जोकीहाट विधायक को धमकी देने वाला चेन्नई से गिरफ्तार

Apr 27, 2026 - 06:50
 0  0
जोकीहाट विधायक को धमकी देने वाला चेन्नई से गिरफ्तार
अररिया | जोकीहाट एआईएमआईएम विधायक मो. मुर्शिद आलम को धमकी देने व पांच लाख रूपये मांगने वाला उन्हीं के विधानसभा क्षेत्र का बदमाश है। जिसे पुलिस ने चेन्नई से गिरफ्तार किया है। इस मामले में रविवार को एसपी जितेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जोकीहाट विधायक को धमकी देने वाला बदमाश जोकीहाट थाना क्षेत्र के तुर्केली वार्ड संख्या 11 का रहने वाला बदमाश मो. समीम पिता अब्दुल कुद्दुस है। जिसे पुलिस ने चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल बीते दिनों जोकीहाट विधायक को बीते 14 अप्रैल की शाम को व्हाट्सएप कॉल कर 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गयी थी। रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दिया था। इस मामले के बाद एसपी ने सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया था। पुलिस टीम ने तकनीकी सहयोग से धमकी देने वाले बदमाश को चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला