कोसी-सीमांचल में आंधी-बारिश से 5 की मौत:आज 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; लू की चपेट में दक्षिण बिहार, भोजपुर में महिला की गई जान

Apr 27, 2026 - 06:50
 0  0
कोसी-सीमांचल में आंधी-बारिश से 5 की मौत:आज 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; लू की चपेट में दक्षिण बिहार, भोजपुर में महिला की गई जान
मौसम विभाग ने आज बिहार के 13 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट किया है। इन जिलों में 50KM/H की रफ्तार से हवा चलेगी। साथ ही बिजली और ओले गिरने की आशंका है। वहीं राज्य के अन्य 25 जिलों में गर्मी लोगों को परेशान करेगी। दरअसल, बिहार इस समय मौसम के दोहरे मिजाज से जूझ रहा है। एक तरफ दक्षिण बिहार भीषण गर्मी है, तो दूसरी तरफ उत्तर और पूर्वी बिहार (कोसी-सीमांचल) में आंधी, बारिश और वज्रपात ने भारी तबाही मचाई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोसी-सीमांचल के जिलों में आंधी और ठनका गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। सुपौल, कटिहार और अररिया में दर्जनों घर उजड़ गए और कई पेड़ गिर गए। रक्सौल और मधुबनी समेत 10 जिलों में बारिश हुई। सुपौल में शनिवार रात ओले भी गिरे। किशनगंज में तेज आंधी और बारिश की वजह कई जगह पेड़ उखड़ गए। कटिहार में तेज आंधी-बारिश से आम के फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, 43.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ रोहतास का डेहरी सबसे गर्म रहा। जबकि 8 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार रहा। भोजपुर में गर्मी से एक महिला की मौत हो गई। कटिहार में 3 लोगों की मौत शनिवार रात और रविवार को आए चक्रवाती तूफान ने कटिहार, पूर्णिया और अररिया में सबसे ज्यादा चोट पहुंचाई है। कटिहार में ठनका गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। पूर्णिया के अमौर में भी एक महिला की जान वज्रपात से चली गई, जबकि अररिया में घर की दीवार गिरने से एक वृद्ध महिला की मौत हुई। दूसरी तरफ, बिहार के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्से वर्तमान में भीषण हीट वेव (लू) की चपेट में हैं। आगे कैसा रहेगा मौसम उत्तर बिहारः अगले 48 घंटों तक किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और सुपौल में आंधी-बारिश और वज्रपात की आशंका बनी रहेगी। दक्षिण बिहारः अभी दो-तीन दिन गर्मी से राहत की उम्मीद कम है। लू का प्रकोप जारी रह सकता है। देखें मौसम की कुछ तस्वीरें… मौसम में बदलाव की वजह मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में मौसम के अचानक बदले मिजाज के पीछे कई कारण हैं। झारखंड और पश्चिम बंगाल की ओर हवा का कम दबाव क्षेत्र बना हुआ है, जिसका असर बिहार में दिख रहा है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना चक्रवाती प्रभाव अब इसी सिस्टम में मिल गया है। ऊपर की सतह पर तेज रफ्तार से हवा भी चल रही है, जिससे वातावरण में अस्थिरता बनी है। यही कारण है कि बिहार के कई हिस्सों में बादल छा रहे हैं, तेज हवा चल रही है और बारिश की स्थिति बन रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है। तापमान में थोड़ी गिरावट, लेकिन गर्मी अभी बरकरार बारिश और बादल की वजह से तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है, लेकिन गर्मी अभी खत्म नहीं हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में बिहार के दक्षिण-पश्चिम हिस्से के कुछ जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो सामान्य से 3 से 4 डिग्री अधिक है। अगले 3 से 4 दिनों तक दिन के तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं होगा। रात के तापमान में भी कोई खास अंतर नहीं आने की संभावना है। यानी दिन में उमस और गर्मी बनी रह सकती है, लेकिन बीच-बीच में बारिश राहत देती रहेगी। आईएमडी, पटना केन्द्र के अनुसार, रोहतास (डेहरी) और कैमूर जैसे जिलों में पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया जा रहा है, जो सामान्य से काफी अधिक है। बक्सर, गया और औरंगाबाद में भी आसमान से आग बरस रही है। पटना में आज भी 40 डिग्री रह सकता तापमान पटना में सोमवार को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। दिनभर उमस और गर्मी बनी रह सकती है, लेकिन शाम या रात में तेज हवा और हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पटना में मौसम फिलहाल अस्थिर बना रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला