लखनऊ में 35KM की रफ्तार से चल रहीं हवाएं:रातें भी होंगी गर्म, सामान्य से अधिक तापमान

Mar 4, 2026 - 09:56
 0  0
लखनऊ में 35KM की रफ्तार से चल रहीं हवाएं:रातें भी होंगी गर्म, सामान्य से अधिक तापमान
लखनऊ में सुबह से करीब 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। तेज धूप भी निकली है। दिन में पारा सामान्य से अधिक दर्ज किया जाएगा। रात में भी अब गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 66 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 19 फीसदी रही। मार्च के अंत तक पड़ेगी भीषण गर्मी मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ में मार्च के पहले सप्ताह के शुरुआती 3-4 दिनों तक 25-35 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। सप्ताह के अंत से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की क्रमिक बढ़ोतरी शुरू हो सकती है। सामान्य से अधिक तापमान का दौर जारी रहेगा। इस बीच मार्च के अंत तक भीषण गर्मी का दौर बढ़ेगा। पूरी गर्मी रात होगी अधिक गर्म उत्तर प्रदेश में आगामी ग्रीष्म ऋतु (मार्च-अप्रैल-मई) के दौरान गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। पिछली शीत ऋतु में पश्चिमी विक्षोभों की कम सक्रियता के कारण सामान्य से कम वर्षा हुई, जिससे तापमान पहले से ही ऊपर रहा। अप्रैल मई में लू बढ़ेगी अब भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में जारी ला-निना की स्थिति कमजोर हो रही है। यह तटस्थ नीनो में बदलने वाली है। हिंद महासागरीय द्विध्रुव भी तटस्थ रहने की उम्मीद है। इन सबके संयुक्त प्रभाव से मार्च में ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रह सकता है। हीट वेव की संभावना कम है, लेकिन अप्रैल-मई में पूर्वांचल और तराई इलाकों में लू के दिनों की संख्या बढ़ने का अलर्ट है। न्यूनतम तापमान भी पूरे सीजन में सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई गई है, जिससे रातें भी गर्म रह सकती हैं। यलो जोन में AQI लखनऊ में सुबह के समय 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत यलो जोन में 135 रहा है। तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र 174, लालबाग 173, अलीगंज 155 और गोमती नगर का AQI 148 रहा है। कुकरैल पिकनिक स्पॉट का AQI 94 और अंबेडकर यूनिवर्सिटी का 64 दर्ज किया गया। मंगलवार शाम को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक लखनऊ का AQI यलो जोन में 147 दर्ज किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला