भास्कर अपडेट:केरल- नेशनल हाईवे पर गड्ढे में गिरने से बाइक सवार की मौत

Mar 5, 2026 - 17:17
 0  0
भास्कर अपडेट:केरल- नेशनल हाईवे पर गड्ढे में गिरने से बाइक सवार की मौत
केरल के कोल्लम में गुरुवार को नेशनल हाइवे 66 पर एक गड्ढे में गिरने से बाइकर की मौत हो गई। ओचिरा के स्काईलैब जंक्शन पर बने ड्रेनेज के गड्ढे में लोगों ने शख्स की लाश देख पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मृतक 50 साल का अजी कुमार है। हादसे के बाद लोगों ने आरोप लगाया कि पब्लिक सेफ्टी पक्का किए बिना कंस्ट्रक्शन का काम किया जा रहा था। हालांकि पुलिस ने कहा कि बाइक चलाने के दौरान अजी ने कंट्रोल खो दिया और बैरिकेड को टक्कर मारते हुए बाइक समेत गड्ढे में गिर गए। पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। आज की बाकी बड़ी खबरें… असम कांग्रेस के 3 MLA विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी भाजपा में शामिल असम में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के तीन वर्तमान विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ, शशिकांत दास और बसंत दास भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व संयुक्त सचिव परशा बॉब कलिता और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व महासचिव कंकन नाथ ने भी भाजपा से जुड़े। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि ये विधायक पिछले दो वर्षों से सरकार का समर्थन कर रहे थे। अब बिना किसी शर्त के औपचारिक रूप से पार्टी में आए हैं। दिल्ली मेट्रों के पास बस्ती में आग, लड़की की मौत, बच्चा घायल, 4 महीने में दूसरी आगजनी दिल्ली के रिठाला स्थित बंगाली बस्ती में गुरुवार सुबह करीब 4:15 बजे भीषण आग लगी। इस घटना में एक लड़की की मौत और एक बच्चा घायल हो गया हैं। इस आग ने मेट्रो स्टेशन के पास स्थित 50 से ज्यादा झुग्गियों को खाक कर दिया। दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी एसके दुआ ने बताया कि, आग को देखते हुए 29 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। घायलों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस कारणों की जांच कर रही है। इस इलाके में चार महीने में यह दूसरी आगजनी की घटना है। मिजोरम में NCB ने एंटी-ड्रग्स ऑपरेशन में ₹31 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 4 लोगों को गिरफ्तार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मिजोरम में सीमा पास एंटी-ड्रग्स ऑपरेशन के दौरान ₹31 करोड़ की ड्रग्स जब्त की। ऑपरेशन में एक म्यांमार नागरिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि मिजोरम के एंटी-ड्रग्स विभाग के साथ मिलकर की गई। कार्रवाई में पिछले कुछ दिनों में 36 किलो मेथामफेटामाइन, एक सिंथेटिक ड्रग और 905 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। यह ड्रग्स तीन अलग-अलग स्थानों से पकड़ी गई हैं। मुंबई में नाबालिग की कार से हुई हिट एंड रन मामले में पिता को जमानत मिली मुंबई की एक कोर्ट ने बुधवार को 17 वर्षीय उस लड़के के पिता को जमानत दे दी, जिसकी कार से टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। कोर्ट ने पाया कि मौजूद सबूतों से यह साफ होता है कि आरोपी को इस बात की जानकारी नहीं थी कि घटना के समय उसका बेटा कार चला रहा था। जज आरएम जाधव ने कहा- अपराध की प्रकृति और गंभीरता तथा आरोपी की भूमिका को ध्यान में रखते हुए, मैंने पाया कि आरोपी को कुछ शर्तों के साथ जमानत पर रिहा किया जा सकता है। जज ने 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मंजूर की। यह हादसा 5 फरवरी को मुंबई के घाटकोपर इलाके में सोमैया कॉलेज के पास हुआ था। हादसे में 33 साल के ध्रुमिल पटेल की मौत हो गई और उनकी पत्नी मीनल पटेल गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। भारतीय सेना 12 मार्च से अपनी नई पोर्टर कंपनी के लिए 800 पोर्टर भर्ती करेगी भारतीय सेना 12 मार्च से भर्ती अभियान चलाकर अपनी नई पोर्टर कंपनी के लिए 800 पोर्टर भर्ती करेगी। अधिकारियों के मुताबिक, सेना की पोर्टर कंपनी के लिए 600 पोर्टर और 200 रिजर्व पोर्टर की भर्ती हेतु राजौरी और पुंछ जिलों में सात स्थानों पर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैलियां राजौरी और पुंछ सेक्टर में स्थित सात अलग-अलग ब्रिगेड मुख्यालयों में आयोजित होंगी, जहां स्थानीय युवाओं को पोर्टर के रूप में भर्ती किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला