सांसद ने छात्रों संग सुनी मन की बात

Apr 27, 2026 - 06:50
 0  0
सांसद ने छात्रों संग सुनी मन की बात
भास्कर न्यूज| अररिया अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने रविवार को स्कॉटिश पब्लिक स्कूल में छात्रों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात को उत्साहपूर्वक सुना। इस दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली। कार्यक्रम के बाद आयोजित संवाद सत्र में छात्रों ने नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा, शिक्षा और युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर प्रश्न पूछे। सांसद ने सरल और प्रेरक ढंग से उत्तर देते हुए छात्रों को नशामुक्त जीवन अपनाने, महिलाओं का सम्मान करने और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनकी सकारात्मक सोच राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सांसद का स्वागत किया। सहायक प्रबंधक कुमार आर्यन ने ऐसे आयोजनों को छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला