आज अखबार नहीं, पूर्णिया की कल की 5 बड़ी खबरें:पूर्णिया में होलिका के राख-मिट्‌टी से होली, नशेड़ियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला

Mar 5, 2026 - 17:18
 0  0
आज अखबार नहीं, पूर्णिया की कल की 5 बड़ी खबरें:पूर्णिया में होलिका के राख-मिट्‌टी से होली, नशेड़ियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला
पूर्णिया में होली पर कई बड़ी हैपनिंग हुई। कई घटनाएं भी हुईं। धूमधाम से त्योहार मनाया गया है। चौक-चौराहों पर युवाओं की टोलियां एक-दूसरे को रंग लगाया। रास्ते जो भी गुजर रहा है उसे रोक बड़े शालिनता से रंग लगाया गया। तो कहीं होली गीतों पर नाच-गाना हुआ है। दूसरी ओर नशेड़ियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला भी हो गया। मंत्री लेसी सिंह ने कहा है कि निशांत के राजनीति में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं 4 मार्च की पूर्णिया की 5 बड़ी खबरें... 1.) पूर्णिया में होलिका के राख-मिट्‌टी से होली:रंग लगाकर फाड़े कपड़े, चौक-चौराहे पर होली गीतों पर हो रहा नाच-गाना पूर्णिया में होली धूमधाम से मनाई गई है। चौक-चौराहों पर युवाओं की टोलियां एक-दूसरे को रंग लगाया हैं। रास्ते जो भी गुजर रहा है उसे रोक बड़े शालिनता से रंग लगाया। तो कहीं होली गीतों पर नाच-गाना हुआ है। बड़ों के साथ बच्चों में भी होली का उत्साह देखा गया है। बच्चे लोग पिचकारी लेकर घूमते दिखे। सिकलीगढ़ धरहरा में धुरखेल होली खेली गई है। दहन की गई होलिका के राख और मिट्टी से लोग होली खेला, जबकि कई इलाकों में कुर्ता फाड़ होली खेली गई है। पढ़े पूरी खबर… 2.) नशेड़ियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला:40 लोगों ने टीम को घेरा, कांस्टेबल के सिर पर लोहे के रॉड से हमला पूर्णिया में शराबियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। हमले में एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें GMCH पूर्णिया में एडमिट किया गया है। उनका इलाज जारी है। घायल जवान की पहचान श्रीनगर थाना क्षेत्र में बहाल आरिफ हुसैन (25) के रूप में हुई है। घटना श्रीनगर थाना की है। सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार ने बताया कि होली को लेकर अवैध शराब के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान जारी है। इसी क्रम में श्रीनगर थाना पुलिस ने क्षेत्र के अलग-अलग ठिकानों से शराब के नशे में धुत्त 4 नशेड़ियों को गिरफ्तार किया था। पढ़े पूरी खबर… 3.) पूर्णिया में बीजेपी ऑफिस में होली का वीडियो वायरल:भाजपा जिलाध्यक्ष ने महिला नेता को लगाया गुलाल; प्रवक्ता ने कहा- दोनों के बीच पारिवारिक संबंध पूर्णिया में बीजेपी ऑफिस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वनभाग स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह का है। वीडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष को होली के अश्लील गानों पर महिला नेत्री के साथ देखा जा सकता है। वीडियो को पोस्ट कर यूजर भाजपा जिलाध्यक्ष को ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो सोमवार का है। वनभाग स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इसी दौरान अश्लील गानों पर डांस शुरू हो जाता है। जिस जगह ये सब हो रहा है, वहीं पार्टी के संस्थापक विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर भी लगी हुई है। इसको लेकर कई कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इस तरह के माहौल में महापुरुषों की तस्वीर के सामने अशोभनीय व्यवहार पार्टी की विचारधारा के खिलाफ है। पढ़ें पूरी खबर… 4.) 'निशांत के राजनीति में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी':लेशी सिंह ने कहा- युवाओं के आइडियल हैं वे, आखिरी निर्णय सीएम नीतीश को लेना है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि निशांत काबिल, एजुकेटेड और युवाओं के आइडियल हैं। निशांत के राजनीति में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। निशांत न सिर्फ पढ़े लिखे नौजवान हैं, बल्कि इंजीनियरिंग की डिग्री लेने वाले योग्य युवा हैं। पार्टी में उनकी जरूरत है। पार्टी को ज्वाइन करना और राज्यसभा जाने का फैसला उन्हें लेना है। पार्टी के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार इसपर आखिरी निर्णय लेंगे। पढ़े पूरी खबर… 5.) होली में बाइकर्स पर पुलिस की रहेगी विशेष नजर:ट्रिपल लोडिंग, बिना हेलमेट के चले तो कटेगा चालान; चौक-चौराहों पर बैरिकेडिंग पूर्णिया में होली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी गई है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पुलिस की सख्ती नजर आ रही है। सड़कों पर पेट्रोलिंग, वाहन जांच तेज कर दी गई है। फ्लैग मार्च किया जा रहा है। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में भी सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। डीएम अंशुल कुमार और एसपी स्वीटी सहरावत ने लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की है। पढ़े पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला