वाहन जांच में पुलिस ने वसूला 3.54 लाख जुर्माना

Feb 16, 2026 - 09:09
 0  0
वाहन जांच में पुलिस ने वसूला 3.54 लाख जुर्माना
अमौर | थाना क्षेत्र के हलालपुर चौक के निकट स्टेट हाईवे- 99 पर रविवार शाम सड़क हादसे में पिता- पुत्र घायल हो गए। घायल पिता पुत्र की पहचान सिमलबाड़ी निवासी अजीजुल और उनके बेटे अब्दुल रसीद के रूप में हुई है । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रौटा की ओर से एक बाइक पर पिता- पुत्र सवार होकर अमौर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर गिर गई। सड़क पर गिरने से पिता और पुत्र दोनों घायल हो गए। पूर्णिया | जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के बीच हड़कंप मचा रहा। अभियान के तहत पुलिस ने कुल 3 लाख 54 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियम पालन करने के लिए भी कहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला