7 शहरों में घना कोहरा,लो विजिबिलिटी से दरभंगा में हादसा:गाड़ियों की लाइट चालू कर के चलना पड़ रहा; किशनगंज सबसे ठंडा, 9 डिग्री पहुंचा पारा

Feb 9, 2026 - 17:34
 0  0
7 शहरों में घना कोहरा,लो विजिबिलिटी से दरभंगा में हादसा:गाड़ियों की लाइट चालू कर के चलना पड़ रहा; किशनगंज सबसे ठंडा, 9 डिग्री पहुंचा पारा
बिहार के 5 जिलों में आज कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। समस्तीपुर, गोपालगंज, सुपौल, बगहा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में सुबह-सुबह घना कोहरा देखने को मिल रहा है। यहां जीरो विजिबिलिटी है। लोगों को गाड़ी की लाइट चालू कर के चलना पड़ रहा है। वहीं दरभंगा के NH-527 B पर घना कोहरा है। लो विजिबिलिटी के कारण ट्रक और ई-रिक्शा में टक्कर हो गई, जिसमें 2 लोग घायल हो गए। अगले कुछ दिनों तक बिहार में मौसम शुष्क रहेगा और धीरे-धीरे तापमान बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में फिलहाल बारिश की संभावना कम है।। सुबह-शाम ठंड महसूस होगी। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहेगा। तापमान में 1-3 डिग्री तक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हाल के दिनों में राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिला था। कुछ स्थानों पर विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज की गई थी। मौसम से जुड़ी 2 तस्वीरें… नमी और हवा की रफ्तार कम होना घना कोहरा बनने की मुख्य वजह मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सर्दियों में कोहरा बनने की मुख्य वजह ठंडी हवा, नमी और हवा की रफ्तार कम होना है। जब रात में जमीन ठंडी हो जाती है और हवा में नमी ज्यादा होती है तो छोटे-छोटे पानी के कण जमा होकर कोहरे बनते हैं। बिहार जैसे गंगा मैदानी इलाकों में ये स्थिति ज्यादा बनती है, क्योंकि यहां नमी अधिक रहती है। हवा की गति कई बार धीमी हो जाती है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और पछुआ हवाओं का असर भी तापमान को नीचे लाता है, जिससे सुबह के समय कोहरा ज्यादा घना हो जाता है। मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि आसमान साफ रहने पर भी सुबह कोहरा बन सकता है, क्योंकि रात में जमीन तेजी से ठंडी होती है। पटना से होकर जाने वाली 3 ट्रेनें देरी से चल रही हैं पटना में सामान्य रहेगा मौसम पटना में सुबह हल्का से मध्यम स्तर का कोहरा रहने की संभावना है, जबकि दिन में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। धूप भी निकलेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। इससे दिन में मौसम सुहावना रह सकता है, जबकि सुबह और रात में ठंड बनी रह सकती है। बिहार के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला