आज सुबह का मुख्य समाचार जो इस तरीके से है के पूरे भारत में गैस सिलेंडर के लिए पब्लिक बाग दौड़कर करके परेशान हो गई है
हर एक खबरों को पढ़ने और देखने सुनने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब और लाइक कमेंट शेयर जरूर करें तेज रफ्तार न्यूज़ जैसा चैनल है जो पूरे भारत में एक नंबर पर चल रहा है सारे लोगों का कहना है कि यह चैनल एक नंबर चलने का कारण क्या है
Tejraftarnews.in: 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
*दिनांक : 14 मार्च 2026*
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप के विचार कुछ नया करने के रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी नए प्रयोग अमल में लाएंगे इनसे लाभ भी तुरंत हो जाएगा जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलने से सरकारी उलझने कम होंगी। पुराने मुकदमे में विजय मिलने की भी सम्भावना है। धन लाभ खर्च की अपेक्षा अधिक रहने पर थोड़ी बहुत बचत भी कर सकेंगे। भावुकता एवं विपरीत लिंगीय आकर्षण भी अधिक रहेगा। आज जल्दी से किसी की बातों पर विश्वास ना करें धोखा हो सकता है। परिवार में इच्छा पूर्ति ना होने पर नाराजगी देखनी पड़ेगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन आज की गई मेहनत रात्रि बाद से रंग दिखाने लगेगी आलस्य को त्याग निर्धारित कार्यो को पूर्ण करने में लग जाएं। कार्य क्षेत्र पर आज सहकर्मियों का अटपटा व्यवहार परेशानी में डालेगा अधिकांश कार्य स्वयं के बल पर करने पडेंगे आज आपकी जिस लाभ की आशा थी उससे वंचित रह जाएंगे। धन लाभ की संभावनाएं टलते टलते कल के लिए लंबित हो सकती है फिर भी आज संध्या काल तक आवश्यकता अनुसार धन मिल जाएगा। खर्चे भी पहके से निमंत्रण दे देंगे। परिवार में आज आपके रूखे अथवा कटु वचन से किसी का दिल दुख सकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपके समस्त जरूरी कार्य दिन रहते पूर्ण करले इसके बाद परिस्थितियां विपरीत होने पर विघ्न-बाधाएं आने लगेगी। आज दिन का आरंभ सुख-शान्ति से होगा घर के सदस्य से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। तन एवं मन मे नई स्फूर्ति का संचार रहेगा। मध्यान तक प्रत्येक कार्यो को गंभीरता से करेंगे इसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेगा। महिला वर्ग आज कार्य कुशलता के लिए प्रशंशा की पात्र बनेंगी। लेकिन अतिआत्मविश्वास में आकर कोई नुकसान भी हो सकता है इसका ध्यान रखें। घरेलू आवश्यकताओं अथवा परिजनों की जिद पूर्ण करने में समर्थ तो रहेंगे लेकिन असुविधा भी होगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए कई संभावनाएं जगाएगा। दिन के आरंभ में वाणी को संयमित रखें अन्यथा सम्मान में कमी आने की सम्भावना है। धन लाभ की आशा प्रातः काल से ही लगी रहेगी इसके पूर्ण होने में मध्यान तक इंतजार करना पड़ेगा। आर्थिक एवं पारिवारिक दृष्टिकोण से आज दिन शुभ रहेगा। आशा से अधिक लाभ होने पर आनंदित रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी आज आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। आज आप किसी की सहायता लेना पसंद नही करेंगे आर्थिक मामलों को भी स्वय के बल पर निपटा लेंगे। यात्रा पर्यटन की इच्छा मन मे रहेगी लेकिन आज इसके पूर्ण होने की संभावना कम ही है। परिजनों के साथ हास्य परिहास के अवसर मिलने से वातावरण आंनदित रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपका समय अनावश्यक कार्यो के पीछे नष्ट होगा। घरेलू समस्याए ज्यादा रहने के कारण व्यावसायिक क्षेत्र पर मन लगाकर कार्य नही कर सकेंगे। महिलाये आध्यात्म में रुचि होने पर भी मन को एकाग्र नही रख पाएगी। आप आज किसी कार्य मे असफल होने पर चिड़चिड़े स्वाभव से ग्रस्त रहेंगे। सन्तान एवं बुजुर्ग आपके व्यवहार से आहत होंगे। नए कार्य का आरंभ ना करें हानि होगी। चोटादि का भय है यात्रा अथवा वाहन चलाने में सावधानी बरतें। धन संबंधित व्यवहार भी अतिआवश्यक होने पर ही करें स्पष्टता ना रहने के कारण बाद में परेशानी हो सकती है। संध्या बाद राहत मिलने लगेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको बौद्धिक कार्यो में सफलता मिलेगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि बुद्धिमानो जैसी बनेगी। लेकिन आज अतिआत्मविश्वास में कोई मूर्खता भरा कार्य करने पर हास्य के पात्र भी बन सकते है। कार्य व्यवसाय में आज जो भी निर्णय लेंगे निकट भविष्य में शीघ्र ही उसका लाभ मिलेगा। प्रतिस्पर्धा के साथ ही आज व्यवसाय भी कम ही रहेगा। सीमित साधनों से काम करने पर आय भी कम ही रहेगी। सरकारी एवं पारिवारिक कार्यो पर खर्च होगा साथ ही आज घर मे स्त्री संतानो के कारण सामाजिक मान बढेगा। बुजुर्गो का आशीर्वाद मिलेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप छोटे मोटे कामो की अनदेखी करेंगे बाद में ये ही चिंता का विषय बनेंगे। दिनचार्य प्रातः काल से ही अव्यवस्थित बनेगी। लापरवाही के कारण सहकर्मी अथवा भागीदारों से बहस हो सकती है। अधिकारी वर्ग भी आपसे खफा रहेंगे अपनी इच्छा पूर्ति करना नामुमकिन ही रहेगा। व्यवसायी वर्ग को भी ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा इसके अनुपात में लाभ न्यून ही होगा। संध्या बाद से स्थिति बदलने लगेगी कम लाभ वाली जगह से भी मोटा लाभ बना सकेंगे। व्यवसाय में सरकारी अवरोध कम होंगे। परिजनों का सुख दिन में कम लेकिन संध्या बाद अधिक रहेगा। महिलाये पुरुषों की अनदेखी करेंगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिये थोड़ा उठा पटक वाला रहेगा आज आप शीघ्र पूर्ण होने वाले कार्यो को पहले करें लंबे समय मे होने वाले कार्यो को अभी विराम दें मध्यान तक कि गई मेहनत का फल संध्या तक मिल जाएगा धन लाभ आज अवश्य होगा लेकिन इसके लिए भाग-दौड़ भी करनी पड़ेगी। कल के लिए कोई भी कार्य लंबीत ना रखें अन्यथा उलझने बढ़ने से अधूरे रह जाएंगे। घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति भी आज दिन रहते अवश्य कर दें वरना रात निकालनी भारी पड़ सकती है। महिलाये घर एवं बाहर की जिम्मेदारी ठीक से संभालेंगी परन्तु अचानक उग्र हो सकती है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज प्रत्येक कार्य मे अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी अथवा अन्य कागजी कार्य कई बार प्रयास करने पर ही बनेंगे। कार्य व्यवसाय में भी मंदी रहने से ऊबन अनुभव होगी नौकरी पेशा लोग बुद्धि कौशल के लिए सम्मानित होंगे सामाजिक कद बढेगा। व्यवसायी वर्ग संध्या पश्चात बिक्री बढ़ने पर व्यवसाय संबंधित कार्यो से संतुष्ट रहेंगे। आशानुकूल धन लाभ आज सायं काल मे ही होगा। परिजनों के साथ घरेलू मुद्दों के साथ ही यात्रा पर्यटन की योजना पर बात करेंगे। महिलाये किसी कारण से उत्साहित रहेंगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए लाभ के अवसर उपलब्ध कराएगा। परन्तु आज मन कार्यो से हटकर अन्यत्र भटकने के कारण होने वाले लाभ में कमी आएगी। व्यवसायी वर्ग जल्दबाजी में निर्णय लेंगे नए अनुबंद पाने के लिए जोड़ तोड़ की नीति अपनाएंगे। व्यवसाय में वृद्धि तो होगी लेकिन धन लाभ उसकी अपेक्षा कम ही रहेगा। पारिवारिक दायित्व बढ़ने के कारण आय का अधिकांश हिस्सा तुरंत खर्च हो जाएगा। कार्य क्षेत्र पर आज महिलाओ का दबदबा अधिक रहेगा फिर भी अंतिम निर्णय पुरुषों के ऊपर निर्भर रहेगा। परिवार में किसी गलतफहमी के कारण तकरार होने की संभावना है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपको आज का दिन धैर्य से बिताने की सलाह है। बिना सोचे समझे कोई भी निर्णय अवश्य हानि का कारण बनेगा। व्यवसाय में भी किसी से हानिकर समाचार मिलने से मन अशांत रहेगा। कार्य क्षेत्र की निराशा का क्रोध अकारण ही घर मे उतारने से माहौल खराब होगा। परिजन आपसे ना चाहकर भी दूरी बनाए रहेंगे। नौकरी पेशाओ से बचते बचते कुछ ना कुछ गड़बड़ी अवश्य होगी जिसका फल किसी ओर के सर मढ़ने का प्रयास करेंगे लेकिन इसमें असफल रहेंगे। आर्थक मामले ज्यादा उलझने पर धन की आमद रुकेगी। दैनिक खर्च भी मुश्किल से ही चलेंगे। महिलाये स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपको आकस्मिक धन लाभ की प्राप्ति होगी। घर के सदस्यों के साथ ही बाहर के लोग भी आपका यथा सामर्थ्य सहयोग करेंगे। लेकिन संतानो के किसी कृत्य के कारण अपमानित भी होने की संभावना है। आपसी संबंधों में लापरवाही ना बरते साथ ही भड़काने वाले शब्दों के प्रयोग से बचें अन्यथा लंबे समय के लिए कड़वाहट आ सकती है। दिन लाभ देने वाला है इसका सदुपयोग बुद्धि विवेक से करें। कार्य व्यवसाय से आशा से अधिक लाभ कमा सकेंगे इसके लिए दृढ़ निश्चय एवं धैर्य धारण करना होगा। घर मे महिलाओ की आज ज्यादा सुनवाई होगी। घरेलू शांति बनी रहेगी।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
TRNLIVE: 1️⃣4️⃣❗0️⃣3️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣
*♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️*
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
*!! व्यर्थ का क्रोध !!*
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
एक साँप, एक बढ़ई की औजारों वाली बोरी में घुस गया। घुसते समय, बोरी में रखी हुई बढ़ई की आरी उसके शरीर में चुभ गई और उसमें घाव हो गया, जिससे उसे दर्द होने लगा और वह विचलित हो उठा।
गुस्से में उसने, उस आरी को अपने दोनों जबड़ों में जोर से दबा दिया। अब उसके मुख में भी घाव हो गया और खून निकलने लगा।
अब इस दर्द से परेशान हो कर, उस आरी को सबक सिखाने के लिए, अपने पूरे शरीर को उस साँप ने उस आरी के ऊपर लपेट लिया और पूरी ताकत के साथ उसको जकड़ लिया। इस से उस साँप का सारा शरीर जगह जगह से कट गया और वह मर गया।

ठीक इसी प्रकार कई बार, हम तनिक सा आहत होने पर आवेश में आकर सामने वाले को सबक सिखाने के लिए, अपने आप को अत्यधिक नुकसान पहुंचा देते हैं।
*शिक्षा:-*
क्रोध से हानि और पछतावे के अतिरिक्त कुछ और प्राप्त नहीं होता।
*सदैव प्रसन्न रहिये - जो प्राप्त है, पर्याप्त है।*
*जिसका मन मस्त है - उसके पास समस्त है।।*

✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️
TRN LIVE: 1️⃣4️⃣💎0️⃣3️⃣💎2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣
*🔥 आज की शिक्षाप्रद कहानी 🔥*
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
*🌹 जल्दबाजी का फल 🌹*
एक समय की बात है। गरीबी से परेशान एक युवक अपना जीवन समाप्त करने के लिए नदी पर गया, वहां युवक को एक साधु मिल गए उन्होंने उसे ऐसा करने के लिए मना किया। साधु ने युवक की परेशानी का कारण पूछा, युवक ने सारी बात साधु को बता दी। सब कुछ सुनकर साधु ने कहा- मेरे पास एक विद्या है जिससे जादुई घड़ा बन जाता है। तुम जो भी इस घड़े से मांगोगे, वह तुम्हारे लिए उपस्थित हो जाएगा। परंतु जिस दिन घड़ा फूट गया, उसी समय जो कुछ भी इस घड़े ने दिया था, वह सब अदृश्य हो जाएगा। साधु ने आगे कहा, अगर तुम दो वर्ष तक मेरे आश्रम में रहो, तो यह घड़ा मैं तुम्हें दे सकता हूं। और अगर पांच वर्ष तक आश्रम में रहो तो मैं यह घड़ा बनाने की विद्या तुम्हें सिखा दूंगा। तुम क्या चाहते हो?
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
युवक ने कहा- महाराज! मैं तो दो साल ही आपकी सेवा करना चाहूंगा। मुझे तो जल्द से जल्द यह घड़ा ही चाहिए। मैं इसे बहुत संभालकर रखूंगा। कभी फूटने ही नहीं दूंगा। इस तरह दो वर्ष आश्रम में सेवा करने के बाद युवक ने यह जादुई घड़ा प्राप्त कर लिया और उसे लेकर अपने घर आ गया।
उसने घड़े से हर इच्छा पूरी करनी चाही और वह पूरी होती गई। घर बनवाया, महल बनवाया, नौकर- चाकर मांगे। वह सभी को अपनी धाक व वैभव-संपदा दिखाने लगा। उसने शराब पीना शुरू कर दिया। एक दिन वह जादुई घड़ा सर पर रखकर नाचने लगा। अचानक उसे ठोकर लगी और घड़ा गिरकर फूट गया। घड़ा फूटते ही सभी कुछ छू-मंतर हो गया। अब युवक पश्चाताप करने लगा कि काश! मैंने जल्दबाजी न की होती और घड़ा बनाने की विद्या सीख ली होती तो आज मैं फिर से कंगाल न होता।
*👉शिक्षा*
*ईश्वर हमें हमेशा दो रास्ते देता है- एक आसान और दूसरा कठिन और लंबा लेकिन गहरे ज्ञान वाला। यह हमें चुनना होता है कि हम किस रास्ते पर चलें क्योकि जल्दी मिली सफलता का फल जल्द ही समाप्त हो जाता है।*
*सच्ची सफलता तात्कालिक लाभ में नहीं, बल्कि दीर्घकालिक समझ और आत्म-नियंत्रण में छुपी होती है।*
*सदैव प्रसन्न रहिये - जो प्राप्त है, पर्याप्त है।*
*जिसका मन मस्त है - उसके पास समस्त है।।*
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
Tejraftarnews.in: *आज का राशिफल*
*14 मार्च 2026 , शनिवार*
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका मन नए-नए कामों में लगेगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। अचानक आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे , खरीददारी करेंगे। बच्चों के साथ भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे। मन अन्य प्रकार का सा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी। कहीं बाहर रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपकी आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आपके सामने कई चुनौतियां उत्पन्न हो सकती है जिसका सामना करने के लिए आप तैयार रहें। अनजाने लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आपको अपनी किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपनी मेहनत का मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। अचानक रिश्तेदारों से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर हाथ लग सकते हैं।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप जिस क्षेत्र में कोशिश करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आपकी किसी बड़ी योजना का अच्छा फायदा मिल सकता है। भविष्य के लिए धन इकट्ठा करने में आप सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। नया वाहन खरीदने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है।
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। रुके हुए कामों में गति आएगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अचानक अपनों से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसा कमाने के कई मार्ग हासिल होंगे। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। छात्रों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से विषम परिस्थितियों पर काबू पाने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ेगा। आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली होंगे। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी।
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका आज का दिन बेहतरीन रहेगा सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। जीवन में आज ढेरों खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। पुराने किए गए निवेश का अच्छा मुनाफा मिलेगा। आमदनी बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कार्यालय में आपके कार्यों की सराहना होगी। अचानक लाभ मिलने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। भाग्य प्रबल रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस का अवसर मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिलने की उम्मीद है।
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मौज मस्ती भरा व्यतीत होने वाला है। सामाजिक मेलजोल से आपको खुशी और सुकून मिलेगा। कामकाज में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। जो लोग प्रेम प्रसंग में हैं, वह अपने प्रिय के साथ रोमांस भरा पल व्यतीत करेंगे। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। सभी से मधुर सम्बंध बनाएँ रखें व हर प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य सही रहेगा।
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज सकारात्मक बने रहना होगा। आपके मन में कोई पुरानी बात चिंता का कारण बन सकती है। आप कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपको अपने किसी जरूरी काम में सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन अति उत्तम रहेगा। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। खर्चों में कमी आएगी। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। पारिवारिक जीवन की परेशानियों का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। किसी पुरानी योजना का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
TRN LIVE: .. *जय श्री राम*
*शनिवार, 14 मार्च 2026 के मुख्य समाचार*
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
🔶गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की तो अब नहीं होगी खैर! LPG संकट के बीच सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
🔶पीरियड लीव पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त फैसला, कहा- अनिवार्य छुट्टी से महिलाओं को नौकरी मिलना होगा मुश्किल
🔶केजरीवाल के वादों पर खैहरा का हमला, माइनिंग से 20,000 करोड़ का वादा, फिर 19,800 करोड़ कहां गए?
🔶नई जंग की आहट! अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में सैन्य ठिकानों पर किए ताबड़तोड़ हमले, सुरक्षा एजेंसिया हाई अलर्ट पर
🔶ईरान ने भारत के लिए खोला होर्मुज मार्ग, दो LPG टैंकरों को गुजरने की दी अनुमति, कुकिंग गैस संकट कम होगा
🔶कांग्रेस देश के प्रति ईमानदार नहीं, संकट के समय अफवाह फैला रही: PM मोदी
🔶ईरान ने भारतीय जहाजों को 'हरी झंडी' दी, कहा- 'भारत हमारा दोस्त है, हम सुरक्षित रास्ता निकालेंगे

🔶US पर ईरान का बड़ा हमला, तुर्किये में न्यूक्लियर बेस पर दागी मिसाइल
🔶PM Modi: असम और बंगाल को पीएम देंगे विकास की बड़ी सौगात, आज 42 हजार करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
🔶सरकार बोली- पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, LPG चिंता का विषय: रोजाना 75.7 लाख सिलेंडर बुक हो रहे, ईरान जंग से पहले 55.7 लाख होते थे
🔶सुप्रीम कोर्ट बोला- क्या आप चाहते हैं हम पूरा देश चलाएं?: याचिका शॉपिंग मॉल जैसी; सड़कों, पुलों, बिजली तारों की देखभाल करने की मांग वाली अर्जी खारिज
🔶हरियाणा के अंबाला में 2 किलो RDX विस्फोटक के साथ 3 युवक गिरफ्तार
🔶देश में डेटा सेंटरों की बिजली मांग 800% बढ़ेगी:2031-32 तक 13.56 गीगावॉट की जरूरत होगी, AI-डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल बढ़ना कारण
🔶रेलवे की बड़ी सौगात... गर्मी की छुट्टियों के लिए 1,484 स्पेशल ट्रेनों का एलान, वेटिंग लिस्ट से मिलेगी राहत
🔶UP में गोतस्करों की आई शामत... 35 हजार से ज्यादा गिरफ्तार, 83 करोड़ की संपत्ति जब्त, गैंगेस्टर और NSA के तहत कड़ा प्रहार
🔶राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा, कहा "हमारी ऊर्जा सुरक्षा खतरे में पड़ गई है"
🔶होर्मुज स्ट्रेट पर तनाव के बीच अमेरिकी राजदूत बोले- 'तेल कीमतें स्थिर रखने में भारत की अहम भूमिका'

🔶पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री मोदी का बयान, कहा "कोई भी देश इस वैश्विक संकट के प्रभाव से अछूता नहीं"
🔶 लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा: संसदीय परंपराओं की बड़ी परीक्षा में रहे सफल
🔶मोज्तबा सहित ईरान के टॉप लीडरशिप पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम, अमेरिका का ऐलान
🔶सेंसेक्स 1470 अंक गिरकर 74,563 पर हुआ बंद, निफ्टी 488 अंक टूटा
🔷वॉन का बेतुका बयान: दक्षिण अफ्रीका को बेवकूफ कहा, बोले- भारत को बाहर करने के लिए उन्हें विंडीज से हार जाना था
🔷ओलिंपिक में क्रिकेट शामिल होने का फायदा चीनी महिलाओं को: चीन को 62% मेडल महिला एथलीट दिलाती हैं, इसलिए महिला क्रिकेट टीम को ज्यादा समर्थन; उन्हें पुरुषों से बेहतर ट्रेनिंग सुविधाएं-विदेशी दौरों के मौके भी
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!*

Tejraftarnews.in: *सुबह की देश राज्यों से अन्य बड़ी खबरे..*
*14 - मार्च - शनिवार*
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
👇
==============================
*1* पीएम बोले- कांग्रेस ने लगातार असम से झूठ बोला, किसानों को विदेशों पर निर्भर रखा; दौरे के पहले दिन ₹24,250 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास
*2* 'अफवाह फैला रही कांग्रेस'; पीएम ने असम दौरे पर पंडित नेहरू का जिक्र कर नीतियों पर बोला हमला
*3* कांग्रेस वाले कहते थे कि आज भले ही पैसे दिए जा रहे हैं, लेकिन चुनाव के बाद पैसे सरकार को वापस करने पड़ेंगे। ये झूठ बोलने में एक्सपर्ट हैं। किसानों को भ्रमित करने का प्रयास किया गया, लेकिन आज ये साबित हो चुका है कि ये योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए सामाजिक सुरक्षा का पर्याय बन चुका है

*4* पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध से बने संकटों के बीच भी कांग्रेस अफवाहें फैलाने और दुष्प्रचार करने में जुटी है। उन्होंने विपक्षी दल को नसीहत भी दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त के दिन लाल किले से पंडित नेहरू जी ने जो भाषण दिए हैं, उसे एक बार फिर सुनना चाहिए। उन्होंने भारत में महंगाई बढ़ने के पीछे को लेकर उत्तर और दक्षिण कोरिया की लड़ाई को कारण बताने को लेकर भी कटाक्ष किया
*5* पीएम किसान योजना से जुड़े करोड़ों किसानों का इंतजार कल खत्म हो गया। खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने आज 22वीं किस्त जारी कर दी है जिसका लाभ करोड़ों किसानों को दिया गया। पीएम मोदी ने डीबीटी के माध्यम से 22वीं किस्त लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित की।
*6* पीएम मोदी आज कोलकाता में करेंगे करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन, ममता सरकार पर करेंगे राजनीतिक प्रहार
*7* सरकार बोली- पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, LPG चिंता का विषय, रोजाना 75.7 लाख सिलेंडर बुक हो रहे, ईरान जंग से पहले 55.7 लाख होते थे
*8* 'अफवाहों पर ध्यान न दें, न पैनिक करें,' LPG सिलेंडर की सप्लाई को लेकर केंद्र सरकार ने देशवासियों से की अपील

*9* LPG संकट पर संसद में विपक्ष की नारेबाजी, वित्त मंत्री बोलीं- मुश्किल समय में साथ खड़े हों; मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस
*10* देश में डेटा सेंटरों की बिजली मांग 800% बढ़ेगी, 2031-32 तक 13.56 गीगावॉट की जरूरत होगी, AI-डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल बढ़ना कारण
*11* एअर इंडिया के बाद इंडिगो की भी टिकटें महंगी, घरेलू उड़ानों पर ₹425 और इंटरनेशनल पर ₹2300 तक एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा, वजह- जेट फ्यूल महंगा
*12* बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा का दावा- मिल रहा व्यापक जनसमर्थन; ब्रिगेड मैदान में ऐतिहासिक होगी PM की रैली
*13* देश के 50% ट्रैक 130 किमी प्रति घंटे के लिए है तैयार, रेल मंत्री ने राज्यसभा में प्रश्नकाल में बताया, लगभग 80 प्रतिशत रेलवे ट्रैक को 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के लिए अपग्रेड किया जा चुका है। जबकि करीब 50 प्रतिशत ट्रैक को 130 किमी प्रति घंटे की गति के लिए उन्नत किया गया है। रेलमंत्री ने कहा, देशभर के रेल नेटवर्क पर करीब 25 हजार ट्रेनें प्रतिदिन चलती है
*14* ईरान दो भारतीय गैस टैंकरों को होर्मुज से गुजरने देगा, कल ही ईरानी राजदूत बोले थे- भारत हमारा दोस्त, इसलिए सुरक्षित रास्ता देंगे

*15* छह घंटे से कम सोते हैं 46% भारतीय, देश में बढ़ रहीं नींद से जुड़ी बीमारियां; विशेषज्ञों ने चेताया, विशेषज्ञों के मुताबिक इसके पीछे कई कारण हैं, जिनमें मोबाइल और लैपटॉप का अत्यधिक उपयोग, देर रात तक सोशल मीडिया चलाना, अनियमित दिनचर्या, पढ़ाई और काम का दबाव प्रमुख हैं।
*16* पणजी निकाय चुनाव में BJP का दबदबा, 30 में से 27 सीटें जीतकर दिखाया दम; विपक्ष लगभग साफ
*17* ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर 1 करोड़ डॉलर का इनाम; अमेरिका ने जारी की 'मोस्ट वॉन्टेड' लिस्ट
*18* ईरान की घेराबंदी तेज: अमेरिका ने खाड़ी क्षेत्र में भेजे 2500 मरीन सैनिक और घातक बी-2 बमवर्षक विमान
*19* अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में जी7 देशों के नेताओं के साथ एक वर्चुअल बैठक में यह दावा किया है कि ईरान 'लगभग आत्मसमर्पण करने वाला है'। यह जानकारी एक्सियोस द्वारा शुक्रवार को जी7 देशों के तीन अधिकारियों के हवाले से प्रकाशित की गई है, जिन्हें इस बातचीत के बारे में जानकारी दी गई थी
*20* ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के बारे में रिपोर्ट है कि वह एयर स्ट्राइक में गंभीर रूप से घायल होने के बाद कोमा में हैं और उनका एक पैर काटना पड़ा है। ब्रिटिश अखबार द सन के अनुसार उनका इलाज तेहरान के सीना विश्वविद्यालय अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहा है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है
*21* अमेरिका-इजरायल के खिलाफ ईरान की मदद कर रहे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, ट्रंप ने जताया शक
*22* आज से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, कई मैदानी राज्यों में आंधी और वज्रपात के आसार

Tejraftarnews.in: 🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 14 मार्च 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश*
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 14 मार्च 2026*
*शनिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी - 08:14 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* उत्तराषाढा - 28:49 तक
*🌠पश्चात्-* श्रवण
*💫करण-* विष्टि - 08:14 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* वरियान - 10:41 तक
*✨पश्चात्-* परिघ
*🌅सूर्योदय-* 06:32
*🌄सूर्यास्त-* 18:28
*🌙चन्द्रोदय-* 28:10
*🌛चन्द्रराशि-* धनु - 09:33 तक
*🌛पश्चात्-* मकर
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:06 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 09:31 से 11:01
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*
*_🔅आज शनिवार को 👉 चैत्र बदी दशमी 08:14 तक पश्चात् एकादशी शुरु , दशमी तिथि वृद्धि , विघ्नकारक भद्रा 08:12 तक , सूर्य पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में एवं सूर्य की मीन / चैत्र संक्रांति 25:03 पर (विशेष पुण्यकाल अगले दिन) , संकल्पादि में प्रयोजनीय वसन्त ऋतु प्रारम्भ , मीन (खर) मासारम्भ , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 28:49 से सूर्योदय तक , अभिनेता आमिर खान जन्म दिवस , श्री वीरेंदर पाटिल स्मृति दिवस , श्री जयनारायण व्यास पुण्य दिवस , पाई दिवस व नदियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्य दिवस (International Day of Action for Rivers , 29वाँ)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 चैत्र बदी एकादशी 09:19 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , पापमोचिनी एकादशी व्रत (सभी के लिए)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*न ही कश्चित् विजानाति*
*किं कस्य श्वो भविष्यति।*
*अतः श्वः करणीयानि*
*कुर्यादद्यैव बुद्धिमान् ॥*
*अर्थात्👉*
_कल क्या होगा यह कोई नहीं जानता है इसलिए कल के करने योग्य कार्य को आज कर लेने वाला ही बुद्धिमान है ॥_
🌹
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
*14 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1647 – बावारिया, कॉलोन, फ्रांस और स्वीडन ने 30 साल चले युद्ध् के बाद संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किये।
1653 – नीदरलैंड के कमांडर जोहान वान गैलेन ने एंग्लो-डच युद्ध में ब्रिटिश बेड़े को हराया।
1728 - जीन-जैकस रूसो ने पहली बार जिनेवा को छोड़ा।
1794 – एली ह्विटनी ने कॉटन गिन मशीन का पेटेंट कराया जो अमेरिकी कपास उद्योग के लिए बडी क्रांतिकारी साबित हुई।
1800 - कार्डिनल बार्ना चियारामोंटी पायस VII को 251वें पोप के रूप में 21 मार्च को वेनिस में ताज पहनाया गया।
1826 - पनामा में दक्षिण अमेरिकी राज्यों की जनरल कांग्रेस की बैठक हुई थी।
1834 - जॉन हेर्सल ने अब सितारों के खुले समूह को पता लगाया, जो अब एनजीसी 3603 के रूप में जाना जाता है, केप ऑफ गुड होप से देख सकते है।
1879 - बुद्धि के धनी अलबर्ट आइंस्टाइन का जन्म जर्मनी के उल्म शहर में एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ।
1912 – इटली के राजा विट्टोरियो इमैनुअल तृतीय जानलेवा हमले में घायल हुए।
1917 - चीनी गणराज्य ने जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किया।
1914 – सर्बिया और तुर्की ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1926 – लातिन अमेरिकी देश कोस्टारिका में रेल हादसे में 248 लोगों की मौत हुई और 93 घायल हुए।
1931 – भारत की पहली बोलती फिल्म आलमआरा का बॉम्बे (अब मुम्बई) में प्रदर्शन हुआ।
1954 – डीन बीन फ़ू युद्ध आरंभ हुआ जिसने भारत और चीन में फ़्रांस के अतिक्रमणकारी सैनिकों के भविष्य का निर्धारण किया।
1955 – राजकुमार महेंद्र नेपाल के राजा बने।
1960 – ब्रिटेन के चेशायर में मौजूद एक पृथ्वी से 407000 मील दूर अन्तरिक्ष में मौजूद एक अमरीकी उपग्रह से समपर्क बना कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
1965 – इजरायली मंत्रिमंडल ने पश्चिमी जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध बहाल करने पर सहमति दी।
1983 – तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक ने 23 साल में पहली बार तेल कीमतों में कटौती की।
1987 - फिजी में रक्तहीन सैनिक क्रान्ति के बाद सरकार का तख्ता पलटा गया।
1988 – गणित प्रेमियों के लिए खास दिन 'पाई डे' पहली बार मनाया गया।
1989 - दक्षिण अफ़्रीकी नेशनल पार्टी द्वारा पीटर बोथा के स्थान पर एफ़.डब्ल्यू.डी. क्लार्क को राष्ट्रपति बनाया गया।
1990 - श्रीमती अर्था पास्कल ट्राविल हैती की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।
1993 – आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिग ने 18 वर्ष की आयु में तस्मानिया के लिये खेलते हुये दो शतक जड़े।
1998 – सोनिया गांधी पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष बनी।
1999 – स्पेन का कार्लोस मोया विश्व का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बना।
2000 - मोहम्मद मुस्तफ़ा मेरो सीरिया के नये प्रधानमंत्री बने।
2001 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई।
2001 - रातुविता मोमेदोनू फिजी के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त।
2002 - सर्बिया व यूगोस्लाविया में संधि पर हस्ताक्षरर, सेना गाजा पट्टी में घुसी।
2004 - चीन में निजी सम्पत्ति को क़ानूनी मान्यता प्रदान करने के लिए संविधान में संशोधन।
2007 - कारगिल और स्कार्दु के बीच भारत-पाकिस्तान में बस सेवा प्रारम्भ करने पर सहमति हुई ।
2008 - विक्ट्री समूह ने ब्रिटेन की प्रसिद्ध स्विचगियर निर्माता कंपनी 'क्रेग एण्ड डेरिकार' का अधिग्रहण किया।
2008 - पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह-चेयरमैन आसिफ़ अली जरदारी को पाकिस्तान में घूंसखोरी के आरोपों से बरी किया गया।
2019 - आबु धाबी में विश्व विशेष ओलंपिक खेल 2019 शुरू।
2019 - मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसाः दो महिलाओं समेत पांच की मौत, 29 घायल। The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
2019 - सेना की बढ़ी ताकत, मैन पोर्टेबल ऐंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण।
2019 - करतारपुर कॉरिडोरः सकारात्मक रही भारत-पाक वार्ता, कई मुद्दों पर बनी सहमति।
2020 - राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, पुणे ने कोविड-19 के 11 प्रकार के संक्रमणों की पहचान की व सरकार ने फेसमास्क और हैण्ड सैनिटाइजर आवश्यक वस्तुएं घोषित की।
2020 - तमिलनाडु के कुडनकुलम परमाणु विद्युत परियोजना की दूसरी इकाई में उत्पादन फिर से शुरू हुआ।
2021 - तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी ने विधानसभा चुनाव के लिए AIADMK का घोषणापत्र जारी किया।
2021 - म्यांमा में पिछले छह हफ्तों से अधिक समय से चल रहे प्रदर्शन में 39 लोग मारे गये।
2022 - जम्मू के रेजीडेंसी रोड इलाके में रहस्यमय विस्फोट से 3 लोगों की मौत व 20 से अधिक लोग घायल हुए।
2022 - डेनमार्क के स्वास्थ्य मंत्री, श्री मैग्नस हुनिके के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की।
2023 - डीआरडीओ ने ओडिशा समुद्र तट से बहुत कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली मिसाइल ( प्रक्षेपणास्त्र ) के लगातार दो सफल उड़ान परीक्षण किए।
2023 - बहुपक्षीय युद्धाभ्यास ला पेरोस का तीसरे संस्करण का आयोजन हिंद महासागर क्षेत्र में समापन हुआ।
2023 - काला सागर के ऊपर एक रूसी SU-27 लड़ाकू विमान अमेरिकी एमक्यू-9 रीपर ड्रोन से टकराया।
2023 - डीआरडीओ की स्वदेशी पावर टेकऑफ शाफ्ट का पहला सफल फ्लाइट टेस्ट बेंगलुरू में एलसीए तेजस पर हुआ।
2023 - मेघालय का पहला अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव शिलांग में शुरू हुआ।
2024 - मुंबई ने विदर्भ को हराकर रणजी ट्रॉफी 2024 का खिताब अपने नाम किया व रिकॉर्ड 42वीं बार यह खिताब जीता।
2024 - ओहायो, केंटकी, इंडियाना और अर्कांसस के कुछ हिस्सों में तूफान से लगभग 40 लोग घायल हुए व तीन लोग मारे गए।
2025 - मार्क कार्नी ने कनाडा के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
*14 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*
1833 – हॉब्स टेलर पहली डेंटिस्ट का जन्म हुआ।
1879 – दुनिया को सापेक्षवाद का सिद्धांत देने वाले बुद्धि के धनी मशहूर वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टाइन का जन्म जर्मनी के उल्म शहर के एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ।
1895 - गुरमुख निहाल सिंह - दिल्ली के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री तथा राजस्थान के प्रथम राज्यपाल थे।
1913 - एस. के. पोट्टेक्काट्ट, प्रसिद्ध मलयालम साहित्यकार।
1965 – भारतीय फिल्म अभिनेता आमिर ख़ान का जन्म हुआ। आमिर ने यादों की बारात फिल्म में पहली बार बाल कलाकार का रोल किया था।
*14 मार्च को हुए निधन👉*
1883 - कार्ल मार्क्स, एक प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक समाजवाद का प्रणेता था।
1963 - जयनारायण व्यास, भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के प्रसिद्ध राजनेता थे।
1986 - के. सी. अब्राहम - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
1997 - वीरेंदर पाटिल - एक वरिष्ठ भारतीय राजनीतिज्ञ थे और वे दो बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे।
2010 - गोविंद विनायक करंदीकर ('विंदा करंदीकर') - मराठी के प्रसिद्ध लेखक थे।
2018 - नरेन्द्र झा - भारतीय अभिनेता (रईस, हैदर), हृदयघात से निधन।
2018 - ब्रितानी भौतिकशास्त्री और ब्रह्माण्ड-विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का 76 वर्ष की आयु में निधन।
2018 - वसंत वैद्यनाथन - श्रीलंका में हिन्दू कार्यकर्ता और रेड़ियो प्रसारणकर्ता।
2020 - मलयालम को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिलाने वाले कवि रामचंद्रन का निधन।
2021 - प्रसिद्ध पद्म भूषण विजेता चित्रकार लक्ष्मण पई का 95 साल की उम्र में निधन हुआ।
2022 - गुजरात के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के विधायक डॉ अनिल जोशीयारा का कोरोना से निधन हुआ।
2022 - प्री - स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में एक भारतीय शिक्षाविद् मीना स्वामीनाथन का निधन हुआ।
2022 - आन्ध्र प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रहे कुमुदबेन जोशी का निधन हुआ। The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
2022 - पंजाब के जालंधर जिले में हमलावरों ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नांगल अंबिया की गोली मारकर हत्या की।
2023 - वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक (78) का निधन हुआ।
2023 - करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी (80) का निधन हुआ।
2023 - अमेरिकी जैज़ और पॉप गायक और गीतकार बॉबी कैल्डवेल (71) का निधन हुआ।
2023 - अमेरिकी गोल्फर जिम फेर्री (91) का निधन हुआ।
2024 - बेल्जियमी फुटबॉल खिलाड़ी लियोन जोसेफ सेमेलिंग (84) का निधन हुआ।
2024 - अमेरिकी जॉकी वाल्टर ब्लम (89) का निधन हुआ।
2025 - भारत के प्रसिद्ध अभिनेता देब मुखर्जी (90) का निधन हुआ।
*14 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 अभिनेता आमिर खान जन्म दिवस।
🌟 श्री वीरेंदर पाटिल स्मृति दिवस।
🌟 श्री जयनारायण व्यास पुण्य दिवस।
🌟 पाई दिवस।
🌟 नदियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्य दिवस (International Day of Action for Rivers , 29वाँ)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
Tejraftarnews.in: *14 March 2026 𝐂𝐮𝐫𝐫𝐞𝐧𝐭 𝐀𝐟𝐟𝐚𝐢𝐫𝐬*
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
1. कोच्चि-मुजिरिस बिएननेल (KMB) के नए अध्यक्ष के रूप में जितीश कल्लाट को नियुक्त किया गया है।
*Recently, Jitish Kallat has been appointed as the new President of the Kochi-Muziris Biennale (KMB).*
2. भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने 32 वर्षीय हरीश राणा के लिए जीवन रक्षक उपकरण हटाने की अनुमति देकर भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु के पहले कानूनी कार्यान्वयन को मंजूरी दी है।
*The Supreme Court of India has allowed the withdrawal of life support for 32-year-old Harish Rana, marking the first legal implementation of Passive Euthanasia in India.*
3. हाल ही में फिनटेक प्लेटफॉर्म CRED को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से पेमेंट एग्रीगेटर (PA) का लाइसेंस प्राप्त हुआ है।
*Recently, the fintech platform CRED has received the Payment Aggregator (PA) license from the Reserve Bank of India (RBI).*
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
4. ‘पूना मारगेम’ (Poona Margem) नामक पुनर्वास अभियान छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा है।
*The rehabilitation campaign called “Poona Margem” (New Path) is being run by the Chhattisgarh state government.*
5. हाल ही में जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट ने चिली देश के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है।
*Recently, Jose Antonio Kast Wrist has been sworn in as the new President of Chile.*
6. भारत में बाल्यकाल के मोटापे से निपटने के लिए WHO फाउंडेशन ने हाल ही में नोवो नॉर्डिस्क के साथ साझेदारी की है।
*Recently, the WHO Foundation has partnered with Novo Nordisk to tackle childhood obesity in India.*
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
7. HDFC ERGO जनरल इंश्योरेंस के नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में पार्थनिल घोष को नियुक्त किया गया है।
*Parthanil Ghosh has been appointed as the new Managing Director and Chief Executive Officer of HDFC ERGO General Insurance.*
8. शहरी क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता और झीलों के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए ‘लेक एंड एयर वॉच’ पहल हाल ही में गुजरात राज्य सरकार ने शुरू की है।
*Recently, the Gujarat state government has launched the “Lake and Air Watch” initiative to monitor air quality in urban areas and the health of lakes.*
9. भारतीय ऑर्किड महोत्सव 2026 का आयोजन हाल ही में सिक्किम के पाक्योंग में किया गया है।
*Recently, the Indian Orchid Festival 2026 was held at Pakyong in Sikkim.*
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
10. भारतीय महिला हॉकी टीम ने हाल ही में वेल्स को 4-1 से हराकर FIH महिला हॉकी विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया है।
*Recently, the Indian women’s hockey team defeated Wales 4-1 to qualify for the FIH Women’s Hockey World Cup 2026.*
11. महिंद्रा एक्सीलेंस इन थिएटर अवार्ड्स (META) 2026 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित करने के लिए अमोल पालेकर की घोषणा की गई है।
*Recently, Amol Palekar has been announced to be honoured with the Lifetime Achievement Award at the Mahindra Excellence in Theatre Awards (META) 2026.*
12. राजस्थान के नागौरी पान मेथी को पौधा किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण (PPVFRA) द्वारा ‘सामुदायिक कृषक किस्म’ श्रेणी के तहत पेटेंट प्रदान किया गया है।
*Recently, Nagauri Pan Methi of Rajasthan has been granted a patent under the “Community Farmer’s Variety” category by the Protection of Plant Varieties and Farmers’ Rights Authority (PPVFRA).*
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
13. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने भारी प्रक्षेपण यान LVM-3 की क्षमता बढ़ाने के लिए CE-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण किया है।
*Recently, the Indian Space Research Organisation (ISRO) has successfully tested the CE-20 Cryogenic Engine to enhance the capability of the heavy launch vehicle LVM-3.*
14. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 22वीं किस्त असम के गुवाहाटी से जारी की है।
*Recently, Prime Minister Narendra Modi released the 22nd installment of the Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (PM-KISAN) scheme from Guwahati, Assam.*
15. अपने प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्मों की सुरक्षा बढ़ाने और संभावित कमजोरियों की पहचान करने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने ‘बग बाउंटी’ कार्यक्रम शुरू किया है।
*Recently, the Unique Identification Authority of India (UIDAI) has launched a bug bounty program to enhance the security of its major digital platforms and identify potential vulnerabilities.*
The Scholars And Learners Group व्हाट्स ऐप चैनल को फॉलो करें
Tejraftarnews.in: *हॉर्मुज से भारतीय जहाजों को ग्रीन सिग्नल, भारत में ईरानी राजदूत फतहाली बोले, इंडिया हमारा दोस्त*
भारत में ईरानी राजदूत मोहम्मद फतहाली बोले; इंडिया हमारा दोस्त, जल्द दिखेगी सकारात्मक स्थिति
फारस की खाड़ी में बढ़ते तनाव और समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता के बीच ईरान ने भारत को बड़ी राहत का संकेत दिया है। भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने कहा है कि ईरान भारत को अहम समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से सुरक्षित रास्ता देने की दिशा में कदम उठा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत ईरान का दोस्त है और इस दिशा में जल्द ही सकारात्मक स्थिति देखने को मिल सकती है। उनके इस बयान को मौजूदा हालात के बीच महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है। भारत के लिए यह समुद्री मार्ग बेहद अहम माना जाता है, क्योंकि देश के कई व्यापारिक जहाज इसी रास्ते से गुजरते हैं और फिलहाल भारत के 38 कार्गो शिप फारस की खाड़ी में फंसे हुए हैं, जिनमें तेल टैंकर भी शामिल हैं। ऐसे में ईरान की ओर से दिया गया यह संकेत भारत के लिए राहत भरा माना जा रहा है। बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को ईरान जंग शुरू होने के बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से चौथी बार फोन पर बात की थी और हॉर्मुज स्टे्रट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिए जान का मामला उठाया था।
इस दौरान जयशंकर ने कहा कि भारत क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि इलाके में शांति और सुरक्षा बनाए रखना सभी देशों की जिम्मेदारी है और भारत क्षेत्र में शांति स्थापना के लिए हर संभव कोशिश करेगा। इसी बातचीत के बाद ईरान ने भारत के लिए बड़ी राहत के संकेत दिए हैं। इसी बीच, केंद्र सरकार ने साफ कहा है कि देश में पेट्रोल, डीजल और घरेलू रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। इसके साथ राज्य सरकारों को जमाखोरी के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आम जनता को कोई परेशानी न हो। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और देश में तेल-गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और घबराकर बुकिंग या खरीदारी न करने की अपील की। संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि भारत की कुल शोधन क्षमता 258 मिलियन मीट्रिक टन है और देश पेट्रोल व डीजल के उत्पादन में आत्मनिर्भर है। उन्होंने कहा कि देश की सभी रिफाइनरियां फिलहाल 100 प्रतिशत या उससे अधिक क्षमता पर काम कर रही हैं और उनके पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है।
इस वजह से पेट्रोल और डीजल के आयात की आवश्यकता नहीं है। एलपीजी आपूर्ति को लेकर शर्मा ने कहा कि देशभर के 25 हजार से अधिक एलपीजी वितरकों में कहीं भी गैस खत्म होने की स्थिति नहीं आई है। उन्होंने बताया कि पांच मार्च की तुलना में रिफाइनरियों में एलपीजी का घरेलू उत्पादन लगभग 30 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों को राज्य सरकारों को उपलब्ध कराया गया है, ताकि जरूरत के अनुसार प्राथमिकता तय कर उनका वितरण किया जा सके। उन्होंने बताया कि राज्यों से यह भी कहा गया है कि वे जिलों में ऐसे स्थान चिन्हित करें, जहां केंद्र सरकार द्वारा मंजूर अतिरिक्त 48 हजार किलोलीटर केरोसिन का वितरण किया जा सके। इसके अलावा वैकल्पिक ईंधन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कोल इंडिया को छोटे और मध्यम उपभोक्ताओं के लिए कोयले की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सुजाता शर्मा ने अंत में देशवासियों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें और घबराकर गैस सिलेंडर या ईंधन की बुकिंग न करें, क्योंकि देश में तेल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता है।
Tejraftarnews.in: *14 माह में लोकतंत्र की मंडी में बिक गए पूर्व विधायक, CM का पूर्व विधायक पर हमला, विवेक शर्मा की तारीफ*
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास सबसे बड़ा होता है और जो नेता उस विश्वास को तोड़ते हैं, उन्हें जनता कभी माफ नहीं करती। जनभावनाओं को दरकिनार कर राजनीतिक मंडी में व्यक्तिगत लाभ के लिए बिकने वालों को प्रदेश की जनता ने करारा जवाब दिया है। वह कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बंगाणा में आयोजित ‘धन्यवाद रैली’ को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों ने निजी फायदे के लिए राजनीति को व्यापार बना दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता ने जिसे कांग्रेस के चुनाव चिन्ह ‘हाथ’ पर जीत दिलाई, उन्होंने उसी विश्वास को तोड़ दिया। 32 साल बाद कुटलैहड़ से दविंदर भुट्टो कांग्रेस के विधायक बने थे, लेकिन पूर्व विधायक अपने टेंडरों की बात करने मेरे पास आते थे। कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर जीतने के बावजूद उन्होंने कांग्रेस पार्टी के साथ धोखा किया, क्योंकि उनकी नीयत ठीक नहीं थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईमानदारी कभी भी हार नहीं सकती है और विवेक शर्मा उसका प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।
विवेक शर्मा गुणवान भी हैं और भाग्यवान भी हैं। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा अपने क्षेत्र के लोगों के काम करवाने के लिए सबसे ज्यादा आवेदन लेकर सचिवालय में आते हैं और लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करते हैं। यह उनका सेवा भाव है और अपने क्षेत्र के लिए हमेशा समर्पण के साथ कार्य करते हैं। इस दौरान पंजाब के वित्त मंत्री पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति पंजाब से बहुत बेहतर है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने पंजाब में ओपीएस देने की बात की थी। अब चुनाव सिर पर हैं, लेकिन अभी तक सरकारी कर्मचारियों को ओपीएस नहीं दी गई है, जबकि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पहली ही कैबिनेट बैठक में अपने कर्मचारियों को ओपीएस दी। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने फिर दोहराया कि हम प्रदेश की संपदा को किसी भी कीमत पर लुटने नहीं देंगे।
Tejraftarnews.in: *अब बोरी नहीं उठानी होगी पर दौड़ लगानी ही पड़ेगी, हिमाचल सरकार ने पशु मित्र भर्ती नीति में किया बदलाव*
पुरुषों को 30 मिनट में पांच किलोमीटर, महिलाओं को 10 मिनट में 1500 मीटर दौड़
पहले पास हो चुके उम्मीदवारों का दोबारा नहीं होगा टेस्ट कट-ऑफ डेट भी बदली
प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग ने पशु मित्र नीति-2025 में महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए भर्ती प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट को अनिवार्य कर दिया है। पशु मित्र निति में किए गए संशोधन को लेकर विभाग अधिसूचना जारी कर दी है। नई व्यवस्था के तहत पशु मित्र भर्ती फिजिकल टेस्ट में पुरुष उम्मीदवारों को 30 मिनट में पांच किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। इसके अलावा महिला उम्मीदवारों को 10 मिनट में 1500 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी। गौर हो कि इससे पहले पशु मित्र भर्ती में महिलाओं का बोरी उठाकर दौड़ लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कई महिलाएं दौड़ लगाते हुए गिर गईं। इसके बाद पशपालन विभाग ने पशु मित्र भर्ती की प्रक्रिया पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी थी। अब विभाग ने पशुमित्र नीति में संशोधन किया है। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार पशु मित्रों को पशु चिकित्सालयों और पशुपालन फार्मों में काम करना होता है, जिसके लिए शारीरिक रूप से सक्षम होना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब चयन प्रकिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल की गई है।
अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन उम्मीदवारों ने पहले की व्यवस्था के तहत शारीरिक परीक्षा पास कर ली है, उन्हें दोबारा परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी। ऐसे उम्मीदवारों को सीधे अगली काउंसिलिंग या चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि जो उम्मीदवार पहले शारीरिक परीक्षा पास नहीं कर पाए थे, उन्हें नई व्यवस्था के अनुसार फिर से परीक्षा देने का मौका मिलेगा। सरकार ने आवेदन की कट-ऑफ तिथि में भी बदलाव किया है। अब रिकॉर्ड के अनुसार 31 दिसंबर, 2025 तक ग्राम पंचायत के परिवार रजिस्टर में दर्ज आवेदक या उसके परिवार के नाम पशुधन होना चाहिए। साथ ही यह पशुधन भारत पशुधन पोर्टल पर 31 दिसंबर, 2025 या उससे पहले पंजीकृत होना जरूरी होगा।
इसलिए फिटनेस जरूरी
अधिसूचना के अनुसार पशु मित्रों को अपने काम के दौरान कई ऐसे कार्य करने पड़ते हैं, जिनमें शारीरिक ताकत और सहनशक्ति की जरूरत होती है। इनमें तरल नाइट्रोजन से भरे कंटेनरों को उठाने, कई बार उपचार के लिए लगभग 25 किलो ग्राम वजन वाले पशुओं को उठाने, चरागाहों में भेड़ों के बच्चों को लाने-ले जाने जैसे कार्य भी पशु मित्रों को करने पड़ते हैं। इसलिए सरकार ने शारीरिक क्षमता की जांच को जरूरी माना है।
Tejraftarnews.in: *Panchayat Chunav: दो बार रिजर्व रही पंचायतें ओपन, पंचायत चुनाव नियमों में संशोधन का ड्राफ्ट जारी*
हिमाचल प्रदेश में दो कार्यकाल तक आरक्षित रही पंचायतें अगली बार होगी अनारक्षित होंगी। प्रदेश सरकार के पंचायती राज विभाग ने पंचायत चुनावों से जुड़े नियमों में संशोधन का प्रस्ताव जारी किया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 में बदलाव का प्रस्ताव रखा है। यह संशोधन हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 183 और 186 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए प्रस्तावित किया गया है। यदि किसी व्यक्ति या संस्था को इन नियमों पर कोई आपत्ति या सुझाव देना है तो वह राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से पांच दिन के भीतर लिखित रूप में पंचायती राज विभाग के निदेशक को भेज सकता है।
प्रस्तावित संशोधन के अनुसार यदि पंचायत सदस्य का कोई पद किसी विशेष श्रेणी के लिए लगातार दो कार्यकाल तक आरक्षित रहा है, तो उसके बाद होने वाले अगले चुनाव में उस पद को किसी भी श्रेणी के लिए आरक्षित नहीं किया जाएगा और उसे अनारक्षित माना जाएगा। हालांकि यह प्रावधान उस स्थिति में लागू नहीं होगा, जब पद को अनारक्षित रखने से किसी श्रेणी के लिए निर्धारित आरक्षण का प्रतिशत पूरा नहीं हो पाता हो। इसी प्रकार ग्राम पंचायत के प्रधान पंचायत समिति के अध्यक्ष और जिला परिषद के अध्यक्ष पद के लिए भी यही नियम लागू करने का प्रस्ताव है। यदि ये पद लगातार दो कार्यकाल तक किसी एक श्रेणी के लिए आरक्षित रहे हैं, तो उसके बाद होने वाले अगले चुनाव में इन्हें अनारक्षित घोषित किया जाएगा।
Tejraftarnews.in: *Himachal Weather : कल से बारिश के आसार, तूफान के साथ बिजली गरजने की चेतावनी*
हिमाचल प्रदेश में लगातार मौसम का मिजाज करवट ले रहा है। जहां उंचाई वाले क्षेत्रों में रुक -रुक कर बर्फबारी हो रही है। राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश तो कहीं लू की चलने का भी पुर्वानूमान जारी किया गया है। राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान लाहुल-स्पीति के हंसा में दस सेंटीमीटर और कोकसर में करीब चार सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश भी रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार को राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने कांगड़ा, मंडी और सोलन जिले के कुछ क्षेत्रो में शनिवार को लू चलने की चेतावनी दी है, वहीं 15 मार्च से मौसम के बदलने और बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक 15 और 16 मार्च को कई जगहों पर अंधड़ के साथ बिजली कडकऩे की आशंका है और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
अनुमान है कि प्रदेश में 20 मार्च तक मौसम का मिजाज पूरी तरह स्थिर नहीं रहेगा और बीच-बीच में बादल, बारिश और तेज हवाओं का दौर बना रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक शोभित कटियार ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत की ओर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसका असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। इसी वजह से 15 मार्च से मौसम में बदलाव शुरू होने की संभावना है। 15 और 16 मार्च को राज्य के कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की गई है।
Tejraftarnews.in: *पहले हिमाचल को जान लें पंजाब के वित्त मंत्री, मुख्यमंत्री सुक्खू बोले, वेतन-पेंशन पर गलत जानकारी दे रहे चीमा*
अपने दो दिवसीय दौरे पर नादौन आए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंजाब के वित्त मंत्री हरजीत सिंह चीमा द्वारा हिमाचल में पेंशन और वेतन को लेकर दिए बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब के वित्त मंत्री को हिमाचल के बारे में सही जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब के वित्त मंत्री को हिमाचल के बारे में कुछ भी कहने से पूर्व प्रदेश के बारे में सही जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एन्वायरमेंट और एंट्री टैक्स नीलामी के माध्यम से निर्धारित किया जाता है और उस पर पंजाब सरकार द्वारा प्रश्नचिन्ह लगाना गलत बात है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एलपीजी गैस सिलेंडर की कोई जमाखोरी नहीं हो रही है।
उन्होंने लोगों से झूठी अफवाहों से बचने का आह्वान किया । मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल में गैस की कमी न होने के लिए आश्वस्त किया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के पंचायत चुनावों को लेकर की बयानबाजी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा के पांच गुट बने हुए हैं। इनमें जयराम ठाकुर अपने गुट की मजबूती के लिए आए दिन बयानबाजी करते हैं
सीएम ने सुनी समस्याएं
मुख्यमंत्री सूक्खू ने सेरा विश्राम गृह में लोगों की समस्याओं को भी सुना। इस मौके पर सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह, कुलदीप सिंह पठानिया, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सदस्य विवेक कटोच, जिला अध्यक्ष सुमन भारती, डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tejraftarnews.in: *हिमाचल में नहीं मिल रहे सिलेंडर, ठंडे पडऩे लगे चूल्हे, ढाबा संचालक परेशान, इंडक्शन से चला रहे काम*
व्यावसायिक गैस सिलेंडर की सप्लाई न मिलने के कारण होटलों और ढाबों के चूल्हे अब ठंडे पडऩे लगे हैं। ऐसे में अब ढाबा संचालक गैस चूल्हे के बजाय अब इंडक्शन से काम चला रहे हैं। प्रदेश में व्यावसायिक गैस सिलेंडर की सप्लाई न मिलने के कारण ढाबा और होटलों गैस सिलेंडर का स्टॉक धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है। ऐसे में अब गैस की कमी से जुझ रहे ढाबा संचालक जरूरत के हिसाब से ही गैस सिलेंडर का उपयोग कर रहे हैं। दया राम, राम कुमार, गोपाल, बबली, अनिल, रोहित, युगल, पप्पी, सुदर्शन, जरनैल सिंह आदि ढाबा संचालकों ने बताया कि व्यावसायिक गैस सिलेंडर न मिलने उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे पर के किनारे पर स्थित कई ढाबा मालिकों ने लकड़ी के तंदूर की भ_ियां भी बनाई हैं। इसके अलावा कई ढाबा संचालकों ने इंडक्शन से खाना बनाना शुरू कर दिया है।
कई लोगों ने तो ढाबे ही बंद कर दिए हैं। ऐसे में ढाबे बंद होने के कारण पर्यटकों एवं वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौर हो कि प्रदेश में 84 गाडिय़ों 25 हजार से अधिक गैस सिलेंडर की सप्लाई गैस सप्लाई केंद्रों में पहुंची है, लेकिन अभी केंद्र सरकार ने व्यावसायिक के बजाय घरेलू गैस सिलेंडर को प्राथमिकता पर देने को कहा है। ऐसे में व्यावसायिक सिलेंडर न मिलने होटलों और ढाबा संचालकों को रोजी-रोटी कमाने के लाले पड़ गए हैं। ऐसे में अगर आने वाले दिनों जल्द ही व्यावसायिक गैस सिलेंडर की सप्लाई बहाल न हुई, तो बंद हो रहे ढाबों और होटलों की संख्या बढ़ सकती है।
दूसरे दिन पहुंची 28728 गैस सिलेंडरों की खेप
शिमला — प्रदेश में रसोई गैस की किल्लत के बीच दूसरे दिन शुक्रवार को प्रदेश के 11 जिलों के 28728 गैस सिलेंडर की सप्लाई लेकर 84 गाडिय़ां पहुंची हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग के निदेशक राम कुमार गौतम ने बताया कि शुक्रवार शाम छह बजे तक गैस सप्लाई की 84 गाडिय़ों में प्रदेश के 11 जिलों के लिए 28,728 गैस सिलेंडर भेजे गए हैं। बिलासपुर के लिए सात गाडिय़ों में 2394 गैस सिलेंडर, चंबा के लिए दो गाडिय़ों में 684 सिलेंडर, हमीरपुर के लिए 10 गाडिय़ों में 3420 गैस सिलेंडर, कांगड़ा के लिए 15 गाडिय़ों में 5130 गैस सिलेंडर, किन्नौर जिला के लिए दो गाडिय़ों में 684 गैस सिलेंडर, कुल्लू के लिए दो गाडिय़ों में 684 गैस सिलेंडर, मंडी जिला के लिए 10 गाडिय़ों में 3420, शिमला के लिए 15 गाडिय़ों में 5130 गैस सिलेंडर, सिरमौर के लिए पांच गाडिय़ों में 2394, सोलन के लिए सात गाडिय़ों में 2394 और ऊना जिला के लिए नौ गाडिय़ों में 3078 गैस सिलेंडर की सप्लाई भेजी गई है। प्रदेश में एलपीजीका पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है, ऐेसे में गैस बुकिंग के लिए लोग पैनिक हों।
Tejraftarnews.in: *कच्चे माल के दाम ज्यादा, सप्लाई में भी बाधा, फार्मा उद्योगों में बढ़ा संकट, 40 से 50 प्रतिशत तक बढ़े रेट*
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी। बरोटीवाला-नालागढ़ में फार्मा उद्योग इन दिनों कच्चे माल की कमी और बढ़ती कीमतों के कारण गंभीर दबाव में आ गए हैं। जरूरी रसायनों और दवा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की कीमतों में तेज उछाल के साथ-साथ सप्लाई में आ रही रुकावटों ने उद्योगों के सामने उत्पादन बनाए रखने की बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।
उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के अनुसार वर्तमान स्थिति में कई फैक्टरियों के लिए नियमित उत्पादन जारी रखना कठिन होता जा रहा है। कच्चे माल की उपलब्धता घटने और कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण उत्पादन लागत में भारी इजाफा हुआ है। इसके लावा कई जरूरी रॉ-मैटीरियल के दाम पिछले कुछ समय में 40 से 50 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं, जिससे उद्योगों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ रहा है।
वैश्विक सप्लाई चेन पर ईरान-इजराइल युद्ध का असर
फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री एफआईआई के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष डा. चिरंजीव ठाकुर और उपाध्यक्ष युवराज सिंह छौक्कर ने कहा कि उद्योग इस समय दोहरी मार झेल रहे हैं। एक ओर कच्चे माल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं, वहीं दूसरी ओर सप्लाई चेन प्रभावित होने के कारण उद्योगों को समय पर आवश्यक सामग्री नहीं मिल पा रही है।
डा. चिरंजीव ठाकुर के अनुसार पश्चिम एशिया में जारी ईरान-इजराइल तनाव का असर वैश्विक सप्लाई चेन पर पडऩे लगा है। कई महत्त्वपूर्ण रसायनों और फार्मा कच्चे माल की उपलब्धता प्रभावित हुई हैै। उद्योग संगठनों ने केंद्र सरकार से तुरंत संज्ञान लेने और आवश्यक हस्तक्षेप करने की मांग की है। यदि जल्द ही उचित कदम नहीं उठाए गए, तो उत्पादन प्रभावित हो सकता है।
Tejraftarnews.in: *बंगाणा में खुलेगा DSP ऑफिस-सब जज कोर्ट, CM की घोषणा, शुद्ध पेयजल के लिए खर्च होंगे 2000 करोड़*
सीएम सुक्खू ने की घोषणा, प्रदेश में शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए खर्च होंगे 2000 करोड़ रुपए
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बंगाणा में डीएसपी ऑफिस और सब जज कोर्ट खोलने की घोषणा की। उन्होंने रैनसरी और लठियाणी में पीएचसी खोलने की घोषणा करते हुए कहा कि समारोह में उपस्थित महिला मंडलों को 25-25 हजार रुपए प्रदान किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और अगले वित्त वर्ष से आधुनिक तकनीक से पानी को साफ करने पर 2000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, ताकि प्रदेश के लोग स्वस्थ और बीमारियों से भी दूर रहें। इस दौरान सीएम सुक्खू ने जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान 14.92 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली तुरकाल पंगा पेयजल की योजना का शिलान्यास किया, जिससे बुधान, चमयाड़ी, धुंगले, लठियाणी और तनोह ग्राम पंचायतों के 10 हजार से निवासियों को लाभ होगा।
उन्होंने सामथ्र्य ज्ञानदीप पुस्तकाल और सामथ्र्य व्यायामशाला का भी शिलान्यास किया। पंजाब के वित्त मंत्री पर पलटवार करते हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति पंजाब से बहुत बेहतर है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने पंजाब में ओपीएस देने की बात की थी। अब चुनाव सिर पर हैं, लेकिन आज तक सरकारी कर्मचारियों को ओपीएस नहीं दी गई है, जबकि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पहली ही कैबिनेट बैठक में अपने कर्मचारियों को ओपीएस दी। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश की संपदा को किसी भी कीमत पर लुटने नहीं देंगे।
मैंने और उपमुख्यमंत्री ने लोगों का दर्द समझा
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जीवन में संघर्ष किया है और लोगों के दर्द को भली-भांति जानते हैं। 2023 में आपदा के दौरान हम दोनों ग्राउंड जीरो पर रहे और प्रभावित परिवारों की मदद की। 23 हजार प्रभावित परिवारों को बसाने और फंसे हुए 75 हजार पर्यटकों को सुरक्षित घर पहुंचाने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की थी। उन्होंने कहा कि हमने पर्यटकों को भी सुरक्षित निकाला और 48 घंटे में बिजली पानी की सुविधा बहाल की।
समय पर ही हो रहे चुनाव
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में समय पर ही पंचायत राज के चुनाव हो रहे हैं। पहले जो पंचायत चुनाव होते थे, वो एक समय पर नहीं होते थे। किन्नौेर, लाहुल-स्पीति व पांगी में चुनाव मई माह में होते थे। सरकार ने बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए मई में चुनाव करवाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सात गुट हैं और जयराम बेजवजह बायानबाजी करते रहते हैं।
भाजपा को खूब सुनाया
भाजपा पर हमला करते हुए सीएम ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने चुनाव जीतने के लिए जनता का पैसा लुटा दिया। उन्होंने कहा कि अपने मित्रों की झोली भरने के लिए पूर्व भाजपा सरकार ने एक हजार करोड़ के भवन बना दिए, जो खाली पड़े हैं। आज हम हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की ओर ले जा रहे हैं। प्रदेश में कोई भी टोल बैरियर का शुल्क नहीं बढ़ाया गया है, टेंडर के आधार पर शुल्क लिया जा रहा है।
इसलिए लेना पड़ रहा कर्ज
सीएम ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार को 54 हजार करोड़ रुपए आरडीजी तथा 16 हजार करोड़ जीएसटी कंपनसेशन के रूप में कुल 70 हजार करोड़ रुपए मिले, जबकि वर्तमान सरकार को 17 हजार करोड़ रुपए आरडीजी ही मिली। अगर हमें 70 हजार करोड़ रुपए हमे मिले होते, तो आज प्रिदेश पर एक रुपए भी कर्ज नहीं होता। आज हमें कर्ज वापस करने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है।
Tejraftarnews.in: *US-Israel-Iran War : ईरान के ड्रोन हमले में ओमान में दो भारतीय कामगारों की मौत*
वल्र्ड वॉर-3 की आहट, तीन नाटो देशों पर ईरान का अटैक
डोनाल्ड ट्रंप का दावा, ईरान जल्द सरेंडर करेगा
इराक में गिरा अमरीकी विमान छह सैनिकों की मौत
अमरीका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग के 13वें दिन ओमान के सोहर प्रांत में ईरानी ड्रोन गिरने से दो भारतीय कामगारों की मौत हो गई। रिपोट्र्स के मुताबिक सुरक्षा बलों ने एक ड्रोन को मार गिराया था, जिसके बाद उसका मलबा गिरने से यह हादसा हुआ। उधर, मिडल ईस्ट में जारी जंग अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां से विश्व युद्ध की आहट सुनाई देने लगी है। ईरान और उसके सहयोगी मिलिशिया गुटों ने सीधे तौर पर तीन नाटो सदस्य देशों फ्रांस, इटली और तुर्की के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इन हमलों ने न केवल क्षेत्रीय तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है, बल्कि उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन के इस युद्ध में सीधे तौर पर कूदने की आशंका भी बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक, इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में स्थित सैन्य ठिकानों और तुर्की के एक अहम एयरबेस को मिसाइल और ड्रोन हमलों का निशाना बनाया गया है।सबसे गंभीर घटना इराक के इरबिल के पास हुई, जहां ईरान समर्थित मिलिशिया के ड्रोन हमले में फ्रांस के एक सैनिक की मौत हो गई, जबकि कम से कम छह अन्य सैनिक घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे सैनिकों पर हमला अस्वीकार्य है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाब देना होगा। इसी दौरान इराक के इरबिल में ही एक अन्य सैन्य ठिकाने को भी निशाना बनाया गया, जहां इटली के सैनिक तैनात हैं। उधर, अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान जल्द ही सरेंडर करने वाला है।
जी-7 देशों के नेताओं के साथ हुई वर्चुअल मीटिंग में ट्रंप ने अपने सहयोगियों से कहा कि उन्होंने एक ऐसे कैंसर को खत्म कर दिया, जो हम सबके लिए खतरा बन रहा था। उन्होंने बैठक में ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के नतीजों की भी तारीफ करते हुए कहा कि इस अभियान से बड़ा असर पड़ा है। बता दें कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी अमरीका और इजरायल का ईरान के खिलाफ चलाया जा रहा सैन्य अभियान है। अमरीका और इजरायल के हमलों में ईरान में अब तक 1444 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 24,531 नागरिक इमारतें तबाह हुई हैं। अमरीकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दावा किया है कि अमरीका और इजरायल ने मिलकर ईरान में 15 हजार से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। अब ईरान और राजधानी तेहरान के ऊपर अब तक के सबसे ज्यादा हवाई हमले किए जाएंगे और ईरान की सैन्य क्षमता को खत्म किया जाएगा। इसी बीच पश्चिमी इराक में अमरीकी एयरफोर्स का केसी-135 रिफ्यूलिंग विमान क्रैश हो गया। अमरीकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक विमान में सवार सभी छह सैनिकों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद ईरान के साथ जारी युद्ध में मारे गए अमरीकी सैनिकों की संख्या बढक़र 13 हो गई है। जंग के बीच आसमान में ईंधन भरने वाले इस ‘फ्लाइंग गैस स्टेशन’ का गिरना एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है। जिस केसी-135 रीफ्यूलिंग विमान को सुरक्षित माना जाता था, उसके क्रैैश होने की खबर ने अमरीका को हिलाकर रख दिया है। अमरीका ने कहा है कि यह विमान किसी हमले या फ्रेंडली फायरिंग का शिकार नहीं हुआ है, बल्कि किसी चीज से टकराने से गिरा है। उधर, ईरान ने शुक्रवार सुबह ही इराक में एक बड़ा अमरीका विमान गिराने का दावा किया था।
TRN LIVE: *PM मोदी ने जारी की किसान निधि की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में आए 18640 करोड़*
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम के गुवाहाटी से 22वीं किस्त जारी की। इस किस्त के माध्यम से देश भर के 9.32 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में 18,640 करोड़ से ज्यादा की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए सीधे भेजी गई। इस योजना के तहत, पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष 6,000 रुपए की राशि दो-दो हजार की तीन समान किस्तों में दी जाती है।
इस किस्त के जारी होने के साथ, पीएम-किसान के तहत वितरित कुल राशि 4.27 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गई है।
TRN LIVE: *कांग्रेस झूठे वादों की दुकान, असम में पीएम मोदी का विपक्ष पर वार, रोटी-बेटी-माटी तीनों को खतरे में डाला*
असम में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां अब काफी तेज हो गई हैं। इसी माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोकराझार में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने वाले थे, लेकिन खराब मौसम की वजह से वह वहां नहीं पहुंच पाए। इसके चलते पीएम मोदी ने गुवाहाटी से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जनता से संवाद किया। अपने भाषण के दौरान उन्होंने साफ कहा कि आज का असम शांति और विकास का नया अध्याय लिख रहा है। कोकराझार न पहुंच पाने पर उन्होंने लोगों से माफी मांगी और कहा कि भले ही वह दूर हैं, लेकिन वहीं से सबके दर्शन कर रहे हैं। चुनावी माहौल के बीच उन्होंने कांग्रेस को ‘झूठे वादों की दुकान’ करार दिया। उनका कहना था कि कांग्रेस एक झूठे वादे के साथ चार सुपर झूठ मुफ्त में गिफ्ट देती है, क्योंकि उनका इरादा कभी काम करने का होता ही नहीं। इसके उलट भाजपा-एनडीए सरकार ने जो कहा, उसे सच करने की कोशिश की है।
इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि इस पार्टी ने असम और देश की सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ किया है। उनके मुताबिक, कांग्रेस ने हमेशा घुसपैठियों का साथ देकर यहां की ‘रोटी, बेटी और माटी’ को खतरे में डाला और दशकों तक मूल निवासियों को उनकी ही जमीन के हक से दूर रखा। उन्होंने बताया कि घुसपैठ की वजह से बोडोलैंड का संतुलन तक बिगडऩे लगा था, लेकिन अब हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में अवैध रूप से कब्जा की गई जमीन को वापस लेने का बड़ा अभियान चल रहा है। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि असम के लोगों ने उन्हें जो प्यार दिया है, वे उनके लिए एक कर्ज जैसा है। अपनी बात आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि मेरी हमेशा यही कोशिश रही है कि आपकी सेवा करके और इस इलाके का विकास करके मैं आपका यह कर्ज उतार सकूं।
पहले दिन 24250 करोड़ के प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन-शिलान्यास
पीएम नरेंद्र मोदी असम के दो दिन के दौर पर हैं। उन्होंने पहले दिन शुक्रवार को 24,250 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने नॉर्थ ईस्ट के लिए तीन नई ट्रेनों की शुरुआत भी की। पीएम दो दिन में यहां कुल मिलाकर 47800 रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। शनिवार सुबह करीब 10:45 बजे प्रधानमंत्री सिलचर में भूमि पूजन करेंगे और करीब 23,550 करोड़ रुपए के अलग-अलग प्रोजेक्ट्स देश को समर्पित करेंगे।
TRN LIVE: *हैदराबाद ने खरीदा पाक खिलाड़ी, छिड़ा विवाद*
द हंड्रेड लीग की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स की मालकिन काव्या मारन ने अबरार अहमद पर 2.34 करोड़ की लगाई बोली
इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में सनराइजर्स लीड्स द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदने को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस टीम का मालिकाना हक आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के पास भी है, जिसकी मालकिन काव्या मारन है। इसी को देखते हुए फ्रेंचाइजी के फैसले का विरोध किया जा रहा है। दरअसल, भारत में पाकिस्तान और उसके खिलाडिय़ों का पूरी तरह से बायकॉट किया गया है। इस लीग की नीलामी से पहले इस तरह की बातें उठी थीं कि भारतीय फ्रेंचाइजी के मालिकाना हक वाली टीमें पाकिस्तान के खिलाडिय़ों के लिए बोली नहीं लगाएंगी।
लीग की नीलामी के दौरान इसका असर भी देखने को मिला, क्योंकि उस्मान तारिक के रूप में सिर्फ एक पाकिस्तानी खिलाड़ी को बोली लगी, जिसे बर्मिंघम फोनिक्स ने खरीदा। उनके अलावा नीलामी में आए सैम अयूब, हारिस रऊफ और शादाब खान को कोई खरीदार नहीं मिला। हालांकि, जब अबरार अहमद का नाम आया, तो सनराइजर्स लीड्स की मालकिन काव्या मारन ने उनके लिए बोली लगाई। ट्रेंट रॉकेट्स ने भी अबरार के लिए बोली लगाई। अंत में सनराइजर्स ने भारतीय रुपए के अनुसार उन्हें तकरीबन 2.34 करोड़ रुपए में खरीद लिया।
अबरार अहमद हमारी प्राथमिकता थे
अबरार अहमद को ऑक्शन में खरीदने पर सनराइजर्स लीड्स की तरफ से बयान भी दिया गया है। टीम के हैड कोच डेनियल विटोरी ने कहा, उनके पास काफी ज्यादा वेरिएसन है और इंग्लैंड के घरेलू खिलाडिय़ों ने उन्हें पहले नहीं खेला है। हम ऑक्शन में अपने पास उपलब्ध हर खिलाड़ी के लिए उतरे थे। जैसे ही यह विकल्प उपलब्ध हुआ, अंतरराष्ट्रीय टीमों के कई बेहतरीन स्पिनर एक विकल्प के तौर पर मौजूद थे, लेकिन अबरार हमारी प्राथमिकता थे।
टीम के कोच डेनियल विटोरी ने बताया कि उन्होंने साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई खिलाडिय़ों से अबरार के बारे में राय ली थी। उसी आधार पर उन्हें टीम में शामिल करने का फैसला किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि फ्रेंचाइजी के भीतर पाकिस्तानी खिलाडिय़ों को लेने या न लेने को लेकर कोई विशेष मीटिंग नहीं हुई थी।
TRN LIVE: *ध्यान रखना मेरे जिगर का, सारा का भाभी को मैसेज, पांच मार्च को हुई है अर्जुन तेंदुलकर की शादी*
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी पांच मार्च को मुंबई में सानिया चंडोक से हुई थी। इस शादी की कुछ तस्वीरें अब अर्जुन की बड़ी बहन सारा तेंदुलकर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इस बीच उन्होंने एक वीडियो भी शेयर की है, उस वीडियो में सारा ने अपनी भाभी सानिया के लिए खास बात कही है। सारा तेंदुलकर ने स्टेज पर आकर सानिया को लेकर कहा, सानिया तुम मेरी वो बहन हो, जो मुझे हमेशा से चाहिए थी। तुम मेरे लिए भाभी से ज्यादा मेरी बहन हो।
जैसा कि मेरी मां ने कहा कि मैं तुम्हें इस फैमिली में वेलकम नहीं कर सकती क्योंकि, तुम पहले से ही काफी सालों से इस परिवार का हिस्सा हो। उन्होंने आगे कहा, जैसा कि मैंने तुम्हारी इंगेजमेंट पर कहा था, मेरा भाई मेरा पूरा दिल है। अब मैं यह दिल तुम्हें सौंप रही हूं सानिया। प्लीज उसका ध्यान रखना, उसे प्यार करना, उसे संजोना, उसकी देखभाल करना। मुझे यकीन है कि वो भी यह सब तुम्हारे लिए करेगा। मैं तुम दोनों से प्यार करती हूं। मैं तुम्हें ढेर सारा प्यार, खुशी और इस दुनिया की हर एक चीज की कामना करती हूं।
TRN LIVE: *सुक्खू सरकार भरेगी फिजिकल एजुकेशन टीचर के 870 पद, जॉब ट्रेनी स्कीम के तहत की जाएगी भर्ती*
हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से स्कूलों में शारीरिक शिक्षक के तौर पर सेवाएं देने की राह देख रहे हजारों शिक्षकों को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के चलते राज्य सरकार के अंडर सैक्टरी ने प्रदेश में 870 फिजिकल एजुकेशन टीचर (पीईटी) के पद भरने को मंजूरी दे दी है। यह भर्ती जॉब ट्रेनी स्कीम के तहत की जाएगी।
इस संबंध में अवर सचिव की ओर से निदेशक स्कूल शिक्षा को पत्र जारी कर आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन पदों को फिक्स मासिक मानदेय के तौर पर भरा जाएगा और प्रति माह शारीरिक शिक्षकों को 21,500 रुपए दिए जाएंगे।
विभाग को निर्देश
सरकार ने विभाग को निर्देश दिए हैं कि सभी औपचारिकताएं पूरी कर अगले वित्तीय वर्ष के दौरान इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जाए।
TRN LIVE: *वार्षिक परीक्षाएं 23 मार्च से, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने जारी की प्राक शास्त्री-प्रभाकर की डेटशीट*
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने विभिन्न संस्कृति पाठ्यक्रमों की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। एचपीयू प्रशासन के मुताबिक, प्राक शास्त्री प्रथम व द्वितीय वर्ष, प्रभाकर, दर्शनाचार्य, वेदाचार्य, व्याकरणाचार्य, ज्योतिषाचार्य और साहित्याचार्य प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 30 और 31 मार्च से शुरू होंगी। परीक्षाएं सांध्य सत्र में आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, सभी पाठ्यक्रमों की डेटशीट विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
एमएड प्रथम सेमेस्टर के लिए 23 तक ऑनलाइन भरें परीक्षा फॉर्म
शिमला। एचपीयू ने एमएड प्रथम सेमेस्टर के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अधिसूचना भी जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार विद्यार्थी 23 मार्च तक ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की बेवसाइट पर अपलोड कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक प्रो श्यामलाल कौशल ने बताया कि एमएड प्रथम सेमेस्टर के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 23 मार्च निर्धारित की गई है।
एमए, एमटीटीएम व पीजी डिप्लोमा का रिजल्ट जारी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नवंबर-दिसंबर में आयोजित एमए, एमटीटी व पीजी डिप्लोमा परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अपने यूजर आईडी के माध्यम से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा जारी परिणामों के अनुसार एमए योग स्टडीज के रेगुलर बैच के प्रथम सेमेस्टर ऑल का परिणाम 100 प्रतिशत, तीसरे सेमेस्टर ऑल का परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। इसके अलावा एमए पेंटिंग रेगुलर बैच प्रथम सेमेस्टर ऑल का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा है। पीजी डिप्लोमा डिजास्टर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट नॉन सीबीसीएस रेगुलर बैच प्रथम सेमेस्टर ऑल का परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। एमटीटीएम रेगुलर बैच प्रथम सेमेस्टर ऑल का परिणाम 100 प्रतिशत और तीसरे सेमेस्टर ऑल का परिणाम 94.12 प्रतिशत रहा है। विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक प्रो श्यामलाल कौशल ने बताया कि इन परिणामों में कंपार्टमेंट मामलों को भी शामिल किया गया है। एमए योग स्टडीज चौथे सेमेस्टर और एमटीटीएम द्वितीय और चौथे सेमेस्टर के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं।
TRN LIVE: *TGT बनेंगे विषय विशेषज्ञ, इंटिग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम के तहत अध्यापकों की मजबूत होगी पकड़*
नई शिक्षा नीति के तहत देश की शिक्षक शिक्षा प्रणाली में महत्त्वपूर्ण परिवर्तन की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। पारंपरिक संकाय आधारित शिक्षक प्रशिक्षण प्रणाली के स्थान पर अब विषय-विशेष (सब्जेक्ट स्पेशलाइजेशन) पर आधारित शिक्षक तैयार करने की व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके लिए चार वर्षीय इंटिग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आइटीईपी) को लागू किया गया है, जिसके माध्यम से विद्यार्थी किसी विशेष विषय में गहन अध्ययन के साथ-साथ शिक्षण प्रशिक्षण भी प्राप्त करेंगे। इस नई व्यवस्था के अंतर्गत सभी बीएड कालेजों को आईटीईपी लागू करने के लिए एनसीटीई से मान्यता प्राप्त करनी होगी जिसके लिए एनसीटीई के पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है।
इस पोर्टल के खुलते ही कालेज इस नई व्यवस्था को लागू करने हेतु अप्लाई कर पाएंगे। यह व्यवस्था उच्च माध्यमिक स्तर पर पहले से लागू प्रणाली के अनुरूप मानी जा रही है, जहां पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) पहले से ही विषय विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त किए जाते हैं। अब इसी तर्ज पर माध्यमिक स्तर पर टीजीटी (टे्रंड ग्रेजुएट टीचर) को भी विषय विशेषज्ञ शिक्षक के रूप में तैयार करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इसके माध्यम से भविष्य में ऐसे शिक्षक तैयार करने की योजना है जो अपने विषय के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ प्रभावी शिक्षण कौशल भी रखते हों।
नई व्यवस्था
नई व्यवस्था में इस ढांचे में बदलाव करते हुए शिक्षक प्रशिक्षण को अधिक विषय-केंद्रित बनाया जा रहा है। आईटीईपी कार्यक्रम के तहत विद्यार्थी अपने अध्ययन के दौरान किसी एक विषय को प्रमुख रूप से चुनकर उसी में विशेषज्ञता प्राप्त करेंगे। इसके साथ ही उन्हें उसी विषय की शिक्षण पद्धति, बाल मनोविज्ञान, कक्षा प्रबंधन और विद्यालय इंटर्नशिप जैसी प्रशिक्षण प्रक्रियाओं से भी गुजरना होगा।
TRN LIVE: *Himachal News : एलएसडी ड्रग का मेन सप्लायर अरेस्ट, शिमला पुलिस ने गुरुग्राम से उठाया तस्कर*
हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच शिमला पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। शिमला पुलिस ने एलएसडी तस्करी के एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा करते हुए इसके मुख्य सप्लायर को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। एएसपी शिमला अभिषेक ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि तीन दिन पहले पुलिस थाना न्यू शिमला की टीम ने कार्रवाई करते हुए एलएसडी बरामद कर एक युवती समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई दस मार्च को दर्ज मामले के तहत की गई थी । पुलिस ने मोगा निवासी संदीप शर्मा और हिमाचल की सिरमौर निवासी प्रिया शर्मा के कब्जे से 562 स्टैम्प साइज स्ट्रिप्स में करीब 11.570 ग्राम एलएसडी बरामद की गई थी। इसी जांच के दौरान पुलिस को एलएसडी सप्लाई करने वाले व्यक्ति के बारे में अहम सुराग मिले। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि एलएसडी की सप्लाई केरल के कालीकट निवासी 27 वर्षीय नविएल हैरिसन कर रहा था।
ज़्यादा जानें
मैगज़ीन सदस्यता
समाचार पत्रिका सदस्यता
प्रतियोगी परीक्षा गाइड
इसके बाद शिमला पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को गुरुग्राम (हरियाणा) में दबिश दी और आरोपी नविएल हैरिसन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नविएल हैरिसन और संदीप शर्मा लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे।
व्हाट्सऐप पर कॉल करते थे तस्कर
जांच में यह भी सामने आया कि संदीप शर्मा सामान्य फोन कॉल का इस्तेमाल नहीं करता था और वह संपर्क के लिए केवल व्हाट्सऐप का उपयोग करता था, जिससे पुलिस की नजर से बचा जा सके। शिमला पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि संदीप शर्मा, नविएल हैरिसन को एलएसडी के बदले कैनाबिस यानी गांजा भी उपलब्ध कराता था।
साल 2026 में 77 मामले दर्ज
इस साल अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 77 मामले दर्ज किए जा चुके हैं और 144 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 14 लोगों को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और भारत-नेपाल सीमा से जुड़े इलाकों से गिरफ्तार किया है,। पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत पिछले 48 दिनों में 30 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
चंबा में राहगीर से पकड़ी चरस
चंबा। पठानकोट एनएच पर पुलिस ने 467 ग्राम चरस की खेप सहित राहगीर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वीरेंद्र शर्मा वासी नांगल कोटी जिला गुरदासपुर के तौर पर की गई है।
सोलन में पांच युवकों से चिट्टा बरामद
सोलन। जिला पुलिस सोलन की एसआईयू टीम ने शहर के बाइपास स्थित एक होटल में ठहरे पांच युवकों से 21.18 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इनमें चार युवक हरियाणा के व एक सोलन का है।
TRN LIVE: *आयुर्वेदिक अस्पतालों में दवाइयों की कमी दूर, नौ करोड़ रुपए की मेडिसिन का ऑर्डर जारी, मरीजों को राहत*
प्रदेश के आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों और तीमारदारों को दवाइयों की कमी नहीं खलेगी। 1241 आयुर्वेदिक अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के लिए नौ करोड़ रुपए की दवाइयों का ऑर्डर जारी कर दिया है। इससे आने वाले समय में मरीजों को आयुर्वेदिक उपचार के लिए आवश्यक दवाइयां आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। प्रदेशभर के आयुर्वेदिक अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के उद्देश्य से यह ऑर्डर जारी किया है। इस ऑर्डर के तहत करीब 150 से 155 आवश्यक आयुर्वेदिक दवाइयां खरीदी जा रही हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से सभी संस्थानों तक पहुंचाया जाएगा।
दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित होने से प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में स्थित आयुर्वेदिक अस्पतालों में भी मरीजों को उपचार के दौरान दवाइयों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। विभाग के अनुसार, दवाइयों की खरीद प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही इन्हें जिलों के माध्यम से अस्पतालों में भेजा जाएगा, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके। वहीं इससे करीब तीन माह पहले साढ़े चार करोड़ पांच लाख की दवाइयां अस्पतालों में उपलब्ध करवाई गई थी।
Tejraftarnews.in: *Hamirpur News : हमीरपुर में मटमैले पानी से फैला पीलिया, पानी के सैंपल की रिपोर्ट में सामने आई सच्चाई*
महकमे ने बंद की पानी की सप्लाई, रॉ टैंक से लेकर फिल्टर टैंक तक सफाई
हमीरपुर को शुद्ध व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के दावे करने वाले जल शक्ति विभाग के वादे एक बार फिर से खोखले साबित हुए हैं। गर्मियां शुरू होने से पहले ही बडू क्षेत्र में सामने आए पीलिया के मामलों ने बता दिया है कि महकमे की करनी और कथनी में कितना अंतर है। हमीरपुर जिला में जलजनित रोगों की चपेट में लोगों के आने वाला यह पहला मामला नहीं है, इससे पूर्व भी चाहे मौसम गर्मी का रहा हो, सर्दी का रहा हो या बरसात का रहा हो, विभाग के दावों की समय-समय पर पोल खुलती रही है। इस बार भी विभागीय सुस्त कार्यप्रणाली की पोल पानी के सैंपल की रिपोर्ट ने खोली है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लिए गए पानी के सैंपल में से तीन की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें पानी की शुद्धता पर प्रश्न चिन्ह लगाया गया है।
इस रिपोर्ट में बताया गया कि पानी पूरी तरह से शुद्ध नहीं है, जिस कारण बीमारी फैलने की संभावनाएं जताई गई हैं। वर्तमान में बड़ू क्षेत्र के नौ गांवों में अब तक पीलिया से पीडि़त 44 लोग सामने आ चुके हैं। पहले पीलिया आठ गांवों तक फैला था लेकिन अब इसके साथ लगते भाटी गांव से भी तीन लोग संक्रमित निकले हैं। बता दें कि इससे पहले आईटीआई रैल में पीलिया के मामले सामने आए थे। उससे पहले रंगस इलाके में दूषित पानी से पीलिया फैलने का मामला सामने आ चुका है।
Tejraftarnews.in: *इसी महीने मिल जाएंगे टैबलेट, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया ऐलान*
हिमाचल के 7,635 मेधावी विद्यार्थियों को राज्य सरकार टैबलेट वितरित करने जा रही है। डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस माह के अंत तक 7,635 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे। रोहित ठाकुर ने सीबीएसई स्कूलो में प्रवेश प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के निर्देश भी दिए है ताकि विद्यार्थियों को एक स्कूल से दूसरे स्कूल में प्रवेश लेते समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शुक्रवार को राज्य सचिवालय में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग के कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने नगरोटा और ज्वालामुखी के स्कूलों को पुन: नोटिफाई करने के भी निर्देश दिए। बैठक में शिक्षा सचिव राकेश कंवर, परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा राजेश शर्मा, उच्च शिक्षा निदेशक डा. अमरजीत के. शर्मा, स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
एलडीआर परीक्षा परिणाम जल्द
राज्य में1,427 शिक्षकों ने एलडीआर परीक्षा दी है और इसके परिणाम शीघ्र घोषित किए जाएंगे। वहीं वित्त विभाग से 870 शिक्षकों के पद भरने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है और विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि विशेषकर विज्ञान और वाणिज्य विषयों में शिक्षकों की कमी को जल्द दूर किया जा सके।
219 स्कूलों को 13.91 करोड़ जारी
शिक्षा मंत्री ने कहा कि पीडीएनए के अंतर्गत 219 स्कूलों के लिए 13.91 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं, जिनमें से 782 मरम्मत एवं निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं। उन्होंने शेष कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
महाविद्यालयों की रैंकिंग को देंगे अंतिम रूप
राज्य के महाविद्यालयों की रैंकिंग को 17 मार्च को अंतिम रूप दिया जाएगा, जिससे शैक्षणिक स्तर में सुधार और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने नए केन्द्रीय विद्यालयों को शीघ्र शुरू करने की प्रक्रिया तेज करने के भी निर्देश दिए, ताकि इन्हें अगले शैक्षणिक सत्र से कार्यशील बनाया जा सके।
Tejraftarnews.in: *हरियाणा से शिमला लाए गए कांग्रेस विधायक*
शिमला। पड़ोसी राज्य हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव से पहले कांग्रेस विधायकों को हिमाचल लाए जाने की सूचना है। चुनाव में क्रॉस वोटिंग के संभावित खतरे को भांपते हुए सुरक्षित स्थान के लिहाज से विधायकों को यहां लाया गया है। प्रदेश के सोलन से विधायकों को टैंपो ट्रैवलर में शिमला की ओर निकलते हुए देखा गया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक ये विधायक शिमला नहीं पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस के कुल 37 विधायक हैं। इनमें से करीब 32 विधायकों के शिमला आने की सूचना है।
सूत्रों की मानें, तो विधायक शिमला के पास कुफरी क्षेत्र के एक होटल में ठहर सकते हैं। बताया जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की आशंका कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। बता दें कि हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होना है। इन दोनों सीटों के लिए कुल तीन उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जिसके कारण मुकाबला रोचक हो गया है। ऐसे में सभी दल अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने की रणनीति बना रहे हैं।
Tejraftarnews.in: *नकल की शिकायतें मिलने पर शिक्षा बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, कांगड़ा का जवाली परीक्षा केंद्र रद्द*
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाओं की शुचिता से खिलवाड़ करने वाले जवाली परीक्षा केंद्र पर सर्जिकल स्ट्राइक की है। कांगड़ा जिला के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जवाली में सामूहिक नकल की शिकायतों और साक्ष्यों के आधार पर बोर्ड ने सख्त कदम उठाते हुए पूरे केंद्र को ही बदल दिया है। परीक्षार्थी शेष परीक्षाएं निकटवर्ती राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मतलाहड़ में देंगे। बोर्ड अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा ने बताया कि जवाली स्कूल में चल रही परीक्षाओं के दौरान गंभीर अनियमितताओं की शिकायत मिली थी।
शिकायत के साथ कुछ वीडियो क्लिप भी बोर्ड को प्राप्त हुए हैं। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि परीक्षा हॉल में तैनात एक शिक्षक द्वारा विद्यार्थियों को बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर बोलकर बताए जा रहे थे। यह सीधे तौर पर सामूहिक नकल (मास कोपिंग) का मामला है, जो बोर्ड की गरिमा पर सवालिया निशान लगाता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने स्थानीय प्रशासन को मोर्चे पर लगा दिया है।
अधीक्षक निलंबित, मुख्यालय बदला
शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, संबंधित परीक्षा केंद्र के अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के साथ ही विभाग ने अधीक्षक का मुख्यालय भी बदल दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें कांगड़ा से दूर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्रिलोकीनाथ (जिला लाहुल-स्पीति) में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। नियमों के अनुसार, वे बिना पूर्व अनुमति के अपना नया मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे और इस दौरान उन्हें केवल निर्धारित निर्वाह भत्ता ही दिया जाएगा।
निर्देश जारी
उपमंडलाधिकारी (एसडीएम), जवाली को पूरे प्रकरण की गहनता से जांच करने और जल्द से जल्द विस्तृत रिपोर्ट बोर्ड मुख्यालय को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
अब तक पकड़े नकल के 27 मामले
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की चल रही परीक्षाओं में अनुशासन बनाए रखने के लिए बोर्ड प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। बोर्ड अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा ने प्रेस को जारी एक आधिकारिक वक्तव्य में बताया कि अब तक नकल के कुल 27 यूएमसी दर्ज किए जा चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बोर्ड परीक्षाओं को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और अनुशासित वातावरण में संपन्न कराने के लिए निरंतर निगरानी रखी जा रही है और किसी भी अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Tejraftarnews.in: 🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 14 मार्च 2026*
*शनिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी - 08:14 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* उत्तराषाढा - 28:49 तक
*🌠पश्चात्-* श्रवण
*💫करण-* विष्टि - 08:14 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* वरियान - 10:41 तक
*✨पश्चात्-* परिघ
*🌅सूर्योदय-* 06:32
*🌄सूर्यास्त-* 18:28
*🌙चन्द्रोदय-* 28:10
*🌛चन्द्रराशि-* धनु - 09:33 तक
*🌛पश्चात्-* मकर
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:06 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 09:31 से 11:01
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शनिवार को 👉 चैत्र बदी दशमी 08:14 तक पश्चात् एकादशी शुरु , दशमी तिथि वृद्धि , विघ्नकारक भद्रा 08:12 तक , सूर्य पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में एवं सूर्य की मीन / चैत्र संक्रांति 25:03 पर (विशेष पुण्यकाल अगले दिन) , संकल्पादि में प्रयोजनीय वसन्त ऋतु प्रारम्भ , मीन (खर) मासारम्भ , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 28:49 से सूर्योदय तक , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , अभिनेता आमिर खान जन्म दिवस , श्री वीरेंदर पाटिल स्मृति दिवस , श्री जयनारायण व्यास पुण्य दिवस , पाई दिवस व नदियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्य दिवस (International Day of Action for Rivers , 29वाँ)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 चैत्र बदी एकादशी 09:19 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , पापमोचिनी एकादशी व्रत (सभी के लिए)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*न ही कश्चित् विजानाति*
*किं कस्य श्वो भविष्यति।*
*अतः श्वः करणीयानि*
*कुर्यादद्यैव बुद्धिमान् ॥*
*अर्थात्👉*
_कल क्या होगा यह कोई नहीं जानता है इसलिए कल के करने योग्य कार्य को आज कर लेने वाला ही बुद्धिमान है ॥_
🌹
*14 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1647 – बावारिया, कॉलोन, फ्रांस और स्वीडन ने 30 साल चले युद्ध् के बाद संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किये।
1653 – नीदरलैंड के कमांडर जोहान वान गैलेन ने एंग्लो-डच युद्ध में ब्रिटिश बेड़े को हराया।
1728 - जीन-जैकस रूसो ने पहली बार जिनेवा को छोड़ा।
1794 – एली ह्विटनी ने कॉटन गिन मशीन का पेटेंट कराया जो अमेरिकी कपास उद्योग के लिए बडी क्रांतिकारी साबित हुई।
1800 - कार्डिनल बार्ना चियारामोंटी पायस VII को 251वें पोप के रूप में 21 मार्च को वेनिस में ताज पहनाया गया।
1826 - पनामा में दक्षिण अमेरिकी राज्यों की जनरल कांग्रेस की बैठक हुई थी।
1834 - जॉन हेर्सल ने अब सितारों के खुले समूह को पता लगाया, जो अब एनजीसी 3603 के रूप में जाना जाता है, केप ऑफ गुड होप से देख सकते है।
1879 - बुद्धि के धनी अलबर्ट आइंस्टाइन का जन्म जर्मनी के उल्म शहर में एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ।
1912 – इटली के राजा विट्टोरियो इमैनुअल तृतीय जानलेवा हमले में घायल हुए।
1917 - चीनी गणराज्य ने जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किया।
1914 – सर्बिया और तुर्की ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।
1926 – लातिन अमेरिकी देश कोस्टारिका में रेल हादसे में 248 लोगों की मौत हुई और 93 घायल हुए।
1931 – भारत की पहली बोलती फिल्म आलमआरा का बॉम्बे (अब मुम्बई) में प्रदर्शन हुआ।
1954 – डीन बीन फ़ू युद्ध आरंभ हुआ जिसने भारत और चीन में फ़्रांस के अतिक्रमणकारी सैनिकों के भविष्य का निर्धारण किया।
1955 – राजकुमार महेंद्र नेपाल के राजा बने।
1960 – ब्रिटेन के चेशायर में मौजूद एक पृथ्वी से 407000 मील दूर अन्तरिक्ष में मौजूद एक अमरीकी उपग्रह से समपर्क बना कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
1965 – इजरायली मंत्रिमंडल ने पश्चिमी जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध बहाल करने पर सहमति दी।
1983 – तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक ने 23 साल में पहली बार तेल कीमतों में कटौती की।
1987 - फिजी में रक्तहीन सैनिक क्रान्ति के बाद सरकार का तख्ता पलटा गया।
1988 – गणित प्रेमियों के लिए खास दिन 'पाई डे' पहली बार मनाया गया।
1989 - दक्षिण अफ़्रीकी नेशनल पार्टी द्वारा पीटर बोथा के स्थान पर एफ़.डब्ल्यू.डी. क्लार्क को राष्ट्रपति बनाया गया।
1990 - श्रीमती अर्था पास्कल ट्राविल हैती की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।
1993 – आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिग ने 18 वर्ष की आयु में तस्मानिया के लिये खेलते हुये दो शतक जड़े।
1998 – सोनिया गांधी पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष बनी।
1999 – स्पेन का कार्लोस मोया विश्व का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बना।
2000 - मोहम्मद मुस्तफ़ा मेरो सीरिया के नये प्रधानमंत्री बने।
2001 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई।
2001 - रातुविता मोमेदोनू फिजी के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त।
2002 - सर्बिया व यूगोस्लाविया में संधि पर हस्ताक्षरर, सेना गाजा पट्टी में घुसी।
2004 - चीन
में निजी सम्पत्ति को क़ानूनी मान्यता प्रदान करने के लिए संविधान में संशोधन।
2007 - कारगिल और स्कार्दु के बीच भारत-पाकिस्तान में बस सेवा प्रारम्भ करने पर सहमति हुई ।
2008 - विक्ट्री समूह ने ब्रिटेन की प्रसिद्ध स्विचगियर निर्माता कंपनी 'क्रेग एण्ड डेरिकार' का अधिग्रहण किया।
2008 - पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह-चेयरमैन आसिफ़ अली जरदारी को पाकिस्तान में घूंसखोरी के आरोपों से बरी किया गया।
2019 - आबु धाबी में विश्व विशेष ओलंपिक खेल 2019 शुरू।
2019 - मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसाः दो महिलाओं समेत पांच की मौत, 29 घायल।
2019 - सेना की बढ़ी ताकत, मैन पोर्टेबल ऐंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण।
2019 - करतारपुर कॉरिडोरः सकारात्मक रही भारत-पाक वार्ता, कई मुद्दों पर बनी सहमति।
2020 - राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, पुणे ने कोविड-19 के 11 प्रकार के संक्रमणों की पहचान की व सरकार ने फेसमास्क और हैण्ड सैनिटाइजर आवश्यक वस्तुएं घोषित की।
2020 - तमिलनाडु के कुडनकुलम परमाणु विद्युत परियोजना की दूसरी इकाई में उत्पादन फिर से शुरू हुआ।
2021 - तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी ने विधानसभा चुनाव के लिए AIADMK का घोषणापत्र जारी किया।
2021 - म्यांमा में पिछले छह हफ्तों से अधिक समय से चल रहे प्रदर्शन में 39 लोग मारे गये।
2022 - जम्मू के रेजीडेंसी रोड इलाके में रहस्यमय विस्फोट से 3 लोगों की मौत व 20 से अधिक लोग घायल हुए।
2022 - डेनमार्क के स्वास्थ्य मंत्री, श्री मैग्नस हुनिके के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की।
2023 - डीआरडीओ ने ओडिशा समुद्र तट से बहुत कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली मिसाइल ( प्रक्षेपणास्त्र ) के लगातार दो सफल उड़ान परीक्षण किए।
2023 - बहुपक्षीय युद्धाभ्यास ला पेरोस का तीसरे संस्करण का आयोजन हिंद महासागर क्षेत्र में समापन हुआ।
2023 - काला सागर के ऊपर एक रूसी SU-27 लड़ाकू विमान अमेरिकी एमक्यू-9 रीपर ड्रोन से टकराया।
2023 - डीआरडीओ की स्वदेशी पावर टेकऑफ शाफ्ट का पहला सफल फ्लाइट टेस्ट बेंगलुरू में एलसीए तेजस पर हुआ।
2023 - मेघालय का पहला अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव शिलांग में शुरू हुआ।
2024 - मुंबई ने विदर्भ को हराकर रणजी ट्रॉफी 2024 का खिताब अपने नाम किया व रिकॉर्ड 42वीं बार यह खिताब जीता।
2024 - ओहायो, केंटकी, इंडियाना और अर्कांसस के कुछ हिस्सों में तूफान से लगभग 40 लोग घायल हुए व तीन लोग मारे गए।
2025 - मार्क कार्नी ने कनाडा के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
*14 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*
1833 – हॉब्स टेलर पहली डेंटिस्ट का जन्म हुआ।
1879 – दुनिया को सापेक्षवाद का सिद्धांत देने वाले बुद्धि के धनी मशहूर वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टाइन का जन्म जर्मनी के उल्म शहर के एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ।
1895 - गुरमुख निहाल सिंह - दिल्ली के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री तथा राजस्थान के प्रथम राज्यपाल थे।
1913 - एस. के. पोट्टेक्काट्ट, प्रसिद्ध मलयालम साहित्यकार।
1965 – भारतीय फिल्म अभिनेता आमिर ख़ान का जन्म हुआ। आमिर ने यादों की बारात फिल्म में पहली बार बाल कलाकार का रोल किया था।
*14 मार्च को हुए निधन👉*
1883 - कार्ल मार्क्स, एक प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक समाजवाद का प्रणेता था।
1963 - जयनारायण व्यास, भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के प्रसिद्ध राजनेता थे।
1986 - के. सी. अब्राहम - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
1997 - वीरेंदर पाटिल - एक वरिष्ठ भारतीय राजनीतिज्ञ थे और वे दो बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे।
2010 - गोविंद विनायक करंदीकर ('विंदा करंदीकर') - मराठी के प्रसिद्ध लेखक थे।
2018 - नरेन्द्र झा - भारतीय अभिनेता (रईस, हैदर), हृदयघात से निधन।
2018 - ब्रितानी भौतिकशास्त्री और ब्रह्माण्ड-विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का 76 वर्ष की आयु में निधन।
2018 - वसंत वैद्यनाथन - श्रीलंका में हिन्दू कार्यकर्ता और रेड़ियो प्रसारणकर्ता।
2020 - मलयालम को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिलाने वाले कवि रामचंद्रन का निधन।
2021 - प्रसिद्ध पद्म भूषण विजेता चित्रकार लक्ष्मण पई का 95 साल की उम्र में निधन हुआ।
2022 - गुजरात के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के विधायक डॉ अनिल जोशीयारा का कोरोना से निधन हुआ।
2022 - प्री - स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में एक भारतीय शिक्षाविद् मीना स्वामीनाथन का निधन हुआ।
2022 - आन्ध्र प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रहे कुमुदबेन जोशी का निधन हुआ।
2022 - पंजाब के जालंधर जिले में हमलावरों ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नांगल अंबिया की गोली मारकर हत्या की।
2023 - वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक (78) का निधन हुआ।
2023 - करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी (80) का निधन हुआ।
2023 - अमेरिकी जैज़ और पॉप गायक और गीतकार बॉबी कैल्डवेल (71) का निधन हुआ।
2023 - अमेरिकी गोल्फर जिम फेर्री (91) का निधन हुआ।
2024 - बेल्जियमी फुटबॉल खिलाड़ी लियोन जोसेफ सेमेलिंग (84) का निधन हुआ।
2024 - अमेरिकी जॉकी वाल्टर ब्लम (89) का निधन हुआ।
2025 - भारत के प्रसिद्ध अभिनेता देब मुखर्जी (90) का निधन हुआ।
*14 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 अभिनेता आमिर खान जन्म दिवस।
🌟 श्री वीरेंदर पाटिल स्मृति दिवस।
🌟 श्री जयनारायण व्यास पुण्य दिवस।
🌟 पाई दिवस।
🌟 नदियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्य दिवस (International Day of Action for Rivers , 29वाँ)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
Tejraftarnews.in: 🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌤️ *दिनांक - 14 मार्च 2026*
🌤️ *दिन - शनिवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2082*
🌤️ *शक संवत - 1947*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - वसंत ऋतु*
🌤️ *मास - चैत्र (गुजरात-महाराष्ट्र-फाल्गुन)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण*
🌤️ *तिथि - दशमी सुबह 08:10 तक तत्पश्चात एकादशी*
🌤️ *नक्षत्र - उत्तराषाढा 15 मार्च प्रातः 04:49 तक तत्पश्चात श्रवण*
🌤️ *योग - वरीयान सुबह 10:43 तक तत्पश्चात परिघ*
🌤️*राहुकाल - सुबह 09:47 से सुबह 11:17 तक*
🌤️ *सूर्योदय - 06:49*
🌤️ *सूर्यास्त - 06:46*
👉 *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण -*
💥 *विशेष - ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*
💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*
💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*
🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩
👉🏻 *पापमोचिनी एकादशी व्रत कथा सभी पापो का होगा नाश और पुण्यो की होगी अपार वृद्धि*⤵️
🌷 *षडशीति-मीन संक्रान्ती* 🌷
👉 *15 मार्च 2026 रविवार को षडशीति संक्रान्ती है।*
🙏 *पुण्यकाल : सूर्योदय से दोपहर 12:36 तक… जप, तप, ध्यान और सेवा का पूण्य 86000 गुना है !!!*
🙏 *इस दिन करोड़ काम छोड़कर अधिक से अधिक समय जप – ध्यान, प्रार्थना में लगायें।*
🙏 *षडशीति संक्रांति में किये गए जप ध्यान का फल ८६००० गुना होता है – (पद्म पुराण )*
🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩
🌷 *पापमोचनी एकादशी* 🌷
➡️ *14 मार्च 2026 शनिवार को सुबह 08:10 से 15 मार्च, रविवार को सुबह 09:16 तक एकादशी है।*
💥 *विशेष - 15 मार्च, रविवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखे।*
🙏🏻 *जो श्रेष्ठ मनुष्य ‘पापमोचनी एकादशी’ का व्रत करते हैं उनके सारे पाप नष्ट हो जाते हैं । इसको पढ़ने और सुनने से सहस्र गौदान का फल मिलता है । ब्रह्महत्या, सुवर्ण की चोरी, सुरापान और गुरुपत्नीगमन करनेवाले महापातकी भी इस व्रत को करने से पापमुक्त हो जाते हैं । यह व्रत बहुत पुण्यमय है ।*
🙏🏻 *एकादशी महात्मय पुस्तक से*
📖 *सनातन पंचांग संपादक ~ अंजनी निलेश ठक्कर*
📒 *सनातन पंचांग प्रकाशित स्थल ~ सुरत शहर (गुजरात)*
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🌷🙏🏻
Tejraftarnews.in: 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
*दिनांक : 14 मार्च 2026*
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप के विचार कुछ नया करने के रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी नए प्रयोग अमल में लाएंगे इनसे लाभ भी तुरंत हो जाएगा जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलने से सरकारी उलझने कम होंगी। पुराने मुकदमे में विजय मिलने की भी सम्भावना है। धन लाभ खर्च की अपेक्षा अधिक रहने पर थोड़ी बहुत बचत भी कर सकेंगे। भावुकता एवं विपरीत लिंगीय आकर्षण भी अधिक रहेगा। आज जल्दी से किसी की बातों पर विश्वास ना करें धोखा हो सकता है। परिवार में इच्छा पूर्ति ना होने पर नाराजगी देखनी पड़ेगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन आज की गई मेहनत रात्रि बाद से रंग दिखाने लगेगी आलस्य को त्याग निर्धारित कार्यो को पूर्ण करने में लग जाएं। कार्य क्षेत्र पर आज सहकर्मियों का अटपटा व्यवहार परेशानी में डालेगा अधिकांश कार्य स्वयं के बल पर करने पडेंगे आज आपकी जिस लाभ की आशा थी उससे वंचित रह जाएंगे। धन लाभ की संभावनाएं टलते टलते कल के लिए लंबित हो सकती है फिर भी आज संध्या काल तक आवश्यकता अनुसार धन मिल जाएगा। खर्चे भी पहके से निमंत्रण दे देंगे। परिवार में आज आपके रूखे अथवा कटु वचन से किसी का दिल दुख सकता है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपके समस्त जरूरी कार्य दिन रहते पूर्ण करले इसके बाद परिस्थितियां विपरीत होने पर विघ्न-बाधाएं आने लगेगी। आज दिन का आरंभ सुख-शान्ति से होगा घर के सदस्य से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। तन एवं मन मे नई स्फूर्ति का संचार रहेगा। मध्यान तक प्रत्येक कार्यो को गंभीरता से करेंगे इसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेगा। महिला वर्ग आज कार्य कुशलता के लिए प्रशंशा की पात्र बनेंगी। लेकिन अतिआत्मविश्वास में आकर कोई नुकसान भी हो सकता है इसका ध्यान रखें। घरेलू आवश्यकताओं अथवा परिजनों की जिद पूर्ण करने में समर्थ तो रहेंगे लेकिन असुविधा भी होगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए कई संभावनाएं जगाएगा। दिन के आरंभ में वाणी को संयमित रखें अन्यथा सम्मान में कमी आने की सम्भावना है। धन लाभ की आशा प्रातः काल से ही लगी रहेगी इसके पूर्ण होने में मध्यान तक इंतजार करना पड़ेगा। आर्थिक एवं पारिवारिक दृष्टिकोण से आज दिन शुभ रहेगा। आशा से अधिक लाभ होने पर आनंदित रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी आज आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। आज आप किसी की सहायता लेना पसंद नही करेंगे आर्थिक मामलों को भी स्वय के बल पर निपटा लेंगे। यात्रा पर्यटन की इच्छा मन मे रहेगी लेकिन आज इसके पूर्ण होने की संभावना कम ही है। परिजनों के साथ हास्य परिहास के अवसर मिलने से वातावरण आंनदित रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपका समय अनावश्यक कार्यो के पीछे नष्ट होगा। घरेलू समस्याए ज्यादा रहने के कारण व्यावसायिक क्षेत्र पर मन लगाकर कार्य नही कर सकेंगे। महिलाये आध्यात्म में रुचि होने पर भी मन को एकाग्र नही रख पाएगी। आप आज किसी कार्य मे असफल होने पर चिड़चिड़े स्वाभव से ग्रस्त रहेंगे। सन्तान एवं बुजुर्ग आपके व्यवहार से आहत होंगे। नए कार्य का आरंभ ना करें हानि होगी। चोटादि का भय है यात्रा अथवा वाहन चलाने में सावधानी बरतें। धन संबंधित व्यवहार भी अतिआवश्यक होने पर ही करें स्पष्टता ना रहने के कारण बाद में परेशानी हो सकती है। संध्या बाद राहत मिलने लगेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको बौद्धिक कार्यो में सफलता मिलेगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि बुद्धिमानो जैसी बनेगी। लेकिन आज अतिआत्मविश्वास में कोई मूर्खता भरा कार्य करने पर हास्य के पात्र भी बन सकते है। कार्य व्यवसाय में आज जो भी निर्णय लेंगे निकट भविष्य में शीघ्र ही उसका लाभ मिलेगा। प्रतिस्पर्धा के साथ ही आज व्यवसाय भी कम ही रहेगा। सीमित साधनों से काम करने पर आय भी कम ही रहेगी। सरकारी एवं पारिवारिक कार्यो पर खर्च होगा साथ ही आज घर मे स्त्री संतानो के कारण सामाजिक मान बढेगा। बुजुर्गो का आशीर्वाद मिलेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप छोटे मोटे कामो की अनदेखी करेंगे बाद में ये ही चिंता का विषय बनेंगे। दिनचार्य प्रातः काल से ही अव्यवस्थित बनेगी। लापरवाही के कारण सहकर्मी अथवा भागीदारों से बहस हो सकती है। अधिकारी वर्ग भी आपसे खफा रहेंगे अपनी इच्छा पूर्ति करना नामुमकिन ही रहेगा। व्यवसायी वर्ग को भी ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा इसके अनुपात में लाभ न्यून ही होगा। संध्या बाद से स्थिति बदलने लगेगी कम लाभ वाली जगह से भी मोटा लाभ बना सकेंगे। व्यवसाय में सरकारी अवरोध कम होंगे। परिजनों का सुख दिन में कम लेकिन संध्या बाद अधिक रहेगा। महिलाये पुरुषों की अनदेखी करेंगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिये थोड़ा उठा पटक वाला रहेगा आज आप शीघ्र पूर्ण होने वाले कार्यो को पहले करें लंबे समय मे होने वाले कार्यो को अभी विराम दें मध्यान तक कि गई मेहनत का फल संध्या तक मिल जाएगा धन लाभ आज अवश्य होगा लेकिन इसके लिए भाग-दौड़ भी करनी पड़ेगी। कल के लिए कोई भी कार्य लंबीत ना रखें अन्यथा उलझने बढ़ने से अधूरे रह जाएंगे। घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति भी आज दिन रहते अवश्य कर दें वरना रात निकालनी भारी पड़ सकती है। महिलाये घर एवं बाहर की जिम्मेदारी ठीक से संभालेंगी परन्तु अचानक उग्र हो सकती है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज प्रत्येक कार्य मे अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी अथवा अन्य कागजी कार्य कई बार प्रयास करने पर ही बनेंगे। कार्य व्यवसाय में भी मंदी रहने से ऊबन अनुभव होगी नौकरी पेशा लोग बुद्धि कौशल के लिए सम्मानित होंगे सामाजिक कद बढेगा। व्यवसायी वर्ग संध्या पश्चात बिक्री बढ़ने पर व्यवसाय संबंधित कार्यो से संतुष्ट रहेंगे। आशानुकूल धन लाभ आज सायं काल मे ही होगा। परिजनों के साथ घरेलू मुद्दों के साथ ही यात्रा पर्यटन की योजना पर बात करेंगे। महिलाये किसी कारण से उत्साहित रहेंगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए लाभ के अवसर उपलब्ध कराएगा। परन्तु आज मन कार्यो से हटकर अन्यत्र भटकने के कारण होने वाले लाभ में कमी आएगी। व्यवसायी वर्ग जल्दबाजी में निर्णय लेंगे नए अनुबंद पाने के लिए जोड़ तोड़ की नीति अपनाएंगे। व्यवसाय में वृद्धि तो होगी लेकिन धन लाभ उसकी अपेक्षा कम ही रहेगा। पारिवारिक दायित्व बढ़ने के कारण आय का अधिकांश हिस्सा तुरंत खर्च हो जाएगा। कार्य क्षेत्र पर आज महिलाओ का दबदबा अधिक रहेगा फिर भी अंतिम निर्णय पुरुषों के ऊपर निर्भर रहेगा। परिवार में किसी गलतफहमी के कारण तकरार होने की संभावना है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपको आज का दिन धैर्य से बिताने की सलाह है। बिना सोचे समझे कोई भी निर्णय अवश्य हानि का कारण बनेगा। व्यवसाय में भी किसी से हानिकर समाचार मिलने से मन अशांत रहेगा। कार्य क्षेत्र की निराशा का क्रोध अकारण ही घर मे उतारने से माहौल खराब होगा। परिजन आपसे ना चाहकर भी दूरी बनाए रहेंगे। नौकरी पेशाओ से बचते बचते कुछ ना कुछ गड़बड़ी अवश्य होगी जिसका फल किसी ओर के सर मढ़ने का प्रयास करेंगे लेकिन इसमें असफल रहेंगे। आर्थक मामले ज्यादा उलझने पर धन की आमद रुकेगी। दैनिक खर्च भी मुश्किल से ही चलेंगे। महिलाये स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपको आकस्मिक धन लाभ की प्राप्ति होगी। घर के सदस्यों के साथ ही बाहर के लोग भी आपका यथा सामर्थ्य सहयोग करेंगे। लेकिन संतानो के किसी कृत्य के कारण अपमानित भी होने की संभावना है। आपसी संबंधों में लापरवाही ना बरते साथ ही भड़काने वाले शब्दों के प्रयोग से बचें अन्यथा लंबे समय के लिए कड़वाहट आ सकती है। दिन लाभ देने वाला है इसका सदुपयोग बुद्धि विवेक से करें। कार्य व्यवसाय से आशा से अधिक लाभ कमा सकेंगे इसके लिए दृढ़ निश्चय एवं धैर्य धारण करना होगा। घर मे महिलाओ की आज ज्यादा सुनवाई होगी। घरेलू शांति बनी रहेगी।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
Tejraftarnews.in: 1️⃣4️⃣❗0️⃣3️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣
*♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️*
*!! व्यर्थ का क्रोध !!*
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
एक साँप, एक बढ़ई की औजारों वाली बोरी में घुस गया। घुसते समय, बोरी में रखी हुई बढ़ई की आरी उसके शरीर में चुभ गई और उसमें घाव हो गया, जिससे उसे दर्द होने लगा और वह विचलित हो उठा।
गुस्से में उसने, उस आरी को अपने दोनों जबड़ों में जोर से दबा दिया। अब उसके मुख में भी घाव हो गया और खून निकलने लगा।
अब इस दर्द से परेशान हो कर, उस आरी को सबक सिखाने के लिए, अपने पूरे शरीर को उस साँप ने उस आरी के ऊपर लपेट लिया और पूरी ताकत के साथ उसको जकड़ लिया। इस से उस साँप का सारा शरीर जगह जगह से कट गया और वह मर गया।
ठीक इसी प्रकार कई बार, हम तनिक सा आहत होने पर आवेश में आकर सामने वाले को सबक सिखाने के लिए, अपने आप को अत्यधिक नुकसान पहुंचा देते हैं।
*शिक्षा:-*
क्रोध से हानि और पछतावे के अतिरिक्त कुछ और प्राप्त नहीं होता।
*सदैव प्रसन्न रहिये - जो प्राप्त है, पर्याप्त है।*
*जिसका मन मस्त है - उसके पास समस्त है।।*
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️
Tejraftarnews.in: .. *जय श्री राम*
*शनिवार, 14 मार्च 2026 के मुख्य समाचार*
🔶गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की तो अब नहीं होगी खैर! LPG संकट के बीच सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
🔶पीरियड लीव पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त फैसला, कहा- अनिवार्य छुट्टी से महिलाओं को नौकरी मिलना होगा मुश्किल
🔶केजरीवाल के वादों पर खैहरा का हमला, माइनिंग से 20,000 करोड़ का वादा, फिर 19,800 करोड़ कहां गए?
🔶नई जंग की आहट! अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में सैन्य ठिकानों पर किए ताबड़तोड़ हमले, सुरक्षा एजेंसिया हाई अलर्ट पर
🔶ईरान ने भारत के लिए खोला होर्मुज मार्ग, दो LPG टैंकरों को गुजरने की दी अनुमति, कुकिंग गैस संकट कम होगा
🔶कांग्रेस देश के प्रति ईमानदार नहीं, संकट के समय अफवाह फैला रही: PM मोदी
🔶ईरान ने भारतीय जहाजों को 'हरी झंडी' दी, कहा- 'भारत हमारा दोस्त है, हम सुरक्षित रास्ता निकालेंगे
🔶US पर ईरान का बड़ा हमला, तुर्किये में न्यूक्लियर बेस पर दागी मिसाइल
🔶PM Modi: असम और बंगाल को पीएम देंगे विकास की बड़ी सौगात, आज 42 हजार करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
🔶सरकार बोली- पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, LPG चिंता का विषय: रोजाना 75.7 लाख सिलेंडर बुक हो रहे, ईरान जंग से पहले 55.7 लाख होते थे
🔶सुप्रीम कोर्ट बोला- क्या आप चाहते हैं हम पूरा देश चलाएं?: याचिका शॉपिंग मॉल जैसी; सड़कों, पुलों, बिजली तारों की देखभाल करने की मांग वाली अर्जी खारिज
🔶हरियाणा के अंबाला में 2 किलो RDX विस्फोटक के साथ 3 युवक गिरफ्तार
🔶देश में डेटा सेंटरों की बिजली मांग 800% बढ़ेगी:2031-32 तक 13.56 गीगावॉट की जरूरत होगी, AI-डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल बढ़ना कारण
🔶रेलवे की बड़ी सौगात... गर्मी की छुट्टियों के लिए 1,484 स्पेशल ट्रेनों का एलान, वेटिंग लिस्ट से मिलेगी राहत
🔶UP में गोतस्करों की आई शामत... 35 हजार से ज्यादा गिरफ्तार, 83 करोड़ की संपत्ति जब्त, गैंगेस्टर और NSA के तहत कड़ा प्रहार
🔶राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा, कहा "हमारी ऊर्जा सुरक्षा खतरे में पड़ गई है"
🔶होर्मुज स्ट्रेट पर तनाव के बीच अमेरिकी राजदूत बोले- 'तेल कीमतें स्थिर रखने में भारत की अहम भूमिका'
🔶पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री मोदी का बयान, कहा "कोई भी देश इस वैश्विक संकट के प्रभाव से अछूता नहीं"
🔶 लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा: संसदीय परंपराओं की बड़ी परीक्षा में रहे सफल
🔶मोज्तबा सहित ईरान के टॉप लीडरशिप पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम, अमेरिका का ऐलान
🔶सेंसेक्स 1470 अंक गिरकर 74,563 पर हुआ बंद, निफ्टी 488 अंक टूटा
🔷वॉन का बेतुका बयान: दक्षिण अफ्रीका को बेवकूफ कहा, बोले- भारत को बाहर करने के लिए उन्हें विंडीज से हार जाना था
🔷ओलिंपिक में क्रिकेट शामिल होने का फायदा चीनी महिलाओं को: चीन को 62% मेडल महिला एथलीट दिलाती हैं, इसलिए महिला क्रिकेट टीम को ज्यादा समर्थन; उन्हें पुरुषों से बेहतर ट्रेनिंग सुविधाएं-विदेशी दौरों के मौके भी
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!*
जय हो🙏
Tejraftarnews.in: *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे..*
*14 - मार्च - शनिवार*
👇
==============================
*1* पीएम बोले- कांग्रेस ने लगातार असम से झूठ बोला, किसानों को विदेशों पर निर्भर रखा; दौरे के पहले दिन ₹24,250 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास
*2* 'अफवाह फैला रही कांग्रेस'; पीएम ने असम दौरे पर पंडित नेहरू का जिक्र कर नीतियों पर बोला हमला
*3* कांग्रेस वाले कहते थे कि आज भले ही पैसे दिए जा रहे हैं, लेकिन चुनाव के बाद पैसे सरकार को वापस करने पड़ेंगे। ये झूठ बोलने में एक्सपर्ट हैं। किसानों को भ्रमित करने का प्रयास किया गया, लेकिन आज ये साबित हो चुका है कि ये योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए सामाजिक सुरक्षा का पर्याय बन चुका है
*4* पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध से बने संकटों के बीच भी कांग्रेस अफवाहें फैलाने और दुष्प्रचार करने में जुटी है। उन्होंने विपक्षी दल को नसीहत भी दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त के दिन लाल किले से पंडित नेहरू जी ने जो भाषण दिए हैं, उसे एक बार फिर सुनना चाहिए। उन्होंने भारत में महंगाई बढ़ने के पीछे को लेकर उत्तर और दक्षिण कोरिया की लड़ाई को कारण बताने को लेकर भी कटाक्ष किया
*5* पीएम किसान योजना से जुड़े करोड़ों किसानों का इंतजार कल खत्म हो गया। खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने आज 22वीं किस्त जारी कर दी है जिसका लाभ करोड़ों किसानों को दिया गया। पीएम मोदी ने डीबीटी के माध्यम से 22वीं किस्त लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित की।
*6* पीएम मोदी आज कोलकाता में करेंगे करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन, ममता सरकार पर करेंगे राजनीतिक प्रहार
*7* सरकार बोली- पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, LPG चिंता का विषय, रोजाना 75.7 लाख सिलेंडर बुक हो रहे, ईरान जंग से पहले 55.7 लाख होते थे
*8* 'अफवाहों पर ध्यान न दें, न पैनिक करें,' LPG सिलेंडर की सप्लाई को लेकर केंद्र सरकार ने देशवासियों से की अपील
*9* LPG संकट पर संसद में विपक्ष की नारेबाजी, वित्त मंत्री बोलीं- मुश्किल समय में साथ खड़े हों; मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस
*10* देश में डेटा सेंटरों की बिजली मांग 800% बढ़ेगी, 2031-32 तक 13.56 गीगावॉट की जरूरत होगी, AI-डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल बढ़ना कारण
*11* एअर इंडिया के बाद इंडिगो की भी टिकटें महंगी, घरेलू उड़ानों पर ₹425 और इंटरनेशनल पर ₹2300 तक एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा, वजह- जेट फ्यूल महंगा
*12* बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा का दावा- मिल रहा व्यापक जनसमर्थन; ब्रिगेड मैदान में ऐतिहासिक होगी PM की रैली
*13* देश के 50% ट्रैक 130 किमी प्रति घंटे के लिए है तैयार, रेल मंत्री ने राज्यसभा में प्रश्नकाल में बताया, लगभग 80 प्रतिशत रेलवे ट्रैक को 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के लिए अपग्रेड किया जा चुका है। जबकि करीब 50 प्रतिशत ट्रैक को 130 किमी प्रति घंटे की गति के लिए उन्नत किया गया है। रेलमंत्री ने कहा, देशभर के रेल नेटवर्क पर करीब 25 हजार ट्रेनें प्रतिदिन चलती है
*14* ईरान दो भारतीय गैस टैंकरों को होर्मुज से गुजरने देगा, कल ही ईरानी राजदूत बोले थे- भारत हमारा दोस्त, इसलिए सुरक्षित रास्ता देंगे
*15* छह घंटे से कम सोते हैं 46% भारतीय, देश में बढ़ रहीं नींद से जुड़ी बीमारियां; विशेषज्ञों ने चेताया, विशेषज्ञों के मुताबिक इसके पीछे कई कारण हैं, जिनमें मोबाइल और लैपटॉप का अत्यधिक उपयोग, देर रात तक सोशल मीडिया चलाना, अनियमित दिनचर्या, पढ़ाई और काम का दबाव प्रमुख हैं।
*16* पणजी निकाय चुनाव में BJP का दबदबा, 30 में से 27 सीटें जीतकर दिखाया दम; विपक्ष लगभग साफ
*17* ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर 1 करोड़ डॉलर का इनाम; अमेरिका ने जारी की 'मोस्ट वॉन्टेड' लिस्ट
*18* ईरान की घेराबंदी तेज: अमेरिका ने खाड़ी क्षेत्र में भेजे 2500 मरीन सैनिक और घातक बी-2 बमवर्षक विमान
*19* अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में जी7 देशों के नेताओं के साथ एक वर्चुअल बैठक में यह दावा किया है कि ईरान 'लगभग आत्मसमर्पण करने वाला है'। यह जानकारी एक्सियोस द्वारा शुक्रवार को जी7 देशों के तीन अधिकारियों के हवाले से प्रकाशित की गई है, जिन्हें इस बातचीत के बारे में जानकारी दी गई थी
*20* ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के बारे में रिपोर्ट है कि वह एयर स्ट्राइक में गंभीर रूप से घायल होने के बाद कोमा में हैं और उनका एक पैर काटना पड़ा है। ब्रिटिश अखबार द सन के अनुसार उनका इलाज तेहरान के सीना विश्वविद्यालय अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहा है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है
*21* अमेरिका-इजरायल के खिलाफ ईरान की मदद कर रहे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, ट्रंप ने जताया शक
*22* आज से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, कई मैदानी राज्यों में आंधी और वज्रपात के आसार
==============================
Tejraftarnews.in: दूरदराज के क्षेत्रों में बंद और मर्ज हुए स्कूलों के विद्यार्थियों को मिलेगी परिवहन सुविधा
Himachal: Students of Closed and Merged Schools in Remote Areas to Receive Transport Facilities
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने स्कूलों के विलय, डिनोटिफिकेशन और युक्तिकरण के कारण विद्यार्थियों को हो रही कठिनाइयों का संज्ञान लेते हुए अधिक प्रभावित विद्यार्थियों के लिए परिवहन सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों को विशेषकर दूरदराज और जनजातीय जिलों जैसे किन्नौर, चंबा और लाहौल-स्पीति के विद्यार्थियों को परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाने को कहा ताकि दूरी शिक्षा में बाधा न बने। उन्होंने कहा कि स्कूलों को बंद और मर्ज करने से जुड़े सभी निर्णय विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखकर ही लिए जाएं। उन्होंने नगरोटा और ज्वालामुखी के स्कूलों को दोबारा खोलने के भी निर्देश दिए।
शुक्रवार को राज्य सचिवालय में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रत्येक बच्चे को आधुनिक, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में सुविधाओं के विस्तार, कर्मचारियों की उपलब्धता तथा शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। शैक्षणिक सुधारों की समीक्षा करते हुए रोहित ठाकुर ने कहा कि राज्य के 151 सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से संबद्धता मिल चुकी है और ये स्कूल आगामी शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत संचालित होंगे, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धा में सुधार होगा।
डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस माह के अंत तक 7,635 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे, जिससे उन्हें आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों तक बेहतर पहुंच मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि राज्य को नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (एनसीवीटी) से ड्यूल कैटेगरी मान्यता प्राप्त हुई है और इस विषय को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा तथा जहां भी कोर्स शुरू होगा वहां पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। भर्ती से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए शिक्षा मंत्री को अवगत करवाया गया कि 1,427 शिक्षकों ने एलडीआर परीक्षा दी है और इसके परिणाम शीघ्र घोषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वित्त विभाग से 870 शिक्षकों के पद भरने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है और विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। बैठक में शिक्षा सचिव राकेश कंवर, परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा राजेश शर्मा, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा, स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली मौजूद रहे।
17 मार्च से शुरू होगी कॉलेजों की रैंकिंग
उच्च शिक्षा को मजबूत बनाने पर बल देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य के महाविद्यालयों की रैंकिंग को 17 मार्च को अंतिम रूप दिया जाएगा, जिससे शैक्षणिक स्तर में सुधार और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने नए केन्द्रीय विद्यालयों को शीघ्र शुरू करने की प्रक्रिया तेज करने के भी निर्देश दिए, ताकि इन्हें अगले शैक्षणिक सत्र से कार्यशील बनाया जा सके। रोहित ठाकुर ने प्रवेश प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के निर्देश भी दिए, ताकि विद्यार्थियों को एक स्कूल से दूसरे स्कूल में प्रवेश लेते समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Tejraftarnews.in: मंत्री जगत नेगी बोले- कार्यशैली में सुधार नहीं तो अधिकारी होंगे डिमोट
Minister Jagat Negi Says: No Improvement in Work Style, Officers Will Be Demoted
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के लिए चेतावनी दी है। तीन माह बाद बरसात से पहले जिला में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक होगी। अगर इस दौरान भी लापरवाह अधिकारियों की कार्यशैली में आशातीत सुधार नहीं हुआ तो उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्हें डिमोट कर उनकी एसीआर पर भी प्रभाव पड़ सकता है। जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक में मंत्री ने मंडी कोटली-हमीरपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग का निर्माण धीमा होने पर कंपनी के अधिकारियों को निर्देश गिए। उन्होंने पानी का छिड़काव और मजदूरों की संख्या सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ठाकुर और उपायुक्त अपूर्व देवगन ने भी कंपनी को कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए। मंडी जिला कांग्रेस अध्यक्षा चंपा ठाकुर ने कहा कि अधिकारी फोन नहीं उठाते और कई जगह पाइप क्षतिग्रस्त हैं, जिससे घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा। धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने कहा कि आपदा के बाद अधिकारी कार्य करने में असफल हैं। उन्होंने लेटलतीफी और उपमंडल स्तर पर हाउस को गुमराह करने की बात कही।
जगत नेगी बोले- लोकतंत्र में हो सकते हैं कई फ्रंट, इसमें क्या
प्रदेश में थर्ड फ्रंट की चर्चाओं के बीच राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि लोकतंत्र में कई फ्रंट बनने की संभावना स्वाभाविक है और इसमें असामान्य कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अलग-अलग राजनीतिक मोर्चों का बनना सामान्य प्रक्रिया है। वह शुक्रवार को मंडी में जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक के बाद मीडियाकर्मियों के प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। आडवाणी और पूर्व राज्यपाल पर विवादित टिप्पणी को लेकर नेगी ने कहा कि माफी भाजपा को मांगनी चाहिए, भाजपा जनता को गुमराह करती रही है। उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों में नौतोड़ मामले पर पूर्व राज्यपाल की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाया। नेगी ने भाजपा पर राष्ट्रपति के सम्मान को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के समय प्रधानमंत्री बैठे थे और राष्ट्रपति खड़ी थीं और भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि संविधान के अनुसार सर्वोच्च पद कौन सा है।
Tejraftarnews.in: मुख्यमंत्री सहारा योजना पर जांच की आंच, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने ये कहा
Himachal: mukhyamantri Sahara yojana Under the Scanner; Health Minister Dhaniram Shandil Comments
प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सहारा योजना की जांच शुरू कर दी है। इस योजना में कई ऐसे लाभार्थी हैं, जो सामाजिक सुरक्षा या अन्य विभागों से पेंशन लेने के बाद भी मुख्यमंत्री सहारा योजना के तहत मरीजों को मिलने वाली राहत राशि का लाभ ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जा रही जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि ऐसे सैकड़ों लाभार्थी हैं, जो दो जगह से फायदा ले रहे हैं। हिमाचल में कुल लाभार्थियों की संख्या 36 हजार है।
सरकार को आशंका है कि इसमें करीब दो हजार ऐसे लोग हो सकते हैं, जो पेंशन लेने के साथ-साथ सहारा योजना का भी लाभ ले रहे हैं। मुख्यमंत्री सहारा योजना गंभीर बीमारियों से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को 3,000 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस योजना में पार्किंसंस, कैंसर, पक्षाघात, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, हीमोफिलिया और थैलेसीमिया जैसी बीमारियों का इलाज कराने वाले लाभार्थी पात्र हैं।
सरकार की ओर से यह राशि इसलिए दी जा रही है, जिससे वह दवाओं का खर्चा उठा सके। उन्हें किसी पर निर्भर न रहना पड़े। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लाभार्थियों को दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जिन अधिकारियों ने लाभार्थियों को प्रमाणपत्र जारी किए हैं। वह भी जांच के दायरे में आएंगे। सरकार का मानना है कि पात्र लाभार्थियों को ही योजना का लाभ मिलना चाहिए। जिन लोगों को सरकारी पेंशन व सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है वह सहारा योजना में पात्र नहीं माने जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि योजना का लाभ पात्र व्यक्ति को ही मिलना चाहिए। इस योजना में कई ऐसे लोग आ गए हैं, जो विभागों से पेंशन भी ले रहे हैं। इसकी जांच की जा रही है।
Tejraftarnews.in: बिजली प्रोजेक्टों पर भू-राजस्व लगाने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती, सरकार से जवाब तलब
Decision to Levy Land Revenue on Power Projects Challenged in High Court; Government Asked to Respond
हिमाचल प्रदेश में चल रही जलविद्युत परियोजनाओं पर दो प्रतिशत भू-राजस्व लगाने के राज्य सरकार के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। कंपनियों की ओर से दायर याचिकाओं पर शुक्रवार को न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रंजन शर्मा की खंडपीठ ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इस मामले में अगली सुनवाई अब 23 मार्च को होगी। याचिकाओं में राज्य सरकार के उन संशोधनों और अधिसूचनाओं को चुनौती दी गई है, जिनके तहत 1 जनवरी 2026 से जलविद्युत परियोजनाओं के औसत बाजार मूल्य पर 2 फीसदी की दर से भू-राजस्व लेने का प्रावधान किया गया है। याचिकाओं में मुख्य रूप से 6 अक्तूबर, 1 दिसंबर और 11 दिसंबर 2025 को जारी अधिसूचनाओं को रद्द करने की मांग की गई है।
याचिकाओं में बताया गया है कि संविधान के तहत सरकार को सिर्फ भूमि पर राजस्व लगाने का अधिकार है, लेकिन राज्य सरकार पूरे प्रोजेक्ट के बाजार मूल्य पर भू-राजस्व लगा रही है, जो असांविधानिक है। यह संशोधन हिमाचल प्रदेश भू-राजस्व अधिनियम 1954 और भारतीय संविधान के प्रावधान के विपरीत है। मांग की गई है कि सरकार को भू-राजस्व की वसूली से रोका जाए।
राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि भू-राजस्व लगाने का मकसद सालाना करीब 1800-2000 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाना है। भू-राजस्व 191 परियोजनाओं पर लागू होगा। इनमें सबसे अधिक 45 प्रोजेक्ट चंबा हैं, जबकि कुल्लू में 35 हैं। राज्य सरकार ने तर्क दिया है कि प्रदेश की गंभीर वित्तीय स्थिति के बीच आरडीजी होने के बाद राजस्व के नए स्रोत पैदा करने के लिए यह फैसला लिया गया है।
Tejraftarnews.in: बड़े पैमाने पर नहीं होंगे शिक्षकों के सामान्य तबादले, आवश्यक प्रस्तावों पर ही होंगे आदेश
Teachers General transfers will not be conducted on a large scale; orders will be issued only for essential p
हिमाचल प्रदेश में एक साल से शिक्षकों के तबादलों पर लगे प्रतिबंध के हटने के बाद भी इस बार बड़े पैमाने पर सामान्य तबादले नहीं किए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने संकेत दिए हैं कि केवल अत्यावश्यक मामलों में ही तबादलों के आदेश जारी किए जाएंगे। अप्रैल के पहले सप्ताह में तबादलों पर लगा बैन हटाया जाएगा, जिसके बाद 15 अप्रैल तक शिक्षकों से तबादले के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। विभागीय सूत्रों के अनुसार विभाग का फोकस इस बार स्कूलों में विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता संतुलित करने पर रहेगा।
जिन स्कूलों में लंबे समय से शिक्षकों की कमी है या जहां एक ही विषय के अधिक शिक्षक तैनात हैं, वहां आवश्यकतानुसार समायोजन किया जाएगा। सामान्य तबादलों के बजाय जरूरत आधारित स्थानांतरण को प्राथमिकता देने की तैयारी की जा रही है। दरअसल, प्रदेश में चयनित सीबीएसई पैटर्न वाले स्कूलों में शिक्षकों की नई नियुक्तियों की प्रक्रिया भी शुरू होने वाली है। इसके चलते शिक्षा विभाग बड़े स्तर पर शिक्षकों के तबादले करने की योजना बना रहा है।
इसके तहत 145 चयनित स्कूलों से पुराना स्टाफ हटाकर शिक्षकों की नियुक्ति परीक्षा में प्राप्त मेरिट के आधार पर की जाएगी। इन स्कूलों में पहले से कार्यरत शिक्षकों को आवश्यकता वाले अन्य सरकारी स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा। इससे जहां सीबीएसई स्कूलों में नई व्यवस्था लागू करने में सुविधा होगी, वहीं दूरदराज के स्कूलों में शिक्षकों की कमी भी पूरी की जा सकेगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तबादला प्रक्रिया को पारदर्शी और आवश्यकता आधारित बनाया जाएगा। आवेदन प्राप्त होने के बाद जिला और राज्य स्तर पर स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता का आकलन किया जाएगा और उसी आधार पर स्थानांतरण आदेश जारी होंगे।
145 सीबीएसई स्कूलों में नियुक्तियों से सैकड़ों स्कूलों में बदलेगा स्टाफ
सरकार ने प्रदेश के प्रमुख 145 स्कूलों को सीबीएसई पाठ्यक्रम पढ़ाने के लिए चुना है। इन स्कूलों में विभिन्न विषयों के 5600 शिक्षकों की नियुक्तियां होंगी। वर्तमान में जो शिक्षक यहां पढ़ा रहे हैं, उनसे चयन परीक्षा पास नहीं हुई तो बड़े स्तर पर तबादलों का दौर चलेगा। परीक्षा पास नहीं करने वाले शिक्षकों को अन्य स्कूलों में भेजा जाएगा। ऐसी स्थिति में इन शिक्षकों की ओर से अपनी एडजस्टमेंट के लिए साथ लगते स्कूलों के शिक्षकों को स्थानांतरित करने के लिए राजनीतिक दबाव भी बनाया जाएगा। ऐसे में आने वाले एक माह के दौरान प्रदेश में बड़े स्तर पर शिक्षण संस्थानों में स्टाफ बदलने की तैयारी है।
Tejraftarnews.in: Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन
Himachal Panchayat Election: Final Notification on March 15; Delimitation of Wards to be Completed by the 20th
हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना 15 मार्च को जारी होगी, जबकि वार्डों के डि-लिमिटेशन (परिसीमन) का कार्य 20 मार्च तक पूरा हो जाएगा। 20 मार्च से जिला उपायुक्त आरक्षण रोस्टर पर काम करेंगे, जबकि 25 मार्च के आसपास पंचायतीराज विभाग रोस्टर की फाइनल अधिसूचना जारी करेगा। प्रदेश सरकार ने पंचायतीराज विभाग को यह आदेश जारी किए हैं। पंचायतीराज विभाग ने 64 पंचायतों के लिए जनता से आपत्ति और सुझाव मांगे हैं।
सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार समय की कमी के चलते अब नई पंचायतें नहीं बनेगी। 10 मार्च से पंचायतीराज विभाग ने आवेदन लेने बंद कर दिए हैं। हिमाचल में बैजनाथ की चार पंचायतों का अस्तित्व खत्म हो गया है। इन्हें बीड़ नगर पंचायत में शामिल किया गया है। इनमें बीड़, चौगान, गनेहड़ और क्यारी पंचायत शामिल है। पंचायतीराज विभाग के पास 800 नई पंचायतें बनाने के लिए आवेदन आए थे। इसमें से 136 पंचायतों का गठन किया गया। 64 पंचायतों के गठन के लिए लोगों से आपत्ति और सुझाव मांगे गए हैं। रविवार तक इसकी फाइनल अधिसूचना जारी की जानी है।
सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को 31 मार्च तक रोस्टर जारी करने के निर्देश दिए हैं। समय की कमी के चलते नई पंचायतें बनाने पर सरकार ने मना कर दिया है। वहीं राज्य निर्वाचन आयोग ने भी पंचायतीराज विभाग को पत्र जारी कर सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार औपचारिकताएं पूरी करने को कहा है। पंचायतीराज विभाग का मानना है कि दो से तीन दिन का समय रोस्टर में भी लगेगा। इसके बाद चुनाव संबंधित दस्तावेज राज्य निर्वाचन आयोग को सौंपे जाने हैं। इसके बाद ही आयोग की तरफ से मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया जाना है। मतदाता सूचियों में जिन लोगों के नाम नहीं होंगे व नए नाम जोड़ने के लिए भी आयोग की तरफ से समय दिया जाना है।
चुनाव को लेकर बैठकों का दौर शुरू
हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं और शहरी निकायों के चुनाव को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग, पंचायतीराज विभाग और शहरी विकास विभाग में बैठकों का दौर जारी रहा।
Tejraftarnews.in: ईरान में अमरीकी सेना का प्लेन क्रैश, सभी छह सैनिकों की मौत, अमरीका के ऑपरेशन का हिस्सा था टैंकर विमान
पश्चिमी इराक में अमरीकी सेना का ईंधन भरने वाला सैन्य विमान केसी-135 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी सेना ने पुष्टि की है कि इराक में अमरीकी सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। अमरीकी सेना के अनुसार यह विमान दुश्मन की गोलीबारी या अपनी ही सेना की गोलीबारी के कारण दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुआ है। विमान में सवार सभी छह क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। अमरीकी सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस अभियान में एक और विमान शामिल था, जो सुरक्षित रूप से उतर गया।
अमरीकी सेना ने कहा कि हमें नहीं पता कि केसी-135 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की क्या वजह है, लेकिन एक संभावना यह है कि यह हवा में हुई टक्कर के कारण गिर गया। गौरतलब है कि ईंधन भरने वाले केसी-135 विमान युद्ध के दौरान जब लड़ाकू विमानों और बमवर्षकों को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, तो उन्हें युद्ध के लिए पूरी तरह से ईंधन से भरते हैं। यह बहुत बड़ा लॉजिस्टिकल ऑपरेशन है, जिसमें एक ही समय में कई जेट हवा में होते हैं।
Tejraftarnews.in: US-Israel-Iran War : ईरान के ड्रोन हमले में ओमान में दो भारतीय कामगारों की मौत
अमरीका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग के 13वें दिन ओमान के सोहर प्रांत में ईरानी ड्रोन गिरने से दो भारतीय कामगारों की मौत हो गई। रिपोट्र्स के मुताबिक सुरक्षा बलों ने एक ड्रोन को मार गिराया था, जिसके बाद उसका मलबा गिरने से यह हादसा हुआ। उधर, मिडल ईस्ट में जारी जंग अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां से विश्व युद्ध की आहट सुनाई देने लगी है। ईरान और उसके सहयोगी मिलिशिया गुटों ने सीधे तौर पर तीन नाटो सदस्य देशों फ्रांस, इटली और तुर्की के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इन हमलों ने न केवल क्षेत्रीय तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है, बल्कि उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन के इस युद्ध में सीधे तौर पर कूदने की आशंका भी बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक, इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में स्थित सैन्य ठिकानों और तुर्की के एक अहम एयरबेस को मिसाइल और ड्रोन हमलों का निशाना बनाया गया है।सबसे गंभीर घटना इराक के इरबिल के पास हुई, जहां ईरान समर्थित मिलिशिया के ड्रोन हमले में फ्रांस के एक सैनिक की मौत हो गई, जबकि कम से कम छह अन्य सैनिक घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे सैनिकों पर हमला अस्वीकार्य है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाब देना होगा। इसी दौरान इराक के इरबिल में ही एक अन्य सैन्य ठिकाने को भी निशाना बनाया गया, जहां इटली के सैनिक तैनात हैं। उधर, अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान जल्द ही सरेंडर करने वाला है।
जी-7 देशों के नेताओं के साथ हुई वर्चुअल मीटिंग में ट्रंप ने अपने सहयोगियों से कहा कि उन्होंने एक ऐसे कैंसर को खत्म कर दिया, जो हम सबके लिए खतरा बन रहा था। उन्होंने बैठक में ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के नतीजों की भी तारीफ करते हुए कहा कि इस अभियान से बड़ा असर पड़ा है। बता दें कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी अमरीका और इजरायल का ईरान के खिलाफ चलाया जा रहा सैन्य अभियान है। अमरीका और इजरायल के हमलों में ईरान में अब तक 1444 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 24,531 नागरिक इमारतें तबाह हुई हैं। अमरीकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दावा किया है कि अमरीका और इजरायल ने मिलकर ईरान में 15 हजार से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। अब ईरान और राजधानी तेहरान के ऊपर अब तक के सबसे ज्यादा हवाई हमले किए जाएंगे और ईरान की सैन्य क्षमता को खत्म किया जाएगा। इसी बीच पश्चिमी इराक में अमरीकी एयरफोर्स का केसी-135 रिफ्यूलिंग विमान क्रैश हो गया। अमरीकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक विमान में सवार सभी छह सैनिकों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद ईरान के साथ जारी युद्ध में मारे गए अमरीकी सैनिकों की संख्या बढक़र 13 हो गई है। जंग के बीच आसमान में ईंधन भरने वाले इस ‘फ्लाइंग गैस स्टेशन’ का गिरना एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है। जिस केसी-135 रीफ्यूलिंग विमान को सुरक्षित माना जाता था, उसके क्रैैश होने की खबर ने अमरीका को हिलाकर रख दिया है। अमरीका ने कहा है कि यह विमान किसी हमले या फ्रेंडली फायरिंग का शिकार नहीं हुआ है, बल्कि किसी चीज से टकराने से गिरा है। उधर, ईरान ने शुक्रवार सुबह ही इराक में एक बड़ा अमरीका विमान गिराने का दावा किया था।
Tejraftarnews.in: TGT बनेंगे विषय विशेषज्ञ, इंटिग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम के तहत अध्यापकों की मजबूत होगी पकड़
नई शिक्षा नीति के तहत देश की शिक्षक शिक्षा प्रणाली में महत्त्वपूर्ण परिवर्तन की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। पारंपरिक संकाय आधारित शिक्षक प्रशिक्षण प्रणाली के स्थान पर अब विषय-विशेष (सब्जेक्ट स्पेशलाइजेशन) पर आधारित शिक्षक तैयार करने की व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके लिए चार वर्षीय इंटिग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आइटीईपी) को लागू किया गया है, जिसके माध्यम से विद्यार्थी किसी विशेष विषय में गहन अध्ययन के साथ-साथ शिक्षण प्रशिक्षण भी प्राप्त करेंगे। इस नई व्यवस्था के अंतर्गत सभी बीएड कालेजों को आईटीईपी लागू करने के लिए एनसीटीई से मान्यता प्राप्त करनी होगी जिसके लिए एनसीटीई के पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है।
इस पोर्टल के खुलते ही कालेज इस नई व्यवस्था को लागू करने हेतु अप्लाई कर पाएंगे। यह व्यवस्था उच्च माध्यमिक स्तर पर पहले से लागू प्रणाली के अनुरूप मानी जा रही है, जहां पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) पहले से ही विषय विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त किए जाते हैं। अब इसी तर्ज पर माध्यमिक स्तर पर टीजीटी (टे्रंड ग्रेजुएट टीचर) को भी विषय विशेषज्ञ शिक्षक के रूप में तैयार करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इसके माध्यम से भविष्य में ऐसे शिक्षक तैयार करने की योजना है जो अपने विषय के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ प्रभावी शिक्षण कौशल भी रखते हों।
नई व्यवस्था
नई व्यवस्था में इस ढांचे में बदलाव करते हुए शिक्षक प्रशिक्षण को अधिक विषय-केंद्रित बनाया जा रहा है। आईटीईपी कार्यक्रम के तहत विद्यार्थी अपने अध्ययन के दौरान किसी एक विषय को प्रमुख रूप से चुनकर उसी में विशेषज्ञता प्राप्त करेंगे। इसके साथ ही उन्हें उसी विषय की शिक्षण पद्धति, बाल मनोविज्ञान, कक्षा प्रबंधन और विद्यालय इंटर्नशिप जैसी प्रशिक्षण प्रक्रियाओं से भी गुजरना होगा।
Tejraftarnews.in: वार्षिक परीक्षाएं 23 मार्च से, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने जारी की प्राक शास्त्री-प्रभाकर की डेटशीट
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने विभिन्न संस्कृति पाठ्यक्रमों की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। एचपीयू प्रशासन के मुताबिक, प्राक शास्त्री प्रथम व द्वितीय वर्ष, प्रभाकर, दर्शनाचार्य, वेदाचार्य, व्याकरणाचार्य, ज्योतिषाचार्य और साहित्याचार्य प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 30 और 31 मार्च से शुरू होंगी। परीक्षाएं सांध्य सत्र में आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, सभी पाठ्यक्रमों की डेटशीट विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
एमएड प्रथम सेमेस्टर के लिए 23 तक ऑनलाइन भरें परीक्षा फॉर्म
शिमला। एचपीयू ने एमएड प्रथम सेमेस्टर के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अधिसूचना भी जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार विद्यार्थी 23 मार्च तक ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की बेवसाइट पर अपलोड कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक प्रो श्यामलाल कौशल ने बताया कि एमएड प्रथम सेमेस्टर के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 23 मार्च निर्धारित की गई है।
एमए, एमटीटीएम व पीजी डिप्लोमा का रिजल्ट जारी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नवंबर-दिसंबर में आयोजित एमए, एमटीटी व पीजी डिप्लोमा परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अपने यूजर आईडी के माध्यम से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा जारी परिणामों के अनुसार एमए योग स्टडीज के रेगुलर बैच के प्रथम सेमेस्टर ऑल का परिणाम 100 प्रतिशत, तीसरे सेमेस्टर ऑल का परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। इसके अलावा एमए पेंटिंग रेगुलर बैच प्रथम सेमेस्टर ऑल का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा है। पीजी डिप्लोमा डिजास्टर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट नॉन सीबीसीएस रेगुलर बैच प्रथम सेमेस्टर ऑल का परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। एमटीटीएम रेगुलर बैच प्रथम सेमेस्टर ऑल का परिणाम 100 प्रतिशत और तीसरे सेमेस्टर ऑल का परिणाम 94.12 प्रतिशत रहा है। विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक प्रो श्यामलाल कौशल ने बताया कि इन परिणामों में कंपार्टमेंट मामलों को भी शामिल किया गया है। एमए योग स्टडीज चौथे सेमेस्टर और एमटीटीएम द्वितीय और चौथे सेमेस्टर के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं।
Tejraftarnews.in: तकनीकी विवि की प्रवेश परीक्षा को 19 अप्रैल तक करें आवेदन, नौ और 10 मई को होगा कॉमन एंट्रेस टेस्ट
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एचपीसीईटी) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रकिया शुरू कर दी है। पात्र अभ्यर्थी 19 अप्रैल तक प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष तकनीकी विवि का कॉमन एंट्रेंस टेस्ट नौ व 10 मई को होगा। तकनीकी विवि के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक अनुपम ठाकुर ने कहा कि इस बार कॉमन एंट्रेंस टेस्ट नौ व 10 मई को आयोजित किया जाएगा, जिसके आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू है। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि प्रवेश परीक्षा नौ मई को सुबह के सत्र में नौ से 11 बजे तक बीएससी एचएम एंड सीटी.बीएचएमसीटी और एमएससी पर्यावरण विज्ञान की प्रवेश परीक्षा होगी।
वहीं, दस मई को सुबह के सत्र में नौ से 11 बजे तक एमएससी भौतिक विज्ञानए नौ से सवा 12 बजे तक बीटेक व बी फॉर्मेसी की प्रवेश परीक्षा होगी। दस मई को ही सायं के सत्र में दो से चार बजे तक एमसीएए एमबीए और एमबीए पर्यटन की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने और उपरोक्त विषयों में प्रवेश के लिए पात्रता सहित अन्य जानकारी तकनीकी विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर जारी प्रारूप में अभ्यर्थी देख सकते हैं।
Tejraftarnews.in: सुक्खू सरकार भरेगी फिजिकल एजुकेशन टीचर के 870 पद, जॉब ट्रेनी स्कीम के तहत की जाएगी भर्ती
हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से स्कूलों में शारीरिक शिक्षक के तौर पर सेवाएं देने की राह देख रहे हजारों शिक्षकों को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के चलते राज्य सरकार के अंडर सैक्टरी ने प्रदेश में 870 फिजिकल एजुकेशन टीचर (पीईटी) के पद भरने को मंजूरी दे दी है। यह भर्ती जॉब ट्रेनी स्कीम के तहत की जाएगी।
इस संबंध में अवर सचिव की ओर से निदेशक स्कूल शिक्षा को पत्र जारी कर आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन पदों को फिक्स मासिक मानदेय के तौर पर भरा जाएगा और प्रति माह शारीरिक शिक्षकों को 21,500 रुपए दिए जाएंगे।
विभाग को निर्देश
सरकार ने विभाग को निर्देश दिए हैं कि सभी औपचारिकताएं पूरी कर अगले वित्तीय वर्ष के दौरान इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जाए।
Tejraftarnews.in: Panchayat Chunav: दो बार रिजर्व रही पंचायतें ओपन, पंचायत चुनाव नियमों में संशोधन का ड्राफ्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में दो कार्यकाल तक आरक्षित रही पंचायतें अगली बार होगी अनारक्षित होंगी। प्रदेश सरकार के पंचायती राज विभाग ने पंचायत चुनावों से जुड़े नियमों में संशोधन का प्रस्ताव जारी किया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 में बदलाव का प्रस्ताव रखा है। यह संशोधन हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 183 और 186 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए प्रस्तावित किया गया है। यदि किसी व्यक्ति या संस्था को इन नियमों पर कोई आपत्ति या सुझाव देना है तो वह राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से पांच दिन के भीतर लिखित रूप में पंचायती राज विभाग के निदेशक को भेज सकता है।
प्रस्तावित संशोधन के अनुसार यदि पंचायत सदस्य का कोई पद किसी विशेष श्रेणी के लिए लगातार दो कार्यकाल तक आरक्षित रहा है, तो उसके बाद होने वाले अगले चुनाव में उस पद को किसी भी श्रेणी के लिए आरक्षित नहीं किया जाएगा और उसे अनारक्षित माना जाएगा। हालांकि यह प्रावधान उस स्थिति में लागू नहीं होगा, जब पद को अनारक्षित रखने से किसी श्रेणी के लिए निर्धारित आरक्षण का प्रतिशत पूरा नहीं हो पाता हो। इसी प्रकार ग्राम पंचायत के प्रधान पंचायत समिति के अध्यक्ष और जिला परिषद के अध्यक्ष पद के लिए भी यही नियम लागू करने का प्रस्ताव है। यदि ये पद लगातार दो कार्यकाल तक किसी एक श्रेणी के लिए आरक्षित रहे हैं, तो उसके बाद होने वाले अगले चुनाव में इन्हें अनारक्षित घोषित किया जाएगा।
Tejraftarnews.in: अब बोरी नहीं उठानी होगी पर दौड़ लगानी ही पड़ेगी, हिमाचल सरकार ने पशु मित्र भर्ती नीति में किया बदलाव
प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग ने पशु मित्र नीति-2025 में महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए भर्ती प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट को अनिवार्य कर दिया है। पशु मित्र निति में किए गए संशोधन को लेकर विभाग अधिसूचना जारी कर दी है। नई व्यवस्था के तहत पशु मित्र भर्ती फिजिकल टेस्ट में पुरुष उम्मीदवारों को 30 मिनट में पांच किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। इसके अलावा महिला उम्मीदवारों को 10 मिनट में 1500 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी। गौर हो कि इससे पहले पशु मित्र भर्ती में महिलाओं का बोरी उठाकर दौड़ लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कई महिलाएं दौड़ लगाते हुए गिर गईं। इसके बाद पशपालन विभाग ने पशु मित्र भर्ती की प्रक्रिया पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी थी। अब विभाग ने पशुमित्र नीति में संशोधन किया है। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार पशु मित्रों को पशु चिकित्सालयों और पशुपालन फार्मों में काम करना होता है, जिसके लिए शारीरिक रूप से सक्षम होना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब चयन प्रकिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल की गई है।
अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन उम्मीदवारों ने पहले की व्यवस्था के तहत शारीरिक परीक्षा पास कर ली है, उन्हें दोबारा परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी। ऐसे उम्मीदवारों को सीधे अगली काउंसिलिंग या चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि जो उम्मीदवार पहले शारीरिक परीक्षा पास नहीं कर पाए थे, उन्हें नई व्यवस्था के अनुसार फिर से परीक्षा देने का मौका मिलेगा। सरकार ने आवेदन की कट-ऑफ तिथि में भी बदलाव किया है। अब रिकॉर्ड के अनुसार 31 दिसंबर, 2025 तक ग्राम पंचायत के परिवार रजिस्टर में दर्ज आवेदक या उसके परिवार के नाम पशुधन होना चाहिए। साथ ही यह पशुधन भारत पशुधन पोर्टल पर 31 दिसंबर, 2025 या उससे पहले पंजीकृत होना जरूरी होगा।
इसलिए फिटनेस जरूरी
अधिसूचना के अनुसार पशु मित्रों को अपने काम के दौरान कई ऐसे कार्य करने पड़ते हैं, जिनमें शारीरिक ताकत और सहनशक्ति की जरूरत होती है। इनमें तरल नाइट्रोजन से भरे कंटेनरों को उठाने, कई बार उपचार के लिए लगभग 25 किलो ग्राम वजन वाले पशुओं को उठाने, चरागाहों में भेड़ों के बच्चों को लाने-ले जाने जैसे कार्य भी पशु मित्रों को करने पड़ते हैं। इसलिए सरकार ने शारीरिक क्षमता की जांच को जरूरी माना है।
Tejraftarnews.in: Chaitra Navratri : मां अंबे का पालकी में होगा आगमन, चैत्र नवरात्र 19 से, जानिए शुभ मुहूर्त और मान्यता
इस वर्ष 2026 में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि 19 मार्च प्रात: 06 बजकर 52 मिनट से आरंभ होकर 20 मार्च प्रात: चार बजकर 52 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार नवरात्रि का शुभारंभ 19 मार्च से होगा। इस बार मां दुर्गा डोली (पालकी) पर सवार होकर आएंगी। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व का समापन 27 मार्च को रामनवमी के दिन होगा। प्रदेश के कई ज्योतिषियों ने बताया कि इन दिनों में की गई उपासना और जप-तप कई गुना फलदायी मानी जाती है।
मान्यता
ज्योतिषीय गणना के अनुसार जब नवरात्र गुरुवार या शुक्रवार से शुरू होती है, तो मां दुर्गा डोली (पालकी) पर सवार होकर आती हैं। डोली पर मां का आगमन जीवन में बड़े बदलावों और महत्त्वपूर्ण सीखों का संकेत देता है। माता का पालकी पर आना अशुभ संकेत माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, माता रानी का पालकी पर आने का अर्थ ये है कि देश.दुनिया महामारी और बीमारी की चपेट में आ सकती है। माता का पालकी पर सवार होकर आना व्यापार और अर्थव्यवस्था के लिए भी यह शुभ नहीं रहता है।
नौ देवियों की आराधना
मां शैलपुत्री की पूजा से स्थिरता और शक्ति प्राप्त होती है। मां ब्रह्मचारिणी की आराधना आत्मसंयम और तप की प्रेरणा देती है। मां चंद्रघंटा की उपासना से भय दूर होता है और साहस बढ़ता है। मां कूष्मांडा की कृपा से ज्ञान और समृद्धि प्राप्त होती है। मां स्कंदमाता की पूजा से संतान सुख और मातृत्व का आशीर्वाद मिलता है। मां कात्यायनी विवाह संबंधी बाधाओं को दूर करती हैं। मां कालरात्रि नकारात्मक शक्तियों से रक्षा करती हैं। मां महागौरी की पूजा से जीवन में शुद्धता और शांति आती है। मां सिद्धिदात्री सभी सिद्धियों और पूर्णता का आशीर्वाद देती हैं।
मुहूर्त
नवरात्र के त्योहार का पहला दिन घटस्थापना या कलश स्थापना के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण होता है। इसी के साथ नौ दिवसीय पूजा का आरंभ होता है। इस वर्ष घटस्थापना के लिए प्रात: 06:52 बजे से 07:43 बजे तक का समय विशेष शुभ रहेगा। इसके अतिरिक्त दोपहर के अभिजीत मुहूर्त में 12:05 बजे से 12:53 बजे तक भी कलश स्थापना की जा सकती है।
Tejraftarnews.in: 14 माह में लोकतंत्र की मंडी में बिक गए पूर्व विधायक, CM का पूर्व विधायक पर हमला, विवेक शर्मा की तारीफ
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास सबसे बड़ा होता है और जो नेता उस विश्वास को तोड़ते हैं, उन्हें जनता कभी माफ नहीं करती। जनभावनाओं को दरकिनार कर राजनीतिक मंडी में व्यक्तिगत लाभ के लिए बिकने वालों को प्रदेश की जनता ने करारा जवाब दिया है। वह कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बंगाणा में आयोजित ‘धन्यवाद रैली’ को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों ने निजी फायदे के लिए राजनीति को व्यापार बना दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता ने जिसे कांग्रेस के चुनाव चिन्ह ‘हाथ’ पर जीत दिलाई, उन्होंने उसी विश्वास को तोड़ दिया। 32 साल बाद कुटलैहड़ से दविंदर भुट्टो कांग्रेस के विधायक बने थे, लेकिन पूर्व विधायक अपने टेंडरों की बात करने मेरे पास आते थे। कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर जीतने के बावजूद उन्होंने कांग्रेस पार्टी के साथ धोखा किया, क्योंकि उनकी नीयत ठीक नहीं थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईमानदारी कभी भी हार नहीं सकती है और विवेक शर्मा उसका प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।
विवेक शर्मा गुणवान भी हैं और भाग्यवान भी हैं। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा अपने क्षेत्र के लोगों के काम करवाने के लिए सबसे ज्यादा आवेदन लेकर सचिवालय में आते हैं और लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करते हैं। यह उनका सेवा भाव है और अपने क्षेत्र के लिए हमेशा समर्पण के साथ कार्य करते हैं। इस दौरान पंजाब के वित्त मंत्री पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति पंजाब से बहुत बेहतर है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने पंजाब में ओपीएस देने की बात की थी। अब चुनाव सिर पर हैं, लेकिन अभी तक सरकारी कर्मचारियों को ओपीएस नहीं दी गई है, जबकि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पहली ही कैबिनेट बैठक में अपने कर्मचारियों को ओपीएस दी। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने फिर दोहराया कि हम प्रदेश की संपदा को किसी भी कीमत पर लुटने नहीं देंगे।
Tejraftarnews.in: हिमाचल में हटेंगे खराब और डेड पड़े मीटर, लगेंगे स्मार्ट मीटर
प्रदेश में उपभोक्ताओं के खराब और डेड पड़े मीटरों को लेकर राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत खराब और डेड पड़े मीटरों को चिंहित कर इन्हें हटाया जाएगा और इनकी जगह पर स्मार्ट मीटर स्थापित किए जाएंगे। बोर्ड के मुख्य अभियंता सिस्टम प्लानिंग की तरफ से यह आदेश जारी हुए है। जिसमें नए कनेक्षन की सूरत में स्मार्ट मीटर लगाने को भी कहा गया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में बिजली बोर्ड प्रदेश के 29 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के पुराने बदल कर स्मार्ट मीटर लगा रहा है। केंद्र सरकार की संशोधित वितरण योजना के तहत यह कार्य किया जा रहा है। इसके तहत राज्य में आठ लाख से अधिक स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके है। उधर, राज्य बिजली बोर्ड प्रदेश मुख्यालय की ओर से खराब, बंद या फिर डेड पड़े मीटर के स्थान पर स्मार्ट मीटर स्थापित करने के आदेश जारी किए है। बिजली बोर्ड के मुख्य अभियंता (एसपी) ने शिमला, मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर जोन के मुख्य अभियंताओं को इसको लेकर आदेश पत्र जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि मुख्य अभियंता अपने-अपने अधीन आने वाले क्षेत्रों में सभी खराब या काम न कर रहे मीटरों की पहचान कर उन्हें स्मार्ट मीटर से बदला जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि अब नए बिजली कनेक्शन देते समय सीधे स्मार्ट मीटर ही लगाए जाएं। आदेशों में कहा गया है कि बोर्ड ने यह यह फैसला उपभोक्ताओं के अधिकार नियम-2020 के क्लॉज-5 के सब क्लॉज-1 के तहत लिया गया है। इन नियमों के अनुसार बिजली उपभोक्ताओं को सटीक मीटरिंग और पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था उपलब्ध कराना आवश्यक है।
प्रदेश मुख्यालय के मुख्य अभियंता के आदेश में कहा गया है कि सभी जोनल अधिकारी अपने अधीन आने वाले फील्ड कार्यालयों और बिजली उप मंडलों को तुरंत आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें। इसके तहत सबसे पहले जिन उपभोक्ताओं के मीटर खराब हैं या बंद पड़े हैं, उनकी सूची प्राथमिकता पर तैयार करने को कहा गया है। बता दें कि प्रदेश में सबसे पहले स्मार्ट मीटर की व्यवस्था स्मार्ट सिटी में आरंभ की थी। वहीं अब केंद्र की आरडीएसएस के तहत सभी उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से जोड़ जा रहा है। बिजली बोर्ड का मानना है कि स्मार्ट मीटर प्रणाली लागू होने से बिजली खपत की सटीक निगरानी संभव हो सकेगी। इससे बिलिंग में पारदर्शिता आएगी और उपभोक्ताओं को वास्तविक खपत के आधार पर बिल मिलेगा। साथ ही बिजली चोरी और तकनीकी हानि को भी काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा। वहीं सिस्टम प्रबंधन और लोड मैनेजमेंट में सुधार आएगा। बहरहाल बिजली बोर्ड ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस आदेश की अनुपालना सुनिश्चित की जाए और स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाए।
Tejraftarnews.in: नकल की शिकायतें मिलने पर शिक्षा बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, कांगड़ा का जवाली परीक्षा केंद्र रद्द
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाओं की शुचिता से खिलवाड़ करने वाले जवाली परीक्षा केंद्र पर सर्जिकल स्ट्राइक की है। कांगड़ा जिला के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जवाली में सामूहिक नकल की शिकायतों और साक्ष्यों के आधार पर बोर्ड ने सख्त कदम उठाते हुए पूरे केंद्र को ही बदल दिया है। परीक्षार्थी शेष परीक्षाएं निकटवर्ती राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मतलाहड़ में देंगे। बोर्ड अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा ने बताया कि जवाली स्कूल में चल रही परीक्षाओं के दौरान गंभीर अनियमितताओं की शिकायत मिली थी।
शिकायत के साथ कुछ वीडियो क्लिप भी बोर्ड को प्राप्त हुए हैं। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि परीक्षा हॉल में तैनात एक शिक्षक द्वारा विद्यार्थियों को बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर बोलकर बताए जा रहे थे। यह सीधे तौर पर सामूहिक नकल (मास कोपिंग) का मामला है, जो बोर्ड की गरिमा पर सवालिया निशान लगाता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने स्थानीय प्रशासन को मोर्चे पर लगा दिया है।
अधीक्षक निलंबित, मुख्यालय बदला
शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, संबंधित परीक्षा केंद्र के अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के साथ ही विभाग ने अधीक्षक का मुख्यालय भी बदल दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें कांगड़ा से दूर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्रिलोकीनाथ (जिला लाहुल-स्पीति) में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। नियमों के अनुसार, वे बिना पूर्व अनुमति के अपना नया मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे और इस दौरान उन्हें केवल निर्धारित निर्वाह भत्ता ही दिया जाएगा।
निर्देश जारी
उपमंडलाधिकारी (एसडीएम), जवाली को पूरे प्रकरण की गहनता से जांच करने और जल्द से जल्द विस्तृत रिपोर्ट बोर्ड मुख्यालय को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
अब तक पकड़े नकल के 27 मामले
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की चल रही परीक्षाओं में अनुशासन बनाए रखने के लिए बोर्ड प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। बोर्ड अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा ने प्रेस को जारी एक आधिकारिक वक्तव्य में बताया कि अब तक नकल के कुल 27 यूएमसी दर्ज किए जा चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बोर्ड परीक्षाओं को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और अनुशासित वातावरण में संपन्न कराने के लिए निरंतर निगरानी रखी जा रही है और किसी भी अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Tejraftarnews.in: हरियाणा से शिमला लाए गए कांग्रेस विधायक
शिमला। पड़ोसी राज्य हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव से पहले कांग्रेस विधायकों को हिमाचल लाए जाने की सूचना है। चुनाव में क्रॉस वोटिंग के संभावित खतरे को भांपते हुए सुरक्षित स्थान के लिहाज से विधायकों को यहां लाया गया है। प्रदेश के सोलन से विधायकों को टैंपो ट्रैवलर में शिमला की ओर निकलते हुए देखा गया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक ये विधायक शिमला नहीं पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस के कुल 37 विधायक हैं। इनमें से करीब 32 विधायकों के शिमला आने की सूचना है।
सूत्रों की मानें, तो विधायक शिमला के पास कुफरी क्षेत्र के एक होटल में ठहर सकते हैं। बताया जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की आशंका कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। बता दें कि हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होना है। इन दोनों सीटों के लिए कुल तीन उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जिसके कारण मुकाबला रोचक हो गया है। ऐसे में सभी दल अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने की रणनीति बना रहे हैं।
Tejraftarnews.in: नई पंचायतों की वार्डबंदी तेज, बीडीओ को मिली जिम्मेदारी, सीमा निर्धारण को लेकर सस्पेंस
हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों की आहट के साथ ही प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। राज्य में नई पंचायतों के गठन की मंजूरी के बाद अब सबसे महत्त्वपूर्ण चरण वार्डबंदी और सीमा निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बार प्रशासन ने बीडीओ को नई पंचायतों की वार्डबंदी और सीमाएं निर्धारित करने की विशेष शक्तियां प्रदान की हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि 15 मार्च तक वार्डों के सीमा निर्धारण का कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाए। बीडीओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे आबादी और भौगोलिक स्थिति का सटीक अध्ययन कर वार्डों का गठन करें। उधर, कई क्षेत्रों में लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि उनका घर या गांव नई पंचायत का हिस्सा बनेगा या पुरानी में ही रहेगा। विशेषकर उन गांवों में ज्यादा संशय है जो दो पंचायतों की सीमाओं के बीच पड़ते हैं।
विकास की नई उम्मीदें
प्रशासन का मानना है कि नई पंचायतों के गठन से विकास कार्यों में तेजी आएगी। छोटी पंचायतों में स्थानीय प्रतिनिधि जनता की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे। इसके साथ ही अब नई व्यवस्था से सडक़ों, पेयजल और स्वच्छता जैसे बुनियादी ढांचे में सुधार की उम्मीद है।
वोटर लिस्ट पर निगाहें
15 मार्च को वार्डबंदी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 20 मार्च तक मतदाता सूची तैयार करने का लक्ष्य है। इसके बाद ही पंचायतों में आरक्षण लागू करने के लिए रोस्टर जारी किया जाएगा। फिलहाल जिला कांगड़ा में, जहां 40 नई पंचायतों को मंजूरी मिली है, वहां यह उत्सुकता और भी अधिक देखी जा रही है।
Tejraftarnews.in: इसी महीने मिल जाएंगे टैबलेट, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया ऐलान
हिमाचल के 7,635 मेधावी विद्यार्थियों को राज्य सरकार टैबलेट वितरित करने जा रही है। डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस माह के अंत तक 7,635 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे। रोहित ठाकुर ने सीबीएसई स्कूलो में प्रवेश प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के निर्देश भी दिए है ताकि विद्यार्थियों को एक स्कूल से दूसरे स्कूल में प्रवेश लेते समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शुक्रवार को राज्य सचिवालय में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग के कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने नगरोटा और ज्वालामुखी के स्कूलों को पुन: नोटिफाई करने के भी निर्देश दिए। बैठक में शिक्षा सचिव राकेश कंवर, परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा राजेश शर्मा, उच्च शिक्षा निदेशक डा. अमरजीत के. शर्मा, स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
एलडीआर परीक्षा परिणाम जल्द
राज्य में1,427 शिक्षकों ने एलडीआर परीक्षा दी है और इसके परिणाम शीघ्र घोषित किए जाएंगे। वहीं वित्त विभाग से 870 शिक्षकों के पद भरने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है और विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि विशेषकर विज्ञान और वाणिज्य विषयों में शिक्षकों की कमी को जल्द दूर किया जा सके।
219 स्कूलों को 13.91 करोड़ जारी
शिक्षा मंत्री ने कहा कि पीडीएनए के अंतर्गत 219 स्कूलों के लिए 13.91 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं, जिनमें से 782 मरम्मत एवं निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं। उन्होंने शेष कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
महाविद्यालयों की रैंकिंग को देंगे अंतिम रूप
राज्य के महाविद्यालयों की रैंकिंग को 17 मार्च को अंतिम रूप दिया जाएगा, जिससे शैक्षणिक स्तर में सुधार और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने नए केन्द्रीय विद्यालयों को शीघ्र शुरू करने की प्रक्रिया तेज करने के भी निर्देश दिए, ताकि इन्हें अगले शैक्षणिक सत्र से कार्यशील बनाया जा सके।
Tejraftarnews.in: आयुर्वेदिक अस्पतालों में दवाइयों की कमी दूर, नौ करोड़ रुपए की मेडिसिन का ऑर्डर जारी, मरीजों को राहत
प्रदेश के आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों और तीमारदारों को दवाइयों की कमी नहीं खलेगी। 1241 आयुर्वेदिक अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के लिए नौ करोड़ रुपए की दवाइयों का ऑर्डर जारी कर दिया है। इससे आने वाले समय में मरीजों को आयुर्वेदिक उपचार के लिए आवश्यक दवाइयां आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। प्रदेशभर के आयुर्वेदिक अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के उद्देश्य से यह ऑर्डर जारी किया है। इस ऑर्डर के तहत करीब 150 से 155 आवश्यक आयुर्वेदिक दवाइयां खरीदी जा रही हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से सभी संस्थानों तक पहुंचाया जाएगा।
दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित होने से प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में स्थित आयुर्वेदिक अस्पतालों में भी मरीजों को उपचार के दौरान दवाइयों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। विभाग के अनुसार, दवाइयों की खरीद प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही इन्हें जिलों के माध्यम से अस्पतालों में भेजा जाएगा, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके। वहीं इससे करीब तीन माह पहले साढ़े चार करोड़ पांच लाख की दवाइयां अस्पतालों में उपलब्ध करवाई गई थी।
Tejraftarnews.in: हिमाचल में नहीं मिल रहे सिलेंडर, ठंडे पडऩे लगे चूल्हे, ढाबा संचालक परेशान, इंडक्शन से चला रहे काम
व्यावसायिक गैस सिलेंडर की सप्लाई न मिलने के कारण होटलों और ढाबों के चूल्हे अब ठंडे पडऩे लगे हैं। ऐसे में अब ढाबा संचालक गैस चूल्हे के बजाय अब इंडक्शन से काम चला रहे हैं। प्रदेश में व्यावसायिक गैस सिलेंडर की सप्लाई न मिलने के कारण ढाबा और होटलों गैस सिलेंडर का स्टॉक धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है। ऐसे में अब गैस की कमी से जुझ रहे ढाबा संचालक जरूरत के हिसाब से ही गैस सिलेंडर का उपयोग कर रहे हैं। दया राम, राम कुमार, गोपाल, बबली, अनिल, रोहित, युगल, पप्पी, सुदर्शन, जरनैल सिंह आदि ढाबा संचालकों ने बताया कि व्यावसायिक गैस सिलेंडर न मिलने उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे पर के किनारे पर स्थित कई ढाबा मालिकों ने लकड़ी के तंदूर की भ_ियां भी बनाई हैं। इसके अलावा कई ढाबा संचालकों ने इंडक्शन से खाना बनाना शुरू कर दिया है।
कई लोगों ने तो ढाबे ही बंद कर दिए हैं। ऐसे में ढाबे बंद होने के कारण पर्यटकों एवं वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौर हो कि प्रदेश में 84 गाडिय़ों 25 हजार से अधिक गैस सिलेंडर की सप्लाई गैस सप्लाई केंद्रों में पहुंची है, लेकिन अभी केंद्र सरकार ने व्यावसायिक के बजाय घरेलू गैस सिलेंडर को प्राथमिकता पर देने को कहा है। ऐसे में व्यावसायिक सिलेंडर न मिलने होटलों और ढाबा संचालकों को रोजी-रोटी कमाने के लाले पड़ गए हैं। ऐसे में अगर आने वाले दिनों जल्द ही व्यावसायिक गैस सिलेंडर की सप्लाई बहाल न हुई, तो बंद हो रहे ढाबों और होटलों की संख्या बढ़ सकती है।
दूसरे दिन पहुंची 28728 गैस सिलेंडरों की खेप
शिमला — प्रदेश में रसोई गैस की किल्लत के बीच दूसरे दिन शुक्रवार को प्रदेश के 11 जिलों के 28728 गैस सिलेंडर की सप्लाई लेकर 84 गाडिय़ां पहुंची हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग के निदेशक राम कुमार गौतम ने बताया कि शुक्रवार शाम छह बजे तक गैस सप्लाई की 84 गाडिय़ों में प्रदेश के 11 जिलों के लिए 28,728 गैस सिलेंडर भेजे गए हैं। बिलासपुर के लिए सात गाडिय़ों में 2394 गैस सिलेंडर, चंबा के लिए दो गाडिय़ों में 684 सिलेंडर, हमीरपुर के लिए 10 गाडिय़ों में 3420 गैस सिलेंडर, कांगड़ा के लिए 15 गाडिय़ों में 5130 गैस सिलेंडर, किन्नौर जिला के लिए दो गाडिय़ों में 684 गैस सिलेंडर, कुल्लू के लिए दो गाडिय़ों में 684 गैस सिलेंडर, मंडी जिला के लिए 10 गाडिय़ों में 3420, शिमला के लिए 15 गाडिय़ों में 5130 गैस सिलेंडर, सिरमौर के लिए पांच गाडिय़ों में 2394, सोलन के लिए सात गाडिय़ों में 2394 और ऊना जिला के लिए नौ गाडिय़ों में 3078 गैस सिलेंडर की सप्लाई भेजी गई है। प्रदेश में एलपीजीका पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है, ऐेसे में गैस बुकिंग के लिए लोग पैनिक हों।
Tejraftarnews.in: Himachal Weather : कल से बारिश के आसार, तूफान के साथ बिजली गरजने की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश में लगातार मौसम का मिजाज करवट ले रहा है। जहां उंचाई वाले क्षेत्रों में रुक -रुक कर बर्फबारी हो रही है। राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश तो कहीं लू की चलने का भी पुर्वानूमान जारी किया गया है। राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान लाहुल-स्पीति के हंसा में दस सेंटीमीटर और कोकसर में करीब चार सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश भी रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार को राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने कांगड़ा, मंडी और सोलन जिले के कुछ क्षेत्रो में शनिवार को लू चलने की चेतावनी दी है, वहीं 15 मार्च से मौसम के बदलने और बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक 15 और 16 मार्च को कई जगहों पर अंधड़ के साथ बिजली कडकऩे की आशंका है और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
अनुमान है कि प्रदेश में 20 मार्च तक मौसम का मिजाज पूरी तरह स्थिर नहीं रहेगा और बीच-बीच में बादल, बारिश और तेज हवाओं का दौर बना रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक शोभित कटियार ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत की ओर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसका असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। इसी वजह से 15 मार्च से मौसम में बदलाव शुरू होने की संभावना है। 15 और 16 मार्च को राज्य के कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0