औरंगाबाद में हर्ष फायरिंग में दो लोगों को लगी गोली:एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Mar 5, 2026 - 17:18
 0  0
औरंगाबाद में हर्ष फायरिंग में दो लोगों को लगी गोली:एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
औरंगाबाद जिले में होली के जश्न के बीच हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दूसरे को अस्पातल में एडमिट कराया गया है। घटना पौथू थाना क्षेत्र के बरपा गांव की है। मृतक की पहचान संजय शर्मा(45) के तौर पर हुई है।, जबकि गांव के ही गणेश शर्मा(50) घायल है। जानकारी के अनुसार, होली पर्व को लेकर गांव में पारंपरिक गायन का कार्यक्रम चल रहा था और लोग उत्साह के साथ जश्न मना रहे थे। इसी दौरान अचानक हर्ष फायरिंग की गई, जिससे यह हादसा हो गया। गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने अचानक अपने लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर दी। गोली छत से टकराने के बाद दिशा बदलते हुए संजय शर्मा के सीने के आर-पार निकल गई। जो पास में खड़े गणेश शर्मा को जा लगी। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। परिजन और ग्रामीण दोनों घायलों को इलाज के लिए दाउदनगर स्थित एक निजी क्लीनिक ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही संजय शर्मा ने दम तोड़ दिया। संजय गांव में ही रहकर खेती-बाड़ी का काम करते थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी सूचना मिलते ही पौथू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष सोमेश्वर नाथ ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गांव के ही एक युवक पर फायरिंग कराने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस गोली चलाने वाले युवक का पता लगाने और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। हालांकि ग्रामीण इस संबंध में खुलकर कुछ भी बताने से बच रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला