेशन पर रॉकेट हमले में लगभग 39 लोगों की मौत व कई घायल हुए।
2022 - भारत और केन्या के विदेश कार्यालयों के बीच बातचीत का दूसरा दौर नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
2022 - DRDO ने ओडिशा तट से सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट तकनीक का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया।
2023 - राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने असम के तेजपुर वायु सेना स्टेशन पर सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान में ऐतिहासिक उड़ान भरी।
2023 - PM ने सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।
2024 - मैक्सिको के माज़ातलान से लेकर न्यूफ़ाउंडलैंड तक पूर्ण सूर्यग्रहण फैला, जिससे 44 मिलियन लोग अंधेरे में डूब गए।
2024 - त्रि-सेवा सम्मेलन 'परिवर्तन चिंतन' का नई दिल्ली में आयोजन किया गया।
2025 - प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के 10 वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में इसकी उपलब्धियों को रेखांकित किया गया।
2025 - नया वक्फ (संशोधन) कानून लागू हुआ।
*8 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति👉*
1892 - हेमचंद्र रायचौधरी, इतिहासकार।
1900 - नवलपक्कम पार्थसारथी - भारतीय आनुवंशिकीविद्, अंतर्राष्ट्रीय चावल आयोग के कार्यकारी सचिव और थाईलैंड सरकार के चावल सलाहकार थे।
1924 – भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय शास्त्रीय गायक कुमार गन्धर्व का जन्म हुआ।
1937 - आर. गुंडू राव - 1980 से 1983 तक कर्नाटक राज्य के मुख्यमंत्री थे।
1938 - कोफ़ी अन्नान - संयुक्त राष्ट्र संघ के सातवें भूतपूर्व महासचिव हैं।
1943 - गिरिधर गमांग - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1950 - दिनेश कुमार शुक्ल - हिन्दी के सुप्रसिद्ध कवि।
1972 - तनाज़ ईरानी - एक भारतीय अभिनेत्री।
1983 - अल्लु अर्जुन- तेलुगु फ़िल्म अभिनेता।
1988 - नित्या मेनन - एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और पार्श्व गायिका।
*8 अप्रैल को हुए निधन👉*
1857 - मंगल पांडेय- भारतीय स्वतन्त्रता के प्रथम संग्राम के प्रथम नायक थे।
1873 – विश्व के एक बहुत बड़े चित्रकार और अब्स्ट्रैक्ट आर्ट के आविष्कारक पेबलो पिकासो का निधन हुआ।
1894 - भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का निधन।
1953 - वालचंद हीराचंद - भारत के प्रसिद्ध उद्योगपतियों में से एक थे।
1962 – फ़्रांस के प्रसिद्ध भूवैज्ञानिक लुई मैसीनियन का 79 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1973 - पाब्लो पिकासो - स्पेन के ख्यातिप्राप्त चित्रकार थे।
2008 - शरन रानी - 'हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत' की विद्वान् और सुप्रसिद्ध सरोद वादिका।
2013 – ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मारग्रेट थेचर का निधन हुआ।
2015 - भारतीय पत्रकार तथा मशहूर लेखक जयकांतन का निधन।
2023 - माइकल लर्नर न्यूयॉर्क शहर के एक अमेरिकी अभिनेता थे, जो अभिनेता केन लर्नर के बड़े भाई थे ,का 81 साल की उम्र में निधन हुआ।
2024 - ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल खिलाड़ी रॉन लॉर्ड (94) का निधन हुआ।
2025 - ब्रह्माकुमारीज की मुख्य प्रशासक राजयोगिनी दादी रतन मोहिनी जी (101) का निधन हुआ।
*8 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 मुनि श्री पुष्पदंत सागर जी समाधि (जैन , वैशाख कृष्ण षष्ठी)।
🌟 प्रथम नायक श्री मंगल पाण्डेय शहीदी दिवस।
🌟 श्री आर. गुंडू राव जयन्ती।
🌟 श्री बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय समृति दिवस।
🌟 श्री गिरिधर गमांग जन्म दिवस।
🌟 विश्व बंजारा दिवस।
🌟 अन्तरराष्ट्रीय रोमानी दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻 *आपका दिन मंगलमय हो जी* ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
Tejraftarnews.in: *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें..*
*08 - अप्रैल - बुधवार*
👇
===============================
*ईरान-अमेरिका में 2 हफ्ते का सीजफायर: 40वें दिन जंग रुकी; ईरान होर्मुज भी खोलेगा, नागरिकों से कहा- जीत का जश्न मनाएं*
*सीज़फायर के एलान से अमेरिका से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शेयर बाजार हुए गुलजार, भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों में आज अच्छा बढ़त होने की पुरी संभावना*
*1* अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को दो हफ्ते के लिए रोक दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने सीजफायर का एलान करते हुए कहा कि ईरान पर होने वाले संभावित हमले और बमबारी को फिलहाल दो हफ्तों के लिए रोक दिया गया है
*2* क्या पूरी तरह टल गया महायुद्ध?: ट्रंप के बाद अब ईरान भी युद्धविराम पर सहमत, समझौते को बताया अपनी बड़ी जीत
*3* मोदी 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे, 79 हजार करोड़ की लागत से हुई तैयार, दो महीने में दूसरी बार राजस्थान आ रहे PM
*4* राजनाथ बोले- पाकिस्तान कितने टुकड़ों में बंटेगा, भगवान ही जाने, बंगाल में नजर डाली तो बुरा नतीजा होगा; PAK बोला था- भविष्य में कोलकाता निशाने पर
*5* भारत में खुला सेंट किट्स और नेविस का उच्चायोग: जयशंकर ने किया स्वागत, कहा- मजबूत होंगे दोस्ताना संबंध
*6* चुनाव आयोग प्रमुख से आज मिलेंगे टीएमसी नेता, SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर पूछेंगे सवाल
*7* 'मोदी सरकार पत्थर दिल हो गई…', मणिपुर में दो बच्चों की मौत के बाद राहुल गांधी ने बोला हमला
*8* चिंताजनक: कीटाणुनाशक बन रहे खतरा, एंटीबायोटिक दवाओं को कर रहे बेअसर; वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी
*9* घर को साफ और सुरक्षित रखने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल साबुन, वाइप्स और डिसइन्फेक्टेंट अब एक गंभीर वैश्विक स्वास्थ्य संकट की वजह बनते जा रहे हैं। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इन कीटाणुनाशकों में मौजूद रसायन बैक्टीरिया को खत्म करने के बजाय उन्हें और मजबूत बना रहे हैं, जिससे वे एंटीबायोटिक दवाओं के प्रति प्रतिरोधी होते जा रहे हैं
*10* नए वित्त वर्ष की पहली मौद्रिक नीति का आज होगा ऐलान, रेपो रेट और ईएमआई पर टिकी सभी की निगाहें
*11* राजस्थान की IPL-19 में लगातार तीसरी जीत, मुंबई को 27 रन से हराया; जायसवाल ने नाबाद 77 रन बनाए, 3 बॉलर्स को 2-2 विकेट
*12* उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और मैदानी इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। भूस्खलन से राजमार्ग बंद और सैकड़ों वाहन फंसे। दिल्ली-एनसीआर और यूपी में तापमान गिरा, फसलों को नुकसान भी। स्काईमेट ने चेतावनी दी है कि 2026 में सुपर अल नीनो के कारण गर्मी बढ़ेगी और मानसून कमजोर रहेगा
==============================
Tejraftarnews.in: *पंचायत चुनाव: 20 के बाद जारी हो सकती है अधिसूचना*
*हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव की अधिसूचना अप्रैल के तीसरे हफ्ते के अंत में ही जारी हो सकती है। राज्य में पंचायतों के यह चुनाव तीन चरणों में किए जा सकते हैं। प्रदेश सरकार ने सात अप्रैल तक रोस्टर फाइनल करना है। प्रदेश में एक अप्रैल तक 18 वर्ष की आयु पूरा करने वालों को मतदाता सूचियों में शामिल किया जाएगा। ऐसे में इन सूचियों को अपडेट किया जा रहा है। इन्हें अपडेट करने की प्रक्रिया 19 से 20 दिनों तक चलेगी तो यह सिलसिला स्वाभाविक रूप से अप्रैल के तीसरे सप्ताह के अंत तक ही चलेगा। अदालती आदेशों के मुताबिक सात अप्रैल तक पंचायतों में चुनाव के रोस्टर को फाइनल किया जाना है।*
Tejraftarnews.in: *हिमाचल प्रदेश: राशनकार्ड धारकों को 7 रुपये सस्ता मिलेगा सरसों तेल, रिफाइंड महंगा*
*हिमाचल प्रदेश में इस माह उचित मूल्य की दुकानों में सरसों तेल 153 रुपये प्रति लीटर के दाम पर उपलब्ध करवाया जाएगा। वहीं, उपभोक्ताओं को रिफाइंड तेल 135 रुपये प्रति लीटर के दाम पर उपलब्ध करवाया जाएगा।*
हिमाचल प्रदेश के राशन कार्ड धारकों को इस माह उचित मूल्य की दुकानों में सरसों तेल पिछले माह के मुकाबले सस्ता मिलेगा। *160 रुपये प्रति लीटर के मुकाबले इस माह सरसों तेल 153 रुपये प्रति लीटर के दाम पर उपलब्ध करवाया जाएगा। इस माह उपभोक्ताओं को रिफाइंड तेल भी उपलब्ध करवाने की तैयारी है।*
सरकार ने बीते माह टेंडर के बाद कंपनी को रिफाइंड तेल के सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिए हैं। पिछले सात माह से प्रदेश में राशन कार्ड धारकों को रिफाइंड तेल उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। उपभोक्ताओं को रिफाइंड तेल 135 रुपये प्रति लीटर के दाम पर उपलब्ध करवाया जाएगा। सात महीने पहले 125 रुपये प्रति लीटर रिफाइंड तेल उपलब्ध करवाया गया था। एपीएल परिवारों को प्रति परिवार 12 किलो आटा 12 रुपये के हिसाब से दिया जाएगा। पिछले माह 11 किलो आटा दिया गया और उससे पहले 14 किलो दिया जाता था। साथ ही छह किलो चावल प्रति परिवार 13 रुपये के हिसाब से दिए जाएंगे।
प्रदेश में 19 लाख के करीब राशनकार्ड धारकों को उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से सस्ता राशन उपलब्ध करवाया जाता है। प्रबंध निदेशक खाद्य आपूर्ति निगम राजेश्वर गोयल ने बताया कि सरसों तेल के दामों में कमी आई है जबकि रिफाइंड तेल के दाम बढ़े हैं। रिफाइंड तेल उपलब्ध करवाने के लिए सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया गया है।
Tejraftarnews.in: *हिमाचल में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मी आज से 7 दिन की हड़ताल पर, मरीजों को होगी दिक्कत*
*हिमाचल प्रदेश में 5 से 11 अप्रैल तक 108 और 102 एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। एंबुलेंस कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर सीटू के आह्वान पर यह हड़ताल बुलाई है*।
हिमाचल प्रदेश में कल से आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। *राज्य स्तरीय एंबुलेंस कांट्रेक्ट यूनियन ने राज्य स्तरीय हड़ताल की चेतावनी दी है। 5 से 11 अप्रैल तक 108 और 102 एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल पांच अप्रैल शाम आठ बजे से शुरू होकर 11 अप्रैल सुबह आठ बजे तक चलेगी। हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है।*
6 से 10 अप्रैल तक 108 और 102 एंबुलेंस कर्मियों का शिमला में 120 घंटे का दिन रात का महापड़ाव होगा। एंबुलेंस कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर सीटू के आह्वान पर यह हड़ताल बुलाई है। एंबुलेंस कर्मियों में न्यूनतम वेतन, नौकरी सुरक्षा और बकाया भुगतान की मांग को लेकर सुनवाई न होने से आक्रोश है। यूनियन के महासचिव बालकराम ने बताया कि हड़ताल का निर्णय मजबूरी में लिया है। सरकार को लिखित में 14 दिन पहले सूचित कर दिया है। कहा कि कंपनी की ओर से करीब 50 कर्मचारियों को बिना ठोस कारण नौकरी से निकाला गया है।
कर्मचारियों से मानसिक व प्रशासनिक प्रताड़ना की शिकायतें व वेतन विसंगतियां दूर नहीं हो रही हैं। कई बार मांगें उठाने के बावजूद सरकार और कंपनी ने अनदेखी की है। यूनियन ने दावा किया कि हड़ताल का नोटिस देने के बावजूद सरकार या कंपनी की ओर से बातचीत के लिए कोई पहल नहीं की गई है। ऐसे में उन्होंने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।
Tejraftarnews.in: *हिमाचल में सीमेंट 15 रुपये हुआ महंगा, सरिये के एक हजार रुपये प्रति क्विंटल बढ़े दाम*
*प्रदेश में ईंटों के बाद अब सीमेंट और सरिया भी महंगा हो गया है। कंपनियों ने सीमेंट के दाम में सीधे 15 रुपये प्रति बैग की बढ़ोतरी कर दी है।*
हिमाचल प्रदेश में ईंट के बाद अब सीमेंट और सरिया भी महंगा हो गया है। *कंपनियों ने सीमेंट के दाम में 15 रुपये प्रति बैग की बढ़ोतरी कर दी है। वहीं, सरिये के दाम में करीब 20 दिन में 1,000 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गए हैं। सोमवार से लागू हुए सीमेंट के नए रेट के बाद घर बनाना और महंगा हो गया है।* कुछ दिन पहले ही प्रदेश में ईंट की कीमतों में भी 2 से 3 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।
बिलासपुर में एसीसी सीमेंट के विक्रेता पवन बरूर ने बताया कि दाम बढ़ने के बाद अब एसीसी सुरक्षा सीमेंट 395 रुपये से बढ़कर 410 रुपये प्रति बैग हो गया है। एसीसी गोल्ड सीमेंट 435 से 450 रुपये, जंग रोधक सीमेंट 380 से बढ़कर 395 रुपये प्रति बैग हो गया है। अंबुजा सीमेंट के विक्रेता रोहित ने बताया कि 400 रुपये प्रति बैग बिकने वाला सीमेंट अब 415 रुपये में मिलेगा।
बांगड़ सीमेंट की कीमत 385 से 400 रुपये हो गई है। अल्ट्राटेक सीमेंट के विक्रेता राकेश के अनुसार 390 रुपये में मिलने वाला सीमेंट अब 405 रुपये प्रति बैग हो गया है। हमीरपुर में पहले सरिये के 12 एमएम के दाम 6100 रुपये थे, अब बढ़कर 6500 से लेकर 6600 रुपये हो गए हैं।
एसीसी और अंबुजा सीमेंट का एक बैग 400 की जगह 415 का हो गया है। अल्ट्राटेक सीमेंट 380 रुपये से बढ़कर 400 रुपये तक हो गया है। चंबा में अंबुजा के प्रति बैग 410 से बढ़कर 425, अंबुजा प्लस के 450 से बढ़कर 465 और एसीसी सीमेंट के 405 से बढ़कर 420 रुपये दाम हो गए हैं।
वहीं सरिया के दामों में टाटा प्रति क्विंटल 6800 से बढ़कर 7000, जिंदल के दाम 6400 से बढ़कर 6600 और कामधेनु सरिये के दाम 6500 से बढ़कर 6700 रुपये हो गए हैं।
निर्माण सामग्री के दाम बढ़ने के कारण कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि, परिवहन लागत में इजाफा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे युद्ध और कोयले की बढ़ती कीमतें माने जा रहे हैं।
Tejraftarnews.in: *जूनियर इंजीनियर सिविल के 149 पदों के लिए मांगे आवेदन, जानें अंतिम तिथि*
*चयनित अभ्यर्थियों को 23,500 रुपये मासिक वेतन देय होगा। काडर भी राज्यस्तर का होगा।*
राज्य चयन आयोग ने पोस्ट कोड 26016 जॉब ट्रेनी के आधार पर जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 149 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 10 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दो मई रात को 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष तक निर्धारित की है। चयनित अभ्यर्थियों को 23,500 रुपये मासिक वेतन देय होगा। काडर भी राज्यस्तर का होगा। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) 120 अंकों का होगा। परीक्षा की अवधि डेढ़ घंटे की होगी।
सामान्य के 55, ईडब्ल्यूएस के 19, सामान्य (डब्ल्यूएफएफ) के दो, एससी (यूआर) के 30, एससी (बीपीएल) के पांच, एससी (डब्ल्यूएफएफ) का एक, ओबीसी (यूआर) के 25, ओबीसी (बीपीएल) के पांच, एसटी (यूआर) के पांच, एसटी (बीपीएल) के दो पदों पर भर्ती होगी। आवेदन फीस 800 रुपये है। अगर कोई अभ्यर्थी आवेदन करते समय गलती कर देता है तो आवेदन की अंतिम तिथि के तीन दिन तक करेक्शन विंडो खोला जाएगा। वहां से गलती को ठीक कर सकता है। उसके लिए अलग से 100 रुपये फीस देनी होगी। अभ्यर्थी का जमा दो पास होना, सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि पोस्ट कोड 26016 जॉब ट्रेनी जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 149 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए अभ्यर्थी 10 अप्रैल से लेकर दो मई तक आवेदन कर सकते हैं।
Tejraftarnews.in: *हिमाचल: रसोई गैस सिलिंडर की समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 1967 पर करें शिकायत*
*प्रदेश के लोग रसोई गैस सिलिंडर से संबंधित किसी भी समस्या के लिए अब टोल फ्री नंबर 1967 पर शिकायत दर्ज कर सकेंगे।*
हिमाचल प्रदेश के लोग रसोई गैस सिलिंडर से संबंधित किसी भी समस्या के लिए अब टोल फ्री नंबर 1967 पर शिकायत दर्ज कर सकेंगे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने प्रदेश के लोगों की सुविधा के लिए यह नंबर जारी किया है। सोमवार को शिमला में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की निदेशक कुमुद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में नंबर जारी किया गया। बैठक में घरेलू गैस सिलिंडरों की उपलब्धता और वितरण की समीक्षा की गई। विभाग ने सीमावर्ती जिलों में कार्यरत प्रवासी श्रमिकों को पांच किलोग्राम सिलिंडर उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की है।
निदेशक कुमुद सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में मार्च और अप्रैल में अब तक नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने घरेलू सिलिंडर दुरुपयोग को लेकर 2007 निरीक्षण कर 85 सिलिंडर जब्त किए हैं। पेट्रोल और डीजल की जमाखोरी व कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए 187 निरीक्षण भी किए गए। निदेशक कुमुद सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर ऑनलाइन बुकिंग और ओटीपी प्रणाली के माध्यम से दिए जा रहे हैं, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और जमाखोरी पर रोक लगे। प्रदेश में गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। बैठक में संयुक्त निदेशक मिलाप शांडिल सहित सभी जिला नियंत्रक मौजूद रहे।
Tejraftarnews.in: *राजस्व कार्यों में नंबरदारों की शिनाख्त करो अनिवार्य*
*चुराह के नंबरदारों ने एसडीएम से मुलाकात कर बताई क्षेत्र की समस्याएं, जल्द मांगा समाधान*
तहसील चुराह के नंबरदारों ने एसडीएम से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। *इस दौरान नंबरदारों ने राजस्व से जुड़े मामलों, सडक़, पानी, बिजली सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में नंबरदारों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं एसडीएम के समक्ष रखीं और उनके शीघ्र समाधान की मांग की।*
साथ ही उन्होंने रजिस्ट्री से संबंधित राजस्व कार्यों में नंबरदारों की शिनाख्त (पहचान) को अनिवार्य रूप से शामिल किए जाने की मांग भी उठाई, ताकि प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बन सके। एसडीएम ने सभी मुददों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और रजिस्ट्री कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
Tejraftarnews.in: 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
*दिनांक : 07 अप्रैल 2026*
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज भी आपकी दिनचार्य असामान्य रहेगी। सेहत में सुधार आएगा परन्तु आपकी लापरवाही के कारण तकलीफ दोबारा हो सकती है। आज आप जो भी कामना करेंगे उसका विपरीत फल ही मिलने वाला है। व्यवसाय में अतिरिक्त आय कमाने के प्रलोभन में हाथ लगी पूंजी ना चली जाए इसका ध्यान रखना पड़ेगा आज गलत निर्णय अवश्य हानि का कारण बनेगा। परिजनों की जिद के आगे सामर्थ्य से अधिक खर्च करना पड़ेगा जिस कारण धन की कमी बनेगी। मित्र परिचितों से भी संबंधों में उदासीनता अधिक रहेगी। धार्मिक पूजा पाठ के प्रसंग बनेंगे परन्तु ध्यान कही और भटकने से दिखावा मात्र रहेगा। परिजनों से थोड़ी ख़ट पट के बाद सुख मिलेगा। दवाओं पर खर्च करना पड़ सकता है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन भी आपके अनुकूल रहेगा। फिर भी आज किसी पर भी आवश्यकता से अधिक विश्वास ना करें ना ही किसी को मन के भेद बताये बाद में परेशानी होगी। आज कही ना कहीं से आकस्मिक धन लाभ होगा जिससे रुके कार्यो में गति आएगी। कुछ दिनों से टल रही मनोकामना की पूर्ति आज कर सकेंगे। व्यवसाय में नए अनुबंध मिलेंगे लापरवाही से बचें अन्यथा हाथ से निकल भी सकते है। व्यापार विस्तार के लिए दिन शुभ है पर नए कार्य का आरंभ आज ना करें। धन का निवेश शीघ्र ही फलदायी होगा। मित्र अथवा रिश्तेदारों के कारण कुछ समय के लिये परेशानी में पड़ेंगे। यात्रा के योग बन रहे है इसमें सावधानी रखें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन भी धन धान्य में वृद्धिकारक बना रहेगा। दिन के आरंभ से ही कार्यो को लेकर गंभीर रहेंगे लेकिन महिलाये हर काम मे नखरे करेंगी। मध्यान के बाद का कुछ समय रुके धन को प्राप्त करने में व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र पर आज मनमानी ज्यादा करेंगे जिससे सहकर्मियों को असुविधा होगी फिर भी आज आप अपने व्यवहार से सभी को खुश रख सकेंगे। पारिवारिक स्थिति भी आज पहले से बेहतर बनेगी घरेलू कार्यो को लेकर व्यस्तता भी अधिक रहेगी। घर के बुजुर्गों से थोड़ी अनबन रहने की संभावना है फिर भी आज संध्या का समय परिजनों के साथ आनंद से बिताएंगे। पेट की परेशानी अथवा हाथ पैरों में शिथिलता रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन भी आपके लिए शुभ है लेकिन आज अतिआत्मविश्वास एवं अहम की भावना के कारण हानि एवं आपसी मनमुटाव रहेगा। आज अन्य लोगो को स्वयं की तुलना में निम्न आंकना परेशानी में डालेगा। अधिकारी वर्ग अथवा घर के बड़े लोग जानबूझ कर आपको ज्यादा कार्य सौंपेंगे जिससे भारी परेशानी होगी। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी लेकिन थकान अधिक अनुभव होगी। आज दो पक्षो के झगड़े को सुलझाने में आपका सहयोग लिया जाएगा यथा सम्भव दूर रहें अन्यथा बैठे बिठाए अपमानित होना पड़ेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति में विलंब झगड़े का कारण बनेगा। धन लाभ परिश्रम के बाद ही आशानुकूल रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप अन्यलोगों को नैतिक आचरण सिखाएंगे परन्तु इसे अपने ऊपर लागू ना करने से हास्य के पात्र बनेंगे। दिन का आरंभिक भाग शांति से व्यतीत होगा इसके बाद भाग-दौड़ बढ़ेगी लेकिन आज महनत का फल आशाजनक नही रहने से मानसिक चिंता रहेगी पर जाहिर नही करेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र पर सहकर्मी मनमानी करेंगे क्रोध में आकर कटु वचन बोलेंगे जिस कारण संबंध खराब होने के साथ ही अव्यवस्था भी फैलेगी जिसे सुधारना आज आपके वश में नही होगा। धन लाभ के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। संध्या के समय स्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी धन लाभ के साथ आनंद दायक समय बिताएंगे। महिलाये स्वार्थ वश अत्यंत मीठा व्यवहार करेंगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपका मुख्य उद्देश्य धन प्राप्ति के साथ सुख सुविधाओं में भी वृद्धि करना रहेगा परन्तु इसमे आंशिक सफलता ही मिल सकेगी फिर भी आध्यात्म से जुड़े रहने के कारण इच्छा पूर्ति ना होने पर भी ज्यादा विचलित नही होंगे। कार्य व्यवसाय में नए विरोधी बनेंगे परन्तु आज आपका कुछ बिगाड़ नही सकेंगे। बीच-बीच मे आज क्रोध के प्रसंग बनेंगे फिर भी थोड़ा विवेक रहने से इन्हें अनदेखा करेंगे। आज आप जल्द पैसा कमाने वाले उपाय भी अपना सकते है जिनमे हानि होने की संभावना अधिक रहेगी। आवश्यकता अनुसार धन लाभ आज हो ही जायेगा धन के पीछे भागने की प्रवृति छोड़े। पारिवारिक सदस्य बेपरवाह होकर अपनी मस्ती में मस्त रहेंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपकी आज की दिनचार्य भी उथल-पुथल रहेगी। आज आपके आचरण से किसी ना किसी को परेशानी होगी आप अपने बड़बोले पन के कारण स्वयं ही मुसीबतों को न्योता देंगे। घर एवं बाहर का वातावरण आपके अमर्यादित आचरण से कलुषित हों सकता है। परिजनो से आज अधिकतर कार्यो में वैचारिक मतभेद रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर लापरवाह होकर कार्य करने पर अधिकारियो की डांट सुन्नी पड़ेगी। स्वभाव में भी आज सुस्ती अधिक रहेगी। धन लाभ के अवसर हाथ से निकलने की संभावना है। महत्त्वपूर्ण विषयो में निर्णय आज नाही ले तो उचित रहेगा। स्त्रियां गलती करने पर दोष किसी और के सर डालने का प्रयास करेंगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपके मन की चंचलता एवं स्वभाव में उद्दंडता को छोड़ शेष सब उत्तम रहेगा। परिजनों अथवा बाहरी लोगों से बेबाकी से पेश आना भारी पड़ सकता है। आप आलस्य से भरे रहेंगे फिर भी आज जिस भी कार्य को करेंगे उसे अन्य की अपेक्षा कम समय मे एवं सफाई से पूर्ण कर लेंगे। व्यवसाय में आज ज्यादा उत्साह नही लेंगे लेकिन आकस्मिक कार्य आने से बेमन से करना पड़ेगा फिर भी धन लाभ उत्तम होगा नए लाभ के अनुबंध मिलेंगे परन्तु सहयोगियो की कमी रहने से कार्य आरंभ आज नही कर पाएंगे। घरेलू आवश्यकता के अलावा सुख के साधनों पर अधिक खर्च होगा। आज आपको कोई ठग भी सकता है सतर्क रहें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन भी परिस्थितियां आपके लिये प्रतिकूल ही रहेंगी। स्वास्थ्य के साथ ही धन हानि के योग बन रहे है। नए कार्य का आरंभ फिलहाल टालें पुराने अधूरे कार्य पूर्ण करने पर अधिक ध्यान दे समय पर कार्य पूरे ना करने पर सम्मान हानि हो सकती है। व्यावसायिक काम काज को लेकर आज अन्य लोगो के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा अवकाश भी लेना पड़ सकता है। लाभ आशानुकूल ना होने से थोड़ी निरशा भी रहेगी। महिलाये वाणी के प्रयोग में संतुलन बरते बेवजह कलह के प्रसंग बनने से रंग में भंग वाली स्थिति बन सकती है। संध्या के आस-पास थकान के कारण किसी काम मे मन नही लगेगा लेकिन फिर भी घूमने फिरने मनोरंजन आदि के लिए तत्पर रहेंगे। शादीशुदा लोगो को किसी बात का पछतावा होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए अवश्य कोई शुभ समाचार देगा। आज आप दिन भर किसी ना किसी कारण से व्यस्त ही रहेंगे व्यस्तता को धन के साथ ना जोड़े अन्यथा मानसिक संताप रहेगा। आज संबंधों को ज्यादा महत्त्व दें निकट भविष्य में ये ही धन लाभ कराएंगे। कार्य व्यवसाय से काम चलाऊ आय आसानी से हो जाएगी निवेश बेझिझक होकर कर सकते है। घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति समय पर करने पर भी परिजन किसी न किसी कारण से नाराज ही रहेंगे। गृहस्थ की बाते मित्र स्नेही जन से भी ना बांटे हानिकर हो सकता है। आज किसी के ऊपर छींटा कशी करने से बचे दिनचार्य को सामान्य व्यतीत करने का प्रयास करें स्वयं को श्रेष्ठ दिखाने के चक्कर मे मान हानि हो सकती है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिये सुनहरे अवसर प्रदान करेगा इसका समय रहते लाभ उठायें कल की अनुकूल परिस्थिति आज की मेहनत से ही बनेगी। आज दिन का पहला भाग थोड़ा अस्त व्यस्त रहेगा आवश्यक कार्य लेटलतीफी के कारण विलम्ब से पूर्ण होंगे। कार्य क्षेत्र पर भी मध्यान तक अव्यवस्था रहेगी जिस कारण लाभ होते होते रह सकता है। मध्यान से संध्या के बीच के समय व्यवसाय में आकस्मिक उछाल आएगा। थोड़े परिश्रम से अधिक लाभ कमा सकेंगे। महिलाये घर मे किसी छोटी सी बात को लेकर विवाद खड़ा करेंगी विवेकपूर्ण व्यवहार करें। संध्या बाद कोई हानि हो सकती है। मनोरंजन की चाह आज मन मे ही रह जायेगी। सेहत छोटी मोटी बातो को छोड़ ठीक रहेगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आप योजनाए तो बहुत बनाएंगे परन्तु किसी ना किसी अभाव के कारण इन्हें पूरा नही कर पाएंगे। आज के दिन आप अपनी भावनाओं को किसी के आगे सांझा करने से कतराएंगे आपसी संबंध को बचाना इसका मूल उद्देश्य रहेगा। लोगो की उद्दंडता को मजबूरन नजरअंदाज करना पड़ेगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य ही रहेगा। खर्च लायक आय आसानी से हो जाएगी। खर्च करने में भी मितव्ययता बरतेंगे। आज आप जिस भी कार्य को लेकर निश्चिन्त रहेंगे उसी में कुछ ना कुछ विघ्न उपस्थित होगा। सरकारी कार्य लंबित रहेंगे नौकरी में भी उत्साह की कमी रहेगी। पेट संबंधी व्याधि से परेशानी होगी।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
Tejraftarnews.in: 0️⃣7️⃣❗0️⃣4️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣
♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️
*!!हार नहीं, सीख है सफलता की कुंजी!!*
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
एक छोटे से गांव में एक बालक रहता था, जिसका सपना था एक महान तीरंदाज बनना। वह रोज़ जंगल के किनारे जाकर तीर चलाने का अभ्यास करता। शुरुआत में उसका कोई भी तीर निशाने पर नहीं लगता था। कई बार तो तीर पेड़ से भी बहुत दूर जा गिरता। आसपास के कुछ लोग उसका मज़ाक उड़ाते और कहते—
“यह तुम्हारे बस की बात नहीं है, छोड़ दो यह सब।”
लेकिन उस बालक के अंदर कुछ अलग ही जज़्बा था। वह हर असफलता के बाद और भी अधिक मेहनत करने लगता। एक दिन उसने निश्चय किया कि वह किसी योग्य गुरु से शिक्षा लेगा। वह एक प्रसिद्ध गुरु के पास गया और उनसे तीरंदाजी सिखाने की प्रार्थना की।
गुरु ने उसकी परीक्षा लेने के लिए उसे एक लक्ष्य दिया और कहा—
“पहले इस पर तीर चलाओ।”
बालक ने पूरी ताकत से तीर चलाया, लेकिन तीर लक्ष्य से बहुत दूर जा गिरा। वह थोड़ा निराश हुआ, पर गुरु ने उसे रोका नहीं। उन्होंने शांत स्वर में कहा—
“एक बार और प्रयास करो।”
दूसरी बार भी तीर निशाने से चूक गया। अब बालक की आंखों में हल्की निराशा झलकने लगी। उसने मन ही मन सोचा—शायद लोग सही कहते हैं, यह मेरे बस की बात नहीं है।
तभी गुरु मुस्कुराए और बोले—
“तुम्हारी हर गलती तुम्हें कुछ न कुछ सिखा रही है। यदि तुम हर असफल प्रयास को समझोगे, तो वही तुम्हारी सबसे बड़ी ताकत बन जाएगा।”
गुरु की बात सुनकर बालक के भीतर नया आत्मविश्वास जाग उठा। उसने तीसरी बार गहरी सांस ली, अपना ध्यान पूरी तरह लक्ष्य पर केंद्रित किया और तीर चलाया—
🎯 इस बार तीर सीधे निशाने पर जा लगा।
उस दिन बालक ने समझ लिया कि असफलता कोई हार नहीं होती, बल्कि वह हमें सही दिशा दिखाने वाली सबसे बड़ी शिक्षक होती है।
असफलता हमें तोड़ने नहीं, बल्कि मजबूत बनाने आती है। जो व्यक्ति हर हार से सीखता है, वही एक दिन बड़ी सफलता प्राप्त करता है। निरंतर अभ्यास, धैर्य और आत्मविश्वास ही सफलता का वास्तविक मार्ग हैं।
---
🌟 *प्रेरणा पंक्ति:*
"हर असफल प्रयास, सफलता के एक कदम और करीब ले जाता है।"
---
*सदैव प्रसन्न रहिये - जो प्राप्त है, पर्याप्त है।*
*जिसका मन मस्त है - उसके पास समस्त है।।*
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️
Tejraftarnews.in: .. *जय श्री राम*
*मंगलवार, 07 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार*
🔶सच हुई ट्रंप की धमकीः ईरान के सबसे बड़े गैस फील्ड पर किया हमला, मिडिल ईस्ट में मचा हड़कंप
🔶नेतन्याहू की ईरान के खिलाफ दहाड़- “खून का हिसाब खून से, अब कोई नहीं बचेगा”
🔶ईरान को अपशब्दों भरी धमकी पर बवाल: अमेरिकी नेता बोले-'पागल हो गए हैं ट्रंप...लगता दिमाग को लकवा मार गया !
🔶जयशंकर ने कतर प्रधानमंत्री व ईरानी विदेश मंत्री से की हाई लेवल वार्ता, खाड़ी संकट पर दिया भारत का स्पष्ट संदेश
🔶Iran-US War: ट्रंप की खुली चेतावनी- ईरान को एक ही रात में खत्म कर सकते हैं, वह रात कल हो सकती है
🔶तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा: 6 साल पहले बाप-बेटे की हिरासत में मौत हुई थी, कोविड लॉकडाउन में दुकान खोली थी
🔶भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति आरबीआई को ज्यादा नीतिगत गुंजाइश देती है: वित्त मंत्री सीतारमण
🔶'भारत-ईरान का संबंध पांच हजार साल पुराना है', अमेरिका के साथ संघर्ष के बीच बोले सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि
🔶भारत की परमाणु 'हुंकार', हासिल की वह तकनीक जो मुट्ठी भर देशों के पास, PM गदगद
🔶पुडुचेरी में राहुल गांधी का ऐलान: कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, अगर हमारी सरकार बनी तो स्थानीय लोग चलाएंगे शासन
🔶शुरुआती गिरावट के बाद उबरे शेयर बाजार : सेंसेक्स 787 अंक की बढ़त के साथ 74,106 पर बंद, बङी कंपनियों में दिखी तेजी
🔶असम, केरल और पुडुचेरी में आज थमेगा चुनाव प्रचार: तमिलनाडु में नॉमिनेशन प्रक्रिया खत्म; लिएंडर पेस को X-कैटेगरी सुरक्षा, पिछले हफ्ते BJP में शामिल हुए
🔶दिल्ली विधानसभा का बैरियर तोड़कर घुसी कार: नकाबपोश ड्राइवर समेत 3 हिरासत में, कार भी बरामद; स्पीकर ऑफिस के पास गुलदस्ता रखकर भाग गया था
🔶प्रियंका बोलीं- BJP और LDF में सीक्रेट डील: इसीलिए मोदी सबरीमाला चोरी पर चुप रहे; पीएम बोले- कांग्रेस पाकिस्तान का लिखा गीत गाती है
🔶BJP का स्थापना दिवस, मोदी बोले- भाजपा हर चुनौती को तैयार: योगी ने पार्टी के झंडे के साथ सेल्फी ली, MP में 17 नए कार्यालयों का भूमिपूजन
🔶'मुझे मेरे जैसे और लोगों की जरूरत': ईरान पर अपने विवादित पोस्ट को लेकर घिरे ट्रंप, कहा- आलोचकों की परवाह नहीं
🔶आर्टेमिस II: इंसान ने चांद के उस हिस्से का किया दीदार, जिसे पहले किसी ने नहीं देखा; अपोलो-13 का रिकॉर्ड टूटा
🔶70 की रफ्तार से तूफान, 5 सर्कुलेशन, IMD का दिल्ली से बिहार तक बारिश का अलर्ट
🔶ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष की मुहिम फेल, ओम बिरला और राधाकृष्णन ने दिया झटका
🔶दिल्ली शराब घोटाला केस में केजरीवाल खुद पैरवी करेंगे: जस्टिस स्वर्ण कांता से इस केस से हटने की मांग की; अगली सुनवाई 13 अप्रैल को
🔶ट्रंप ने कनाडा पर आक्रमण का मूड बदला, पहले US का 51वां राज्य बनाने का था प्लान
🔶नवजोत कौर सिद्धू का एक और बड़ा सियासी धमाका! नई पार्टी का कर दिया बड़ा ऐलान
🔶जजों पर हमले के वक्त मुख्य सचिव का फोन क्यों नहीं लगा? बंगाल SIR पर CJI सख्त
🔷KKR vs PBKS, IPL 2026 : बारिश के कारण रद्द हुआ कोलकाता-पंजाब का मैच, दोनों टीमों को मिला 1-1 पॉइंट
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!*
जय हो🙏
Tejraftarnews.in: *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*07- अप्रैल - मंगलवार*
👇
*==============================*
*1* ट्रम्प बोले-ईरान को एक रात में खत्म कर सकते है, ये रात कल भी हो सकती है; हम कम समय में बड़ा नुकसान करने में सक्षम
*2* अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वह समझौते पर सहमत नहीं हुआ तो उसे भारी कीमत चुकानी होगी। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ट्रंप ने मंगलवार तक की डेडलाइन तय की गई है, जिससे पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है।
*3* मुझे मेरे जैसे और लोगों की जरूरत': ईरान पर अपने विवादित पोस्ट को लेकर घिरे ट्रंप, कहा- आलोचकों की परवाह नहीं
*4* अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। इस बार मामला उनके उस सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने ईरान को लेकर बेहद कड़ी और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए समझौता नहीं किया, तो उन्हें भारी तबाही का सामना करना पड़ेगा।
*5* भारत के परमाणु कार्यक्रम का दूसरा चरण आगे बढ़ रहा', पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को दी बधाई
*6* पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि आज भारत अपनी असैन्य परमाणु यात्रा में एक निर्णायक कदम उठा रहा है, जिसके साथ ही उसके परमाणु कार्यक्रम का दूसरा चरण आगे बढ़ रहा है। कल्पक्कम में स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित 'प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर' ने क्रिटिकैलिटी हासिल कर ली है।
*7* असम, केरल और पुडुचेरी में आज थमेगा चुनाव प्रचार, तमिलनाडु में नॉमिनेशन प्रक्रिया खत्म; लिएंडर पेस को X-कैटेगरी सुरक्षा, पिछले हफ्ते BJP में शामिल हुए
*8* धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के साथ भेदभाव का मामला, आज से सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की बेंच सुनवाई करेगी; सबरीमाला केस भी शामिल
*9* अगले तीन दिनों में भारत आएगी 61,000 टन से ज्यादा एलपीजी; होर्मुज में अभी 16 भारतीय जहाज फंसे, धीरे धीरे एक के बाद एक ईरान इन जहाजों को निकलने दे रहा है
*10* बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा 5Kg वाला सिलेंडर, आधार-PAN जैसी सिर्फ एक फोटो-ID दिखानी होगी, स्टूडेंट्स और प्रवासी मजदूरों को राहत
*11* प्रियंका बोलीं- BJP और LDF में सीक्रेट डील, इसीलिए मोदी सबरीमाला चोरी पर चुप रहे; पीएम बोले- कांग्रेस पाकिस्तान का लिखा गीत गाती है
*12* दिल्ली विधानसभा का बैरियर तोड़कर घुसी कार, नकाबपोश ड्राइवर समेत 3 हिरासत में, कार भी बरामद; स्पीकर ऑफिस के पास गुलदस्ता रखकर भाग गया था
*13* मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का प्रस्ताव खारिज, लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष लेकर आया था महाभियोग प्रस्ताव, 193 सांसदों ने साइन किए थे
*14* 'यह भारत में नहीं, पाकिस्तान में हैं'; महंगे पेट्रोल के राहुल गांधी के बयान का अमित शाह ने उड़ाया मज़ाक़ ,यह वृद्धि भारत में नहीं, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में हुई है
*15* कांग्रेस के आरोपों पर असम सीएम का पलटवार: बोले- दुबई के फ्लैटों के असली मालिक कोई और, पेश किए सबूत
*16* असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दुबई के फ्लैटों के असली मालिकों के नाम उजागर करते हुए कांग्रेस के आरोपों को झूठा बताया है। वहीं इससे पहले कांग्रेस ने उन पर पत्नी की विदेशी संपत्ति छिपाने का आरोप लगाकर चुनाव आयोग से उनकी उम्मीदवारी रद्द करने और ईडी जांच की मांग की है।
*17* तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, 6 साल पहले बाप-बेटे की हिरासत में मौत हुई थी, कोविड में दुकान खोली थी
*18* एअर इंडिया में बड़ा बदलाव: सीईओ कैंपबेल विल्सन ने पद से दिया इस्तीफा, नए चेहरे की तलाश तेज
*19* कोलकाता-पंजाब मैच बारिश में धुला, IPL-2026 में पहला बेनतीजा मैच, 22 गेंदें ही डाली जा सकीं, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले
*20* ट्रम्प फिर बोले-मेरा बस चले तो ईरानी तेल कब्जा लूं, इससे खूब पैसा कमाता; ईरान ने अमेरिका का सीजफायर प्रस्ताव खारिज किया
*==============================*
Tejraftarnews.in: *चंबा में निर्माणाधीन सिंयुर पुल ध्वस्त*
हिमाचल प्रदेश के चंबा में निर्माणाधीन सिंयुर पुल ध्वस्त होने से बड़ा हादसा हो गया है। भरमौर होली मार्ग में सिन्यूर को जोड़ने वाली सड़क बाधित हो गई है।
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर में रावी तट पर निर्माणाधीन सियुर पुल भूस्खलन की भेंट चढ़ गया। होली से भरमौर पहुंचने के लिए ये सुगम रास्ते पर बन रहे पुल की क्षतिग्रस्त होने से लोनिवि को लाखों की चपत लगी है। वहीं, दो पंचायत के लोगों की आस पर भी पानी फिर गया है। भरमौर विधायक डॉ. जनक राज शर्मा ने बताया की भूस्खलन से निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रत होकर पुल का सामान रावी नदी में जा पहुंचा है। पुल के गिरने से क्षेत्र की सड़क संपर्क व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है
Tejraftarnews.in: *जीत हमारी हुई, होर्मुज से अब टोल अमरीका वसूलेगा, ट्रंप ने किया बड़ा दावा*
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें कई ऐसे संदेश मिले हैं, जो बताते हैं कि वहां की जनता अपनी ही सरकार के खिलाफ और ज्यादा हमलों की मांग कर रही है। वह यहां संवाददाताओं के प्रश्नों के उत्तर दे रहे थे। जब उनसे पूछा गया कि इन हमलों का आम ईरानी नागरिकों पर क्या असर पड़ेगा, तो उन्होंने दावा किया कि ईरानी लोग अपनी आजादी पाने के लिए तकलीफ उठाने को तैयार होंगे। ईरान के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की अपनी योजना का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने हर फैसला बहुत सोच-समझकर लिया है।
ईरान में शासन परिवर्तन के सवाल पर श्री ट्रंप ने स्पष्ट रूप से कहा कि वहां के लोगों को अपनी सरकार के खिलाफ खड़ा होना चाहिए और इसके नतीजे बहुत अच्छे होंगे। श्री ट्रंप ने अपनी उस पिछली धमकी की भी पुष्टि की जिसमें उन्होंने ईरान को पाषाण युग में वापस भेजने की बात कही थी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समझौता नहीं हुआ, तो ईरान के पास कोई पुल या पावर प्लांट नहीं बचेगा और वह पूरी तरह तबाह हो जाएगा। अपनी सख्त समयसीमा के बारे में बात करते हुए श्री ट्रंप ने बताया कि हालांकि 10 दिन की अवधि आज खत्म हो रही थी, लेकिन उन्होंने इसे कल तक के लिए बढ़ा दिया है। उन्होंने साफ कर दिया कि मंगलवार रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 1 बजे) की नई समयसीमा खत्म होने के बाद कोई रियायत नहीं दी जाएगी। श्री ट्रंप ने शर्त रखी कि उन्हें ऐसा समझौता मंजूर होगा, जिसमें तेल की बिना रोक-टोक आवाजाही सुनिश्चित हो।
Tejraftarnews.in: *पुलिस ने नाकाबंदी पर रोकी कार शबोर्ड से बरामद हुआ चिट्टा, कांगड़ा के 2 युवक गिरफ्तार*
हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इंदौरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान 10 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी कब्जे में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात इंदौरा पुलिस की एक टीम चंगराड़ा के पास नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की नियमित चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की ऑल्टो कार (HP 38G-3964) वहां पहुंची, जिसे पुलिस ने संदेह के आधार पर जांच के लिए रोका। जब पुलिस टीम ने वाहन की सघन तलाशी ली तो कार के डैशबोर्ड के अंदर छिपाकर रखा गया 10 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत नशे की खेप और कार को जब्त कर लिया।
नशे की खेप के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान कमलदीप (कार चालक) निवासी लहरुं, तहसील फतेहपुर व जिला कांगड़ा और जितेन्द्र सिंह निवासी उपरला मोच, तहसील फतेहपुर व जिला कांगड़ा के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना इंदौरा में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुट गई है कि आरोपी यह नशा कहां से लाए थे और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले की आगामी जांच जारी है।
Tejraftarnews.in: *हिमाचल में कुदरत का कहर: कुल्लू में कार पर गिरे पत्थर, मनाली में भी हाईवे धंसा*
हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित करना शुरू कर दिया है। पिछले एक हफ्ते में हुई भारी बारिश ने सामान्य से 120% अधिक का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन और सड़कें धंसने की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में चंबा के भरमौर में भूस्खलन के कारण एक निर्माणाधीन लोहे का पुल (सिंयुर पुल) ढह गया।
वहीं, कुल्लू जिले की मणिकर्ण-बरशेणी सड़क पर एक कार मलबे की चपेट में आ गई, हालांकि गनीमत रही कि चालक और सवारियां सुरक्षित बच गईं। मनाली में भी स्थिति चिंताजनक है, जहां हाईवे का एक हिस्सा दोबारा धंस जाने से यातायात बाधित होने का खतरा बढ़ गया है।
मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के लिए प्रदेश में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जैसे जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। लाहौल-स्पीति में भी पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारण एक टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिसमें एक दंपति घायल हो गया। लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश की वजह से राज्य के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पारा सामान्य से 2.3 डिग्री नीचे चला गया है।
विशेषज्ञों के अनुसार, 10 अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने के बाद ही राहत की उम्मीद की जा सकती है।
Tejraftarnews.in: *पाकिस्तान में लग गया लॉकडाउन, ईरान-अमरीका युद्ध खत्म करने चले मुल्क पर आया बड़ा संकट*
इजरायल-अमरीका की ईरान से जारी जंग का अब बड़ा असर पाकिस्तान पर पड़ रहा है। ईरान और अमरीका के बीच जारी जंग को खत्म करने की सोच रहे पाकिस्तान पर भारी संकट आ गया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पेट्रोलियम उत्पादों, ऊर्जा संरक्षण और खर्च में कटौती करने के लिए एक हाई लेवल मीटिंग की है, जिसमें कड़े फैसले लिए गए हैं और लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद कैपिटल टेरिटरी, गिलगित-बाल्टिस्तान और आजाद जम्मू और कश्मीर प्रांतों में बाजार, मंडियां और शॉपिंग मॉल रात 8 बजे बंद हो जाएंगे। यह प्रतिबंधन मंगलवार से प्रभावी हो गए हैं।
यह आदेश सिंध को छोडक़र पूरे देश में लागू होगा। फैसले के तहत खैबर पख्तूनख्वा के डिविजनल मुख्यालयों में बाजार, मंडियां और शॉपिंग मॉल रात 9 बजे तक खुले रहेंगे, जबकि रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजों की दुकानें, डिपार्टमेंटल स्टोर और सभी प्रकार के मॉल भी रात 8 बजे बंद हो जाएंगे। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में ईंधन और ऊर्जा-बचत के उपायों पर चर्चा की गई है। इसके साथ ही मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के दौरान खर्च में कटौती के उपायों की भी समीक्षा की गई।
Tejraftarnews.in: *हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: सेवा विस्तार और पुनर्नियुक्ति पर लगाई रोक, प्रशासनिक सचिवों को निर्देश जारी*
*सरकार ने सेवा विस्तार, पुनर्नियुक्ति या दोबारा काम रखने पर रोक लगा दी है। इस संबंध में मंगलवार को कार्मिक विभाग की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।*
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सेवा विस्तार, पुनर्नियुक्ति या दोबारा काम रखने पर रोक लगा दी है। इस संबंध में मंगलवार को कार्मिक विभाग की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सरकार ने यह निर्णय लिया है कि अब से किसी भी अधिकारी-कर्मचारी का सेवाविस्तार, पुनर्नियुक्ति या दोबारा काम पर रखने से संबंधित कोई भी प्रस्ताव प्रशासनिक विभागों की ओर से प्रस्तुत नहीं किया जाएगा।
इस बात पर भी जोर दिया है कि ऐसे किसी भी प्रस्ताव पर( यदि कोई हो)किसी भी स्तर पर विचार नहीं किया जाएगा। सरकार ने सभी विभागों को सलाह दी है कि वे इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। आदेश को अत्यंत आवश्यक श्रेणी में जारी किया गया है। हालांकि, जो अधिकारी-कर्मचारी वर्तमान में सेवा विस्तार, पुनर्नियुक्ति या दोबारा काम पर रखे जाने की स्थिति में हैं, उन्हें अपना कार्यकाल पूरा होने पर सेवानिवृत्त मान लिया जाएगा।
Tejraftarnews.in: *शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें*
*1* 'महिला आरक्षण कानून से बढ़ेगा नेतृत्व', पीएम मोदी ने दोहराया- 2029 से पहले लागू करने का प्रयास
*2* पीएम मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण कानून देश को महिला-नेतृत्व वाले शासन की ओर ले जाएगा। सरकार इसे जल्द लागू करने के लिए संसद सत्र बढ़ाकर आवश्यक संशोधन करने पर विचार कर रही है और सभी दलों से समर्थन की अपील की है
*3* असम पुलिस की कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर छापेमारी, खेड़ा ने आरोप लगाया था- CM हिमंता की पत्नी के पास 3 पासपोर्ट
*4* पाताल से ढूंढ़ निकालेंगे, राहुल तक जाएगा केस': हिमंत की पवन खेड़ा को चुनौती, पत्नी पर आरोपों से भड़के सीएम
*5* जम्मू-कश्मीर में 16 साल से फरार पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, लश्कर का मेंबर था; एक साथी और तीन मददगार भी पकड़े गए
*6* मणिपुर- बम हमले में 2 बच्चों की मौत, घटना के विरोध में प्रदर्शन; पुलिस चौकी तोड़ी, ऑयल टैंकरों में आग लगाई; 5 जिलों में इंटरनेट बंद
*7* एअर इंडिया की घरेलू उड़ानें ₹899 तक महंगी, नया किराया 8 अप्रैल से लागू होगा, जेट फ्यूल के दाम बढ़ना वजह
*8* कर्नाटक में सियासी हलचल तेज: कैबिनेट फेरबदल की मांग पर बोले परमेश्वर- कांग्रेस हाईकमान करेगा अंतिम फैसला
*9* मथुरा में योगी के कार्यक्रम का टेंट आंधी में उड़ा, राजस्थान के रेगिस्तान में ओले गिरे, MP में बारिश; हिमाचल में लैंडस्लाइड से पुल नदी में गिरा
*10* पश्चिम एशिया युद्ध का असर: भारतीय एयरलाइंस की अब तक 10,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द; MoCA ने दी जानकारी
*11* ईरान के नए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हैं। एक खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि मोजतबा खामेनेई वर्तमान में कोम शहर में इलाज करवा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार खामेनेई अचेत अवस्था में हैं और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। माना जा रहा है कि इसी वजह से मोजतबा किसी भी निर्णय प्रक्रिया में हिस्सा लेने में असमर्थ हैं।
*12* ईरान के खार्ग आइलैंड पर हमला, डेडलाइन खत्म होने से पहले ऑयल टर्मिनल को निशाना बनाया; ईरान बोला- अमेरिका के दोस्तों पर अटैक करेंगे
*13* पाकिस्तान में बाजार 8 बजे, रेस्टोरेंट 10 बजे बंद, शादी समारोहों पर भी पाबंदी, तेल संकट से जूझ रहा देश
*14* सेंसेक्स 510 अंक बढ़कर 74617 पर बंद, निफ्टी 155 अंक चढ़कर 23124 पर पहुंचा; IT और मेटल शेयर्स में खरीदारी रही
*15* IPL में आज राजस्थान vs मुंबई मैच, हार्दिक की फिटनेस पर सस्पेंस; बुमराह को अब तक विकेट नहीं मिला
Tejraftarnews.in: *जानिए 60 लाख रुपए की धोखाधड़ी से कैसे बचा सेवानिवृत्त अधिकारी*
कांगड़ा नगरोटा बगवां पंजाब नैशनल बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों की सूझबूझ से डिजिटल अरैस्ट साइबर ठगी से 60 लाख रुपए की बड़ी धोखाधड़ी टल गई। पंजाब नैशनल बैंक की नगरोटा बगवां शाखा में एक बड़े “डिजिटल अरैस्ट” साइबर फ्रॉड के प्रयास को समय रहते विफल कर दिया गया। बैंक अधिकारियों की सतर्कता से एक ग्राहक को 60 लाख रुपए के भारी नुक्सान से बचा लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरोटा बगवां की पंचायत मूमता के बण्डी गांव के माननीय उच्च न्यायालय से सेवानिवृत्त अधिकारी (62 वर्ष) बैंक शाखा में 60 लाख रुपए की राशि आईसीआईसीआई बैंक के कुछ खातों में ट्रांसफर करने के उद्देश्य से सोमवार को पहुंचे। बैक शाखा के प्रबन्धक द्वारा एक साथ इतनी बड़ी राशि को ट्रांसफर करने की वजह को जानने का प्रयास किया तो ग्राहक द्वारा प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि यह राशि बेटे को हैदराबाद में प्लॉट खरीदने के लिए भेजी जा रही है।
बैक ग्राहक ने बताया कि उसका इकलौता बेटा चंडीगढ़ में नौकरी करता है। बेटा चंडीगढ़ में नौकरी करता है और प्लाॅट हैदराबाद में खरीदने की बात की जा रही है, जिसे सुनकर शाखा प्रबंधक हरिश चंद्र योगी और डिप्टी मैनेजर कपिल का माथा ठनका तथा ग्राहक को डरा हुआ देख कहानी में शक पैदा हुआ। ग्राहक संपत्ति से संबंधित कोई ठोस या सत्यापित जानकारी देने में असमर्थ रहा, जिससे संदेह और गहरा हो गया
Tejraftarnews.in: *लश्कर के अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो पाकिस्तानियों समेत 5 गिरफ्तार*
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी भी शामिल हैं। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने इस मॉड्यूल के पकड़े जाने के संबंध में अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया है। पिछले कई हफ्तों से चल रहे एक अभियान के दौरान पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के बाहर से लश्कर-ए-तैयबा के दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। ये दोनों पिछले एक दशक से भी अधिक समय से फरार चल रहे थे।
सूत्रों ने बताया, “दो पाकिस्तानी आतंकवादियों की गिरफ्तारी के बाद इस मॉड्यूल के और सदस्यों को पकड़ने के लिए उत्तरी भारत के कई हिस्सों में छापेमारी की गई। इस दौरान कुछ और गिरफ्तारियां भी हुई हैं।” अधिकारियों ने बताया कि यह मॉड्यूल सक्रिय आतंकवादियों को आने-जाने की सुविधा, रहने की जगह और आर्थिक मदद मुहैया करा रहा था। उन्होंने बताया कि जांच जारी है।
Tejraftarnews.in: *🚩श्री गणेशाय नम:🚩*
*📜 दैनिक पंचांग 📜*
*नमस्कार देश और*
*दुनिया की खबरों के*
*साथ आपका स्वागत*
*है*🙏
*🌷08 - Apr - 2026🌻*
☀ पंचांग
🔅 तिथि षष्ठी 07:05 PM
🔅 नक्षत्र मूल पूर्ण रात्रि
🔅 करण वणिज 07:05 PM
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग वरियान 05:09 PM
🔅 वार बुधवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 06:03 AM
🔅 चन्द्रोदय +00:36 AM
🔅 चन्द्र राशि धनु
🔅 सूर्यास्त 06:42 PM
🔅 चन्द्रास्त 09:48 AM
🔅 ऋतु वसंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1948 पराभव
🔅 कलि सम्वत 5127
🔅 दिन काल 12:38 PM
🔅 विक्रम सम्वत 2083
🔅 मास अमांत चैत्र
🔅 मास पूर्णिमांत वैशाख
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित कोई नहीं
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 11:58 AM - 12:48 PM
🔅 कंटक 05:01 PM - 05:52 PM
🔅 यमघण्ट 08:35 AM - 09:26 AM
🔅 राहु काल 12:23 PM - 01:58 PM
🔅 कुलिक 11:58 AM - 12:48 PM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 06:54 AM - 07:45 AM
🔅 यमगण्ड 07:38 AM - 09:13 AM
🔅 गुलिक काल 10:48 AM - 12:23 PM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल उत्तर
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ, मीन
Tejraftarnews.in: *पंचायत रोस्टर जारी, कई जिलों में हुआ बदलाव, HC के फैसले के बाद सभी जिलों को थी 7 अप्रैल की डेडलाइन*
इससे पहले जारी रोस्टर में लग गया था 5 फ़ीसदी डिस्क्रीशन कोटा
हिमाचल में पंचायती राज चुनाव के लिए आखिरकार संशोधित रोस्टर जारी हो गया है। हिमाचल हाईकोर्ट ने 7 अप्रैल की शाम 5.00 बजे की डेडलाइन पिछले कल हुई सुनवाई के दौरान दी थी, जिसमें राज्य सरकार द्वारा जिलाधीशों को दिया गया 5 फ़ीसदी डिस्क्रिशनरी कोटा हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था। इसके बाद मंगलवार को पंचायती राज विभाग के सचिव की ओर से सभी जिलों के उपायुक्तों को एक पत्र भेजा गया था। इसमें कहा गया था कि सभी जिले 7 अप्रैल 2026 की रात तक संशोधित पंचायत आरक्षण रोस्टर जारी करें और ये रोस्टर बनाते समय राज्य सरकार की ओर से भेजे गए संशोधित नियमों के निर्देशों को इग्नोर किया जाए। हिमाचल हाईकोर्ट ने विकेश जिंटा एंड अदर्स बनाम हिमाचल सरकार के मामले में फैसला देते हुए आरक्षण रोस्टर में पांच फ़ीसदी का अधिकार जिलाधीश को देने के निर्णय को रोक दिया था।
इसके बाद आज दिन भर जिलाधीश अपने-अपने जिला का रोस्टर बनाते रहे। इससे पहले पिछले कल जिन जिलों में आरक्षण रोस्टर पंचायत, जिला परिषद और बीडीसी के लिए जारी हुआ था, उसमें भी संशोधन हुआ है। पंचायती राज विभाग के अधिकारियों का कहना था कि देर रात तक सभी जिलों का आरक्षण रोस्टर आ जाएगा। अधिकांश जिलों का रोस्टर मंगलवार शाम 9.00 बजे तक आ गया था। पंचायती राज विभाग ने यह भी कहा है कि सभी जिलों में लोग संशोधित आरक्षण रोस्टर को ही देखें। इसे ही फाइनल समझा जाए। हिमाचल प्रदेश में 3757 पंचायतों के लिए चुनाव हो रहा है। त्रिस्तरीय एस प्रणाली में पंचायत समिति और जिला परिषद भी शामिल है।
Tejraftarnews.in: *ईरान जंग का आज निर्णायक अंजाम, ट्रंप ने दी धमकी, बोले, ईरान में आज खत्म होगी पूरी सभ्यता*
ट्रंप की धमकी, ईरान में आज पूरी सभ्यता खत्म होगी, जो कभी नहीं लौटेगी
खार्ग द्वीप के साथ ईरान में करीब 10 अहम रेल लाइनों और पुलों पर हमला
सबसे बड़ी धमकी से भी नहीं डरा ईरान, बातचीत के सारे रास्ते किए बंद
इजरायल, अमरीका और सहयोगियों पर दागी मिसाइलों की 99वीं लहर
अमरीका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के 39वें दिन अमरीका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की पूरी सभ्यता खत्म करने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अब एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद ऐसा ही होगा। हालांकि, अब वहां सत्ता पूरी तरह बदल चुकी है, जहां अलग, ज्यादा समझदार और कम कट्टर सोच वाले लोग मौजूद हैं। कौन जानता है कि शायद कुछ बहुत शानदार और क्रांतिकारी हो सकता हो। ट्रंप ने दावा किया कि हम दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे अहम पल के गवाह बनेंगे। 47 सालों की ज्यादती, भ्रष्टाचार और मौत का सिलसिला आखिरकार खत्म हो जाएगा। ईश्वर ईरान के लोगों की रक्षा करे। दरअसल ट्रंप ने ईरान को समझौते ही शर्तें मानने और होर्मुज स्टे्रट खोलने के लिए मंगलवार रात आठ बजे (वॉशिंगटन समय) तक की डेडलाइन दी थी। यह डेडलाइन भारत में बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे तक होती है। टं्रप ने कहा कि इसके बाद चार घंटे में ईरान में एक पूरी सभ्यता को नष्ट कर दिया जाएगा। उधर, टं्रप की डेडलाइन खत्म होने से पहले ही मंगलवार को अमरीका और इजरायल ने ईरान में कई जगहों पर हमला किया।
Y: *पंजाब मे नशे से उजड़ा एक और परिवार! 32 वर्षीय नौजवान बेटे की मौत, पसरा मातम*
सदर मलोट पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले लकड़वाला गांव में नशे के कारण 32 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के परिवार ने इस मामले के लिए गांव के ही 2 लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, लकड़वाला निवासी सुखचैन सिंह पुत्र पप्पू सिंह को गांव के ही 2 लोगों ने नशे का इंजैक्शन लगाया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस मामले में, सदर मलोट पुलिस ने मृतक की मां और भाई के बयानों के आधार पर दीप सिंह और देसा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सदर मलोट के एस.एच.ओ. दविंदर कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tejraftarnews.in: *मनरेगा का अब अंतिम माह, मई से वीबी जी राम जी करेगी रिप्लेस*
वर्ष 2005 से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास का नया अध्याय लिखने वाली मनरेगा अप्रैल माह के खत्म होने के साथ इतिहास बन जाएगी। संभावना है कि मई माह से विकसित भारत गारंटी फोर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वी.बी. जी राम जी) एक्ट 2025 लागू होगा। हालांकि पहली अप्रैल से वी.बी. जी राम जी को शुरू करने की योजना थी लेकिन राज्य स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक इस नई योजना को लेकर तैयारियां पूरी नहीं हुई थीं। इस कारण मनरेगा काे 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया है, यानी अप्रैल माह में इसी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य किए जाएंगे।
प्रदेश में सबसे पहले वर्ष 2005 से मनरेगा चम्बा व सिरमौर जिलाें में शुरू हुई थी। उसके बाद कांगड़ा व मंडी जिलाें में यह योजना शुरू हुई थी। प्रदेश के अन्य 8 जिलों में मनरेगा को लागू किया गया था, यानी पूरे प्रदेश के 12 जिलों में 2008 से यह योजना चल रही थी लेकिन अब यह योजना अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गई है। कुछ दिनों में बाद ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गाथा लिखने वाली योजना इतिहास बन जाएगी। वीबी जी राम जी योजना मनरेगा की तरह ही कामयाब होगी या नहीं, यह तो आने वाले दिनों में पता चलेगा। यह बात अलग है कि पिछले कुछ वर्षों से मनरेगा प्रदेश में हांफने लग गई थी। कभी मजदूरों को उनकी पगार का कई-कई महीनों तक भुगतान नहीं हो रहा था तो कभी मैटीरियल की पेमैंट नहीं हो रही थी लेकिन अब पैंडिंग पेमैंट का भुगतान कर दिया गया है।
Tejraftarnews.in: *काँगड़ा विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज*
पठानकोट की सुजानपुर पुलिस द्वारा विदेश भेजने के मामले को लेकर 12 लाख की ठगी करने के विरुद्ध हिमाचल प्रदेश के 2 भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी सुजानपुर मोहित टांक ने बताया कि शिकायतकर्त्ता सागर कुमार निवासी मलकपुर द्वारा एस.एस.पी. पठानकोट को शिकायत की गई थी कि सागर कुमार निवासी मलकपुर, डिंपल कोटली मुगला तथा विशाल कुमार निवासी नूरपुर को विदेश भेजने को लेकर अनिल मेहरा व नरेंद्र मेहरा निवासी सदवा-सुलियाली, नूरपुर द्वारा उनके साथ 12 लाख रुपए की ठगी की गई है। उनको उन्होंने 12 लाख रुपए दिए, जिसमें 8 लाख रुपए ऑनलाइन पेमैंट की गई और 4 लाख रुपए नकद दिया गया। उन्होंने कहा कि उनको वर्क परमिट पर सिंगापुर भेजने के लिए 25 मई 2025 को सिंगापुर भेज दिया गया।
मगर वहां पर जाने के बाद उनको वहां एयरपोर्ट से रिसीव करने के लिए कोई नहीं आया। यहां बात करने के बाद जब उनको लोकेशन डाली गई तो वे वहां पर पहुंच गए, जहां एक महीना उनको कमरे में रखा गया और वहां उनके द्वारा महीने का रैंट 25,000 रुपए भी दिया गया। उसके बाद किसी तरह से वे अपना बचाव करके जून महीने में वापस आ गए। उन्होंने कहा कि अनिल मैहरा तथा नरेंद्र मैहरा दोनों भाइयों ने उनके साथ विदेश भेजने को लेकर धोखाधड़ी की है। जिसको लेकर पुलिस उच्च अधिकारियों को उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निवेदन पत्र दिया गया
Tejraftarnews.in: *प्रदेश में फिर कई जिलों में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट*
हिमाचल में 9 अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 8 अप्रैल को बिलासपुर, चम्बा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि, गरज-चमक के साथ वर्षा और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया है। सबसे कम तापमान कल्पा, कुकुमसेरी में 0.4 डिग्री सैल्सियस तथा सबसे अधिक तापमान ऊना में 33. 2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया है।
विभाग ने कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा और 10 से 13 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में मौसम अस्थिर बना हुआ है। 11 अप्रैल के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। विभाग ने खराब मौसम के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय सावधानी बरतें और खुले स्थानों पर खड़े होने से बचने की सलाह दी है।
Tejraftarnews.in: *तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने 15 ट्रेडों में डिप्लोमा कोर्स के लिए मांगे आवेदन*
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने 15 ट्रेडों में डिप्लोमा कोर्स करवाने के लिए आवेदन मांगे हैं। यह आवेदन प्रदेशभर में चल रहे 17 सरकारी और 8 निजी बहुतकनीकी संस्थानों के लिए मांगे गए हैं। बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 मई, जबकि 2 वर्षीय डिप्लोमा (लीट) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 मई रखी गई है। इन कोर्सों के लिए यह आवेदन ऑनलाइन माध्यम से भरे जाएंगे। इस संदर्भ में सारी जानकारी तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी प्रोस्पैक्ट्स पर उपलब्ध करवाई गई है। डिप्लोमा स्तर पर इंजीनियरिंग और गैर इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए इस समय 17 राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, एक एमएसएमई टैक्नोलॉजी केंद्र और 8 निजी बहुतकनीकी संस्थान संचालित हो रहे हैं
बढ़ती मांग को देखते हुए कुछ संस्थानों में द्वितीय शिफ्ट में भी कक्षाएं चलाई जा रही हैं, जिससे अधिक विद्यार्थियों को अवसर मिल सके। डिप्लोमा फार्मेसी की पढ़ाई के लिए प्रदेश में 2 सरकारी और 19 निजी संस्थान प्रशिक्षण उपलब्ध हैं। तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों में कुल 15 ट्रेड शामिल हैं। अधिकांश डिप्लोमा कोर्स सैमेस्टर प्रणाली के तहत तीन वर्ष की अवधि के हैं, जबकि डिप्लोमा फार्मेसी को वार्षिक प्रणाली के अंतर्गत 2 वर्ष का रखा गया है।
Tejraftarnews.in: *मंडी में भीषण अग्निकांड: लेदर पर्स व गिफ्ट शॉप में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक*
मंडी नगर निगम के वार्ड नंबर 12 (भगवान मोहल्ला) में मंगलवार सुबह तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक लेदर पर्स और गिफ्ट आइटम की दुकान में भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते ऊपरी मंजिल पर बने मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि घर के सदस्यों को अपनी जान बचाने के लिए छत की ओर भागना पड़ा। यह दुकान स्थानीय निवासी हरीश शर्मा की थी, जो हादसे के वक्त व्यापार के सिलसिले में राज्य से बाहर थे।
आग सुबह लगभग 5:30 बजे लगी। प्राथमिक तौर पर इसका कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकान में रखा सारा कीमती सामान जलकर खाक हो गया है। अनुमान के मुताबिक पीड़ित परिवार को करीब 25 से 30 लाख रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ है
स्थानीय लोगों ने रोष व्यक्त किया कि पोस्ट ऑफिस रोड पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ी को पहुँचने में देरी हुई। अगर रास्ता साफ होता, तो नुकसान को कम किया जा सकता था।
प्रशासनिक कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की डिप्टी मेयर और स्थानीय पार्षद माधुरी कपूर मौके पर पहुँचीं। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और नुकसान का जायजा लिया। फिलहाल, शहरी चौकी पुलिस की टीम ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों की विस्तृत जाँच की जा रही है।
Tejraftarnews.in: *सिरमौर मे पोल्ट्री फार्म में लगी आग, हजारों मुर्गियां जलीं*
तहसील पांवटा साहिब के अंतर्गत ग्राम किशनपुरा में एक पोल्ट्री फार्म में आग लगने से भारी नुक्सान हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना सुबह करीब 4.30 बजे की है। फार्म में मौजूद कर्मचारियों ने आग की लपटें उठती देख दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कर्मचारियों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया
करीब 2 से अढ़ाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से फार्म को भारी नुक्सान पहुंचा है। पोल्ट्री फार्म के संचालक शेखर गुप्ता के अनुसार फार्म का पूरा शैड राख हो गया है। जाल, पाइपलाइन और अन्य उपकरण भी नष्ट हो गए। इस हादसे में करीब 4 से 5 हजार मुर्गियां जलकर मर गईं, जिससे उन्हें लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है
Tejraftarnews.in: *शास्त्री शिक्षकों के 193 पदों पर जल्द शुरू हो सकती है बैचवाइज काऊंसलिंग*
स्कूल शिक्षा विभाग जल्द ही शास्त्री शिक्षकों के 193 पदों पर बैचवाइज काऊंसलिंग शुरू कर सकता है। हालांकि मामला कोर्ट में था, लेकिन अब बताया जा रहा है कि सरकार की ओर से इस पर क्लैरीफिकेशन जारी की गई है। इसके तहत अब नए सिरे से जिलों में इन पदों के लिए काऊंसलिंग करवाई जाएगी। सूत्रों की मानें तो बीते दिनों कुछेक जिला में इसके लिए काऊंसलिंग करवा दी गई थी, लेकिन अब नए सिरे से इसकी काऊंसलिंग होगी।
Tejraftarnews.in: *काँगड़ा इंदौरा के खानपुर में भीषण अग्निकांड, पलभर में खाक हुई जीवनभर की कमाई, बेघर हुआ परिवार*
कांगड़ा जिला के उपमंडल इंदौरा के तहत आने वाली ग्राम पंचायत उलेहड़ियां के गांव खानपुर में हुए एक भीषण अग्निकांड ने एक गरीब परिवार को पूरी तरह बेघर कर दिया। आग की इस घटना में कच्चे मकान (खड़पोश) के साथ-साथ घर के अंदर रखा सारा सामान और जीवन भर की जमापूंजी जलकर राख हो गई। गनीमत यह रही कि परिवार के सदस्यों ने समय रहते बाहर भागकर अपनी जान बचा ली, लेकिन वे अपना कोई भी सामान सुरक्षित नहीं निकाल सके।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 3 बजे मक्खन दीन और शामा के कच्चे घर में अचानक आग भड़क उठी। जब तक परिवार के लोग नींद से जागते और कुछ समझ पाते, तब तक लपटों ने विकराल रूप धारण कर पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया था। देखते ही देखते घर में रखे बर्तन, पेटियां, अलमारी, गहने, कपड़े और खाने-पीने का सारा सामान जल गया। सबसे बड़ा नुक्सान यह हुआ कि परिवार ने अपना पक्का घर बनाने के लिए जो करीब 3 लाख रुपए से अधिक की नकदी जोड़ कर रखी थी, वह भी इस आग की भेंट चढ़ गई।
फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आंखों के सामने अपना आशियाना और सपनों को उजड़ता देख पीड़ित परिवार सदमे में है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। इस हृदय विदारक घटना के बाद स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन व सरकार से गुहार लगाई है कि खुले आसमान के नीचे आ चुके इस बेघर परिवार को तुरंत उचित आर्थिक सहायता और जरूरी राहत समाग्री
Tejraftarnews.in: *बिलासपुर मे भगवान के घर भी सुरक्षित नहीं! घुमारवीं में चोरों ने 3 मंदिरों को बनाया निशाना दानपात्रों से उड़ाई नकदी*
थाना घुमारवीं के अंतर्गत बधाघाट क्षेत्र में चोरों ने तीन अलग-अलग मंदिरों को अपना निशाना बनाया। अज्ञात लोगों ने मंदिरों के दरवाजे तोड़कर दानपात्र और उसमें रखी नकदी पर हाथ साफ कर लिया। हालांकि, एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी किया गया दानपात्र और नकदी बरामद कर ली है, लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा लिखित शिकायत न देने के कारण किसी भी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है।
पहली घटना जन्देहड़ स्थित हनुमान मंदिर की है। यहां सोमवार रात एक अज्ञात व्यक्ति मंदिर का दानपात्र उठाकर ले गया। यह पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने एक अन्य मामले में पकड़े गए संदिग्ध से पूछताछ की, जिसकी निशानदेही पर मंदिर से कुछ दूरी पर ही चोरी किया गया दानपात्र और उसमें रखी पूरी नकदी बरामद कर ली गई। दानपात्र और पैसे सुरक्षित वापस मिलने के बाद स्थानीय लोगों और मंदिर कमेटी ने आगे की कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। शिकायतकर्ता के अभाव में पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज नहीं किया।
दूसरी वारदात हनुमान मंदिर से करीब एक किलोमीटर दूर बधाघाट के जंगल में स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर और शनि देव मंदिर में सामने आई। यहां भी बीती रात चोरों ने लोहे का दरवाजा तोड़कर म�
Tejraftarnews.in: *कर्मचारियों के तबादलों पर बैन, अब ट्रांसफर को राज्य चुनाव आयोग से लेनी होगी सहमति*
हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों पर अब रोक लग गई है। राज्य सरकार ने इससे पहले 13 जनवरी को जारी आदेशों में 31 मार्च तक तबादलों से बैन हटाया था, लेकिन अब पंचायती राज एवं शहरी निकाय चुनाव के कारण तबादले रोकने पड़े हैं। मुख्य सचिव की ओर से सभी विभागों को जारी आदेशों में कहा गया है कि अब सामान्य तबादलों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। चुनाव ड्यूटी का काम देख रहे कर्मचारी और अधिकारी बिल्कुल नहीं बदले जाएंगे। यदि किसी परिस्थिति में जरूरी होने पर तबादले करने पड़ते हैं, तो पहले राज्य चुनाव आयोग से सहमति जरूरी होगी। तबादला आदेशों में भी यह लिखना होगा कि इसके लिए मंजूरी ली जा चुकी है। चुनाव ड्यूटी पर तैनात किए गए किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को नहीं बदला जाएगा। अब तबादलों के लिए अब स्वास्थ्य कारण, अनुशासनात्मक कार्रवाई या कोर्ट के ऑर्डर के माध्यम से ही रास्ता बचा है।
तबादला आदेश होने पर भी हेड ऑफ ऑफिस की ये जिम्मेदारी होगी कि चुनाव ड्यूटी से संबंधित किसी भी कर्मचारी या अधिकारी को रिलीव न करे। राज्य सरकार ने कहा है कि इन नए निर्देशों का पालन न होने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। ये निर्देश सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागों के अध्यक्षों, मंडल आयुक्तों, जिलाधीशों और बोर्ड कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक, रजिस्ट्रार इत्यादि को भेजे गए हैं। राज्य में शिक्षा विभाग को छोडक़र कार्मिक विभाग ही तबादले करने या बैन लगाने के आदेश जारी करता है।
Tejraftarnews.in: *मां बज्रेश्वरी मंदिर के गुंबदों पर लगे कलशों पर सोने की परत, कांगड़ा में भक्त के सहयोग से करवाया जा रहा काम*
माता बज्रेश्वरी देवी मंदिर के गुंबदों पर लगे कलशों पर सोने की परत चढ़ाई जा रही है यह भी पता लगाया जा रहा है कि पुराने लगे हुए कलश किस धातु के बने हैं। अभी तक जो कलश उतारे गए हैं वे तांबे के थे उन्हें गोल्ड प्लेटेड कर दिया है । कुछ स्थानों पर कलश उतारने की प्रक्रिया पर लोगों ने आपत्ति भी जताई है। उनका कहना है कि यह कलश हमारी ऐतिहासिक धरोहर हैं इन्हें वैज्ञानिक तरीके से प्रोफेशनल लोगों से हटवाया जाए उनका कहना है कि जो लोग उन्हें उतारने के लिए लगाए गए हैं वह प्रोफेशनल नहीं है । नतीजतन इन कलशों का महत्त्व खत्म हो रहा है।
मंदिर के पूर्व ट्रस्टी नरेंद्र शर्मा हैप्पी का कहना है कि हथौड़ी के साथ इन कलशों को तोड़ा जा रहा है इससे गुंबद की फाउंडेशन भी हिल रही है ऐसे में ऐतिहासिक धरोहर भी सुरक्षित नहीं रह रही है। पानी के रिसाव का भी खतरा है। उनका कहना है कि कलशों पर सोने की परत चढ़ाना मंदिर प्रशासन का एक अच्छा निर्णय है, लेकिन यह वैज्ञानिक ढंग से हो ताकि मंदिर के ऐतिहासिक गुंबद की भव्यता और महत्त्वता बरकरार रहे।
मंदिर की खूबसूरती को लगेंगे चार चांद
मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर का कहना है कि इस कार्य को पूरी शिद्दत के साथ पूरा करवाया जा रहा है। अभी तक जो कलश उतारे गए हैं उनकी जांच की गई है और यह तांबे के पाए गए हैं। इन पर सोने की परत चढऩे का कार्य मकम्मल कर लिया है, जिस स्थान से वह उतारे गए थे वहां लगा दिए गए हैं। इन कलशों को उतारने के तरीके को लेकर कुछ लोगों को आपत्ति है, लेकिन इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है
Tejraftarnews.in: *पहली अप्रैल के आधार पर बनेगी नई वोटर लिस्ट, सात शहरों में तैयार होगी नई मतदाता सूची; इन जिलों के लिए शेडयूल जारी*
सात शहरों में तैयार होगी नई मतदाता सूची; झंडूता, स्वारघाट, संगड़ाह, बंगाणा, नारकंडा, नादौन और रोहड़ू के लिए शेडयूल जारी
राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश ने नगर पंचायतों और नगर परिषदों की मतदाता सूचियों को अपडेट करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग ने लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पहली अप्रैल को मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए पात्रता तिथि निर्धारित की है। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार जिन शहरी निकायों का गठन या पुनर्गठन हुआ है, उनमें मतदाता सूची को अपडेट किया जाएगा। इनमें नगर पंचायत झंडूता, स्वारघाट, संगड़ाह, बंगाणा, नारकंडा तथा नगर परिषद नादौन और रोहड़ू शामिल हैं। यह कार्य उन शहरी निकायों पर लागू नहीं होगा, जिनमें कोई पुनर्गठन नहीं हुआ है। आयोग ने बताया कि इन निकायों के वार्डों का अंतिम परिसीमन आदेश संबंधित उपायुक्तों द्वारा जारी किया जा चुका है। अब मतदाता सूचियों को अद्यतन करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
सात अप्रैल को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 16 अप्रैल तक दावे और आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकेंगी। 18 अप्रैल तक इन दावों और आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा। इसके बाद 25 अप्रैल तक अपीलें दायर की जा सकेंगी और 27 अप्रैल तक अपीलों का निपटारा किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 27 अप्रैल तक प्रकाशित कर दी जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि दावे और आपत्तियां व्यक्ति स्वयं, पंजीकृत डाक के माध्यम से या लिखित रूप से अधिकृत व्यक्ति के जरिए ही प्रस्तुत कर सकता है।
Tejraftarnews.in: *बकरे का मीट 550 रुपए किलो, चिकन से लेकर चाय-परांठा तक के रेट तय, देखें पूरी लिस्ट*
जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा द्वारा आम उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा तथा बाजार में खाद्य वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से विभिन्न खाद्य पदार्थों एवं उपभोक्ता वस्तुओं की अधिकतम खुदरा दरें निर्धारित की गई हैं। यह आदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी अधिसूचना के तहत तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है, जिसके अनुसार जिला कांगड़ा में विक्रेताओं द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक मूल्य वसूलना प्रतिबंधित रहेगा।पर्यटन विभाग से पंजीकृत होटलों को छोडक़र अन्य ढाबों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में परोसे जाने वाले भोजन के लिए भी अधिकतम दरें निर्धारित की गई हैं।
तंदूरी चपाती 8 रु. प्रति चपाती, तवा चपाती 6 रुपए, अचार सहित स्टफ्ड परांठा 22 रुपए तथा साधारण परांठा 17 रुपए प्रति तय किया गया है। इसके अतिरिक्त दो पूरी भटूरा चना-दही सहित 55 रुपए प्रति प्लेट, चावल-चपाती दाल, सब्जी, कढ़ी सहित पूर्ण भोजन 90 रुपए, चावल प्लेट 55 रुपए, साधारण दाल 45 रुपए, दाल फ्राई 65 रुपए, वेजिटेबल स्पेशल 75 रुपए तथा पालक-मटर पनीर 90 से 100 रुपए प्रति प्लेट निर्धारित किए गए हैं। मांस की प्लेट 5 पीस सहित 132 रुपए तथा चिकन करी 88 रुपए प्रति प्लेट तय की गई है, जबकि चाय 15 रुपए निर्धारित की गई है। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेशों के कड़ाई से पालन के निर्देश दिए हैं तथा चेतावनी दी है कि निर्धारित दरों से अधिक वसूली या किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित
Tejraftarnews.in: 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
*दिनांक : 08 अप्रैल 2026*
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन मानसिक रूप से शांति वाला रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी धार्मिक अनुष्ठानों में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे। कार्य व्यवसाय में भी आज गति आएगी। आर्थिक कामनाये अधूरी रहने पर भी खुश रहने का सफल प्रयास करेंगे। परिजनों से भावनात्मक सम्बन्ध रहने से मन को शान्ति मिलेगी। परन्तु आज प्रेम प्रसंगों से दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा अन्यथा धन और पारिवारिक मान हानि हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में जाने के कारण अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा फिर भी आनंददायक वातावरण मिलने से खर्च व्यर्थ नहीं लगेगा। स्त्री पक्ष से विशेष निकटता रहेगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन भी आप सभी कार्यो को मन के अनुसार कर सकेंगे। धन संबंधित परेशानी आज नही रहेगी। दिन आपकी मनोकामनाओ की पूर्ति कराने वाला रहेगा। दिन भर मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। झगड़ो को टालने के लिए छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करें। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम के अनुसार लाभ मिलेने से संतोष रहेगा। नए कार्यो में निवेश कर सकते है। पैतृक संपत्ति के मामलो में उलझने रहेंगी परन्तु पारिवारिक सदस्यों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। किसी से बहस ना करें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसकी सफलता के प्रति आशंकित रहंगे लेकिन आज आत्मविश्वास बड़ा रहने से थोड़े से परिश्रम से सफलता पा लेंगे। आज आप आत्मनिर्भर होकर कार्य करना ज्यादा पसंद करेंगे किसी का दखल देना अखरेगा। बहुप्रतीक्षित अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। धन लाभ रुक-रुक कर होता रहेगा। घर में सुख के साधनों की खरीददारी की योजना बनेगी। नए सम्बन्ध बनने से अतिरिक्त आय के मार्ग भी खुलेंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति से आज पीछे नहीं हटेंगे।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
लाभ की स्थिति आज भी यथावत बनी रहेगी लेकिन आज आप कार्यो के प्रति ज्यादा गंभीर नही रहेंगे व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा रहने पर भी धन की आमद आवश्यकता अनुसार हो जाएगी। आज व्यवसाय में जोखिम लेने से ना डरे धन प्राप्ति की संभावनाएं बढ़ेंगी। परन्तु नौकरी पेशा जातक अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें। धर्म-कर्म पर खर्च होगा। व्यावसायिक यात्रा से भी धन लाभ होने की सम्भवना है यात्रा में सतर्क भी रहें। पैतृक संपत्ति सम्बंधित कार्य आज भी अधूरे रहने से हताश होंगे। सरकारी कार्य में समय एवं धन व्यर्थ होगा। परिजनों की भावना समझने का प्रयास करें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज भी आपकी बौद्धिक क्षमता अन्य लोगो पर प्रभाव डालने वाली रहेगी लेकिन आज आर्थिक अथवा पारिवारिक कारणों से किसी की सहायता ना चाहकर भी लेनी ही पड़ेगी। व्यवसाय से आशा अधिक रहेगी परन्तु निष्कर्ष उम्मीद के अनुसार नही होगा। आप कार्यो की भरमार रहने के कारण भ्रमित हो सकते है। परिश्रम का उचित फल नहीं मिलेगा दोपहर तक कार्यो में व्यवधान आने से निराश रहेंगे परन्तु संध्या के समय किसी परिचित के सहयोग से लाभ होने से खर्च निकल जाएंगे। सरकारी कार्य टालें। परिवार के प्रति अधिक भावनात्मक बनेंगे। आध्यात्म में रूचि होने पर भी समय नहीं दे पाएंगे। व्यसनों से दूर रहें।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपको आज का दिन भी धैर्य से बिताने की सलाह है। घर एवं बाहर ना चाहकर भी कलह के प्रसंग बनेंगे। स्वभाव में आज चतुराई अधिक रहेगी हर किसी को स्वार्थ सिद्धि की भावना से देखने के कारण व्यवहारिकता में कमी आएगी।
दिनचर्या अस्तव्यस्त रहने से मनोकामना अधूरी रह सकती है। कार्य क्षेत्र पर किसी से ना उलझे पद एवं प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। सांसारिक गतिविधियों में व्यस्त रहने के कारण स्वयं की अनदेखी करनी पड़ेगी परन्तु इसके बदले धन लाभ होने से संतोष रहेगा। धर्म-कर्म में अधिक रुचि रहेगी धार्मिक कार्यक्रमो में उपस्थिति देंगे। घर के बुजुर्गो से नए अनुभव मिलेंगे। पत्नी संतान का सुख मिलेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिये सभी कार्यो में सुअवसर दिलाएगा इसका लाभ उठाएं किसी परिजन के कारण मानसिक अशांति बनेगी फिर भी कार्य क्षेत्र पर घर की समस्याओं को ना लाये संध्या बाद स्थिति बदलने से कार्यो में बाधा आने लगेगी। आज के दिन आकस्मिक घटनाएं अधिक घटित होंगी चाहे वो आर्थिक या पारिवारिक हों। नौकरी पेशा जातको को भी मेहनत का फल मिलेगा सम्मान में वृद्धि के साथ आय के नवीन मार्ग खुलेंगे। बेरोजगारों को थोड़ा प्रयास करने पर रोजगार उपलब्ध हो सकता है। खर्च भी अचानक होने से थोड़ी असहजता रहेगी। सरकार से सहयोग मिल सकता है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन अधिक परिश्रम वाला रहेगा इसके अनुपात में उचित लाभ भी होने से संतोष में रहेंगे परन्तु धन लाभ के लिये प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। कार्यो को लेकर पहले थोड़ा आशंकित रहेंगे परन्तु एक बार सफलता मिलने पर यही क्रम दिन भर बना रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहद खास रहेगा परन्तु उधार के व्यहार आज ना ही करें तो बेहतर रहेगा। नौकरी पेशा जातक आज भी व्यस्तता के चलते घर में आलोचना का शिकार बनेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी छवि निखरेगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन पिछले दिनों की अपेक्षा बेहतर रूप से व्यतीत करेंगे। व्यवसाय से कम समय मे ज्यादा मुनाफा पा सकेंगे वही सार्वजिनक क्षेत्र पर भी सम्मान के अधिकारी बनेंगे। घर एवं बाहर अनुकूल वातावरण मिलने से मनचाहा कार्य करने में सुविधा रहेगी। धार्मिक गतिविधयों में जाने से मानसिक शांति मिलेगी। विदेश से आनंद दायक समाचार अथवा विदेश जाने में आ रही बाधा शांत होने से राहत मिलेगी। घर में सुख के साधनो की खरीददारी पर खर्च करेंगे। आर्थिक रूप से भी आज का दिन शुभ रहेगा कार्य व्यवसाय में मध्यान तक कोटा पूरा कर लेंगे। संध्या का समय परिवार के साथ बितायेंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन भी आपके लिये संघर्ष पूर्ण रहेगा। प्रातः काल से ही दिनचार्य अस्त-व्यस्त बनेगी जिसके संध्या तक ऐसे ही बने रहने से आर्थिक एवं पारिवारिक समस्या यथावत रहेगा। प्रातः काल से ही आँख में जलन अथवा अंगों में दर्द रहने से निष्क्रियता रहेगी। कार्यो में उत्साहहीनता रहने के कारण पूर्व निर्धारित योजनाएं टालनी पड़ सकती है। व्यवसायिक स्थल पर प्रतिस्पर्धा के कारण टकराव की स्थिति बनेगी। आज के दिन शालीनता के साथ व्यवहार करना फायदेमंद रहेगा। अधिक क्रोध एवं ईर्ष्या की प्रवृति धन के साथ आपसी व्यवहार बिगाड़ेगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन भी स्थिति आपके पक्ष में ही रहेगी लेकिन आज आपका सनकी मिजाज लाभ में विलंब करेगा। परिजनों की सही बात को गलत सिद्ध करने पर झगड़ा हो सकता है कुछ देर में ही शांति स्थापित हो जाएगी। सामाजिक क्षेत्र पर पूर्व में किये गए कार्यो से सम्मान मिलेगा। समाज के सम्मानित व्यक्तियों के साथ उठना-बैठना होगा। पौराणीक धार्मिक क्षेत्रो के दर्शन की लालसा रहेगी शीघ्र ही इसके फलीभूत होने की सम्भवना है। दानपुण्य पर खर्च करेंगे। संध्या के समय मानसिक शान्ति के लिए मित्र-परिजनों के साथ बाहर घूमने की योजना बनाएंगे। परिवार में शांति रहेगी
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपको अवश्य कुछ ना कुछ लाभ देकर ही जायेगा। दिन के आरंभ से मध्यान बाद तक कार्यो को गंभीर होकर करेंगे इसके बाद का समय मौज-मस्ती में बीतेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र से अतिरिक्त आय होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन के स्त्रोत्र बढ़ेंगे। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय नही दे सकेंगे। आवश्यक कार्य दिन रहते पूर्ण करलें इसके बाद जारी हानि के योग बन रहे है। पर्यटन पार्टी की योजना बनाई जाएगी। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। परिजनों के ऊपर भी खर्च करना पड़ेगा।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
Tejraftarnews.in: *फोन के लिए अपने ही घर में डाका, मां के गहने चुराए और ले लिया 3 लाख लोन*
आजकल के बच्चे अपने शौक पूरा करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगे हैं। शौक पूरा करने के लिए वे अपने घर को भी नहीं बख्श रहे। ऐसा ही एक मामला नादौन में पेश आया है, जहां पुलिस ने 2 दिन पहले हुई चोरी की गुत्थी सुलझाई और इसके पीछे मकसद की कहानी भी सामने आ गई। पुलिस जांच में अहम खुलासा हुआ कि नाबालिग बेटे ने आईफोन खरीदने के साथ-साथ अन्य शौक पूरा करने के लिए अपनी मां के गहने चुराए थे। इन गहनों की एवज में उसने करीब तीन लाख रुपए का लोन लिया था।
जानकारी के अनुसार नादौन थाना में मुकेश कुमार निवासी गांव गगाल, डाक्टी भरमोटी, नादौन द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई कि उसकी पत्नी के सोने के गहने घर की अलमारी से चोरी हो गए हैं। शिकायत में मांग टीका, दो नथ, दो जोड़ी झुमके तथा दो अंगूठियां चोरी होना बताया गया। इस संबंध में पुलिस थाना नादौन में मामला दर्ज किया गया। पुलिस जांच के दौरान पाया गया कि शिकायतकर्ता का बेटा नाबालिग है, जिसने पूछताछ में बताया कि उसने उक्त सोने के गहने कृष कौंडल पुत्र स्व पवन कुमार निवासी गांव कुठार, भरमोटी नादौन को दे दिए थे। आगे पूछताछ करने पर सामने आया कि कृष कौंडल ने अपनी बहन निशा कुमारी निवासी टिल्लू, डाक्टर बेला, नादौन के साथ मिलकर उक्त गहनों को फाइनेंस कंपनी नादौन शाखा में गिरवी रखकर गोल्ड लोन प्राप्त किया। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए गिरवी रखे गए गहनों को बरामद किया गया। बरामद गहनों में नोज रिंग 12.900 ग्राम, मांग टिक्का 5.27 ग्राम, अंगूठी 3.98 ग्राम, एक जोड़ा झुमके 3.91 ग्राम, एक झुमका 2.43 ग्राम, नोज़ रिंग 3.25 ग्राम आदि यह 6 सोने के गहनों का कुल वजन लगभग 31.77 ग्राम है। बरामद गहनों की पहचान शिकायतकर्ता की पत्नी द्वारा की गई, जिन्होंने पुष्टि की कि ये गहने उन्हीं के हैं। थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि चोरी हुए गहने बरामद किए हैं। वहीं गुत्थी सुलझा ली है।
Tejraftarnews.in: *ईरान जंग का आज निर्णायक अंजाम, ट्रंप ने दी धमकी, बोले, ईरान में आज खत्म होगी पूरी सभ्यता*
ट्रंप की धमकी, ईरान में आज पूरी सभ्यता खत्म होगी, जो कभी नहीं लौटेगी
खार्ग द्वीप के साथ ईरान में करीब 10 अहम रेल लाइनों और पुलों पर हमला
सबसे बड़ी धमकी से भी नहीं डरा ईरान, बातचीत के सारे रास्ते किए बंद
इजरायल, अमरीका और सहयोगियों पर दागी मिसाइलों की 99वीं लहर
अमरीका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के 39वें दिन अमरीका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की पूरी सभ्यता खत्म करने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अब एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद ऐसा ही होगा। हालांकि, अब वहां सत्ता पूरी तरह बदल चुकी है, जहां अलग, ज्यादा समझदार और कम कट्टर सोच वाले लोग मौजूद हैं। कौन जानता है कि शायद कुछ बहुत शानदार और क्रांतिकारी हो सकता हो। ट्रंप ने दावा किया कि हम दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे अहम पल के गवाह बनेंगे। 47 सालों की ज्यादती, भ्रष्टाचार और मौत का सिलसिला आखिरकार खत्म हो जाएगा। ईश्वर ईरान के लोगों की रक्षा करे। दरअसल ट्रंप ने ईरान को समझौते ही शर्तें मानने और होर्मुज स्टे्रट खोलने के लिए मंगलवार रात आठ बजे (वॉशिंगटन समय) तक की डेडलाइन दी थी। यह डेडलाइन भारत में बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे तक होती है। टं्रप ने कहा कि इसके बाद चार घंटे में ईरान में एक पूरी सभ्यता को नष्ट कर दिया जाएगा। उधर, टं्रप की डेडलाइन खत्म होने से पहले ही मंगलवार को अमरीका और इजरायल ने ईरान में कई जगहों पर हमला किया। सबसे बड़ा हमला खार्ग आइलैंड पर हुआ, जहां ऑयल टर्मिनल को निशाना बनाया गया। ईरान का करीब 80 से 90 फीसदी कच्चा तेल यहीं से एक्सपोर्ट होता है। ईरान के पश्चिमी हिस्से में स्थित खोर्रमाबाद एयरपोर्ट पर भी हवाई हमला किए जाने की खबर है। ईरान के कराज शहर में अमरीकी हमले से ट्रांसमिशन लाइनों को नुकसान पहुंचा है, जिस वजह से शहर के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ईरान के शाहरियार शहर में आवासीय बिल्डिंग पर हुए हमले में नौ लोग मारे गए और पंद्रह घायल हुए। इजराइली एयर फोर्स ने मंगलवार को ईरान में करीब 10 अहम रेल लाइनों और पुलों पर हमला किया है।
कशान के पास रेलवे पुल पर हमले में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम ईरान में तबरीज-जंजान हाईवे के पुल पर भी हमला किया गया। इन हमलों के चलते ईरान के मशहद शहर में रेलवे सेवाएं रोक दी गई हैं। दरअसल, इजरायल ने इससे पहले ईरान में लोगों को ट्रेन से सफर न करने की चेतावनी जारी की थी। इसमें कहा गया है कि अगले 12 घंटे तक ट्रेन का इस्तेमाल न करें और रेल की पटरियों से भी दूर रहें। इजरायल का कहना है कि ईरान के रेलवे नेटवर्क का रिवोल्यूशनरी गार्ड के सैन्य अभियानों में इस्तेमाल हो रहा है, जिसके जरिए देशभर में हथियारों की आवाजाही की जा रही है। विश्लेषकों का मानना है कि इजरायल इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर अपने हमलों को जायज ठहराने की कोशिश कर रहा है, ताकि अलग-अलग देशों में इसे समर्थन मिल सके। उधर, अमरीका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए यूएई के शारजाह में हमला किया। उधर, ईरानी सभ्यता खत्म करने की ट्रंप की धमकी पर साउथ अफ्रीका स्थित ईरानी दूतावास ने जवाब दिया है। ईरान ने कहा कि अमरीका और उसके सहयोगियों को ईरान की प्राचीन सभ्यता की तरफ से ऐसा जवाब मिलेगा, जिसे कभी भूल नहीं पाएंगे। अमरीका के साथ बातचीत के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। तेहरान टाइम्स के मुताबिक, अब न तो सीधे और न ही परोक्ष (बैकचैनल) तरीके से कोई संपर्क हो रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच किसी भी तरह के संदेशों का आदान-प्रदान भी रोक दिया गया है। हालांकि इससे पहले पाकिस्तान के हवाले से खबर थी कि बातचीत के लिए ईरान थोड़ा लचीला रुख अपना रहा है। इसी बीच, अमरीका और इजरायल के हमले से बौखलाई ईरानी सेना ने अमरीका और उसके सहयोगी देशों को सीधे शब्दों में चेतावनी दी है। ईरान ने कहा है कि वह अब अमरीका के करीबियों के गैस और तेल ठिकानों को निशाना बनाएगा और पूरे क्षेत्र में ईंधन की सप्लाई को सालों के लिए ठप कर देगा।
उन्होंने साफ कहा कि अगर ईरान की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया, तो मिडल ईस्ट के अन्य देशों के ऊर्जा ठिकाने राख के ढेर में बदल दिए जाएंगे। मंगलवार को अपने ऊपर हुए हमलों के बाद ईरान ने अपने ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ के तहत मिसाइलों की 99वीें खेप लांच कर क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा दिया है। इस कार्रवाई में बैलिस्टिक और क्रूज़ मिसाइलों के साथ-साथ हमला करने वाले ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। इजराइल में ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल से गिराए गए क्लस्टर सबम्यूनिशन (छोटे बम) के कारण नुकसान होने की खबर है। राहत और बचाव टीमों के अनुसार, रोश हाअयिन, रमत हाशरोन और आसपास के इलाकों में इन छोटे बमों के गिरने के स्थानों पर टीमें काम कर रही हैं। ईरानी सेना ने डिमोना के निकट इजरायल के पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्री के साथ-साथ यूएई और कुवैत में स्थित अमरीकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले किए। उधर, अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आसन्न समयसीमा के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने मंगलवार को कहा कि उनके समेत 1.4 करोड़ ईरानी स्वयंसेवक युद्ध में अपनी जान देने के लिए तैयार हैं। यह संख्या पहले सरकारी मीडिया द्वारा बताए गए स्वयंसेवकों के आंकड़ों से लगभग दोगुनी है। इसी बीच ईरान के एक मंत्री ने देश के सभी युवाओं, एथलीटों, कलाकारों, छात्रों, यूनिवर्सिटी के छात्रों और उनके प्रोफेसरों से देश के पावर प्लांट्स के चारों ओर मानव शृंखला बनाने की अपील की है।
Tejraftarnews.in: *HP Weather : छह जिलों में ओलावृष्टि-तूफान का ऑरेंज अलर्ट, कल तक जारी रहेगा बारिश-बर्फबारी का दौर*
Himachal Weather:
चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-शिमला मंडी-सोलन में चेतावनी
प्रदेश में दस अप्रैल को साफ रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में मौसम अभी नौ अप्रैल तक खराब ही रहने वाला है। मंगलवार को पूरे प्रदेश में मौसम ने कई रंग दिखाए। रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई और शिमला में बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। धर्मशाला में देर शाम बारिश और ओलावृष्टि हुई। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, मंडी और सोलन के कई क्षेत्रों में बुधवार को अंधड़-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से नौ अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। दस अप्रैल को कुछ राहत मिलेगी। 11 और 12 अप्रैल को दोबारा प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को कुल्लू और लाहुल-स्पीति में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहा। सुबह के समय धूप खिली, दोपहर बाद कुल्लू में बारिश हुई।
रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। आठ अप्रैल को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन और शिमला जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आठ अप्रैल को शिमला जिला में कुछ जगहों पर भारी बारिश-बर्फबारी और सिरमौर, मंडी और सोलन में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी हुआ है। आठ अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, सिरमौर, शिमला, सोलन, मंडी, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों में कुछ जगहों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट है। नौ अप्रैल को सिरमौर, शिमला, सोलन और मंडी जिलों में अंधड़ चलने का यलो अलर्ट है।
बारिश से तापमान में गिरावट, ठंड बढ़ी
राज्य के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान दिन का तापमान लगभग दो से तीन डिग्री बढऩे की संभावना है। उसके बाद इसमें चार से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ दिन तक शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब ही रहने वाला है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।
[Tejraftarnews.in: *हिमाचल दिवस: रिकांगपिओ में CM फहराएंगे तिरंगा, शिमला जाएंगे Deputy CM, आपके जिले में कौन, जानिए*
राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस इस बार 15 अप्रैल को ट्राइबल जिला किन्नौर के रिकांगपिओ में मनाया जाएगा। यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तिरंगा फहराएंगे और उनके साथ राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी भी मौजूद रहेंगे। इसको लेकर सेके्रटरी सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी की है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी अलग-अलग मंत्री और अधिकारी ध्वजारोहण करेंगे। हिमाचल दिवस समारोह में हमीरपुर में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, शिमला में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
इसके अलावा बिलासपुर में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, कांगड़ा के धर्मशाला में कृषि मंत्री चंद्र कुमार, सिरमौर की नाहन में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान, ऊना में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मंडी में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, चंबा में टीसीपी मंत्री राजेश धर्माणी, लाहौल स्पीति में आयुर्वेद मंत्री यादवेंद्र गोमा, सोलन में टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड के वाइस चेयरमैन आरएस बाली और कुल्लू में विधायक सुंदर सिंह ठाकुर हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
Tejraftarnews.in: *Himachal : कर्मचारियों के तबादलों पर बैन, अब ट्रांसफर को राज्य चुनाव आयोग से लेनी होगी सहमति*
हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों पर अब रोक लग गई है। राज्य सरकार ने इससे पहले 13 जनवरी को जारी आदेशों में 31 मार्च तक तबादलों से बैन हटाया था, लेकिन अब पंचायती राज एवं शहरी निकाय चुनाव के कारण तबादले रोकने पड़े हैं। मुख्य सचिव की ओर से सभी विभागों को जारी आदेशों में कहा गया है कि अब सामान्य तबादलों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। चुनाव ड्यूटी का काम देख रहे कर्मचारी और अधिकारी बिल्कुल नहीं बदले जाएंगे। यदि किसी परिस्थिति में जरूरी होने पर तबादले करने पड़ते हैं, तो पहले राज्य चुनाव आयोग से सहमति जरूरी होगी। तबादला आदेशों में भी यह लिखना होगा कि इसके लिए मंजूरी ली जा चुकी है। चुनाव ड्यूटी पर तैनात किए गए किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को नहीं बदला जाएगा। अब तबादलों के लिए अब स्वास्थ्य कारण, अनुशासनात्मक कार्रवाई या कोर्ट के ऑर्डर के माध्यम से ही रास्ता बचा है।
तबादला आदेश होने पर भी हेड ऑफ ऑफिस की ये जिम्मेदारी होगी कि चुनाव ड्यूटी से संबंधित किसी भी कर्मचारी या अधिकारी को रिलीव न करे। राज्य सरकार ने कहा है कि इन नए निर्देशों का पालन न होने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। ये निर्देश सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागों के अध्यक्षों, मंडल आयुक्तों, जिलाधीशों और बोर्ड कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक, रजिस्ट्रार इत्यादि को भेजे गए हैं। राज्य में शिक्षा विभाग को छोडक़र कार्मिक विभाग ही तबादले करने या बैन लगाने के आदेश जारी करता है। शिक्षा विभाग के लिए अब सेशन के हिसाब से 31 मार्च को रिटायरमेंट की व्यवस्था है, पर अब सरकार ने पंचायती राज एक्ट, हिमाचल प्रदेश म्युनिसिपल एक्ट और म्युनिसिपल कॉरपोरेशन एक्ट के प्रावधानों के तहत यह रोक लगाई है।
Tejraftarnews.in: *पंचायत रोस्टर जारी, कई जिलों में हुआ बदलाव, HC के फैसले के बाद सभी जिलों को थी 7 अप्रैल की डेडलाइन*
इससे पहले जारी रोस्टर में लग गया था 5 फ़ीसदी डिस्क्रीशन कोटा
हिमाचल में पंचायती राज चुनाव के लिए आखिरकार संशोधित रोस्टर जारी हो गया है। हिमाचल हाईकोर्ट ने 7 अप्रैल की शाम 5.00 बजे की डेडलाइन पिछले कल हुई सुनवाई के दौरान दी थी, जिसमें राज्य सरकार द्वारा जिलाधीशों को दिया गया 5 फ़ीसदी डिस्क्रिशनरी कोटा हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था। इसके बाद मंगलवार को पंचायती राज विभाग के सचिव की ओर से सभी जिलों के उपायुक्तों को एक पत्र भेजा गया था। इसमें कहा गया था कि सभी जिले 7 अप्रैल 2026 की रात तक संशोधित पंचायत आरक्षण रोस्टर जारी करें और ये रोस्टर बनाते समय राज्य सरकार की ओर से भेजे गए संशोधित नियमों के निर्देशों को इग्नोर किया जाए। हिमाचल हाईकोर्ट ने विकेश जिंटा एंड अदर्स बनाम हिमाचल सरकार के मामले में फैसला देते हुए आरक्षण रोस्टर में पांच फ़ीसदी का अधिकार जिलाधीश को देने के निर्णय को रोक दिया था।
इसके बाद आज दिन भर जिलाधीश अपने-अपने जिला का रोस्टर बनाते रहे। इससे पहले पिछले कल जिन जिलों में आरक्षण रोस्टर पंचायत, जिला परिषद और बीडीसी के लिए जारी हुआ था, उसमें भी संशोधन हुआ है। पंचायती राज विभाग के अधिकारियों का कहना था कि देर रात तक सभी जिलों का आरक्षण रोस्टर आ जाएगा। अधिकांश जिलों का रोस्टर मंगलवार शाम 9.00 बजे तक आ गया था। पंचायती राज विभाग ने यह भी कहा है कि सभी जिलों में लोग संशोधित आरक्षण रोस्टर को ही देखें। इसे ही फाइनल समझा जाए। हिमाचल प्रदेश में 3757 पंचायतों के लिए चुनाव हो रहा है। त्रिस्तरीय एस प्रणाली में पंचायत समिति और जिला परिषद भी शामिल है। इस बार चुनाव में देरी होने के कारण कोर्ट में ही डेडलाइन तय की हुई है।
Tejraftarnews.in: *OPS दे रहे, बाकी देनदारियां भी देंगे, प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार बोले, हर वादा निभाएगी सरकार*
प्रदेश में सरकार ओल्ड पेंशन दे रही है और कर्मचारियों की देनदारियों को भी चरणबद्ध पूरा किया जा रहा है। कांग्रेस की नीतियां प्रदेश हित में हैं। राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ सरकार आगे बढ़ रही है। मंगलवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश के भाजपा नेता केंद्र में अपने नेताओं से मिल कर प्रदेश के हितों पर कुठाराघात कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल की आरडीजी बंद करना भी भाजपा की एक सोची समझी रणनीति है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय भी भाजपा ने प्रदेश की कोई भी मदद नहीं की। विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश में भाजपा का कोई भी झूठ अब चलने वाला नहीं।
उन्होंने आरोप लगाया कि डबल इंजन सरकार का दावा करने वाली पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश के लोगों को ठगा और राज्य पर 70 हजार करोड़ से अधिक का ऋण तथा 10 हजार करोड़ से अधिक की कर्मचारियों की देनदारियां प्रदेश की कांग्रेस सरकार को विरासत में छोड़ कर गई। प्रदेशाध्यक्ष ने मंडी में आयोजित भाजपा कार्यसमिति में पारित संकल्पों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा का कोई भी षड्यंत्र अब चलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकाल में जब कर्मचारियों ने पेंशन व अपनी अन्य मांगें पूरी करने को कहा था, तो तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनकी मांगों पर नकारात्मक रवैया अपनाते हुए कर्मचारियों से पेंशन के लिए चुनाव लडऩे तक की बात कही थी।
Tejraftarnews.in: *मां बज्रेश्वरी मंदिर के गुंबदों पर लगे कलशों पर सोने की परत, कांगड़ा में भक्त के सहयोग से करवाया जा रहा काम*
माता बज्रेश्वरी देवी मंदिर के गुंबदों पर लगे कलशों पर सोने की परत चढ़ाई जा रही है यह भी पता लगाया जा रहा है कि पुराने लगे हुए कलश किस धातु के बने हैं। अभी तक जो कलश उतारे गए हैं वे तांबे के थे उन्हें गोल्ड प्लेटेड कर दिया है । कुछ स्थानों पर कलश उतारने की प्रक्रिया पर लोगों ने आपत्ति भी जताई है। उनका कहना है कि यह कलश हमारी ऐतिहासिक धरोहर हैं इन्हें वैज्ञानिक तरीके से प्रोफेशनल लोगों से हटवाया जाए उनका कहना है कि जो लोग उन्हें उतारने के लिए लगाए गए हैं वह प्रोफेशनल नहीं है । नतीजतन इन कलशों का महत्त्व खत्म हो रहा है।
मंदिर के पूर्व ट्रस्टी नरेंद्र शर्मा हैप्पी का कहना है कि हथौड़ी के साथ इन कलशों को तोड़ा जा रहा है इससे गुंबद की फाउंडेशन भी हिल रही है ऐसे में ऐतिहासिक धरोहर भी सुरक्षित नहीं रह रही है। पानी के रिसाव का भी खतरा है। उनका कहना है कि कलशों पर सोने की परत चढ़ाना मंदिर प्रशासन का एक अच्छा निर्णय है, लेकिन यह वैज्ञानिक ढंग से हो ताकि मंदिर के ऐतिहासिक गुंबद की भव्यता और महत्त्वता बरकरार रहे।
मंदिर की खूबसूरती को लगेंगे चार चांद
मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर का कहना है कि इस कार्य को पूरी शिद्दत के साथ पूरा करवाया जा रहा है। अभी तक जो कलश उतारे गए हैं उनकी जांच की गई है और यह तांबे के पाए गए हैं। इन पर सोने की परत चढऩे का कार्य मकम्मल कर लिया है, जिस स्थान से वह उतारे गए थे वहां लगा दिए गए हैं। इन कलशों को उतारने के तरीके को लेकर कुछ लोगों को आपत्ति है, लेकिन इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है और कार्य करने वाले मजदूरों को यह हिदायत दी गई है कि उसे उचित ढंग से उतारा जाए। इन कलशों पर सोने की परत चढ़ जाने के बाद इनकी खूबसूरती भी बढ़ेगी और महत्त्व भी बढ़ेगा।
[Tejraftarnews.in: *मंडी-कुल्लू में भीषण अग्निकांड, घर-दुकान राख, शहर में शार्ट सर्किट से लैदर पर्स की शॉप में सुलगी लपटें*
मंडी शहर में लेदर पर्स की और गिफ्ट आइट्म की दुकान में आग लग गई। इस अग्रिकांड में दुकान के ऊपर घर भी चपेट में आया है और पड़ोसी के घर को भी नुकसान पहुंचा है। मंडी नगर निगम के वार्ड 12 भगवान मोहल्ला में मंगलवार सुबह यह घटना पेश आई है। लेदर पर्स और गिफ्ट आइटम की एक दुकान में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि ऊपर बने रिहायशी मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। घर में मौजूद लोगों को अपनी जान बचाने के लिए छत की ओर भागना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद के प्रयास किए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। गलियों में अवैध पार्किंग के कारण मौके पर फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पंहुच पाई। मकान मालिक गोपाल का कहना है कि आग के कारण उनके घर को भी नुकसान पंहुचा है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अग्निकांड से पीडि़त का 25 से 30 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। दुकान के मालिक हरीश शर्मा हादसे के समय राज्य से बाहर थे। शहरी चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
दमकल कर्मचारियों ने लपटों पर पाया काबू
निजी संवाददाता-भुंतर
जिला कुल्लू के बगीचा क्षेत्र में एक रिहायशी मकान में अचानक आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान होने का मामला सामने आया है। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया बताया जा रहा है कि मकान पूर्व जिला परिषद सदस्य आशा ठाकुर का है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही कुल्लू से अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। विभाग की मुस्तैदी के कारण आग को साथ लगते अन्य मकानों तक फैलने से रोक लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में कोई जानी नुकसान जनहानि नहीं हुई है।
Tejraftarnews.in: *चंबा के सिंयूर में टूटा निर्माणाधीन पुल, भू-स्खलन से भरमौर-होली सडक़ पर थमे गाडिय़ों के पहिए, रावी में जा गिरा मलबा*
जनजातीय उपमंडल के भरमौर-होली वाया सियंूर मार्ग पर रावी नदी पर निर्माणाधीन स्टील ट्रस पुल मंगलवार सुबह भू-स्ख्लन के कारण ध्वस्त हो गया। इस घटना में लोक निर्माण विभाग को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। इस घटना के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप होकर रह गई है। मंगलवार सुबह निर्माणाधीन पुल के पास पहाड़ी के दरकने से हुए भू-स्ख्लन से पुल उखडक़र नीचे रावी नदी में जा गिरा। गनीमत यह रही कि इस दौरान निर्माणाधीन पुल के पास कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था।
इस दौरान वहां से गुजर रहे व्यक्ति ने पुल के गिरने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बस योग्य स्टील ट्रस पुल की कुल लागत 601.85 लाख रुपए निर्धारित की गई थी। एनसीसी कंस्ट्रक्शन कंपनी पप्राइवेट लिमिटेड चंबा द्वारा इस पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा था। इस पुल का करीब 90 फीसदी कार्य पूरा हो चुका था। यह पुल होली घाटी को मुख्य भरमौर से जोडऩे के लिए एक लाइफ लाइन माना जा रहा था।
मौसम खुलते ही शुरू हंोगा काम
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संजीव शर्मा ने बताया कि यह पुल बसों के आवागमन के लिहाज से डिजाइन किया गया था। इसका स्पैन 68 मीटर लंबा था। लगातार पत्थर गिरने के कारण फिलहाल मौके पर कार्य शुरू करना संभव नहीं है। जैसे ही भू-स्खलन और पत्थर गिरने का सिलसिला थमते सडक़ एवं पुल की बहाली का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाएगा।
Tejraftarnews.in: *पहली अप्रैल के आधार पर बनेगी नई वोटर लिस्ट, सात शहरों में तैयार होगी नई मतदाता सूची; इन जिलों के लिए शेडयूल जारी*
सात शहरों में तैयार होगी नई मतदाता सूची; झंडूता, स्वारघाट, संगड़ाह, बंगाणा, नारकंडा, नादौन और रोहड़ू के लिए शेडयूल जारी
राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश ने नगर पंचायतों और नगर परिषदों की मतदाता सूचियों को अपडेट करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग ने लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पहली अप्रैल को मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए पात्रता तिथि निर्धारित की है। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार जिन शहरी निकायों का गठन या पुनर्गठन हुआ है, उनमें मतदाता सूची को अपडेट किया जाएगा। इनमें नगर पंचायत झंडूता, स्वारघाट, संगड़ाह, बंगाणा, नारकंडा तथा नगर परिषद नादौन और रोहड़ू शामिल हैं। यह कार्य उन शहरी निकायों पर लागू नहीं होगा, जिनमें कोई पुनर्गठन नहीं हुआ है। आयोग ने बताया कि इन निकायों के वार्डों का अंतिम परिसीमन आदेश संबंधित उपायुक्तों द्वारा जारी किया जा चुका है। अब मतदाता सूचियों को अद्यतन करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
सात अप्रैल को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 16 अप्रैल तक दावे और आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकेंगी। 18 अप्रैल तक इन दावों और आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा। इसके बाद 25 अप्रैल तक अपीलें दायर की जा सकेंगी और 27 अप्रैल तक अपीलों का निपटारा किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 27 अप्रैल तक प्रकाशित कर दी जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि दावे और आपत्तियां व्यक्ति स्वयं, पंजीकृत डाक के माध्यम से या लिखित रूप से अधिकृत व्यक्ति के जरिए ही प्रस्तुत कर सकता है। आयोग ने निर्देश दिए हैं कि अंतिम सूची के प्रकाशन के बाद इसकी सूचना तुरंत ईमेल के माध्यम से आयोग को भेजी जाए और बाद में डाक से इसकी पुष्टि की जाए। प्रत्येक वार्ड के लिए मतदाता सूची की 20 प्रतियां स्थानीय स्तर पर मुद्रित की जाएंगी तथा एक प्रमाणित प्रति रिकॉर्ड में सुरक्षित रखी जाएगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची के आदेशों के तहत जारी इस कार्यक्रम को जमीनी स्तर पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Tejraftarnews.in: *महिलाओं को दो हजार, किसानों को 15 हजार देगी कांग्रेस, जारी किया पांच गारंटी वाला घोषणा पत्र*
पार्टी ने पश्चिम बंगाल के लिए जारी किया पांच गारंटी वाला घोषणा पत्र
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने बंगाल के लिए पांच गारंटी दी हैं। इन गारंटियों में दुर्गा सम्मान, कृषक सम्मान, विधान स्वास्थ्य सुरक्षा, युवा सम्मान और शिक्षा आलोक शामिल हैं। पार्टी ने कहा है कि हर गारंटी के लिए अलग मंत्रालय का गठन किया जाएगा, जो इसको लागू करेगा। पार्टी ने आर्थिक विकास के लिए इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनवाने का भी वादा किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और बंगाल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कोलकाता में पार्टी का घोषणापत्र जारी किया।
कांग्रेस पार्टी की पांच गारंटियों में दुर्गा सम्मान में हर महिला को प्रति माह 2000 रुपए, पीजी तक की पढ़ाई मुफ्त. सरकारी गाडिय़ों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। वहीं कृषक सम्मान में सीमांत और भूमिहीन किसानों को प्रति वर्ष 15,000 रुपए और 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी। विधान स्वास्थ्य सुरक्षा में प्रत्येक परिवार को विधान हैल्थ कार्ड दिया जाएगा। इसके तहत 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा होगा। इस कार्ड के जरिए सरकार कैंसर का मुफ्त इलाज सुनिश्चित करेगी। युवा सम्मान में एक साल के भीतर सभी सरकारी पदों को भरा जाएगा। युवाओं को इंटर्नशिप के मौके की गारंटी कांग्रेस ने दी है। शिक्षा आलोक में स्नातक यानी ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। एआई आधारित स्किल डिवेलपमेंट सेंटर बनाए जाएंगे।
Tejraftarnews.in *खेड़ा के घर पुलिस की रेड, CM की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट के आरोप लगाकर फंसे, सरमा बोले…पढ़ें पूरी खबर*
सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट का आरोप लगाने के दो दिन बाद मंगलवार को असम पुलिस ने दिल्ली में पवन खेड़ा के घर छापा मारा। हिमंता की पत्नी की एफआईआर के बाद यह कार्रवाई की गई है। हालांकि छापामारी के वक्त पवन खेड़ा घर पर मौजूद नहीं थे। पुलिस ने घर से कुछ डॉक्यूमेंट्स और इलेक्ट्रिक डिवाइस सीज किए। पवन के घर पर मौजूद नहीं होने पर हिमंता ने कहा कि गिरफ्तारी की चुनौती देने वाले खेड़ा अब हैदराबाद भाग गए हैं। कानून अपना काम करेगा। हम खेड़ा को पाताल से ढूंढकर ले आएंगे और पता करेंगे कि उन्हें फर्जी दस्तावेज किसने दिए। मुझे लगता है कि ये डॉक्यूमेंट्स शायद राहुल गांधी ने पवन खेड़ा को दिए होंगे। बता दें दिल्ली पुलिस असम से आए अधिकारियों की सहायता कर रही है। कानून के मुताबिक, अगर किसी एक राज्य की पुलिस दूसरे राज्य में जाती है, तो स्थानीय पुलिस को सूचित करना होता है। दिल्ली पुलिस को सूचित कर दिया गया, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी के पुलिस अधिकारी असम पुलिस की टीम की सहायता कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, पवन खेड़ा अपने आवास पर मौजूद नहीं हैं। हाल ही में पवन खेड़ा ने असम सीएम की पत्नी के पासपोर्ट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और कई आरोप लगाए थे। उसी मामले में असम पुलिस दिल्ली पहुंची है। रविवार को असम में एक राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया, जब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी, रिंकी सरमा पर तीन देशों के पासपोर्ट रखने और विदेशों में बड़ी संपत्ति होने का आरोप लगाया। इसके तुरंत बाद, असम के मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए इन आरोपों को बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बताकर खारिज कर दिया। सरमा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा पवन खेड़ा की प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस पार्टी के अंदर गहरी हताशा और घबराहट को दर्शाती है। जैसे-जैसे असम एक ऐतिहासिक जनादेश की ओर निर्णायक रूप से आगे बढ़ रहा है, इस तरह के हताश और बेबुनियाद हमले केवल उनके ढहते जनाधार को ही उजागर करते हैं।
Tejraftarnews.in: *सही स्ट्रीम देगी भाविष्य को नई दिशा, किसी ट्रेंड या दबाव के आधार पर न करें स्ट्रीम का चुनाव*
हर स्ट्रीम में आगे बढऩे के अवसर हैं- फर्क बस इतना है कि आप उसमें कितना समर्पण और मेहनत लगाते हैं। स्ट्रीम का चुनाव किसी ट्रेंड या दबाव के आधार पर न करें, बल्कि अपनी रुचि, क्षमता और भविष्य के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सोच-समझकर निर्णय लें…
10वीं कक्षा के बाद स्ट्रीम चुनना हर छात्र के जीवन का एक अहम फैसला होता है। यह केवल आगे की पढ़ाई ही नहीं, बल्कि करियर की दिशा भी तय करता है। जब विकल्प सामने आते हैं -साइंस, कॉमर्स और आट्र्स – तो अकसर विद्यार्थी और उनके माता-पिता भ्रम में पड़ जाते हैं। हर कोई अपनी राय देता है, लेकिन सही स्ट्रीम कौन-सी है? इसका जवाब हर छात्र के इंटरेस्ट, एबिलिटी और लक्ष्य पर निर्भर करता है। कोई भी स्ट्रीम आपके करियर को प्रभावित करती है, इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप सही निर्णय लें। जब हम स्ट्रीम चुनने की बात करते हैं, तो यह किसी के जीवन का एक इम्पोर्टेंट डिसिशन होता है। सही स्ट्रीम का च्वॉइस आपके फ्यूचर को इंप्रेस कर सकता है।
अपना इंटरेस्ट पहचानें
जब हम स्ट्रीम चुनने की बात करते हैं, तो सबसे पहले हमें अपने इंटरेस्ट पर ध्यान देना चाहिए। इंटरेस्ट से ही हमें पता चलता है कि हमें क्या पसंद है और हम किसमें अच्छे हैं। यह आपको आगे चलकर सही डायरेक्शन में गाइड करेगा। जैसे- अगर आपको गणित और विज्ञान में इंटरेस्ट है, तो विज्ञान स्ट्रीम को चुनना सही हो सकता है। अगर आपको राइटिंग, आर्ट और हिस्ट्री में रुचि है, तो आट्र्स स्ट्रीम सही हो सकती है।
एडवाइस: अपने आप से पूछें कि आपको क्या पसंद है? क्या आपको खेल, चित्रकला, विज्ञान, गणित, या भाषा में रुचि है? यही वह समय है जब आपको अपनी रुचियों को समझने की जरूरत है।
अपने स्किल्स को समझें
अपने स्किल्स यानी कौशल को पहचानना भी बहुत जरूरी है। क्या आप गणित में अच्छे हैं? क्या आप लिखने में अच्छा महसूस करते हैं या क्या आप किसी विशेष विषय में अच्छे नंबर ला सकते हैं? यह सब आपको ये समझने में मदद करेगा कि आप किस स्ट्रीम में बेटर परफॉरमेंस कर सकते हैं। जैसे- अगर आप गणित और विज्ञान में अच्छे हैं, तो विज्ञान या इंजीनियरिंग जैसे करियर ऑप्शंस आपके लिए बेहतर हो सकते हैं। अगर आपको कला, संगीत या थिएटर में रुचि है, तो आट्र्स स्ट्रीम आपके लिए बेहतर हो सकती है।
एडवाइस: अपनी ताकत को पहचानें और उसी दिशा में आगे बढ़ें। अगर आप विज्ञान में अच्छे हैं, तो उसे ही आगे बढ़ाएं। हमेशा अपनी क्षमताओं पर विश्वास करें।
अवसरों पर ध्यान दें
स्ट्रीम चुनते समय यह भी जानना जरूरी है कि आपके चुने हुए विषय में आगे चलकर क्या करियर के अवसर हैं। जैसे, साइंस स्ट्रीम के बाद आप इंजीनियरिंग, मेडिकल, या रिसर्च जैसे क्षेत्रों में जा सकते हैं। वहीं आट्र्स स्ट्रीम के बाद आप पत्रकारिता, मानविकी, राजनीति या शिक्षण जैसे करियर विकल्पों को चुन सकते हैं। जैसे- अगर आप मेडिकल क्षेत्र में रुचि रखते हैं, तो साइंस स्ट्रीम को चुनना सही होगा। अगर आपको आर्थिक मामलों, राजनीति या सामाजिक मुद्दों में रुचि है तो आट्र्स स्ट्रीम आपके लिए सही होगी।
एडवाइस: आपके चुने हुए विषय के आधार पर भविष्य के करियर के अवसरों के बारे में जानें। क्या वे क्षेत्र आपकी रुचि और अवसरों के लिए सही है? क्या आपके पास उस क्षेत्र में काम करने के अच्छे मौके होंगे?
डिफीकल्टी लेवल को ध्यान में रखें
कुछ स्ट्रीम में लंबी एजुकेशन पीरियड होती है, जैसे मेडिकल और इंजीनियरिंग, जिनमें लंबी पढ़ाई करनी होती है, जबकि आट्र्स स्ट्रीम में कई करियर फील्ड्स के लिए कम समय लगता है और कई बार फ्रीलांस में भी काम किया जा सकता है। यदि आपको लंबी पढ़ाई पसंद नहीं है और आप जल्दी अपने करियर में कदम रखना चाहते हैं, तो छोटे और आसानी से एक्सेसिबल ऑप्शन को चुनना बेहतर रहेगा।
एडवाइस: अपने करियर की योजना को ध्यान में रखते हुए एजुकेशन पीरियड को जानें। यदि आप जल्दी से काम करना चाहते हैं तो कुछ छोटा या कम समय का कोर्स भी चुन सकते हैं।
भविष्य में बदलते अवसरों के बारे में सोचें
आजकल टेक्नोलॉजी और नई-नई इंडस्ट्रीज आ रही हैं, जो भविष्य में बहुत अच्छा करियर ऑप्शन हो सकती हैं। जैसे एआई, डाटा साइंस, रोबोटिक्स और ब्लॉकचेन जैसे क्षेत्रों में काफी संभावनाएं हैं। इसलिए, यह ध्यान में रखते हुए अपनी स्ट्रीम का चुनाव करें।
एडवाइस: सिर्फ आज के लिए नहीं, बल्कि भविष्य में आने वाली नई इंडस्ट्रीज और करियर ऑप्शंस के बारे में सोचें। जब आप स्ट्रीम चुनें, तो यह देखें कि आने वाले समय में वह क्षेत्र आपके लिए फायदे का हो सकता है या नहीं।
परिवार और दोस्तों की राय
आप अगर चाहें, तो आप आपके परिवार और दोस्तों से भी गाइडेंस ले सकते हैं, लेकिन याद रखें, अंतिम निर्णय आपका ही होना चाहिए। किसी और के मुताबिक निर्णय लेना आपके लिए सही नहीं हो सकता, क्योंकि यह आपका भविष्य है। जैसे- अगर आपके परिवार में अधिकतर लोग इंजीनियर हैं, तो हो सकता है कि वे आपको भी इंजीनियरिंग स्ट्रीम की ओर प्रेरित करें, लेकिन अगर आपकी इंटरेस्ट आट्र्स में है, तो आपको अपनी इंटरेस्ट को प्रायोरिटी देनी चाहिए।
एडवाइस: अपने परिवार और दोस्तों से मार्गदर्शन लें, लेकिन अपने इंटरेस्ट और अपनी ताकत को ध्यान में रखें। हमेशा अपनी पसंद पर विश्वास रखें।
सभी तरह के स्ट्रीम्स के बारे में जानें
कभी-कभी हमें यह समझने में दिक्कत होती है कि किस स्ट्रीम को चुनें। विज्ञान, आट्र्स और कॉमर्स तीन मेजर स्ट्रीम्स हैं, जिनमें से आपको एक का चुनाव करना होता है।
विज्ञान: इस स्ट्रीम में मैथमेटिक्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी जैसे विषय होते हैं। इसमें आगे इंजीनियरिंग, मेडिकल, रिसर्च जैसी करियर के विकल्प हैं।
आट्र्स: इस स्ट्रीम में हिस्ट्री, जियोग्राफी, पॉलिटिक्स, सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी, लिटरेचर आदि होते हैं। इसमें करियर के विकल्प जैसे जर्नलिज्म, राइटिंग, एंटरटेनमेंट, टीचिंग, आट्र्स में होते हैं।
कॉमर्स: इसमें अकाउंटिंग, इकोनॉमिक्स, बिजनेस, फाइनांस आदि विषय होते हैं। इसमें करियर के अच्छे अवसर होते हैं, जैसे बिजनेस, फाइनांस, मार्केटिंग और आर्गेनाइज्ड मैनेजमेंट में।
एडवाइस: इन तीनों स्ट्रीम्स के बारे में अच्छे से जानकारी लें और यह सोचें कि कौन सा क्षेत्र आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा।
उपलब्ध रिसोर्सेज का यूज करें
आजकल, इंटरनेट पर करियर काउंसलिंग और गाइडेंस के कई माध्यम उपलब्ध हैं। आप ऑनलाइन कोर्स और वर्कशॉप्स के माध्यम से अपनी रुचियों और भविष्य के विकल्पों के बारे में अधिक जानकारी ले सकते हैं।
एडवाइस: इंटरनेट का यूज करके, विभिन्न करियर गाइड और काउंसलिंग सेशंस का हिस्सा बनें। यह आपको बेहतर निर्णय लेने में मदद करेगा।
निर्णय लेने से पहले समय लें
किसी भी स्ट्रीम का च्वॉइस बहुत सोच-समझकर करना चाहिए, क्योंकि यह आपका भविष्य तय करेगा। यह जरूरी नहीं कि आप एक ही दिन में डिसीजन ले लें। सही स्ट्रीम का चुनाव करने के लिए समय लें, सोचें और फिर निर्णय लें। जल्दबाजी में फैसला न लें। सही दिशा में सोचने के लिए समय लें और अपने आत्मविश्वास को बढ़ाएं।
कुछ वैल्युएबल एडवाइस: अपने दिल की सुनें, क्योंकि यह आपको सही दिशा दिखाएगा। आत्म-विश्वास रखें। कभी-कभी दूसरों से अलग रास्ता चुनने से ही सफलता मिलती है। मुझे लगता है, मैं क्या कर सकता हूं, इस पर ध्यान दें, न कि केवल आपके पास क्या है। टाइम मैनेजमेंट सीखें। जब आप एक स्ट्रीम चुनते हैं, तो यह भी ध्यान रखें कि समय और मेहनत कितनी जरूरी होगी।
मेंटल हैल्थ का ख्याल रखें
कभी-कभी छात्रों को परिवार, दोस्तों और समाज के दबाव के कारण गलत स्ट्रीम का चुनाव करना पड़ता है। यह उनके मेंटल हैल्थ के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए, सबसे जरूरी बात यह है कि आप जो स्ट्रीम चुनें, वह आपकी मेंटल पीस और हेल्दी लाइफ के लिए सही हो।
एडवाइस: अगर आप किसी क्षेत्र में खुश नहीं हैं, तो बदलाव के बारे में सोचें। हमेेशा अपने मेंटल हैल्थ का ख्याल रखें।
Tejraftarnews.in: *बीमार कर्मियों-पेंशनरों को भुगतान पहले, लंबित वित्तीय लाभों की अदायगी के लिए जारी किए निर्देश*
हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड ने गंभीर और जानलेवा बीमारियों से जूझ रहे कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने वेतन, पेंशन, ग्रेच्युटी, लीव-एनकैशमेंट और मेडिकल बिलों के लंबित भुगतान को प्राथमिकता से निपटाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह निर्णय हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देशों और लंबित याचिकाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। दरअसल, हाल के महीनों में कई कर्मचारी और पेंशनर अपने बकाया भुगतान के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके हैं। इनमें से कई याचिकाकर्ता कैंसर, हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों से पीडि़त हैं और इलाज के लिए आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। न्यायालय ने इन सभी मामलों को एक साथ क्लब कर सुनवाई की गई, जिसमें राज्य सरकार और संबंधित बोर्डों को मानवीय आधार पर राहत देने के निर्देश दिए गए। इस पर अब बिजली बोर्ड प्रबंधन एक गाइडलाइन जारी की है।
क्षेत्रीय समाचार पत्र
इसके तहत जिन मामलों में अदालत ने स्पष्ट आदेश दिए हैं, उनमें बकाया भुगतान तुरंत किया जाएगा। बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि यदि किसी आवेदन में दस्तावेज अधूरे पाए जाते हैं, तो संबंधित अधिकारी तीन दिनों के भीतर आवेदक को सूचित करेंगे। दस्तावेज पूरे होने के बाद मामले को समयबद्ध तरीके से निपटाना अनिवार्य होगा, ताकि भुगतान में अनावश्यक देरी न हो। बोर्ड प्रबंधन का कहना है कि इन गाइडलाइंस का मुख्य उद्देश्य गंभीर रूप से बीमार कर्मचारियों और पेंशनरों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। साथ ही, यह सुनिश्चित करना भी है कि भविष्य में ऐसे मामलों में कर्मचारियों को अदालत का सहारा न लेना पड़े और उन्हें विभाग स्तर पर ही राहत मिल सके।
चिकित्सा बिलों के भुगतान को प्राथमिकता
बोर्ड ने तय किया है कि ऐसे सभी मामलों को वित्त एवं लेखा शाखा के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा। संशोधित वेतन और पेंशन से जुड़े बकाया की गणना निर्धारित नियमों के अनुसार की जाएगी, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो। बोर्ड ने मेडिकल रिम्बर्समेंट के मामलों में भी अब तेजी लाने को कहा है। इसके लिए गंभीर बीमार कर्मचारियों और पेंशनरों के चिकित्सा बिलों का भुगतान भी बकाया राशि भुगतान की तर्ज पर प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
प्रमाणपत्र अनिवार्य
इसके अलावा, जो कर्मचारी या पेंशनर जीवन-घातक बीमारी से पीडि़त हैं, वे संबंधित कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी से प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा, जिसके बाद संबंधित अधिकारी बिना देरी के मामले को प्रोसेस करेंगे।
Tejraftarnews.in: *प्रदेश में मौसम का कहर, दरकने लगे पहाड़, कुल्लू में कार पर गिरा मलबा, बाल-बाल बचा ड्राइवर*
लगातार हो रही बारिश-बर्फबारी बनी आफत, सडक़ों पर रिस्की हुआ सफर, फसलों को नुकसान
जिला कुल्लू के मणिकर्ण-बरशैणी सडक़ पर भू-स्खलन की चपेट में आने से एक कार क्षतिग्र्रस्त हो गई। हादसे के दौरान कार चालक बाल-बाल बच गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह एक कार बरशैणी से मणिकर्ण की तरफ आ रही थी कि अचानक घर्टीगढ़ के पास भू-स्खलन होने से मलबा कार पर आ गिरा। गनीमत यह रही कि चालक को चोटें नहीं आई है। इसके बाद कार दलदल में फंस गई। यह भी बताया जा रहा है कि दो-तीन गाडिय़ां और भी यहां चल रही कि लेकिन चालकों ने गाडिय़ों को बीच ही रोक दिया।
एक महीने में आठ बार दरका पहाड़
मणिकर्ण-बरशैणी सडक़ पर घर्टीगढ़ के पास मार्च से लेकर अब तक लगभग एक महीने से ज्यादा समय के बीच आठ बार लैंड स्लाइड हुआ। यहां पर बारिश होने पर लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिससे सडक़ वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो रहा है।
नवंबर महीने से रिस्की बना प्वाइंट
बता दें कि नवंबर 2025 से लेकर यह प्वाइंट काफी डेंजर बन गया है। यहां पर लगातार भू-स्खलन का क्रम जारी है। बता देंं कि बरशैणी, तोष, तुलगा-पुलगा व कालगा आदि क्षेत्र में काफी संख्या में पर्यटक जाते हैं। भू-स्खलन होने से पर्यटकों को भी दिक्कतें आ रही है।
प्रशासन की अनदेखी से परेशान
बता दें कि घर्टीगढ़ में लगातार हो रहे भू-स्खलन को लेकर ग्रामीण भी प्रशासन से मिले थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से यहां पर वाहनों की आवाजाही के लिए विकल्प ढूंढकर लोगों की समस्या का समाधान करने की मांग की थी। लेकिन अभी तक न प्रशासन कोई हल नहीं निकाल पाया है।
लाहुल में पहाड़ी से कार पर गिरा पत्थर, पश्चिम बंगाल का दंपत्ति घायल
लाहुल के मोसूमा थेतुप कुरकुर में पहाड़ी से बड़ा पत्थर सैलानियों की गाड़ी पर गिर गया। इस हादसे में कार में सवार पश्चिम बंगाल का दंपति मनोजित सिंह रॉय और उनकी पत्नी पॉलिनी सिंघा घायल हो गए। घायल दंपति को केलांग अस्पताल में प्राथमिक उपाचर के बाद कुल्लू रैफर कर दिया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
[Tejraftarnews.in: *Hamirpur News: iPhone के लिए अपने ही घर में डाका, मां के गहने चुराए और ले लिया 3 लाख लोन*
आजकल के बच्चे अपने शौक पूरा करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगे हैं। शौक पूरा करने के लिए वे अपने घर को भी नहीं बख्श रहे। ऐसा ही एक मामला नादौन में पेश आया है, जहां पुलिस ने 2 दिन पहले हुई चोरी की गुत्थी सुलझाई और इसके पीछे मकसद की कहानी भी सामने आ गई। पुलिस जांच में अहम खुलासा हुआ कि नाबालिग बेटे ने आईफोन खरीदने के साथ-साथ अन्य शौक पूरा करने के लिए अपनी मां के गहने चुराए थे। इन गहनों की एवज में उसने करीब तीन लाख रुपए का लोन लिया था।
जानकारी के अनुसार नादौन थाना में मुकेश कुमार निवासी गांव गगाल, डाक्टी भरमोटी, नादौन द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई कि उसकी पत्नी के सोने के गहने घर की अलमारी से चोरी हो गए हैं। शिकायत में मांग टीका, दो नथ, दो जोड़ी झुमके तथा दो अंगूठियां चोरी होना बताया गया। इस संबंध में पुलिस थाना नादौन में मामला दर्ज किया गया। पुलिस जांच के दौरान पाया गया कि शिकायतकर्ता का बेटा नाबालिग है, जिसने पूछताछ में बताया कि उसने उक्त सोने के गहने कृष कौंडल पुत्र स्व पवन कुमार निवासी गांव कुठार, भरमोटी नादौन को दे दिए थे। आगे पूछताछ करने पर सामने आया कि कृष कौंडल ने अपनी बहन निशा कुमारी निवासी टिल्लू, डाक्टर बेला, नादौन के साथ मिलकर उक्त गहनों को फाइनेंस कंपनी नादौन शाखा में गिरवी रखकर गोल्ड लोन प्राप्त किया। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए गिरवी रखे गए गहनों को बरामद किया गया। बरामद गहनों में नोज रिंग 12.900 ग्राम, मांग टिक्का 5.27 ग्राम, अंगूठी 3.98 ग्राम, एक जोड़ा झुमके 3.91 ग्राम, एक झुमका 2.43 ग्राम, नोज़ रिंग 3.25 ग्राम आदि यह 6 सोने के गहनों का कुल वजन लगभग 31.77 ग्राम है। बरामद गहनों की पहचान शिकायतकर्ता की पत्नी द्वारा की गई, जिन्होंने पुष्टि की कि ये गहने उन्हीं के हैं। थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि चोरी हुए गहने बरामद किए हैं। वहीं गुत्थी सुलझा ली है।
Tejraftarnews.in: *पांगी को चंबा से जोड़ने की कवायद शुरू, 20 मई तक बहाल होगा साच-पास मार्ग*
चंबा,: चुराह उपमंडल बैरागढ़-साच-पास किलाड़ मार्ग को बहाल करने का काम शुरू हो चुका है। *किलाड़ और चुराह दोनों तरफ से साच पास दरें से बर्फ हटाने का काम जारी है। अगर मौसम साथ देता है, तो विभाग ने 20 मई तक साच-पास बहाल करने का लक्ष्य रखा है*। यह मार्ग बहाल होने से पांगी घाटी के लोगों को चंबा मुख्यालय पहुंचने में आसानी होगी, क्योंकि अभी उन्हें जम्मू-कश्मीर या कुल्लू होते हुए सैंकड़ों किलोमीटर लंबा रास्ता तय करना पड़ता है।
___गौरतलब है कि सर्दियों के मौसम में बर्फबारी के कारण यह मार्ग बंद हो जाता है, जिससे पांगी घाटी के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग के बहाल होने से न केवल पांगी घाटी के लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
Tejraftarnews.in: *💁🏻♂️हरियाणा की टॉप 20 बड़ी खबरें*
*📝मंगलवार 7 अप्रैल 2026*
1️⃣ ➤ प्रदेश में मौसम अचानक बदला, कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाएं
फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की चिंता बढ़ी
2️⃣ ➤ गुरुग्राम में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए नया प्लान लागू
मुख्य सड़कों पर स्मार्ट सिग्नल सिस्टम शुरू
3️⃣ ➤ हिसार में सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम का विस्तार
छात्रों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की पहल
4️⃣ ➤ रोहतक में अपराध पर लगाम के लिए पुलिस की सख्ती बढ़ी
रात में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया
5️⃣ ➤ करनाल में किसानों के लिए नई सब्सिडी योजना लागू
खेती के उपकरणों पर मिलेगा अतिरिक्त लाभ
6️⃣ ➤ फरीदाबाद में प्रदूषण स्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट
धूल नियंत्रण के लिए सख्त निर्देश जारी
7️⃣ ➤ पंचकूला में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई परियोजना
झील और पार्कों का सौंदर्यीकरण शुरू
8️⃣ ➤ पानीपत में उद्योगों के लिए नई नीति तैयार
रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद
9️⃣ ➤ सोनीपत में जमीन रजिस्ट्री प्रक्रिया ऑनलाइन हुई
लोगों को लंबी लाइनों से राहत
🔟 ➤ अंबाला में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की योजना
नए डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू
1️⃣1️⃣ ➤ भिवानी में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन
नए स्टेडियम निर्माण का ऐलान
1️⃣2️⃣ ➤ जींद में बिजली आपूर्ति सुधार के लिए बड़े प्रोजेक्ट
कटौती में कमी आने की संभावना
1️⃣3️⃣ ➤ रेवाड़ी में सड़क निर्माण कार्य तेज
ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी
1️⃣4️⃣ ➤ महेंद्रगढ़ में जल संकट से निपटने के उपाय
नए ट्यूबवेल लगाने की योजना
1️⃣5️⃣ ➤ यमुनानगर में लकड़ी उद्योग को बढ़ावा
सरकार की नई नीति लागू
1️⃣6️⃣ ➤ कैथल में शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला
स्कूलों में नई भर्ती प्रक्रिया शुरू
1️⃣7️⃣ ➤ सिरसा में किसानों का प्रदर्शन तेज
सरकार से MSP बढ़ाने की मांग
1️⃣8️⃣ ➤ चरखी दादरी में महिला सुरक्षा पर विशेष अभियान
पुलिस की गश्त बढ़ाई गई
1️⃣9️⃣ ➤ पलवल में अवैध निर्माण पर कार्रवाई
कई बिल्डिंग्स सील की गईं
2️⃣0️⃣ ➤ कुरुक्षेत्र में धार्मिक पर्यटन बढ़ा
त्योहारों के चलते श्रद्धालुओं की भीड़
*🇮🇳 Top 5 National News*
1️⃣ ➤ केंद्र सरकार ने नई रोजगार नीति पर काम तेज किया
युवाओं के लिए बड़े अवसर बनने की उम्मीद
2️⃣ ➤ देश में मौसम बदलाव, कई राज्यों में बारिश और आंधी
IMD ने अलर्ट जारी किया
3️⃣ ➤ संसद सत्र में आज कई महत्वपूर्ण बिल पेश होंगे
विपक्ष और सरकार आमने-सामने
4️⃣ ➤ रेलवे ने नई हाई-स्पीड ट्रेन परियोजना को मंजूरी दी
यात्रा समय में बड़ी कमी आएगी
5️⃣ ➤ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मामूली बदलाव
आम जनता को थोड़ी राहत
*🌍 Top 5 International News*
1️⃣ ➤ मध्य पूर्व में तनाव बढ़ा, कई देशों ने सुरक्षा बढ़ाई
वैश्विक चिंता बढ़ी
2️⃣ ➤ अमेरिका में आर्थिक सुधार के संकेत
बाजार में तेजी देखने को मिली
3️⃣ ➤ चीन ने नई टेक्नोलॉजी नीति लागू की
डिजिटल सेक्टर में बड़ा बदलाव
4️⃣ ➤ रूस-यूक्रेन संघर्ष में फिर तनाव
शांति वार्ता की कोशिश जारी
5️⃣ ➤ वैश्विक तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव
भारत समेत कई देशों पर असर
*🏏 Top 5 IPL News*
1️⃣ ➤ कल KKR vs PBKS मैच बारिश के कारण रद्द
दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला
2️⃣ ➤ मैच में शुरुआत में KKR ने तेज शुरुआत की थी
लेकिन मौसम ने खेल बिगाड़ दिया
3️⃣ ➤ आज RR vs MI का मुकाबला होगा
दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर
4️⃣ ➤ पॉइंट्स टेबल में कड़ी प्रतिस्पर्धा जारी
हर मैच प्लेऑफ के लिए महत्वपूर्ण
5️⃣ ➤ खिलाड़ियों की शानदार फॉर्म जारी
कई युवा खिलाड़ी चमके *🌎WELCOME🪷TO✍️*
Tejraftarnews.in *🌸🌾शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
👇
*========================================07/04/2026*
*1* 'महिला आरक्षण कानून से बढ़ेगा नेतृत्व', पीएम मोदी ने दोहराया- 2029 से पहले लागू करने का प्रयास
*2* पीएम मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण कानून देश को महिला-नेतृत्व वाले शासन की ओर ले जाएगा। सरकार इसे जल्द लागू करने के लिए संसद सत्र बढ़ाकर आवश्यक संशोधन करने पर विचार कर रही है और सभी दलों से समर्थन की अपील की है
*3* असम पुलिस की कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर छापेमारी, खेड़ा ने आरोप लगाया था- CM हिमंता की पत्नी के पास 3 पासपोर्ट
*4* पाताल से ढूंढ़ निकालेंगे, राहुल तक जाएगा केस': हिमंत की पवन खेड़ा को चुनौती, पत्नी पर आरोपों से भड़के सीएम
*5* जम्मू-कश्मीर में 16 साल से फरार पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, लश्कर का मेंबर था; एक साथी और तीन मददगार भी पकड़े गए
*6* मणिपुर- बम हमले में 2 बच्चों की मौत, घटना के विरोध में प्रदर्शन; पुलिस चौकी तोड़ी, ऑयल टैंकरों में आग लगाई; 5 जिलों में इंटरनेट बंद
*7* एअर इंडिया की घरेलू उड़ानें ₹899 तक महंगी, नया किराया 8 अप्रैल से लागू होगा, जेट फ्यूल के दाम बढ़ना वजह
*8* कर्नाटक में सियासी हलचल तेज: कैबिनेट फेरबदल की मांग पर बोले परमेश्वर- कांग्रेस हाईकमान करेगा अंतिम फैसला
*9* मथुरा में योगी के कार्यक्रम का टेंट आंधी में उड़ा, राजस्थान के रेगिस्तान में ओले गिरे, MP में बारिश; हिमाचल में लैंडस्लाइड से पुल नदी में गिरा
*10* पश्चिम एशिया युद्ध का असर: भारतीय एयरलाइंस की अब तक 10,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द; MoCA ने दी जानकारी
*11* ईरान के नए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हैं। एक खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि मोजतबा खामेनेई वर्तमान में कोम शहर में इलाज करवा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार खामेनेई अचेत अवस्था में हैं और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। माना जा रहा है कि इसी वजह से मोजतबा किसी भी निर्णय प्रक्रिया में हिस्सा लेने में असमर्थ हैं।
*12* ईरान के खार्ग आइलैंड पर हमला, डेडलाइन खत्म होने से पहले ऑयल टर्मिनल को निशाना बनाया; ईरान बोला- अमेरिका के दोस्तों पर अटैक करेंगे
*13* पाकिस्तान में बाजार 8 बजे, रेस्टोरेंट 10 बजे बंद, शादी समारोहों पर भी पाबंदी, तेल संकट से जूझ रहा देश
*14* सेंसेक्स 510 अंक बढ़कर 74617 पर बंद, निफ्टी 155 अंक चढ़कर 23124 पर पहुंचा; IT और मेटल शेयर्स में खरीदारी रही
*15* IPL में आज राजस्थान vs मुंबई मैच, हार्दिक की फिटनेस पर सस्पेंस; बुमराह को अब तक विकेट नहीं मिला
Tejraftarnews.in: *🕉️🟢 ॐ गं 🟢🕉️*
*🌞पञ्चाङ्ग 08 _ अप्रैल _ 2026 🌞*
⛅ *दिन _ बुधवार*
⛅ *विक्रम संवत _ 2083 रौद्र*
⛅ *शाक संवत _ 1948*
🌞 *सूर्यायण _ उत्तरायण*
⛅ *ऋतु _ बसंत*
⛅ *मास _ वैशाख*
🌑 *पक्ष _ कृष्ण*
⛅ *तिथि _ षष्ठी शाम 07:01 तक तत्पश्चात सप्तमी*
🌟 *नक्षत्र _ मूल अहोरात्र*
⛅ *योग _ वरियान शाम 05:10 तक तत्पश्चात परिध*
⛅ *करण _ वणिज शाम 07:01 तक तत्पश्चात विष्टि*
🌑 *#राहुकाल _ दोप. 12:23 से दोप. 01:57:11 तक*
🌞 *सूर्योदय _ 06:16*
🌒 *सूर्यास्त _ 06:40*
🌜 *चंद्र राशि _ धनु*
🌞 *सूर्य राशि _ मीन*
💫 *दिशाशूल _ उत्तर दिशा में*
🦜 *व्रत_पर्व_विवरण _ भद्रा,गंडमूल,यमघंट योग,रवि योग,कुमार योग*
🧭 *पं.तपेश_अवस्थी* 📱#9549999840
1️⃣ *बुधवार 🟢के शुभाशुभ_मुहूर्त*
राहुकाल दोप. 12:23 - 01:57
यमगण्ड 07:41 - 09:15
गुलिक काल 10:49 - 12:23
दूरमुहूर्त 10:46 - 10:48
2️⃣🌞 *दिन_का_चौघड़िया*
*लाभ 06:16 - 07:40 शुभ*
*अमृत 07:40 - 09:14 शुभ*
काल 09:14 - 10:48 अशुभ
*शुभ 10:48 - 12:22 शुभ*
रोग 12:22 - 01:56 अशुभ
उद्वेग 01:56 - 03:30 अशुभ
*चर 03:30 - 05:04 शुभ*
*लाभ 05:04 - 06:38 शुभ*
3️⃣🌒 *रात_का_चौघडिया*
उद्वेग 06:38 - 08:04 अशुभ
*शुभ 08:04 - 09:29 शुभ*
*अमृत 09:29 - 10:55 शुभ*
*चर 10:55 - 12:21 शुभ*
रोग 12:21 - 01:55 अशुभ
काल 01:55 - 03:21 अशुभ
*लाभ 03:21 - 04:47 शुभ*
उद्वेग 04:47 - 06:15 अशुभ
4️⃣🌞 *दिन_का_होरा*
बुध 06:16 - 07:16
चन्द्र 07:16 - 08:16
शनि 08:16 - 09:16
गुरु 09:16 - 10:16
मंगल 10:16 - 11:16
सूर्य 11:16 - 12:16
शुक्र 12:16 - 13:16
बुध 13:16 - 14:16
चन्द्र 14:16 - 15:16
शनि 15:16 - 16:16
गुरु 16:16 - 17:16
मंगल 17:16 - 18:16
5️⃣🌒 *रात_का_होरा*
सूर्य 18:16 - 19:16
शुक्र 19:16 - 20:16
बुध 20:16 - 21:16
चन्द्र 21:16 - 22:16
शनि 22:16 - 23:16
गुरु 23:16 - 24:16
मंगल 24:16 - 01:16
सूर्य 01:16 - 02:16
शुक्र 02:16 -- 03:16
बुध 03:16 - 04:16
चन्द्र 04:16 - 05:16
शनि 05:16 - 06:15
🕉️ *#माँ_पीताम्बरा_ज्योतिष_केंद्र*🕉️
Tejraftarnews.in
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

