मुख्यमंत्री ने सभागार में की विकास योजनाओं की समीक्षा

Mar 12, 2026 - 09:13
 0  0
मुख्यमंत्री ने सभागार में की विकास योजनाओं की समीक्षा
अररिया | मुख्यमंत्री नीतीश ने बुधवार को समृद्धि यात्रा के दौरान अररिया कॉलेज के अस्थायी सभागार में जिले में चल रही विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं की स्थिति की जानकारी अधिकारियों से ली और उनके तेजी से क्रियान्वयन का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी विनोद दुहान ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं, सात निश्चय-2 तथा सात निश्चय-3 के तहत चल रही योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही जिले में चल रहे अन्य विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन योजनाओं को स्वीकृति मिल चुकी है, उनका कार्य तेजी से पूरा किया जाए। सात निश्चय-2 के तहत चल रही योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने और सात निश्चय-3 के तहत निर्धारित योजनाओं पर जल्द काम शुरू करने का निर्देश भी उन्होंने अधिकारियों को दिया। सीएम बोले राज्य में नई सरकार के गठन के बाद सात निश्चय-3 लागू हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला