पटना के सरकारी पोल्ट्री फार्म में 6000 मुर्गियों में बर्ड फ्लू

Feb 27, 2026 - 09:24
 0  0
पटना के सरकारी पोल्ट्री फार्म में 6000 मुर्गियों में बर्ड फ्लू
कौवों के बाद अब पटना में मुर्गियों में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। चितकोहरा स्थित कौशल नगर में बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के पोल्ट्री अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र के मुर्गी फार्म में 6000 मुर्गियां संक्रमित पाई गईं। डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग ने सभी मुर्गियों को दफना दिया है। संक्रमण की पुष्टि के बाद पूरे इलाके को सेनिटाइज किया गया। लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। मुर्गी फार्म क्षेत्र में बिना मास्क प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। यह इलाका एयरपोर्ट के पास चितकोहरा पुल के नीचे स्थित है। क्षेत्र में बड़ी आबादी रहने के कारण प्रशासन सतर्क है। पटना डीएम के आदेश पर नगर निगम क्षेत्र में मुर्गे और मुर्गियों को बाहर से लाने तथा बाहर ले जाने पर रोक लगा दी गई है। पटना जू में अलर्ट संजय गांधी जैविक उद्यान प्रशासन ने एहतियात बढ़ा दी है। दर्शकों को मोर और अन्य पक्षियों के केज से 8 फुट दूरी से ही देखने की अनुमति दी गई है। केज के आसपास कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। कर्मियों को मास्क उपलब्ध कराया गया है। प्रवेश द्वार पर भी केमिकल स्प्रे किया जा रहा है। अब तक जू में संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। कौशल नगर बना इन्फेक्शन जोन संक्रमित क्षेत्र के एक किलोमीटर दायरे को इंफेक्शन जोन घोषित किया गया है। नौ किलोमीटर क्षेत्र को सर्विलांस एरिया बनाया गया है। इस क्षेत्र में अंडा, मुर्गी और चारे के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। सेनिटाइजेशन प्रमाणपत्र मिलने के बाद ही उपयोग की अनुमति होगी। कौशल नगर में चेक पोस्ट बनाया गया है। शास्त्रीनगर और बाइपास थाना पुलिस को निगरानी में लगाया गया है। 2 माह तक मुर्गा- मुर्गी पालन पर लगी रोक जिला प्रशासन ने दो महीने तक मुर्गा-मुर्गी पालन पर प्रतिबंध लगाया है। संक्रमित क्षेत्र के आसपास लोगों की आवाजाही भी सीमित कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से घबराने की बजाय सावधानी बरतने की अपील की है। भेजे थे सैंपल- भागलपुर, कटिहार, पटना व दरभंगा में 400 से अधिक कौवों में बर्ड फ्लू मिलने के बाद पोल्ट्री सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। डेयरी एवं पशु संसाधन विभाग द्वारा सैंपल भोपाल भेजे गए थे, जहां संक्रमण की पुष्टि हुई। एक महीने में पटना हाईकोर्ट, आईजीआईएमएस, मोकामा, कंकड़बाग और एफसीआई गोदाम समेत कई क्षेत्रों में 200 से अधिक कौवों की मौत हुई थी। मृत कौवों में एच-1एन-1 संक्रमण मिला था। सावधानी- कौवे के बाद सरकारी मुर्गी फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि, प्रशासन अलर्ट... पटना में बाहर से लाने-ले जाने पर रोक कंट्रोल रूम बना...मुर्गियों की मौत की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 0612-2219199 पर देने को कहा गया है। वाहन से मुर्गियां लाने पर उन्हें जब्त कर पशुपालन पदाधिकारी को सूचना देने का निर्देश दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Admin तेज रफ्तार न्यूज देश का बोलबाला