आज सुबह के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें अयोध्या के राम राम जी भाई साहब जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बहुत बहुत बधाई हो भाई
राजनीतिक हंगामा दैनिक समाचार पत्र में आज की प्रमुख ख़बरें *1-एसीएस ग्रह के आदेश पर भी एफ आई आर दर्ज करने से भाग रही लखनऊ पुलिस।* *100 फर्जी रजिस्ट्रियां, पांच गुना में बेचीं।* *2-अपने को न्यायालय से ऊपर समझने वाली लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल के
तेज रफ्तार न्यूज : ✍️.......🙏🙏🙏🙏🙏
✊ साथियों, देश को धर्म के नाम पर नहीं — संविधान, मानवता और सामाजिक न्याय के आधार पर चलना होगा! ✊
आज मैं देश के हर उस इंसान से बात करना चाहता हूँ— जो मेहनत करता है… जो खेत में पसीना बहाता है… जो फैक्ट्री में मजदूरी करता है… जो रिक्शा चलाता है… जो पढ़ाई करके नौकरी का सपना देखता है… जो संविधान पर भरोसा करता है…
मैं खासकर बहुजन समाज— एससी, एसटी, ओबीसी, ईबीसी, आदिवासी, अल्पसंख्यक, किसान, मजदूर, गरीब, वंचित और मध्यम वर्गीय जनता से सीधी बात करना चाहता हूँ।
साथियों,
आज देश में धर्म के नाम पर राजनीति अपने चरम पर है।
कोई सड़क पर नमाज़ को मुद्दा बना रहा है… कोई गाय के नाम पर राजनीति कर रहा है… कोई “बटोगे तो कटोगे” का नारा देकर जनता को डराने का काम कर रहा है… कोई मंदिर-मस्जिद के नाम पर समाज को बांट रहा है…
लेकिन मैं पूछना चाहता हूँ—
क्या देश केवल धर्म से चलेगा? क्या संविधान की कोई कीमत नहीं? क्या बेरोजगारी मुद्दा नहीं? क्या महंगाई मुद्दा नहीं? क्या किसानों की बदहाली मुद्दा नहीं? क्या शिक्षा और स्वास्थ्य मुद्दा नहीं?
✊ शोषित समाज दल साफ कहना चाहता है—
अगर सड़क जाम करना गलत है, तो हर धर्म के लिए गलत है।
अगर आम जनता को परेशानी होती है, तो नियम सब पर समान रूप से लागू होना चाहिए।
✊ इसलिए हमारी स्पष्ट मांग है:
❌ सड़क पर नमाज़ नहीं होनी चाहिए। ❌ बीच सड़क पर दुर्गा पूजा, गणेश विसर्जन, काली पूजा, सरस्वती पूजा, कांवड़ यात्रा, मोहर्रम जुलूस, ताजिया, गुरु नानक जयंती की शोभायात्रा, चर्च रैली, धार्मिक डीजे, हथियार प्रदर्शन और घंटों तक सड़क कब्ज़ा भी नहीं होना चाहिए।
धर्म चाहे हिंदू हो… मुसलमान हो… सिख हो… ईसाई हो… या कोई अन्य—
अगर मरीज एंबुलेंस में फंसे… अगर छात्र परीक्षा देने न पहुँच पाए… अगर मजदूर समय पर काम पर न जा सके… अगर आम जनता परेशान हो…
तो यह आस्था नहीं, बल्कि सार्वजनिक अव्यवस्था है।
धर्म आस्था का विषय है। आस्था निजी और शांतिपूर्ण होनी चाहिए, शक्ति प्रदर्शन और राजनीतिक हथियार नहीं।
साथियों,
आज गाय को राजनीति का सबसे बड़ा हथियार बना दिया गया है।
मैं पूछना चाहता हूँ—
अगर गाय पूजनीय है, तो भैंस क्यों नहीं? बकरी क्यों नहीं? मुर्गी क्यों नहीं? मछली क्यों नहीं?
क्या उनमें जान नहीं? क्या उन्हें दर्द नहीं होता?
अगर जीव हत्या पाप है, तो हर जीव की हत्या पर समान नैतिक बहस होनी चाहिए।
आज मुसलमान समाज में बकरीद पर कुर्बानी दी जाती है। लेकिन हिंदू समाज में भी कई स्थानों पर पशु बलि की परंपराएँ मौजूद हैं।
कहीं बकरों की बलि… कहीं मुर्गों की बलि… कहीं शराब चढ़ाने की परंपरा…
तो फिर सवाल यह है—
अगर सरकार सचमुच जीव दया की बात करती है, तो कानून और नैतिकता सबके लिए समान क्यों नहीं?
✊ महामानव गौतम बुद्ध ने करुणा और अहिंसा की शिक्षा दी। ✊ महान सम्राट अशोक ने धम्म और लोककल्याण का मार्ग दिखाया। ✊ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान, समानता और वैज्ञानिक सोच का रास्ता दिया। ✊ महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा और मानव मुक्ति की लड़ाई लड़ी। ✊ फातिमा शेख ने सामाजिक न्याय की मशाल जलाई। ✊ अमर शहीद जगदेव प्रसाद ने “सौ में नब्बे शोषित हैं” का नारा देकर बहुजन हिस्सेदारी की लड़ाई लड़ी। ✊ रामस्वरूप वर्मा और ललई सिंह यादव ने मनुवाद के खिलाफ वैचारिक संघर्ष किया। ✊ महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की परंपरा जनशक्ति और लोककल्याण की परंपरा थी।
लेकिन आज इन महापुरुषों के विचारों को दबाकर जनता को धर्म और भावनाओं में उलझाया जा रहा है।
साथियों,
अब मैं गरीब किसान की बात करता हूँ।
एक गरीब किसान गाय पालता है। जब तक गाय दूध देती है, तब तक किसी तरह पालन होता है।
लेकिन जब गाय बूढ़ी हो जाती है… बीमार हो जाती है… दूध देना बंद कर देती है…
तब गरीब किसान क्या करे?
क्या सरकार हर बूढ़ी गाय का खर्च उठाती है? क्या सरकार चारा देती है? क्या इलाज देती है? क्या पेंशन देती है?
अगर नहीं— तो गरीब किसान मजबूरी में पशु बेचता है।
और सच यह भी है कि गौशालाओं की स्थिति पर भी लगातार सवाल उठते रहे हैं।
तो पूरा बोझ केवल गरीब किसान पर क्यों डाला जाए?
✊ शोषित समाज दल साफ कहता है—
अगर जीव दया की बात होगी, तो सब जीवों के लिए होगी।
अगर कानून बनेगा, तो सब पर समान बनेगा।
अगर सड़क खाली रहेगी, तो सबके लिए रहेगी।
लेकिन भाजपा क्या चाहती है?
भाजपा चाहती है कि जनता: रोजगार भूल जाए… महंगाई भूल जाए… निजीकरण भूल जाए… शिक्षा और स्वास्थ्य भूल जाए… और धर्म के नाम पर लड़ती रहे।
आज “बटोगे तो कटोगे” कहा जा रहा है।
मैं कहना चाहता हूँ—
हम क्यों बंटेंगे?
अगर बहुजन समाज को उसकी आबादी के हिसाब से हिस्सेदारी मिल जाए… अगर शिक्षा में बराबरी मिले… अगर नौकरी में बराबरी मिले… अगर सत्ता और संसाधनों में बराबरी मिले…
तो बहुजन समाज क्यों बंटेगा?
✊ हमारा नारा साफ है:
“जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी।”
✊ और अमर शहीद जगदेव प्रसाद का नारा आज भी गूंज रहा है—
“सौ में नब्बे शोषित हैं, शोषितों ने ललकारा है। धन, धरती और राजपाट में, नब्बे भाग हमारा है। दस का शासन नब्बे पर, नहीं चलेगा! नहीं चलेगा!!”
साथियों,
आज बहुजन समाज को तय करना होगा—
धर्म के नाम पर इस्तेमाल होना है… या संविधान के आधार पर अधिकार लेना है।
✊ अब मैं सरकार और देशवासियों के सामने शोषित समाज दल का संवैधानिक और मानवीय सुझाव रखना चाहता हूँ।
✍️ पहला सुझाव: अगर किसी राज्य में गोहत्या पर प्रतिबंध है, तो उस कानून का इस्तेमाल किसी एक धर्म या समुदाय को निशाना बनाने के लिए नहीं होना चाहिए।
✍️ दूसरा सुझाव: अगर सरकार जीव दया की बात करती है, तो केवल गाय नहीं— भैंस, बकरी, मुर्गी, ऊंट, घोड़ा, गधा, मछली और अन्य जीवों के संरक्षण पर भी समान नीति बने।
क्योंकि संविधान के अनुच्छेद 51A(g) में सभी जीवों के प्रति करुणा की बात कही गई है।
✍️ तीसरा सुझाव: देशभर में एक समान “पशु कल्याण नीति” बनाई जाए, ताकि धार्मिक तनाव और भ्रम की स्थिति खत्म हो।
✍️ चौथा सुझाव: अगर सरकार बूढ़ी गायों की हत्या रोकना चाहती है, तो गरीब किसानों के लिए: ✔️ गाय पालन पेंशन योजना ✔️ मुफ्त चारा योजना ✔️ पशु इलाज योजना ✔️ सरकारी गौशाला निगरानी व्यवस्था लागू करे।
✍️ पांचवां सुझाव: जो गौशालाएं सरकारी सहायता लेती हैं, उनका सामाजिक ऑडिट हो। हर पशु का रिकॉर्ड सार्वजनिक हो।
✍️ छठा सुझाव: धर्म के नाम पर सड़क जाम, ध्वनि प्रदूषण, हथियार प्रदर्शन, और सार्वजनिक असुविधा पर समान कानून बने।
यह नियम: नमाज़, मोहर्रम, दुर्गा पूजा, गणेश विसर्जन, कांवड़ यात्रा, ताजिया, नगर कीर्तन, चर्च रैली— सभी पर समान रूप से लागू हो।
✍️ सातवां सुझाव: सरकार धर्म आधारित राजनीति छोड़कर: रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान, मजदूर, युवाओं, महिलाओं, और सामाजिक न्याय पर ध्यान दे।
✍️ आठवां सुझाव: देश में धार्मिक उन्माद फैलाने के बजाय संविधान की प्रस्तावना, वैज्ञानिक सोच, भाईचारा, मानवता और सामाजिक समानता पर राष्ट्रीय अभियान चलाया जाए।
✊ साथियों,
शोषित समाज दल नफरत की राजनीति नहीं, मानवतावाद की राजनीति करना चाहता है।
हम संविधान की ताकत पर भरोसा करते हैं। हम सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ते रहेंगे। हम बहुजन अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। हम वैज्ञानिक सोच और भाईचारे की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
✊ आइए जुड़िए— संविधान के साथ। मानवतावाद के साथ। समानता के साथ। बहुजन एकता के साथ। सामाजिक न्याय के साथ।
जय संविधान! जय सामाजिक न्याय! जय बहुजन एकता!
जय जगदेव, जय अर्जक, जय बहुजन
✍️ आज से आप भी कहिए जय जगदेव, जय अर्जक, जय शोषित,जय शोषद
JITENDRA kumar : "गाँधी जी सो सकते है, क्योंकि उनका समाज जाग रहा है।
में इसलिए जाग रहा हूँ, क्योंकि मेरा समाज सो रहा है"
यह वाक्य बाबा साहब ने अमरीका के प्रसिद्ध लेखक व पत्रकार लुई फिशर को 1942 की मुलाकात में कही थी। क्योंकि लुई फिशर महात्मा गाँधी के साथ रहकर उन्हें जान रहे थे व काफी बार महात्मा गाँधी के आराम करने पर वो बाबा साहब से मिलने गए तब बाबा साहब उन्हें अध्ययन करते हुए मिले। तब लुई फिशर ने पूछा कि गाँधीजी आराम कर रहे है और आप अधयन्न। तब बाबा साहब ने उपरोक्त वाक्य कहा था।
लुई फिशर भारत विशेष तौर से महात्मा गाँधी पर उनकी जीवनी लिखने आये थे व उनकी लिखी जीवनी "The Life of Mahatma Gandhi" पर बनी फिल्म "गाँधी" को ऑस्कर मिला था।
चूँकि लुई फिशर महात्मा गाँधी पर जीवनी लिखने आये थे लेकिन उन्होंने काफी मुलाकात डॉक्टर बी आर अम्बेडकर जी के साथ करी। जिसे उन्होंने विस्तार से लिखा कि;
"में देखकर दंग रह गया कि डॉक्टर अम्बेडकर के पास हजारो किताबे थी। इतनी किताबे की यह किसी लाइब्रेरी में भी नही मिलेगी। उसमे भी डॉक्टर अम्बेडकर हर समय अधयन्न करते हुए मुझे मिले। बाबा साहब का राजगृह में एक घर नही बल्कि बौद्धिक विचारो का एक जीवंत मन्दिर है"
लुई फिशर ने अपनी किताब में विस्तार से डॉक्टर अम्बेडकर व महात्मा गाँधी विवाद पर लिखा है। उन्होंने इसपर भी बाबा साहब की काफी सराहना करी।
इस तश्वीर में बाबा साहब व लुई फिशर है। बाबा साहब व लुई फिशर की कई मुलाकातों की तश्वीर है। बाबा साहब का व्यक्तित्व ही ऐसा था कि बन्दा गाँधीजी पर किताब लिखने आया और कई मुलाकातें बाबा साहब से करके गया, उसपर भी बाबा साहब के बारे में विस्तार से विश्व को बताया। जिसमे सबसे मुख्य यह कि;
"उनके पास ऐसी दुर्लभ किताबे थी जो आसानी से किसी लाइब्रेरी तक मे नही मिलेगी। हजारो किताबे। पूरे दिन अधयन्न करना"
तो जनाब;
"सम्मान पाना है, समाज का भला करना है, अपनी एक अलग छवि बनानी है तो अध्ययन करने की आदत डालें। इसी एक गुण ने बाबा साहब को एक अलग व्यक्तित्व बना दिया"
लेकिन;
"बाबा साहब का समाज का बड़ा हिस्सा अभी भी सो रहा है लेकिन अच्छी बात यह है कि जो थोड़ा बहुत जाग रहा है वो कई गुणा समाज को "Pay back to Society" के अंतगर्त ज्ञान, जनजागरूकता, गोष्ठियों, या फिर आर्थिक रूप से मदद करके आगे बढाने की कोशिस कर रहा है। बाबा साहब के समय यह नदारद था। लेकिन अब अच्छा खाशा एक समूह बन चुका है। जिनका योगदान बहुमूल्य है। इनकीं कोशिस ने समाज मे परिवर्तन की रोशनी को जिंदा रख रखा है। जिसका प्रभाव यह पड़ता है कि शोषित समाज सामाजिक रूप से एक मजबूत पहचान बना रहा है"
सौरभ रजक (गाडगे यूथ ब्रिगेड)
तेज रफ्तार न्यूज : ● उद्योगपति अनिल अग्रवाल, वेदांता के चेयरमैन, ने नरिंदर मोदी को डॉलर समस्या का हल बता दिया है..
● अनिल अग्रवाल ने कहा है कि
~ 24 सरकारी कंपनियों को बेच दो
~ सरकारी कंपनियों को प्राइवेट बनाओ
~ इस से प्रोडक्शन बढ़ेगा
~ देश का इंपोर्ट घट जाएगा
~ डॉलर क्राइसिस का हल होगा
~ आत्मनिर्भर भारत बनेगा
● अनिल अग्रवाल और अटल की "गुटर गूं" काफ़ी मशहूर थी..अटल ने अनिल अग्रवाल को BALCO, HZL बेच दी थी..इस बिकवाली को अटल का बड़ा घोटाला कहा गया था
● आज जब बाज़ारों में वैल्यूएशन सब से कम है तब अनिल अग्रवाल चाहते हैं कि भारत की 24 सरकारी कंपनियां कूड़े की क़ीमत में बेच दी जाए!! वाह रे देशभक्त😀
● अनिल अग्रवाल अब लंदन में रहते हैं..लाखों करोड़ की दौलत है..लंदन में सऊ'दी किंग के बाजू वाले महल में रहते हैं
● बुज़ुर्ग अनिल अग्रवाल ज़िंदगी के इस पड़ाव में सब कुछ हासिल करने के बा'द भी भारत की 24 सरकारी कंपनियों पर नज़र रखते हैं!!
~ 24 सरकारी कंपनियों को बेच कर भारत सरकार और 140 करोड़ भारतीयों को क्या हासिल होगा?
~ भारत को कैसे डॉलर मिलेंगे? नौकरियां कैसे बनेगी? भारत कैसे आत्मनिर्भर बनेगा?
● अनिल अग्रवाल इस के पहले भी भारत की सरकारी कंपनियों को बेचने की मुहिम चला चुके हैं..
● अनिल अग्रवाल की बातों को सुन कर शक होता है कि शायद जितनी डॉलर क्राइसिस नहीं है उतनी बनाई गई है ताकि भारत को बेचा जाए
● वरना आज के हालात में कौन सा देशभक्त भारतीय चाहेगा कि 24 सरकारी कंपनियों को सस्ते में बेच दिया जाए?
✋ अनिल अग्रवाल और मोदी, दोनों ख़ुद के कान साफ़ कर सुन लो : एक भी सरकारी कंपनी बिकाऊ नहीं है..सरकारी कंपनियों को वडनगर की चाय की टपरी पर या किसी भ्रष्ट उद्योगपति के घर पर नहीं बनाया गया था..तुम लोगो की साज़िश कामयाब नहीं होगी..जय हिंद
कृष्णन अय्यर काँग्रेस पेज को फॉलो कीजिए
कृष्णन अय्यर को फॉलो कीजिए
@KrishnanForINC को X पर फॉलो कीजिए
#भारतजोड़ोन्याययात्रा
#भारतजोड़ोयात्रा
#VoteChori
यह तो बहुत ही ज्यादा है : **इतिहास की सबसे बड़ी दार्शनिक चोरी: 'भगवद्गीता' बनाम 'बौद्ध दर्शन'**
साथियों, आज हमें यह पढ़ाया जाता है कि गीता सबसे प्राचीन और मौलिक ग्रंथ है। लेकिन जब हम भाषा विज्ञान (Linguistics), कालक्रम और पुरातत्व की कसौटी पर इतिहास को कसते हैं, तो एक कड़ा सच सामने आता है कि गीता के सबसे मुख्य सिद्धांत और शब्द सीधे तथागत बुद्ध के दर्शन की नकल (Copy) हैं।
आइए बहुजन इतिहासकारों और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर इसके 4 अचूक प्रमाण समझें-
*1. 'निर्वाण' शब्द की भाषाई हेराफेरी (अध्याय 5)-*
चारों वेदों या प्राचीन वैदिक साहित्यों में कहीं भी 'निर्वाण' शब्द का कोई वजूद ही नहीं था। 'निर्वाण' शब्द पूरी तरह से तथागत बुद्ध का मौलिक (Patent) शब्द है। गीता के लेखक ने बुद्ध के विचारों की लोकप्रियता से घबराकर [गीता 5.24 -26] में 'निर्वाण' शब्द को चुराया और उसके आगे जबरदस्ती 'ब्रह्म' शब्द चिपकाकर उसे 'ब्रह्मनिर्वाण' बना दिया ताकि वह वेदान्तिक लगे।
*2. 'प्रतीत्यसमुत्पाद' का चुराया हुआ चक्र (अध्याय 2)-*
भगवान बुद्ध का सबसे बुनियादी वैज्ञानिक सिद्धांत है 'प्रतीत्यसमुत्पाद' (कारण-कार्य का 12 कड़ियों वाला चक्र), जिसके अनुसार तृष्णा (कामना) ही सभी दुखों का मूल कारण है। [गीता के श्लोक 2.62-63] में ठीक इसी चक्र को चुराकर लिखा गया कि विषयों के चिंतन से आसक्ति होती है, आसक्ति से कामना (तृष्णा), कामना से क्रोध और अंत में बुद्धि का नाश होता है। यह बौद्ध मनोविज्ञान की हूबहू कॉपी है।
*3. बुद्ध का 'मध्यम मार्ग' बना गीता का योग (अध्याय 6)-*
तथागत बुद्ध ने पूरी दुनिया को 'मज्झिमा पटिपदा' (मध्यम मार्ग) सिखाया था, यानी अत्यधिक कड़े तप और अत्यधिक भोग के बीच का संतुलन। [गीता के श्लोक 6.16-17] में हूबहू इसी सिद्धांत को कॉपी करके लिख दिया गया कि योग उसका सिद्ध नहीं होता जो बहुत खाता है या जो बिल्कुल नहीं खाता, जो बहुत सोता है या जो बिल्कुल नहीं सोता। ध्यान लगाने की जो 'विपश्यना मुद्रा' बुद्ध की थी, उसे ही कृष्ण के मुख से कहलवाया गया।
*4. 'बौद्ध सुत्तों' के ढांचे और 'शरण' की नकल-*
• *संवाद शैली* - बुद्ध के सारे उपदेश हमेशा संवाद (गुरु और शिष्य की बातचीत) के रूप में हैं। गीता के लेखक ने भी यही ढांचा चुराकर इसे कृष्ण-अर्जुन का संवाद बना दिया।
• *शरण संस्कृति* -बौद्धों का मूल मंत्र था—बुद्धं सरणं गच्छामि, धम्मं सरणं गच्छामि। इसकी वैचारिक काट के लिए गीता के अंत [18.66] में लिखवाया गया—"सर्वधर्मान्परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज" (सब धर्मों को छोड़कर मेरी शरण में आओ)।
*अंतिम निचोड़ ये है कि–*
बाबासाहेब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ने अपनी पुस्तक 'प्राचीन भारत में क्रांति और प्रतिक्रांति' में साफ समझाया है कि गीता ईसा के बाद (Common Era) लिखी गई एक 'प्रतिक्रांतिकारी' किताब है। इसके लेखक ने बौद्ध दर्शन के ऊंचे नैतिक सिद्धांतों, ध्यान पद्धतियों और शब्दों को तो चुरा लिया, लेकिन बुद्ध के समतावादी चरित्र को बदलकर चालाकी से फिर से जाति व्यवस्था (चातुर्वर्ण्य) को थोप दिया [गीता 4.13]।
- *कल्पित कहानियों को छोड़ें, पत्थरों पर लिखे बौद्ध इतिहास और विज्ञान को अपनाएं।*
👉 इस कड़वे सच से अपने समाज को जगाएं और हर ग्रुप में शेयर करें!
आपका आञ्जनेय कन्नौजिया वाराणसी से
जय भीम जय संत गाडगे नमो बुद्धाय 🙏
TEJ raftar news : ● *उद्योगपति अनिल अग्रवाल, वेदांता के चेयरमैन, ने नरिंदर मोदी को डॉलर समस्या का हल बता दिया है..*
● *अनिल अग्रवाल ने कहा है कि*
~ 24 सरकारी कंपनियों को बेच दो
~ सरकारी कंपनियों को प्राइवेट बनाओ
~ इस से प्रोडक्शन बढ़ेगा
~ देश का इंपोर्ट घट जाएगा
~ डॉलर क्राइसिस का हल होगा
~ आत्मनिर्भर भारत बनेगा
● *अनिल अग्रवाल और अटल की "गुटर गूं" काफ़ी मशहूर थी..अटल ने अनिल अग्रवाल को BALCO, HZL बेच दी थी..इस बिकवाली को अटल का बड़ा घोटाला कहा गया था*
● आज जब बाज़ारों में वैल्यूएशन सब से कम है तब अनिल अग्रवाल चाहते हैं कि भारत की 24 सरकारी कंपनियां कूड़े की क़ीमत में बेच दी जाए!! वाह रे देशभक्त😀
● अनिल अग्रवाल अब लंदन में रहते हैं..लाखों करोड़ की दौलत है..लंदन में सऊ'दी किंग के बाजू वाले महल में रहते हैं
● *बुज़ुर्ग अनिल अग्रवाल ज़िंदगी के इस पड़ाव में सब कुछ हासिल करने के बा'द भी भारत की 24 सरकारी कंपनियों पर नज़र रखते हैं!!*
~ 24 सरकारी कंपनियों को बेच कर भारत सरकार और 140 करोड़ भारतीयों को क्या हासिल होगा?
~ भारत को कैसे डॉलर मिलेंगे? नौकरियां कैसे बनेगी? भारत कैसे आत्मनिर्भर बनेगा?
● *अनिल अग्रवाल इस के पहले भी भारत की सरकारी कंपनियों को बेचने की मुहिम चला चुके हैं..*
● अनिल अग्रवाल की बातों को सुन कर शक होता है कि शायद जितनी डॉलर क्राइसिस नहीं है उतनी बनाई गई है ताकि भारत को बेचा जाए
● वरना आज के हालात में कौन सा देशभक्त भारतीय चाहेगा कि 24 सरकारी कंपनियों को सस्ते में बेच दिया जाए?
✋ *अनिल अग्रवाल और मोदी, दोनों ख़ुद के कान साफ़ कर सुन लो :* एक भी सरकारी कंपनी बिकाऊ नहीं है..सरकारी कंपनियों को वडनगर की चाय की टपरी पर या किसी भ्रष्ट उद्योगपति के घर पर नहीं बनाया गया था..तुम लोगो की साज़िश कामयाब नहीं होगी..जय हिंद
VoteChori
Jeetu dehati : सूचना
भाकियू लोकतांत्रिक संगठन के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं किसान साथियों आप सभी को अवगत कराना है किसानों को उनकी फसल को लेने के बाद रुपए न देने एवं बाकी रुपए मांगने पर झूठे मुकदमे लिखाए जाने तथा जान से मारने की धमकी देने वाले भट्ठा चौराहा नबीपनाह के पास स्थिति श्री राजधानी मैंगो फ्रूट पॉइंट पर दिनांक 18 5 2026 को संगठन द्वारा सांकेतिक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाना है धरना स्थल के समीप के निवासी संगठन के समस्त पदाधिकारी साथी 11:00 बजे धरने पर पहुंचकर बेईमान भ्रष्ट भ्रष्टाचारी से किसानों का पैसा दिलाए जाने में अपना सहयोग प्रदान करते हुए अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को सफल बनाएं
जय जवान जय किसान
भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक जिंदाबाद
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राकेश सिंह चौहान जिंदाबाद
प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर सिंह लोधी जिंदाबाद
आपका
अतुल कुमार
जिला अध्यक्ष लखनऊ/ जिला प्रभारी हरदोई
भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक
TEJ raftar news : #अरे_अब_तो_बड़ादो_पैसा #support_samvida_outsourcing_अरे_अब_तो_बना_दो_निगम_कब_बनेगाआउटसोर्सिंग_निगम उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ
सूचना विभाग का एक एक संविदा आउटसोर्सिंग कर्मचारी हीरें जैसा है, अधिकारी कर्मचारी रात दिन लगे रहते है, जब जब हर विभाग का कर्मचारी अधिकारी चले जाते है, फिर भी अपने मा0 जन प्रतिनिधियों और सारे कार्यक्रमों में रात दिन कम वेतन में छुटिटयों के दिनों में भी लगे रहते है
आपका सबसे प्रमुख सबसे महत्वपूर्ण और सबसे ज्यादा काम करने वाले वह डिपार्टमेंट जो हर मुश्किल घड़ी में हर मुश्किल वक्त में कार्य करते हैं उनके कर्मचारी जो विभाग है सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संविदा कर्मचारी जब अन्य विभाग के लोग अपने घर पर 5:00 चले जाते हैं वहीं सूचना एवं जन संपर्क विभाग के संविदा कर्मचारीलोग पूरे दिन की फाइल बनाने के बाद प्रेस नोट जारी करने के बाद तब कर्मचारी 5:00 बजे के बाद कार्य करने बैठते हैं और रात तक होता है उनका काम महाराज आपसे बहुत उम्मीद है आप ही इन बेबस बेसहारा शोषण कर्मचारियों का वेतन बढ़ाएंगे #CMYogiAdityanath #UPCM #UPGovernment #PMOIndia #pmonarendramodi #nirmala #SureshKumarKhanna #manoharlalmannukori #MansukhMandviya #anilrajbhar #SanjaySingh #AtulPradhan #dharmendrayadav #mataprasadpanday #SangramSinghYadav #amarujalalucknow #dainikjagrannews #dainikjagranlucknow #hindustanlucknow #aajtak #news18uttarpradesh #tv100 #outsourcingkaramcharisangh #samvidakaramcharishoshan महाराज आपसे ही उम्मीद है सूचना एवं जन सम्पर्क के अधिकारी कर्मचारी बहुत मेहनत कर रहे हैं जिसमें संविदा कर्मचारी तो दिन-रात परिश्रम कर रहे हैं हर परिस्थिति में कठिन परिश्रम कर रहे हैं आपके साथ खुद जनपदों में सहयोग दे रहे हैं उन्हें आप खुद जानते हैं वह आपको ऐसे जानते हैं जैसे आप उनके परिजन है, सूचना एव जनसंपर्क विभाग के संविदा कर्मचारियों का वेतन बढ़ा दीजिए महाराज 😔🙏
#thekedari_hatao_nokri_bachao
#आउटसोर्सिंग_निगम_बनाओ
#uposk_union
Jeetu dehati :/06/2026 को समस्या का किया जाएगा निस्तारण
18/06/2026 को भाकियू लोकतांत्रिक संगठन के बैनर तले संगठन के जिला अध्यक्ष लखनऊ जिला प्रभारी हरदोई अतुल कुमार जी के नेतृत्व में किसानों की फसल के खरीदार द्वारा किसानों को पैसा न दिए जाने को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन भट्ठा चौराहा नवीपनाह में किया जाना प्रस्तावित था अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू में ही सहायक पुलिस आयुक्त महोदय श्री सुजीत कुमार दुबे जी मलिहाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक महोदय श्री नवाब अहमद जी माल द्वारा वार्ता कर 20/05/2026 को समस्या के समाधान हेतु दोनों पक्षों को बुलाया गया दोनों पक्षों की बात सुन जांच कर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा जिस पर उक्त अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल रावत सदर तहसील उपाध्यक्ष रमेश यादव तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह कार्यवाहक तहसील अध्यक्ष राघवेंद्र त्रिवेदी गुड्डू युवा मोर्चा माल ब्लाक अध्यक्ष शिवम सिंह पूनम सिंह दिनेश रावत रिंकू शर्मा सुरेश रावत ऊषा जी संगीता जी विमला जी लक्ष्मी जी प्रेमा जी विनोद सिंह रामावतार रावत युवा मोर्चा जिला सचिव जीशान जी मीडिया प्रभारी विकास सैनी वरिष्ठ पदाधिकारी इकरार अहमद धर्मेंद्र सिंह नन्हे सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में किसान साथी माताएं बहने उपस्थित रहे
जय जवान जय किसान
भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक जिंदाबाद
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राकेश सिंह चौहान जिंदाबाद
प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर सिंह लोधी जिंदाबाद
जिला अध्यक्ष लखनऊ श्री अतुल कुमार जिंदाबाद
अतुल कुमार यूथ बिग्रेड
Jeetu dehati : *एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, प्रति लीटर करीब 90 पैसे की बढ़ोतरी*
*इस बार खाड़ी देशों की अपील पर रुके': ट्रंप ने टाला आज से होने वाला ईरान पर हमला, कहा- समझौता करो वरना हमले के लिए तैयार रहो*
*1* नॉर्वे ने पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान दिया, उनका ये 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान, मोदी बोले- यूरोप भारत में $100 अरब निवेश करेगा
*2* नॉर्वे: 'सैन्य संघर्ष से हल नहीं किया जा सकता कोई मुद्दा', पश्चिम एशिया संकट और यूक्रेन युद्ध पर पीएम मोदी
*3* प्रधानमंत्री ने कहा, मैं पिछले वर्ष नॉर्वे की यात्रा करने वाला था, लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कारण वह यात्रा स्थगित करनी पड़ी। उस कठिन समय में नॉर्वे ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का मजबूती से साथ दिया, जो सच्ची मित्रता को दर्शाता है। दोनों लोकतंत्रों के बीच स्थायी संबंधों को दोहराते हुए उन्होंने आगे कहा, आज, जब मैं नॉर्वे का दौरा कर रहा हूं, मैं उस एकजुटता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।
*4* भारत की पहली बुलेट ट्रेन की PHOTO: रेल मंत्रालय ने गेट पर लगाई; इस साल गुजरात में सूरत-बिलिमोरा के बीच चलने की उम्मीद
*5* रेल मंत्रालय में लगी बुलेट ट्रेन की तस्वीर असली नहीं, रेलवे बोला- यह सिर्फ प्रतीकात्मक फोटो, विवाद हुआ तो हटाएंगे
*6* कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बहुत ही तीखा और सीधा हमला बोला है। यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब नॉर्वे में प्रधानमंत्री मोदी ने एक स्थानीय पत्रकार के सवालों का जवाब नहीं दिया और वहां से चले गए। राहुल गांधी ने इस घटना का एक वीडियो साझा करते हुए कहा है कि पूरी दुनिया एक डरे और घबराए हुए प्रधानमंत्री को देख रही है
*7* शुभेंदु का ऐलान- ममता सरकार के भ्रष्टाचार की जांच कराएंगे, महिला उत्पीड़न मामलों की हाईकोर्ट जज की अगुआई में जांच होगी; मौलवी-पुजारियों का मानदेय बंद
*8* कोलकाता में अतिक्रमण हटाने का विरोध, पुलिस पर पथराव, 8 जवान घायल, 40 लोग गिरफ्तार; CM शुभेंदु बोले- पत्थरबाजी बर्दाश्त नहीं, ये आखिरी चेतावनी
*9* योगी बोले- सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देंगे, संख्या ज्यादा है तो कंट्रोल क्यों नहीं करते, प्यार से नहीं माने तो दूसरा तरीका अपनाएंगे
*10* आवारा कुत्तों के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाएगा, पिछली सुनवाई में कहा था- मौत पर डॉग फीडर्स भी जिम्मेदार, हर जगह प्रशासन फेल
*11* रूस से कच्चा तेल खरीदता रहेगा भारत, सरकार ने कहा- अमेरिकी प्रतिबंधों से फर्क नहीं, मई में रोजाना खरीदा 23 लाख बैरल क्रूड
*12* देश के कई बांध सूखे,13 बड़े जलाशयों में पानी आधे से कम; केंद्रीय आयोग की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
*13* रिपोर्ट के अनुसार गंगा बेसिन का भंडारण भी घटकर 43.34 फीसदी रह गया है। गोदावरी बेसिन में 36.52 प्रतिशत और नर्मदा बेसिन में 34.96 प्रतिशत दर्ज किया गया है। कृष्णा बेसिन की स्थिति चिंताजनक है, जहां केवल 19.31 प्रतिशत पानी बचा है। पूर्वोत्तर का बराक बेसिन का स्तर 20 फीसदी से नीचे बना हुआ है
*14* ऋषिकेश, उत्तराखंड | योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के पास खंड गांव इलाके में उज्जैन एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना रात करीब 9:30 बजे हुई। दुर्घटना के समय ट्रेन में कोई भी यात्री सवार नहीं था।
*15* पेटीएम का पॉकेट मनी फीचर लॉन्च, बच्चे बिना बैंक अकाउंट कर सकेंगे UPI पेमेंट, मंथली लिमिट ₹15000; पैरेंट्स के पास खर्च का पूरा कंट्रोल होगा
*16* एमपी-राजस्थान समेत 6 राज्यों में पारा 46°C के पार, बांदा सबसे गर्म, 47.6°C पारा; अगले 6 दिन भीषण गर्मी, 10 राज्यों में लू का अलर्ट
*17* IPL- हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंची, चेन्नई को 5 विकेट से हराया; ईशान का अर्धशतक, कमिंस को 3 विकेट
*18* ईरान जंग से अमेरिकी नाराज, 63% लोगों को ट्रम्प नापसंद, रिपब्लिकन पार्टी पर मिड टर्म चुनाव में हार का खतरा
*19* 'अगर समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर शुरू करेगा ईरान पर हमला', ट्रंप ने सेना को दिए तैयार रहने के निर्देश
तेज रफ्तार news : नॉर्डिक देशों पर भारत का फोकस तेज, स्वीडन में बड़ी कूटनीतिक जीत के बाद PM मोदी पहुंचे नॉर्वे
ऑनलाइन दवाओं के खिलाफ केमिस्टों का हल्ला बोल: 20 मई को देशभर में हड़ताल, 12 लाख ज़्यादा दुकाने रहेगी बंद
महायुद्ध फिलहाल टला: अरब देशों की अपील पर ट्रंप ने रोका ईरान पर हमला
रूस का कड़ा फैसला; अब यूरोप को तेल-गैस डॉलर में नहीं, बल्कि रूबल और युआन में खरीदना होगा
कोलकाता में अतिक्रमण हटाने का विरोध, पुलिस पर पथराव:8 जवान घायल, 40 लोग गिरफ्तार; CM शुभेंदु बोले- पत्थरबाजी बर्दाश्त नहीं
शुभेंदु का ऐलान- ममता सरकार के भ्रष्टाचार की जांच कराएंगे:महिला उत्पीड़न मामलों की हाईकोर्ट जज की अगुआई में जांच होगी
CBSE ने पर-क्वेश्चन रीवैल्यूएशन फीस 100 से घटाकर 25 की:एक नंबर भी बढ़ा तो पूरी फीस वापस होगी, छात्रों के विरोध के बाद फैसला
योगी बोले- सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देंगे:संख्या ज्यादा है तो कंट्रोल क्यों नहीं करते, प्यार से नहीं माने तो दूसरा तरीका अपनाएंगे
सुप्रीम कोर्ट बोला- उमर खालिद को बेल मिल सकती थी:दिल्ली दंगा मामले के अपने फैसले पर आपत्ति जताई, कहा- जमानत अधिकार है, जेल अपवाद
US ने रूसी तेल खरीदने की मोहलत बढ़ाई, भारत बोला- खरीदते थे, खरीदते रहेंगे
भारत में आएंगी 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे संग प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी डील
उत्तर प्रदेश में पशु चिकित्सा छात्रों का इंटर्नशिप भत्ता 4 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी
Weather Update: दिल्ली, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर, कहीं लू तो कहीं तूफानी बारिश का अलर्ट
वीडी सतीशन बने केरलम के नए मुख्यमंत्री, दस साल बाद सत्ता में लौटा UDF गठबंधन; 20 MLA कैबिनेट में शामिल
बंगाल में महिलाओं को ₹3000 महीना और फ्री बस सफर, मदरसों की फंडिंग रोकी, सुवेंदु कैबिनेट के बड़े फैसले
दिल्ली मेट्रो मंडे: फेरे बढ़े, यात्री भी बढ़े, ईंधन बचाने की पहल का दिखा मिला-जुला असर
पश्चिम बंगाल में OBC आरक्षण से बाहर होंगे 77 समुदाय!, ओबीसी सूची में संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी
बाजार में 'मंडे पैनिक' के बाद शानदार रिकवरी: सेंसेक्स-निफ्टी निचले स्तरों से सुधरे, सोना-चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर!
IPL 2026 : SRH ने CSK को 5 विकेट से दी मात, ईशान किशन ने खेली दमदार पारी
Jeetu dehati : पुतिन-जिनपिंग ने बदली ग्लोबल गेम ! अमेरिका को डॉलर पर दी खुली चुनौती, कहा-अब रूबल और युआन में होगा तेल-गैस कारोबार
ईरान की संसद में विवादित प्रस्तावः ट्रंप-नेतन्याहू की हत्या करने वाले को मिलेगा ₹500 करोड़ का ईनाम !
ट्रंप की नई टिप्पणीः 'ईरान के साथ समझौते की बहुत अच्छी संभावना', बिना बमबारी हल निकले तो मुझे बेहद खुशी होगी”
CJI सूर्यकांत बोले- शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार: लेकिन सड़क जाम कर लोगों को परेशान नहीं कर सकते, डर का माहौल बनाने की परमिशन नहीं
ड्रोन से दागी जाने वाली मिसाइल का ट्रायल पूरा: टैंक, हेलिकॉप्टर और दूसरे ड्रोन को निशाना बना सकेगी; DRDO ने स्वदेशी कंपनियों के साथ बनाया
बंगाल में OBC आरक्षण 17% से घटकर 7% हुआ: अब 66 जातियां ही कोटे में रहेंगी; ममता सरकार की OBC-A और OBC-B की व्यवस्था खत्म
विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का: बैग में रखकर साथ लाए थे बोतल; 5 घंटे प्रशासन से चली वार्ता नहीं बनी सहमति
रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा तय; नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में होंगे शामिल
भारतीय ऑपरेशन की जरूरतों के अनुरूप होगा सैन्य क्षमता का विकास, CDS ने की भविष्य तैयारियों पर चर्चा
इटली पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, पीएम मेलोनी से थोड़ी देर में करेंगे मुलाकात
दिल्ली के आगे तंदूर भी फेल! पारा 46 के पार, बिजली की डिमांड ने तोड़ा रिकॉर्ड, GRAP-1 लागू
आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का बेहद सख़्त रवैया, कहा 'कुत्तों के डर के बिना जीना सबका हक़'
बिहार में अंडरएज ड्राइविंग पर सख्त एक्शन, बच्चों के साथ माता-पिता भी जाएंगे जेल, जून से महाअभियान शुरू
Inder Kaur Death: शादी से इनकार के बाद गायब हुईं पंजाबी सिंगर इंदर कौर, 6 दिन बाद नहर में मिली लाश
RAW एजेंट के खुलासों से कांपा पाकिस्तान, खौफ में लकी बिष्ट का सोशल मीडिया अकाउंट किए ब्लॉक
बिजली बिल पर रेलवे का गेम ओवर! SC ने माना कंज्यूमर, अब देने होंगे ₹15000 करोड़
IPL 2026 : RR ने LSG को 7 विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी
Jeetu dehati : लखनऊ- लखनऊ में भीषण गर्मी के साथ बिजली कटौती का संकट गहराया।
राजधानी लखनऊ में लगातार बिजली कटौती से जनता परेशान।
सुबह होते ही अंधेरे में डूब रही राजधानी लखनऊ।
वीवीआईपी इलाकों हजरतगंज, पार्क रोड, जयप्रकाश नगर, बालू अड्डा और डालीबाग में बिजली गुल।
मुख्यमंत्री आवास से 1 किलोमीटर दूर तक बिजली संकट से हाहाकार।
बिजली संकट के बीच JE-SDO के सामने नतमस्तक दिखे UPPCL चेयरमैन और एमडी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्र में बिजली व्यवस्था ध्वस्त।
पिछले दो हफ्तों से रोजाना सुबह-शाम हो रही बिजली कटौती।
एक-एक घंटे की कटौती से लोगों की दिनचर्या हुई प्रभावित।
ऑफिस से लौटे लोगों की नींद हराम, गर्मी में बढ़ी परेशानी।
बिजली संकट पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा पर उठने लगे सवाल।
बिजली विभाग सप्लाई देने में पूरी तरह फेल, जनता बेहाल।
JE से लेकर SDO तक सप्लाई व्यवस्था संभालने में नाकाम।
अधिकारियों की लापरवाही से योगी सरकार की हो रही किरकिरी।
जवाहर भवन और डालीबाग पावर हाउस सप्लाई देने में फेल।
UPPCL के आदेशों की उड़ रही धज्जियां, जिम्मेदार अधिकारी बेपरवाह।।
तेज रफ्तार news : आज दिनांक 20/5/2026
राजनीतिक हंगामा
दैनिक समाचार पत्र
ख़ास खबरें
*पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर और जयदेवी विधायक की बेटे की लांचिंग रैली फ्लाप*
*जनता ने परिवारवाद को दिखाया ठेंगा।*
*लखनऊ आइए मुस्कुराइए मगर गाड़ी सम्भल कर चलाइये आप लखनऊ में हैं भाग 3*
*कमाऊं पूतों की कठपुतली बनते सरकारी कर्मचारी।*
*लखनऊ में पीआरवी 112 का सराहनीय कार्य लापता बच्चे किए सकुशल बरामद।*
*सीतापुर हरगांव सचिवों पर भ्रष्टाचार के आरोप, जांच की मांग।*
दैनिक समाचार पत्र
*राजनीतिक हंगामा*
TV : लखनऊ मेयर सुषमा खरकवाल पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन।
हाईकोर्ट ने लखनऊ मेयर के वित्तीय अधिकार सीज किए।
मेयर सुषमा खरकवाल के प्रशासनिक अधिकार भी सीज।
हाईकोर्ट के आदेश का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई।
हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में हार के बाद भी नहीं हुआ पालन।
हाईकोर्ट लखनऊ बेंच ने मेयर पर कड़ा रुख अपनाया।
जस्टिस आलोक माथुर और जस्टिस क़मर हसन रिज़वी की बेंच का बड़ा आदेश।
निर्वाचित पार्षद को शपथ न दिलाने पर मेयर की पावर सीज।
वार्ड संख्या-73 फैजुल्लागंज मामला पहुंचा हाईकोर्ट।
ललित किशोर तिवारी को घोषित किया गया था निर्वाचित पार्षद।
पांच महीने बाद भी निर्वाचित पार्षद को नहीं दिलाई गई शपथ।
मामले में सीनियर एडवोकेट गौरव मेहरोत्रा ने की बहस।
हाईकोर्ट ने कहा- आदेश का पालन जरूरी।
कोर्ट के निर्देश तक मेयर के अधिकार रहेंगे सीज।
पार्षद को शपथ दिलाने तक जारी रहेगा एक्शन।
हाईकोर्ट ने लखनऊ नगर निगम मामले में दिखाई सख्ती।
कोर्ट बोला- निर्वाचित पार्षद को शपथ दिलाना अनिवार्य।
*तेज़ रफ्तार न्यूज : प्रेस विज्ञप्ति
उत्तर प्रदेश ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में यूनाइटेड रियल मास्टर ताइक्वांडो अकादमी का शानदार प्रदर्शन
लखनऊ - उत्तर प्रदेश ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 16 एवं 17 अप्रैल 2026 को के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में United Real Master Taekwondo Academy के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर अकादमी और लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिताओं के पदक व प्रमाण पत्र आज सृष्टि अपार्टमेंट में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी व ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के महासचिव विवेक शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
मुख्य अतिथि विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ताइक्वांडो केवल आत्मरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाला खेल है। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में यही खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे।
अकादमी के प्रशिक्षक मास्टर अंशुमन मुखर्जी (4th Dan Black Belt, Kukkiwon South Korea) एवं मास्टर अजीत द्विवेदी (4th Dan Black Belt, Kukkiwon South Korea) के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
फ्रेशर कैटेगरी विजेता खिलाड़ी:
वैभवी विश्वकर्मा – कैडेट गोल्ड मेडल (क्योरुगी)
विश्वु विश्वकर्मा – सब-जूनियर सिल्वर मेडल (क्योरुगी)
विभोर – सब-जूनियर ब्रॉन्ज मेडल (क्योरुगी)
दिविशा पांडेय – सब-जूनियर ब्रॉन्ज मेडल (क्योरुगी)
त्रिशिका – सब-जूनियर ब्रॉन्ज मेडल (क्योरुगी)
आरव सिंह – कैडेट ब्रॉन्ज मेडल (क्योरुगी)
श्रीषा तिवारी – सब-जूनियर ब्रॉन्ज मेडल (क्योरुगी)
ऑफिशियल कैटेगरी विजेता खिलाड़ी:
अद्विका अग्रहरी – सब-जूनियर गोल्ड मेडल (पूमसे)
शिव्यांश शर्मा – कैडेट गोल्ड मेडल (पूमसे)
पावनी मुखर्जी – जूनियर सिल्वर मेडल (पूमसे)
अमायरा सौजना – सब-जूनियर सिल्वर मेडल (पूमसे)
रिद्धिमा मेर – सब-जूनियर ब्रॉन्ज मेडल (पूमसे)
रिद्धिमा मेर – सब-जूनियर गोल्ड मेडल (क्योरुगी)
अमायरा सौजना – सब-जूनियर ब्रॉन्ज मेडल (क्योरुगी)
शिव्यांश शर्मा – कैडेट ब्रॉन्ज मेडल (क्योरुगी)
इसके अतिरिक्त 1st ATA Open State Taekwondo Championship 2026 का आयोजन 9 एवं 10 मई 2026 को नेहरू युवा केन्द्र में किया गया, जिसमें अकादमी के खिलाड़ियों ने फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।
ATA Open State Championship विजेता:
पावनी मुखर्जी – जूनियर पूमसे गोल्ड मेडल
शिव्यांश शर्मा – कैडेट पूमसे गोल्ड मेडल
शिव्यांश शर्मा – कैडेट क्योरुगी सिल्वर मेडल
यश राज गुप्ता – सीनियर पूमसे गोल्ड मेडल
कार्यक्रम के अंत में सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं तथा अकादमी द्वारा खिलाड़ियों को निरंतर बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करने का संकल्प दोहराया गया।
अंशुमन मुखर्जी
(4th Dan Black Belt, Kukkiwon South Korea)
मो. -
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)