संभल में सड़क हादसा, नशे में धुत युवक की मौत:बाइक पोल से टकराई, 15 दिन पहले जन्मी बेटी ने पिता खोया

Mar 5, 2026 - 17:17
 0  0
संभल में सड़क हादसा, नशे में धुत युवक की मौत:बाइक पोल से टकराई, 15 दिन पहले जन्मी बेटी ने पिता खोया
संभल में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक युवक की 15 दिन पहले ही बेटी का जन्म हुआ था। होली के दिन हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया। यह हादसा संभल के थाना हयातनगर क्षेत्र के गांव बबैना के पास बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय अर्जुन यादव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में अनियंत्रित हुई बाइक गांव के पास लगे एक विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक संदीप कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार जारी है। मृतक अर्जुन यादव पुत्र राजवीर सिंह निवासी महोरा लखूपुरा की संभल के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अर्जुन अपने पीछे दो बेटियों को छोड़ गए हैं, जिनमें से एक का जन्म मात्र 15 दिन पहले हुआ था। इस घटना से होली के पर्व पर गांव में शोक का माहौल है। अर्जुन के पिता राजवीर सिंह ने बताया कि अर्जुन होली के दिन गांव के ही संदीप कुमार के साथ बाइक से जंगल की ओर गया था। घर लौटते समय गांव के नजदीक बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। दोनों घायलों को तत्काल संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक अर्जुन यादव की मां विमला देवी ने बताया कि 15 दिन पहले ही उनके बेटे की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। अर्जुन अपनी बेटी को लेकर बहुत खुश था। बेटी के जन्म के 15 दिन बाद ही हादसे में पिता की मौत हो गई, जिससे पूरा परिवार सदमे में है। थाना प्रभारी उमेश कुमार ने जानकारी दी कि इस सड़क हादसे की सूचना परिजनों की ओर से अभी तक पुलिस को नहीं दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला